Back
Maharajganj273155blurImage

Maharajganj: गांव से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर लगाया अपहरण का आरोप

Umesh Gupta
Mar 01, 2025 06:57:57
Anand Nagar, Uttar Pradesh

महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह किशोरी घर से बाहर निकली थी लेकिन शाम तक वापस नहीं आई। परिजनों ने उसे काफी खोजा, लेकिन जब वह नहीं मिली तो उन्होंने गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया। किशोरी के पिता ने कोल्हुई थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|