273303
Maharganj - पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने महाकुंभ को देखते हुए सीमाओं का किया निरीक्षण
Maharajganj, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक के अचानक दौरे से सीमावर्ती इलाकों में तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। एसपी ने चेक पोस्ट पर मौजूद पुलिस और एसएसबी अधिकारियों को सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी एसपी ने बुडन्तवापुर, लक्ष्मीपुर खुर्द, खैरा, 20 कड़िया, 40 कड़िया और शीतलापुर के पगडंडी रास्तों का निरीक्षण किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विश्व पर्यटन दिवस पर हुआ पुस्तक का विमोचन
Naugarh, Uttar Pradesh:विश्व पर्यटन दिवस पर जिला मुख्यालय स्थित शुभम पैराडाइस में सिद्धार्थनगर : इतिहास के पन्नो से वर्तमान तक पुस्तक का विमोचन किया गया । इस अवसर पर जिले के जन प्रतिनिधियों सहित जिले के आला अधिकारी गण उपस्थित रहे । सिद्धार्थनगर पुस्तक जिले के उन तमाम घरोहरों पर आधारित है । साथ ही इसके लेखक जिले में आपर जिलाधिकारी न्यायिक के पद पर तैनात डॉ0 ज्ञान प्रकाश पाण्डेय और उनकी पत्नी अलका पाण्डेय है । पुस्तक के बारे बताते हुए अलका पाण्डेय ने बताया की सिद्धार्थनगर पुस्तक इतिहास के पन्नों से वर्तमान तक का सफ़रनामा है जो इससे पूर्व पहला प्रकाशन देश की राजधानी दिल्ली में किया गया था ये दूसरा प्रकाशन है जिसमें हर ओ व्यक्ति जो भी इसको पढ़ेगा इस जनपद को एक नजरिए से जान जायेगा । मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी उन्होंने कई पुस्तके लिखी है जो तमाम विषयों पर आधारित है लेकिन सिद्धार्थनगर पर पुस्तक उन्होंने अपने पति व जिले के अपर जिलाधिकारी के प्रेरणा से लिखा है।0
0
Report
ओम बिरला की गुरुद्वारा अगमगढ़ साहिब मुलाकात: बाबा लक्खा सिंह के स्वास्थ्य की प्रभारी अरदास
Kota, Rajasthan:ओम बिरला पहुंचे गुरुद्वारा श्री अगमगढ़ साहिब, बाबा लक्खा सिंह से की मुलाकात श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष टेका माथा जत्थेदार बाबा लक्खा सिंह जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने कोटा प्रवास के दौरान बूंदी रोड स्थित गुरुद्वारा श्री अगमगढ़ साहिब पहुंचकर जत्थेदार बाबा लक्खा सिंह जी से भेंट की। इस दौरान बिरला ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया और बाबा लक्खा सिंह जी की कुशलक्षेम पूछते हुए वाहेगुरु से उनके शीघ्र स्वस्थ होने तथा दीर्घायु की अरदास की। बिरला ने कहा कि बाबा लक्खा सिंह जी का पूरा जीवन धार्मिक सौहार्द, सामाजिक समरसता और मानव सेवा को समर्पित रहा है। गुरु नानक देव जी के दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए वे देशभर में पीड़ित मानवता की सेवा और जरूरतमंदों को संबल प्रदान करने के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहे हैं। गौरतलब है कि बाबा लक्खा सिंह जी पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि वे जल्द ही पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः पूरी सक्रियता के साथ समाज के वंचित और अभावग्रस्त वर्ग की सेवा में जुटेंगे।0
0
Report
ग्वालियर डबरा के सर्राफा व्यापारी मनोज सोनी का शव सिंध नदी में मिला
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर डबरा के सर्राफा कारोबारी मनोज सोनी का शव सिंध नदी में 5 दिन बाद मिला है। वे हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर नदी में कूद गए थे। उनका शव पत्थरों के बीच फंसा हुआ था, जिसे नदी का बहाव कम होने पर एसडीआरएफ की टीम ने रविवार को खोज निकाला। मनोज सोनी ने नदी में कूदने से पहले दो पेज का सुसाइड नोट छोड़ा था। इसमें उन्होंने ग्राम खडवई निवासी प्रवेश बघेल, बृजेंद्र सिंह बघेल और मनीष बघेल पर ढाई लाख रुपये लेने और फिर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। उन्होंने लिखा था कि मुझे इन लोगों से रुपये लेने थे, लेकिन पैसे मांगने पर उन्होंने मेरे खिलाफ थाने में शिकायत कर दी। सुसाइड नोट में डबरा के तीन सर्राफा कारोबारियों के नाम भी हैं, जिन पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया गया है। मृतक के भाई सतीश सोनी ने आरोपियों के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले में लापरवाही बरत रही है। भितरवार थाना प्रभारी बलबीर मावई ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
