सोनौली पुलिस ने अवैध पटाखों के साथ दो गिरफ्तार
Sonauli, Uttar Pradesh:दिवाली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए महाराजगंज की पुलिस अवैध पटाखों पर सख्त नजर रख रही है। आज सोनौली पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के पास फरेंदी तिवारी गांव से बड़ी मात्रा में अवैध पटाखों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 13 बोरियों और चार बड़े कपड़ों के झूलों में भरे हुए अलग-अलग ब्रांड के पटाखे जब्त किए। दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ नियम के तहत कार्रवाई की गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
