273155
Maharajganj - अभद्र टिप्पणी से भड़के फरेन्दा के पत्रकार, जबरदस्त विरोध कर की जोरदार नारेबाजी
Anand Nagar, Uttar Pradesh:फरेन्दा के एक व्यक्ति ने फेसबुक पर सार्वजनिक पोस्ट किया कि “फरेंदा में पत्रकारिता नहीं होती है, चाटुकारिता होती है”। इसके बाद फरेन्दा के पत्रकार भड़क गये और बुधवार को एक साथ इकट्ठा होकर जोरदार नारेबाजी और भारी विरोध करते हुए बड़ी संख्या में फरेन्दा थाने में पहुंचे और सारा माजरा थानेदार को बताया। पत्रकारों ने तहरीर देते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सुप्रीम कोर्ट ने मिशेल प्रत्यर्पण मामले में केंद्र से 4 सप्ताह में जवाब मांगा
Noida, Uttar Pradesh:अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में आरोपी क्रिश्चियन मिशेल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से 4 हफ़्ते में जवाब मांगा है। दुबई से भारत प्रत्यर्पित किए गए क्रिश्चियन मिशेल ने प्रत्यर्पण संधि के उस प्रावधान को चुनौती दी है जिसमें मुख्य मामलों के साथ साथ संबंधित मामलों में भी भारत को मुकदमा चलाने का अधिकार दिया गया है. इसके चलते जिन आरोपों पर किसी व्यक्ति को प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया है, उनसे जुड़े अन्य अपराधों में भी उस पर मुकदमा चलाया जा सकता है। क्रिश्चियन मिशेल का कहना है कि जिस मामले के लिए उसे भारत लाया गया, उसमें अधिकतम 7 साल तक की सज़ा का प्रावधान है और वह 7 साल जेल में काट चुका है इसलिए वो रिहाई का हक़दार है मिशेल को 4 दिसंबर 2018 को दुबई से भारत लाया गया। यह कार्रवाई 2 सितंबर 2018 को जारी।इससे पहले उसने दिल्ली हाई कोर्ट में प्रत्यर्पण संधि के आर्टिकल 17 को चुनौती दी थी। हाई कोर्ट से अर्जी खारिज होने के आदेश को उसने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है。0
0
Report
SC ने आधार कार्ड के सख्त नियम पर याचिका की सुनवाई से इंकार किया
Noida, Uttar Pradesh:व्यस्क लोगों के लिए आधार कार्ड जारी करने के लिए सख्त दिशानिर्देश की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इंकार किया। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता अश्विनी उपाध्याय से कहा कि वो सरकार को इस बारे में ज्ञापन दे। इस याचिका में कहा गया था कि भारत में करीब 144 लोगों यानि 99% आबादी के पास आधार कार्ड है। इसलिए इसके गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए सख्त नियम जरूरी हैं। याचिकाकर्ता अश्विनी उपाध्याय का कहना था कि नया आधार कार्ड केवल 6 साल तक के बच्चों को ही दिया जाए। किशोर और वयस्कों के लिए सख्त नियम बनाए जाएं ताकि घुसपैठिए आधार न बनवा सकें। याचिका में कहा गया है कि आधार अब राशन कार्ड, वोटर आईडी जैसे दस्तावेज बनवाने में इस्तेमाल हो रहा है। इससे इसके गलत इस्तेमाल की संभावना बढ़ गई है。0
0
Report
नरसिंहपुर: शराब ठेकेदार के खिलाफ साजिश का आरोप, महिलाओं ने न्याय की मांग की
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर -- ठेमी थाना अंतर्गत शराब ठेकेदार से मारपीट के बाद हुए घटनाक्रम में अब नया मोड़ आया है। ग्राम करकबेल से आई महिलाओं ने बताया कि एक पीड़ित माँ ने कुछ दिन पूर्व मारपीट में घायल हुए शराब कारोबारी प्रदीप कौरव पर अपने बेटे को साजिश के तहत फंसाने और विरोध करने पर जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में आशा ठाकुर नामक महिला ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। साजिश के तहत फंसाने का आरोप अतः पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन के अनुसार, ग्राम पंचायत बौछार-करकबेल की निवासी आशा ठाकुर ने बताया कि बीती 29 अप्रैल को शराब कारोबारी प्रदीप कौरव ने उनके बेटे अभिषेक ठाकुर को बहला-फुसलाकर अपनी फॉर्च्यूनर कार में बिठाया। आरोप है कि रात के समय नहर के पास अभिषेक को जबरन शराब पिलाई गई और फिर उसके पास 6 पेटी शराब रखकर उसका वीडियो बनाया गया, ताकि उसे शराब तस्करी के झूठे मामले में फंसाया जा सके। अगले दिन सुबह