Back
महोबा में एक जगह दस दिनों के अंतराल में दो अजगर: ग्रामीण दहशत में
RTRAJENDRA TIWARI
Feb 11, 2026 16:01:31
Mahoba, Uttar Pradesh
महोबा में महज दस दिनों के अंतराल में एक ही जगह पर नर और मादा का जोड़ा अजगर मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने पर पहुंचे आपदा मित्र ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बिल में छुपे विशालकाय अजगर को निकाल कर पकड़ लिया। गांव के बाहर एक ही स्थान से दस दिनों के अंतराल में दो विशालकाय अजगर साँपों के निकलने से ग्रामीणों में दहशत के माहौल बना था। आपदा मित्र द्वारा अजगर के पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल पकड़े गए अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया गया है। दूसरा भाग: तकरीबन दस फिट लम्बे दो भारी भरकम अजनर सांप निकलने से हड़कम्प मच गया। गाँव में अजगर सांप की चहल कदमी से ग्रामीण दहशत के साये में रहने को मजबूर थे। गाँव के रहने वाले मुन्ना सिंह के ट्यूबबेल के पास अजगर होने की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पर पहुँची जंगली जानवरों का रेस्क्यू करने वाले आपदा मित्र अक्षय कुमार ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बिल में छुपे अजगर का रेस्क्यू कर उसे पकड़ लिया। तकरीबन दस फिट लम्बे अजगर देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ मौक़े पर इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से अजगर खेतों में दिख रहे थे। करीब दस दिन पहले एक अजगर को पकड़ा गया था आज दूसरे अजगर को भी पकड़ लिया गया है। रेस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। रेस्क्यू करने वाले आपदा मित्र ने बताया कि बारी गांव के रहने वाले ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि यहाँ पर अजगर सांपों का जोड़ा देखा गया है पास में ही कथा का आयोजन कराया जा रहा था जिससे कथा सुनने आने वाले ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त था। दस दिन पहले इसी जगह से हमने एक मादा अजगर का रेस्कयू किया था जिसको चोट लगी थी उसका इलाज करके उसे सुरक्षित स्थान पर उसे छोड़ दिया गया है,और आज तकरीबन तीन घंटे की कड़ी मशক্ত के बाद बिल में छुपे दूसरे नर अजगर को भी पकड़ लिया गया है, इसे भी उसी स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया जाएगा जहां पर मादा अजगर को छोड़ा गया था।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 11, 2026 17:31:050
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 11, 2026 17:30:370
Report
0
Report
0
Report
0
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 11, 2026 17:18:260
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 11, 2026 17:18:090
Report
IAImran Ajij
FollowFeb 11, 2026 17:17:500
Report
0
Report
RSRAhul Sisodia
FollowFeb 11, 2026 17:17:24Noida, Uttar Pradesh:Jamaat-e-Islami man publicly threatening Hindus in Khulna of "dire consequences" if they don't vote for Jamaat candidates.
0
Report
RSRAhul Sisodia
FollowFeb 11, 2026 17:17:110
Report
0
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 11, 2026 17:16:290
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 11, 2026 17:15:560
Report