icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
Maharajganj
Amit TripathiAmit TripathiFollow11 Jan 2025, 09:25 am

प्रयागराज महाकुंभ 2025: नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष बस सेवा

Sonauli, Uttar Pradesh:

प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ 2025 को लेकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने खास तैयारी की है। महाकुंभ में देशभर के साथ-साथ विदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। पड़ोसी देश नेपाल में भी महाकुंभ को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। नेपाल से बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु भारतीय बॉर्डर से प्रयागराज पहुंच रहे हैं। उनकी सुविधा के लिए परिवहन विभाग ने 40 अतिरिक्त बसें लगाई हैं, जो नेपाल से सीधे प्रयागराज के लिए सेवा देंगी। इससे श्रद्धालुओं को यात्रा में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू नोटिस, 5 अक्टूबर को पेशी

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर द्वारा नोटिस भेजा गया है जिसमें विधायक देवेंद्र यादव को 5 अक्टूबर 2026 को विशेष न्यायालय रायपुर में पेश होने की जानकारी दी गई है दरअसल देवेंद्र यादव भिलाई नगर से कांग्रेस की सीट पर लगातार दूसरी बार विधायक है जहां उन्होंने दोनों बार भाजपा के दिग्गज देता प्रेम प्रकाश पांडे को हराया था तो वही उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज है तो वही राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर के द्वारा अपराध क्रमांक 3 2024 धारा 7 ए 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित अधिनियम 2018 एवं 420 120 B 384 468 467 471 भारतीय दंड विधान के प्रकरण में देवेंद्र यादव को आरोपी बनाया गया है जिसको लेकर अब 5 अक्टूबर 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विशेष न्यायालय में पेश होने के लिए नोटिस दिया गया है.
0
0
Report

रतलाम रेलवे परिसर में गांधी जयंती पर भव्य परेड और स्वच्छता शपथ

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में गांधी जयंती के मौके पर रेलवे मंडल कार्यालय से भव्य परेड का आयोजन किया गया। डीआरएम अश्विनी कुमार की अगुवाई में निकली इस परेड में रेलवे के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। परेड में सबसे आगे बाइकर्स रहे, वहीं महात्मा गांधी और भारत माता की झांकी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। परेड रतलाम रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां महात्मा गांधी के संदेश और उनके आदर्शों पर आधारित नाट्य मंचन किया गया। इस दौरान गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के अंत में डीआरएम अश्विनी कुमार ने रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। गांधी जयंती पर रेलवे परिसर से स्वच्छता और सेवा का संदेश दिया गया। बाइट - अश्विनी कुमार ( डिआरएम रतलाम रेल मण्डल
0
0
Report
Advertisement

बैतूल गांधी जयंती पर स्वच्छता संदेश: झाड़ू से सफाई, प्लास्टिक नहीं

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में आज गांधी जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने महात्मा गांधी को नमन करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। शहर के गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हाथों में झाड़ू लेकर सफाई की। इस दौरान प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जुट की थैलियों के इस्तेमाल का संकल्प भी लिया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के स्वच्छता के संदेश को साकार करने का काम किया है। गांव से लेकर शहरों तक स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ी है और देश के नागरिकों ने झाड़ू उठाकर गांधी जी के सपने को आगे बढ़ाया है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की। साथ ही गांधी जयंती के साथ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें भी नमन किया और उनके सादगीपूर्ण जीवन व आदर्शों को याद किया।
0
0
Report

रायपुर में गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस की प्रभातफेरी, श्रद्धासुमन और जय जवान-जय किसान के नारों के साथ

Begun, Rajasthan:रायपुर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रभातफेरी निकाली.. सुबह 7 बजे जयस्तंभ चौक से शुरू हुई पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए.. कार्यकर्ताओं ने श्वेत गणवेश में ‘रघुपति राघव राजा राम’ का सामूहिक गान किया और गांधी-शास्त्री के समर्थन में नारे लगाए.. पदयात्रा फूलचौक, नवीन मार्केट और तात्यापारा चौक होते हुए आजाद चौक ब्राह्मणपारा पहुंची.. यहां गांधी जी की प्रतिमा और शास्त्री जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई.. कांग्रेस नेताओं ने गांधी जी के अहिंसा और सत्य के विचारों के साथ शास्त्री जी के सादगी, नैतिकता और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश को याद किया. इस मौके पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे..
0
0
Report