परिजनों को सूचना मिली कि अभिषेक पुलिस थाना ठेमी में बंद है। पीड़ित महिला का कहना है कि उनके बेटे को सोची-समझी साजिश के तहत फंसाया गया है। ठेकेदार ने ऑफिस में की फायरिंग और अभद्रता आवेदन में एक और चौंकाने वाली घटना का उल्लेख है। आशा ठाकुर के अनुसार, 2 मई को जब वह करकबेल बाजार में प्रदीप कौरव से अपने बेटे की बेगुनाही की गुहार लगाने गईं, तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने बंदूक से फायरिंग कर दी, जिसमें वहाँ मौजूद महिलाएं बाल-बाल बचीं। घटना के दौरान महिलाओं के साथ हाथापाई किए जाने की बात भी सामने आई है。 दहशत का माहौल, न्याय की मांग पीड़ित पक्ष के साथ आई सरपंच सरिता श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपी प्रदीप कौरव द्वारा क्षेत्र में आतंक और भय का माहौल पैदा किया जा रहा है ग्राम के लोगों को बदनाम कर अपनी धौंस जमाई जा रही है दीपक लोधी हमारे ग्राम के निवासी है और मौके पर मौजूद भी नहीं थे उसके बाद भी इनका नाम लिया जा रहा है जबकि ना यह वहां थे और ना ही फोटो वीडियो में है इसके साथ ही आवेदन में शिकायत की गई है अभिषेक ठाकुर के खिलाफ की गई झूठी कार्रवाई को निरस्त कर उसे रिहा किया जाए और दोषी शराब कारोबारी पर सख्त कार्रवाई की जाए ज्ञापन सौंपने आई दर्जनो महिलाओ ने बताया कि क्षेत्र में भय का माहौल बनाया जा रहा है ग्रामवासियों को जबरन फसाया जा रहा है बाइट-सरिता श्रीवास्तव (सरपंच) बाइट- संदीप भूरिया एडिशनल एसपी नरसिंहपुर0
0
Report
Advertisement
पुष्टिम बंगाल और असम में भाजपा की जीत पर झिरकमल में समर्थकों का जबरदस्त उत्साह, बधाइयों के साथ जश्न
Nuh, Haryana:झिरकमल पर पश्चिम बंगाल व असम जीत को लेकर जश्न बनाया। नूंह जिले के झिरकमल स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पश्चिम बंगाल और असम में मिली चुनावी जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जीत के आंकड़े सामने आते ही पार्टी कार्यालय में ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दी और कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयाँ दीं। पूरे माहौल में जश्न और उत्सव का रंग साफ नजर आ रहा था। इस मौके पर पूर्व मंत्री कुंवर संजय सिंह ने कहा कि पार्टी ने उन्हें असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए भेजा था, और आज का दिन उनके लिए बेहद खुशी का दिन है। उन्होंने इस जीत का श्रेय वहां की जनता को देते हुए कहा कि लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर विश्वास जताया है। वहीं, नूंह भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने इसे ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि यह जीत पार्टी की मेहनत, संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास का परिणाम है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की और भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा के लिए काम करने का संकल्प लिया। यह जश्न न केवल जीत की खुशी का प्रतीक था, बल्कि आने वाले समय में पार्टी के और मजबूत होने के संकेत भी दे रहा है।0
0
Report
बांसवाड़ा की 13 छात्राओं ने HPV टीकाकरण से पेश की मिसाल
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा HPV वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी: बांसवाड़ा शहर के निजी विद्यालय की 13 छात्राओं ने सामूहिक रूप से HPV वैक्सीनेट लगवाकर सुरक्षा की मिसाल पेश की। सभी छात्राओं ने अभिभावकों की सहमति लेकर महात्मा गांधी जिला अस्पताल पहुंचकर टीकाकरण करवाया। टीकाकरण के बाद उन्होंने बताया कि उन्हें घबराहट नहीं हुई और दूसरों को भी वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित किया गया। यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव में मददगार है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। वे पात्र हैं जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूरी कर ली है पर 15 वर्ष की आयु पूरी नहीं की है। डीएमओ डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि पिछले सप्ताह विभागीय टीमों ने शहर के सरकारी और निजी विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया। शिक्षा विभाग भी सहयोग कर रहा है। टीकाकरण के दौरान डॉ. राहुल जैन आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे。0