फलोदी के ग्राम पंचायत श्मशान भूमि निर्माण में अनियमितता, जांच की मांग
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी एंकर - फलोदी जिले के ग्राम पंचायत बरसिंगों का बास की श्मशान भूमि में करवाए गए पानी के टांके एवं चारदीवारी के निर्माण कार्यों में ग्रामीणो ने अनियमितता एवं गुणवत्ता में कमी के आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो लाख रुपये की लागत से पानी का टांका बनाया गया था, लेकिन टांके में पानी नहीं ठहरता है। वहीं करीब पांच लाख रुपये की लागत से बनाई गई चारदीवारी की नींव को लेकर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणो ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से टांका व चारदीवारी के निर्माण कार्य की जांच करवाने की मांग की।0
0
Report
खाजूवाला पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने मेघवाल की अध्यक्षता में सक्रिय तैयारी शुरू की
Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला पंचायत राज चुनाव को लेकर सरगर्मियां हुई तेज, खाजूवाला में पंचायत राज चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक आयोजित, पुर्व मंत्री गोविन्द राम मेघवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई व्यापार मण्डल भवन में आयोजित, कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, किसानों, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों से मेघवाल ने किया संवाद, पंचायत चुनाव में मजबूत और सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने पर बनी सहमति, टिकट को लेकर कार्यकर्ताओं की राय और स्थानीय परिस्थितियों को प्राथमिकता देने की बात, पुर्व मंत्री गोविन्द राम मेघवाल ने महंगाई, बेरोजगारी, बिजली और सिंचाई पानी संकट को लेकर सरकार पर साधा निशाना, डेम में पर्याप्त पानी के बावजूद किसानों को सिंचाई पानी नहीं मिलने पर जताई चिंता, मूंग और मूंगफली सहित फसलों पर संकट, क्षतिग्रस्त फसलों का तत्काल सर्वे और उचित मुआवजा देने की उठी मांग, खाजूवाला, पूगल और छत्तरगढ़ में पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, सिंचाई पानी की मांग को लेकर संघर्षरत किसानों और व्यापारियों के साथ खड़े रहने का किया ऐलान, बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जनता के मुद्दों की लड़ाई मजबूत करने का लिया संकल्प.0
0
Report
हरिद्वार की बारिश से गंगा जलस्तर बढ़ने की आशंका
Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है.. पहाड़ों में लगातार बारिश का असर अब गंगा के जलस्तर पर भी दिखाई दे रहा है। फिलहाल प्रशासन और सिंचाई विभाग की टीमें हालात पर नजर बनाए हुए हैं.. बारिश अगर लगातार जारी रही, तो गंगा के जलस्तर में और बढ़ोतरी की आशंका बनी हुई है..0
0
Report
Advertisement
केन नदी पुल से बुजुर्ग दंपति ने की छलांग, पति का शव मिला, पत्नी अभी लापता