बहड़ खनन क्षेत्र में डूबे युवक की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे

Tonk, Rajasthan:टोंक के निवाई से इस वक्त की बड़ी खबर है… बहड़ के खनन क्षेत्र में गहरे पानी में डूबे युवक का शव आखिरकार ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया है। हादसे के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ था। शाम करीब 6 बजे शिवाड़ निवासी युवक अपने चार दोस्तों के साथ बहड़ के खनन क्षेत्र में घूमने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि पहाड़ की तलहटी में बने गहरे गड्ढे में भरे पानी के पास सेल्फी लेने के दौरान युवक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। हादसे के बाद उसके साथी घब reak कर मौके से निकल गए और शिवाड़ चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी। शुक्रवार सुबह करीब 7:15 बजे घटनास्थल पर पहुंचे, जहां स्थानीय ग्रामीण अलसुबह से ही युवक की तलाश में जुटे हुए थे। करीब 8:40 बजे स्थानीय ग्रामीण कानाराम चौधरी और महेश शिवाड़ ने साहस दिखाते हुए गहरे पानी में उतरकर युवक के शव को बाहर निकाला। मौके पर बरौनी थाना प्रभारी जयमल सिंह पुलिस जाप्ते के साथ पहुंचे। वहीं प्रशासन के समय पर मौके पर नहीं पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में खासी नाराजगी देखने को मिली। शव बाहर निकलने के बाद ग्रामीणों ने शव को घटनास्थल पर रखकर धरना शुरू कर दिया है और शव उठाने से इनकार कर दिया। मौके पर गौ सेवा जिलाध्यक्ष हनुमान चौधरी भी पहुंचे हैं। बहड़ खनन क्षेत्र में हुए इस हादसे ने एक बार फिर खुले खनन गड्ढों और उनमें भरे गहरे पानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement

SIR के बाद वोटर नाम जोड़ने के लिए BLO घर-घर पहचान अभियान शुरू

Noida, Uttar Pradesh:SIR के बाद चुनाव आयोग का स्पेशल ड्राइव — SIR पूरा होने के बाद छूटे हुए और पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए स्पेशल ड्राइव शुरू होगी। चुनाव आयोग ने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में BLO को घर-घर जाकर ऐसे मतदाताओं की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। BLO प्री-SIR वोटर लिस्ट और मौजूदा फाइनल वोटर लिस्ट की तुलना करेंगे और उन लोगों की पहचान करेंगे, जिनके नाम पहले थे लेकिन अब मौजूदा सूची में नहीं हैं। SIR की Enumeration प्रक्रिया में Absent, Shifted, Dead और Duplicate यानी ASDD मतदाताओं की सूची तैयार की गई थी। BLO घर-घर जाकर ऐसे मतदाताओं की मौजूदा स्थिति की जानकारी लेंगे और पात्र पाए जाने पर Form-6 के जरिए दोबारा नाम जुड़वाने में मदद करेंगे। BLO को हर सप्ताह कम से कम 20–25 मतदाताओं को कवर करने का लक्ष्य दिया गया है, ताकि करीब एक महीने में यह अभियान पूरा किया जा सके। घर-घर अभियान के दौरान छूटे हुए, पहली बार वोट देने वाले और युवा मतदाताओं के लिए भी Form-6 भरवाया जाएगा। BLO द्वारा तैयार सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के BLAs के साथ साझा की जाएगी। Form-6 और BLO की फील्ड वेरिफिकेशन रिपोर्ट ERO को भेजी जाएगी, जिसके बाद ERO नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई करेगा। अभियान पूरा होने के बाद बूथवार सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा की जाएगी, ताकि छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने का एक और मौका मिले। वोटर एनरोलमेंट के लिए Booth Level Camps लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, मजदूर कॉलोनियों, बेघर और वंचित लोगों के लिए भी विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने शैक्षणिक संस्थानों, SVEEP और स्थानीय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने और नियमित प्रेस ब्रीफिंग के निर्देश दिए हैं। इस पूरी कवायद की CEO, DEO और ERO स्तर पर नियमित निगरानी और समीक्षा की जाएगी। SIR के बाद चुनाव आयोग का फोकस अब छूटे हुए और नए वोटरों के नाम जोड़ने पर—BLO घर-घर जाकर करेंगे पहचान, Form-6 के जरिए नाम जोड़ने की सुविधा।
0
0
Report