0
Report
उदयपुर दौरे पर सुरेश रावत बोले—बंगाल में भाजपा सरकार बनने वाली है
Udaipur, Rajasthan:प्रदेश के जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत आज उदयपुर दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने मेवाड़ में विभिन्न जल परियोजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी. इसी के साथ पांच राज्यों के चुनाव परिणाम पर उन्होंने कहा कि आज देश और भाजपा के लिए बड़ी खुशी की बात है. महत्वपूर्ण राज्य बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है. साथ ही असम में हम रिपीट करने जा रहे हैं. इसके लिए सभी को बहुत बहुत धन्यवाद. इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासर पर तीखे हमले लिए. उन्होंने कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा झूठ का ढोल है. उनको सुबह कोई कुछ कहकर जाता है और दिनभर वही बोलते हैं. वे सत्य और असत्य के बारे में नहीं सोचते।0
0
Report
Advertisement
बंगाल असम और पांडिचेरी में बीजेपी की जीत, कार्यकर्ताओं में जश्न
Katni, Madhya Pradesh:बंगाल असम पांडिचेरी विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने मारी बाजी पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी माहौल मिठाई बाटी पटाखे फोड़े ओर झूमे एंकर देश के पाँच राज्यों में हुए विधान सभा चुनाव में बीजेपी ने 3 राज्यों में अपनी सरकार बनाली है जिस से पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है आज सुबह से ही पूरे देश के लोग टीवी न्यूज चैनल पर विधान सभा चुनाव के परिणाम को बड़ी ही उत्सुकता के साथ देख रहे थे जनता का इस बार सबसे ज्यादा फोकस बंगाल के चुनाव नतीजों पर था ओर पश्चिम बंगाल में एक तरफा जनादेश मिला है वही असाम पांडिचेरी में भी बीजेपी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी सरकार बनाई है जिससे कटनी में बीजेपी विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी की जीत का जश्न मनाते रहे और कार्यकर्ताओं को मिठाई बाटी आतिश बाज़ी की संजय सत्येंद्र पाठक ने बताया कि ये बीजेपी की भरोसे ओर प्रधानमंत्री मोदी जी गृह मंत्री अमित शाह की कुशल नेतृत्व की जीत है0
0
Report
सीएम का अचानक दौरा: कबीरधाम में सुशासन तihar का असर दिखा
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा: सुशासन तिहार के चौथे दिन कबीरधाम जिले के आदिवासी वनांचल क्षेत्र कुई-कुकदुर क्षेत्र का अचानक दौरा कर प्रशासनिक अमले और ग्रामीणों को चौंका दिया। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर अप्रत्याशित रूप से यहां लैंड होते ही पूरे इलाके में हलचल मच गई। सुरक्षा के कड़े इंताम किए गए थे, प्रदेश के उत्कृष्ट और पंडरिया विधायक भावना बोहरा , कलेक्टर, एसपी, डीएफओ सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के एक हितग्राही के घर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार से सीधे बातचीत कर योजनाओं की जमीनी स्थिति जानी। इसके बाद उन्होंने गांव में काम कर रही रानी मिस्त्रियों के साथ श्रमदान किया और श्रमिकों के साथ महुआ पेड़ के नीचे बैठकर बोरे-बासी का स्वाद भी लिया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री कमराखोल गांव पहुंचे, ग्रामीणों के ग्रामीण आवास को देखा उनसे बातचीत की गांव के आंगनबाड़ी केंद्र भी पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों को गिफ्ट दी वहां का हाल-चाल जाना है ,फिर गाँव में आम के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने योजनाओं की जानकारी दी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनकी मांगों पर कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। दौरे के दौरान एक भावुक पल तब आया जब एक ग्रामीण महिला अपने नवजात शिशु को लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुंची और नामकरण का आग्रह किया। इस पर मुख्यमंत्री ने बच्चे का नाम “रवि शंकर” रखा और उपहार स्वरूप एक हजार रुपये प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम का यह औचक दौरा प्रशासनिक व्यवस्था की वास्तविक स्थिति जानने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।0
