Back
Maharajganj273303blurImage

Mahrajganj - ढेसो रामनगर में हुए गोलीकांड के बारे मे एएसपी ने दी जानकारी

Sanjay Kumar Kharwar
Apr 20, 2025 16:57:49
Maharajganj, Uttar Pradesh

निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत टोला ढेसो रामनगर में हुए गोलीकांड के बारे मे ए एस पी  ने जानकारी दी है। ए एस पी  ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा थाना निचलौल पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराय गया की दिनांक 17 अप्रैल 2025 की शाम 6:30 बजे उसके लड़के की गोली लगने से मृत्यु हो गई है। इस प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेकर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के लिए तीन टीमें गठित की गईं जिनके संयुक्त प्रयास से आज दो अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक पिस्टल, जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किया गया। उपरोक्त घटना में सभी पहलुओं पर जांच एवं विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|