धान की सरकारी खरीद शुरू, मंडियों में आवक तेज, पंजीकरण मिसमैच से किसान परेशान

Yamuna Nagar, Haryana:धान की सरकारी खरीद शुरू होते ही मंडियों में किसानों की फसल की आवक भी तेज हो गई है. यमुनानगर की जगाधरी अनाज मंडी में किसान अपनी धान की फसल लेकर पहुंच रहे हैं. मंडी में धान को सुखाने के बाद बोरियों में भरते नजर आए, ताकि समय पर फसल की खरीद और लिफ्टिंग हो सके. हालांकि, इसी बीच किसानों को फसल पंजीकरण और मिसमैच से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. जगाधरी अनाज मंडी में ग्राउंड जीरो पर हालात का जायजा लिया गया. मंडी में धान की आवक शुरू हो चुकी है और किसान अपनी फसल को सुखाकर मंडी में ला रहे हैं. किसानों का कहना है कि फसल की खरीद समय पर हो और लिफ्टिंग में देरी न हो, इसके लिए वे धान को पूरी तरह सुखाकर ला रहे हैं. कुछ किसानों की ओर से फसल पंजीकरण और मिसमैच की समस्या भी सामने आई है. किसानों का आरोप है कि पंजीकरण में दर्ज फसल और खेत में खड़ी फसल में अंतर होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसी मुद्दे को लेकर कुछ किसान सड़क पर धरना-प्रदर्शन भी कर रहे हैं. कृषि विभाग के अधिकारी बताते हैं कि किसानों को अपनी फसल का सही पंजीकरण करवाना जरूरी है. इस बार कुछ मामलों में पंजीकरण दूसरी फसल का हुआ, जबकि मौके पर दूसरी फसल खड़ी मिली, जिससे मिसमैच बना. ऐसे मामलों को दुरुस्त किया गया है और आगे भी समाधान किया जाएगा. अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे धान को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी में लेकर आएं, ताकि जगह की कमी न हो और खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से चल सके।
0
0
Report

SIR के बाद BLO घर-घर पहचान कर नए मतदाताओं के नाम जोड़ेगा

Noida, Uttar Pradesh:SIR पूरा होने के बाद छूटे हुए और पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए स्पेशल ड्राइव शुरू होगी। चुनाव आयोग ने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में BLO को घर-घर जाकर ऐसे मतदाताओं की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। BLO प्री-SIR वोटर लिस्ट और मौजूदा फाइनल वोटर लिस्ट की तुलना करेंगे और उन लोगों की पहचान करेंगे, जिनके नाम पहले थे लेकिन अब मौजूदा सूची में नहीं हैं। SIR की Enumeration प्रक्रिया में Absent, Shifted, Dead और Duplicate यानी ASDD मतदाताओं की सूची तैयार की गई थी। BLO घर-घर जाकर ऐसे मतदाताओं की मौजूदा स्थिति की जानकारी लेंगे और पात्र पाए जाने पर Form-6 के जरिए दोबारा नाम जुड़वाने में मदद करेंगे। BLO को हर सप्ताह कम से कम 20–25 मतदाताओं को कवर करने का लक्ष्य दिया गया है, ताकि करीब एक महीने में यह अभियान पूरा किया जा सके। घर-घर अभियान के दौरान छूटे हुए, पहली बार वोट देने वाले और युवा मतदाताओं के लिए भी Form-6 भरवाया जाएगा। BLO द्वारा तैयार सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के BLAs के साथ साझा की जाएगी। Form-6 और BLO की फील्ड वेरिफिकेशन रिपोर्ट ERO को भेजी जाएगी, जिसके बाद ERO नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई करेगा। अभियान पूरा होने के बाद बूथवार सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा की जाएगी, ताकि छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने का एक और मौका मिले। वोटर एनरोलमेंट के लिए Booth Level Camps लगाए जाएंगे। नाइट शेल्टर, मजदूर कॉलोनियों, बेघर और वंचित लोगों के लिए भी विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने शैक्षणिक संस्थानों, SVEEP और स्थानीय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने और नियमित प्रेस ब्रीफिंग के निर्देश दिए हैं। इस पूरी कवायद की CEO, DEO और ERO स्तर पर नियमित निगरानी और समीक्षा की जाएगी। SIR के बाद चुनाव आयोग का फोकस अब छूटे हुए और नए वोटरों के नाम जोड़ने पर—BLO घर-घर जाकर करेंगे पहचान, Form-6 के जरिए नाम जोड़ने की सुविधा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