0
Report
प्रहलाद पटेल: राष्ट्रवाद की अखंड विजय, जनता ने केंद्र-राज्य संबंधों पर दिया जवाब
Damoh, Madhya Pradesh:चुनाव परिणामों के बाद पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल का बयान, ये राष्ट्रवाद की अखंड विजय है.. एंकर/ पांच राज्यों के चुनाव परिणामों के बाद देश भर ने भाजपाई खेमे में खुशी की लहर है तो हर तरफ जश्न का माहौल दिखाई दे रहा है। कहा तौर पर पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़ी जीत के बाद भाजपा नेता और कार्यकर्ता खासे उत्साहित दिखाई दे रहे है। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश सरकार के मौजूदा पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल का बयान भी आया है। मंत्री पटेल ने इस जीत को राष्ट्रवाद की अखंड जीत करार दिया है, उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने केंद्र और राज्य के संबंधों को लेकर मजाक बनाया जनता ने उन्हें हाशिये पर पहुंचा दिया है, पटेल ने इसे लोकतंत्र की विजय बताते हुए इसका श्रेय प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को दिया है और उनका अभिनंदन किया है, उन्होंने तमाम कार्यकताओं और खास तौर पर पश्चिम बंगाल के कार्यकताओं को बधाई भी दी है। बाइट/ प्रहलाद पटेल ( पंचायत मंत्री एमपी)0
0
Report
Advertisement
पाँच राज्यों में भाजपा की सरकार बनने के संकेत: खरगोन-बड़वानी सांसद पटेल का दावा
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-देश के पांच राज्यों असम,केरलम,पश्चिम बंगाल,तमिलनाडु एवं पडुचेरी में विधानसभा चुनाव परिणाम के सामने आते ही खरगोन बड़वानी लोकसभा सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल ने बताया असम,पश्चिम बंगाल,पडुचेरी में सरकार बना रहे है साथ ही बाकी राज्यों में सरकार बनाने की ओर अग्रसर है देशभर की नजरें आज पांच राज्यों के निर्वाचन परिणाम को लेकर थी जिसमें पश्चिम बंगाल को लेकर सभी उत्सुक थे लेकिन जब वहा भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है तो वंही खरगोन बड़वानी लोकसभा सांसद ने बताया देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाएं और देश को प्रगतिशील एवं आत्मनिर्भर बनाने की राह में पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में 4 राज्यों में भाजपा की सरकार बनने जा रही है वही भाजपा एक राज्य में सरकार बनाने की ओर अग्रसर है गजेन्द्रसिंह पटेल - सांसद,खरगोन बड़वानी0
0
Report
नीतीश कुमार की 2005-2026 के बिहार विकास उपलब्धियों को जागरूक बनाने की पहल
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां सद्भाव यात्रा के दूसरे दिन निशांत कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया बेतिया के रमना में बापू सभागार में निशांत कुमार ने अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धियों को गिनाया 2005 से लेकर 2026 तक पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लिए क्या क्या किया है एक एक उपलब्धिऐं को निशांत कुमार ने गिनाया निशांत कुमार ने अपनी संबोधन की शुरुवात में बताया कि जदयू एक समाजवादी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है मेरी कोशिश रहेगी जमीनी स्तर के कार्यकर्ता के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करू पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लिए 2005 से लेकर 2026 विकास के लिए वह सबकुछ किए जो बिहार के लिए जरूरी था आज पूरे बिहार में बिजली 23 घंटा रह रही है बिहार में