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर-पन्ना नेशनल हाईवे पर बमीठा थाना क्षेत्र में केन नदी पुल से बुजुर्ग दंपति के नदी में कूदने का मामला सामने आया था, 2 दिन से चल रहे सर्च ऑपरेशन के बाद शुक्रवार को पति का शव बरामद किया गया है, जबकि पत्नी की तलाश अभी भी जारी है, बताया जा रहा है कि सटई थाना क्षेत्र के जखरोन गांव के रहने वाले बुजुर्ग दंपति ने गुरुवार को केन नदी के पुल से छलांग लगा दी थी। घटना के बाद पुलिस और SDRF ने रेस्क्यू शुरू किया था। शुक्रवार को एक शव बरामद हुआ था जिसे अज्ञात मानकर दफना दिया गया था। आज सुबह 6 बजे सूचना मिलने पर परिजन चंद नगर चौकी पहुंचे और शव की शिनाख्त की, मृतक के परिजनों ने बताया कि ये हमारे फूफा जी हैं, इनका नाम साधू अहिरवार है, जखरोन के रहने वाले हैं। घर परिवार में थोड़ी बहुत अनबन हुई होगी। फूफा का शव मिला है, बुआ अभी भी लापता है, इस पूरे मामले में प्रशासन का कहना है कि शव की शिनाख्त के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है, वहीं लापता महिला की तलाश अभी भी जारी है। घटना के कारणों को लेकर परिवार भी कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहा है.0
0
Report
रतलाम में आंगनवाड़ी सेविकाे को सम्मान, चेतन कश्यप बोले कर्तव्य बनाम अधिकार
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सेवा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन काश्यप शामिल हुए। इस दौरान मातृ एवं शिशु कुपोषण मुक्त अभियान में सेवा कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। मंच से संबोधित करते हुए मंत्री चेतन काश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 75 वर्षों में कर्तव्यों की बात कम और अधिकारों की बात ज्यादा हुई, जिससे वोट की राजनीति को बढ़ावा मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता और कुपोषण जैसे विषयो पर लोगों के कर्तव्यों को भी आगे बढ़ाया। हालांकि, इसी दौरान काश्यप ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सराहना भी की। उन्होंने बताया कि कमलनाथ सरकार के दौरान मेरे निजी फाउंडेशन के कुपोषण अभियान को रतलाम के पूर्व कोंग्रेसी विधायक ने रुकवा दिया था। तब मुख्यमंत्री रहे कमलनाथ ने उन्हें बुलाकर कहा था कि ऐसे सेवा कार्यों में हम आड़े नहीं आते, ऐसे सेवा में राजनीति नहीं होनी चाहिए। मंत्री काश्यप ने कहा कि इसके बाद कमलनाथ सरकार मे ही दोबारा मेरे फाउंडेशन से कुपोषण के लिये अभियान शुरु किया गया था।0
0
Report
प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर दिल्लीवासियों का तीखा रिएक्शन
Delhi, Delhi:विकासपुरी आउटर रिंग रोड पर हुए पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर प्रवेश वर्मा द्वारा थप्पड़ कांड के बाद आम आदमी पार्टी धरने पर बैठ गई है। आम लोग उसके बारे में क्या कहते हैं उनसे बात की; अधिकतर लोगों ने कहा कि क्या बेहतर हो या खराब, लेकिन जिस तरह एक मंत्री के पास इतनी बड़ी जिम्मेदारी है और वह सरेआम थप्पड़ कर रहे हैं, यह दिल्ली के आम लोगों के साथ क्या करेंगे। अधिकतर लोगों ने घटना की निंदा की और कहा कि एक मंत्री का यह व्यवहार कतई उचित नहीं है।0
0
Report
Advertisement
24 साल के ड्राइवर की मोतिहारी में मौत: चार अज्ञात युवक संदिग्ध, परिवार में कोहराम
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर से आर्टिगा लेकर भाड़े पर निकला 24 साल का ड्राइवर मोतिहारी में मृत मिला, चार अज्ञात युवक लेकर गए थे चकिया, घर में मचा कोहराम, तीन साल पहले हुई थी शादी, दो साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया। समस्तीपुर से भाड़े पर आर्टिगा गाड़ी लेकर मोतिहारी निकले एक युवक का शव चकिया थाना क्षेत्र से बरामद हुआ है। शव मिलने की खबर के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहमदपुर कोआरी पंचायत के दिगंबरा गांव निवासी स्व. विजय महतो के 24 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि सन्नी समस्तीपुर में रहकर चालक का काम करता था। वह एक आर्टिगा वाहन मालिक से 25 हजार रुपये प्रति माह के अनुबंध पर गाड़ी लेकर भाड़े पर चलाता था। बीते शनिवार को समस्तीपुर शहर से चार अज्ञात युवक उसकी आर्टिगा गाड़ी को भाड़े पर लेकर मोतिहारी के चकिया जाने के लिए निकले थे। इसके बाद सन्नी का शव मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सन्नी की शादी महज तीन वर्ष पहले हुई थी और उसका दो वर्ष का एक छोटा बेटा भी है। इस दर्दनाक घटना के बाद पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसके साथ गए चारों युवक कौन थे, इसे लेकर पुलिस की जांच महत्वपूर्ण है।0
