Back
Maharajganj273303blurImage

Mahrajganj- यूपी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास उत्सव कार्यक्रम आयोजित

Umesh Gupta
Mar 25, 2025 12:04:03
Maharajganj, Uttar Pradesh

 यूपी सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विकास उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता मा0 प्रधानमंत्री व प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मा0 योगी आदित्यनाथ की सोच का परिणाम है कि प्रदेश शून्य से शिखर पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले अपराधियों का राज था, कानून का नहीं। लेकिन 2017 के बाद प्रदेश में स्थितियां बदल चुकी हैं।

1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|