सड़कों का जाल बिछा है गांव गांव स्कूल खुले है लाखों में शिक्षकों की बहाली हुई है शिक्षा के स्तर में सुधार हुआ है स्वास्थ के क्षेत्र में बेहतर काम हुआ है मेडिकल कालेज खुले इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भी बेहतर काम हुए है लाखो युवाओं को रोजगार मिला पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 साल में बिहार में क्या क्या किए है उसको जन जन तक पहुंचाना है बिहार को विकसित बनाना है इसके लिए हम कार्यकर्ताओं से मिल रहे है संगठन को जब मजबूत रहेगा तो सरकार मजबूत रहेगी और जब सरकार मजबूत रहेगी तो जनता मजबूत और महफूज रहेगी बेतिया के रमना के प्रेक्षागृह में निशांत कुमार को सुनने के लिए कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ थी भीड़ नारा लगा रही थी जय निशांत तय निशांत0
0
Report
बेगूसराय में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल चुनाव की जीत पर जमकर जश्न मनाया
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय के रूप में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। बेगूसराय में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और अबीर-गुलाल के साथ जीत का जश्न मनाया। परिणाम सामने आने के साथ ही बीजेपी को भारी बहुमत मिला, और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। ढोल-नगाड़ों की थाप पर डांस हुआ और लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की। पूरा इलाका उत्सव में डूब गया। जनता ने लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत के तौर पर जनता को माना है।0
0
Report
Advertisement
मैहर में जमीनी विवाद: लाठी-डंडों से हिंसक भिड़ंत, 7 घायल, 3 की हालत गंभीर
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बाबूपुर में रविवार सुबह जमीनी विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला हुआ, जिसमें एक पक्ष के 7 लोग घायल हो गए। तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों पक्षों की शिकायतों पर कार्रवाई शुरू कर दी।0
0
Report
नैनीताल में पर्यटन सीजन की भीड़ को काबू करने के लिए एसएसबी तैनात
Nainital, Uttarakhand:पर्यटकों की भीड़ से निपटने के लिए SSB मैदान में तैनाती एक्शन: नैनीताल में पर्यटन सीजन में लगातार बढ़ रही पर्यटकों की भीड़ और बिगड़ती यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए प्रशासन ने एसएसबी की तैनाती कर दी है। विकेंड में भारी पर्यटक दबाव के चलते शहर और आसपास के क्षेत्रों में जाम की स्थिति बनने पर यह फैसला लिया गया है। एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने बताया कि नैनीताल में एसएसबी की दो प्लाटून और भवाली क्षेत्र में एक प्लाटून तैनात की गई है। जवान पुलिस के साथ मिलकर यातायात संचालन, भीड़ नियंत्रण और पार्किंग व्यवस्था संभालेंगे। बताते चले कि नैनीताल, कैंची धाम और भवाली क्षेत्र में बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लगने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसएसपी डॉ मंजू नाथ टीसी ने बताया कि पर्यटन सीजन में बढ़ते दबाव को देखते हुए अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। एसएसबी जवानों को प्रमुख चौराहों, पार्किंग स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगाया गया है, ताकि यातायात को सुचारू रखा जा सके। उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार यातायात व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रही है और जरूरत पड़ने पर डायवर्जन प्लान भी लागू किया जा रहा है।0
0
Report
पटना में दिन में ही रात जैसा माहौल, तेज आंधी-बारिश और बिजली चमकी
Patna, Bihar:राजधानी पटना में दिन में ही रात जैसा माहौल हो गया है , तेज आंधी पानी के साथ आकाशीय बिजली चमक रही है । मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया था कि 2 से 3 बजे के बीच तेज आंधी पानी के आसार है जिसके रेड अलर्ट भी जारी किया गया था ।0
0
Report
Advertisement