0
Report
अयोध्या में बारिश, यूपी के कई हिस्सों में मौसम सुहावना
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: अयोध्या के कई हिस्सों में बारिश हुई0
0
Report
बाढ़ राहत: SDRF ने 300 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला, राशन पहुंचाया
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाटा गांव और काठाडीह इलाके में पिछले दो दिनों से चल रहे बाढ़ आपदा राहत रेस्क्यू को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है अब तक एसडीआरएफ की टीम ने 300 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा और बस्तियों तक रेस्क्यू ही नहीं किया बल्कि उनके लिए राशन और जरूरी सामग्रियां और सुविधा भी मुहैया कराई आपको बता दें कि आज शाम को निचले बस्तियों में फंसे लगभग सभी लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है आंकड़ों की बात करें तो अब तक 300 से अधिक लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।0
0
Report
Advertisement
बरेली में दो दिन की बारिश: आकाशवाणी-दूरदर्शन केंद्र डूबे, प्रसारण बंद
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में लगातार हो रही दो दिन से बारिश से जनजीवन पूरी तरह से बेपटरी नजर आ रहा है, इतना ही नहीं बरेली के आकाशवाणी केंद्र और दूरदर्शन केंद्र में पानी भरने से आज प्रसारण पूरी तरह से ठप हो गया. जी मीडिया ग्राउंड जीरो पर पहुंचा ताकि हाल जान सके कि आकाशवाणी केंद्र और दूरदर्शन केंद्र में जल भराव किस हद तक है, तो पाया आकाशवाणी केंद्र की और दूरदर्शन केंद्र की मशीनरी पूरी तरह से पानी में डूब चुकी है जिसके चलते प्रसारण तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है. आकाशवाणी के अधिकारियों के मुताबिक सबसे पहले बारिश से जो पानी भरा है उसको निकल जाएगा उसके बाद मशीनों को सुखाया जाएगा तब जाकर प्रसारण को बहाल किया जा सकता है जिसमें दो से तीन दिन का समय लग सकता है. जल भराव के चलते आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का भी प्रसारण आज आकाशवाणी केंद्र बरेली और दूरदर्शन केंद्र बरेली से नहीं हो सका क्योंकि जल-बारात के चलते यहां से प्रसारण पूरी तरह से तप हो चुका है.0
0
Report
आजमगढ़-जौनपुर सीमा पर श्रद्धालुओं से भरी बस पुलिया में घुसी, 6 घायल
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़-जौनपुर सीमा पर एक ही जगह हादसों की तस्वीर सामने आई है, जहां शनिवार रात श्रद्धालुओं से भरी बस निर्माणाधीन फोरलेन की पुलिया में जा घुसी। फिलहाल बस हादसे में घायल 6 लोगों का हायर सेंटर में इलाज चल रहा है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
चमोली में भारी बारिश से पहाड़ दरके; कर्णप्रयाग-नैनिसैण मार्ग बाधित
Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली जिले में लगातार हो रही मूसलाधार भारी बारिश के चलते कदम कदम पर खतरा बना हुआ है। ऐसे में जगह जगह पहाड़ दरकने से ब्रांच सड़कें बंद हो रही है जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्णप्रयाग नैनिसैण मोटमार्ग पर आज चट्टान दरकने से मार्ग गडकोट के पास बाधित हो गया था। मार्ग पर बड़ी चट्टान गिरी हुई थी, सरकारी मशीनरी आने से पहले वहां मौजूद युवाओं ने मार्ग से चट्टान को हटाना शुरू किया और कड़ी मेहनत के बाद कुछ ही देर में चट्टान को sड़क से हटा दिया तब जाकर मार्ग यातायात के लिए सुचारू हो पाया।0
0
Report
Advertisement