चंदौसी गांधी प्रतिमा के माल्यार्पण के समय शिक्षा मंत्री का चुनाव आयोग पर हमला

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल. गांधी जयंती पर चंदौसी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने निर्वाचन आयोग पर आरोपों को लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला किया। कांग्रेस और विपक्ष ने देश और प्रजातंत्र के लिए कलंक जैसी स्थितियां पैदा कीं—निर्वाचन आयोग और न्यायालय पर आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाने चाहिए। शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने गांधीजी की भूमिका और आंदोलन में सवाल उठाने वालों पर भी निशाना साधा। गांधीजी की अहम भूमिका का देश के बच्चे-बच्चा जानते हैं। जो लोग उनके योगदान पर सवाल उठा रहे हैं, उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। चंदौसी में प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद स्वच्छता अभियान में भी भाग लिया गया।
0
0
Report

अमरोहा में पुलिस की प्रभावी पैरवी, दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास और अर्थदंड

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में पुलिस की मजबूत पैरवी के चलते दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास, 31 हजार रुपये अर्थदंड के साथ अदालत ने सुनाई सजा, पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने दी जानकारी अमरोहा में पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद एक अभियोग में दो अभियुक्तों को न्यायालय ने today आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोनों अभियुक्तों पर कुल 31 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और पुलिस की पैरवी के आधार पर न्यायालय ने यह फैसला सुनाया। पुलिस अधीक्षक अमरोहा लखन सिंह यादव ने मामले में दी गई कार्रवाई और न्यायालय से हुई सजा के संबंध में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा अपराधियों को सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की गई, जिसके परिणामस्वरूप दोनों अभियुक्तों को आजीवन कारावास तथा कुल 31 हजार रुपये अर्थदंड की सजा कराई गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और न्यायालय में मजबूत पैरवी का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा。
0
0
Report

अलवर गांधी जयंती कार्यक्रम के दौरान वन मंत्री के अचानक रवाने से राजनीतिक हलचल

Alwar, Rajasthan:अलवर नगर निगम में गांधी जयंती के कार्यक्रम के दौरान उस समय लोगों का ध्यान एक घटनाक्रम ने खींच लिया, जब वन मंत्री संजय शर्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कार्यक्रम स्थल से अचानक रवाना हो गए। मंत्री के रवाना होने के दौरान नगर निगम महापौर सुमन लता के पति अजय अग्रवाल उन्हें पीछे से आवाज लगाते हुए नजर आए।वीडियो में दिखाई दे रहा है कि संजय शर्मा माल्यार्पण के बाद अपनी गाड़ी की ओर बढ़ते हैं और फिर गाड़ी में बैठकर रवाना होने लगते हैं। इसी दौरान अजय अग्रवाल पीछे से उन्हें रोकने और बुलाने का प्रयास करते दिखाई देते हैं। अजय अग्रवाल मंत्री की गाड़ी तक भी पहुंचते हैं, लेकिन तब तक गाड़ी आगे बढ़ जाती है और मंत्री वहां से रवाना हो जाते हैं।मंत्री के कार्यक्रम स्थल से इस तरह अचानक रवाना होने को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम के पीछे वास्तविक वजह क्या रही, इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।वहीं, जब अजय अग्रवाल से मंत्री के अचानक चले जाने की वजह पूछी गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले वन मंत्री संजय शर्मा को फोन किया था। उनके मुताबिक, कई बार फोन करने के बावजूद मंत्री ने फोन रिसीव नहीं किया था। अजय अग्रवाल ने कहा कि संभव है मंत्री का कोई व्यक्तिगत काम रहा हो, जिसकी वजह से वे कार्यक्रम में ज्यादा देर नहीं रुक पाए और तुरंत रवाना हो गए।फिलहाल सामने आए वीडियो में जिस तरह अजय अग्रवाल मंत्री की गाड़ी के पीछे जाते हुए उन्हें रुकने के लिए आवाज लगाते नजर आ रहे हैं, उसने इस घटनाक्रम को चर्चा का विषय बना दिया है। मंत्री के अचानक रवाना होने और अजय अग्रवाल के उन्हें रोकने के प्रयास को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।बाइट अजय अग्रवाल , महापौर पति
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top