icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273155
Umesh GuptaUmesh GuptaFollow28 Apr 2025, 12:40 pm

Maharajganj - नगर पंचायत आनंद नगर द्वारा नव निर्मित व पुराने दुकानों की हुई निलामी

Anand Nagar, Uttar Pradesh:

महराजगंज, नगर पंचायत आनंद नगर द्वारा 15 नवनिर्मित व पांच पुराने दुकानों की नीलामी उपजिलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह की देख रेख में नगर पंचापत विवाह घर के हाल में संपन्न हुआ नीलामी में अधिकतम बोली 20 लाख व न्यूनतम बोली 14 लाख बोली गई नीलामी की प्रक्रिया सोमवार को 11:00 बजे प्रारंभ हुई जिसमें दुकान नंबर एक की बोली 10 लाख से शुरू होकर 20 लाख पर नरेंद्र वर्मा के हक में दिया गया तथा न्यूनतम बोली आदित्य जायसवाल को 14 लाख में आवंटित की गई अधिशासी अधिकारी अनुज कुमार भारती ने बताया कि दुकानों की रजिस्ट्रेशन नीलामी से नगर पंचायत को 3 करोड़ 26 लाख 25 हजार का आय हुआ है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सोनभद्र बिजली संकट पर भाजपा विधायक भूपेश चौबे की कड़ी चेतावनी

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में बिजली संकट को लेकर भाजपा के सदर विधायक भूपेश चौबे के तेवर तल्ख नजर आए. दर्जनों गांवों में हफ्तों से बिजली गुल होने और खराब ट्रांसफार्मरों के नहीं बदले जाने से नाराज विधायक खुद ट्रांसफार्मर वर्कशॉप पहुंचे. वहां बड़ी संख्या में खराब ट्रांसफार्मर पड़े देख विधायक ने अधिकारियों और ठेकेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए. विधायक ने साफ कहा कि अगर अधिकारी बात नहीं मानेंगे तो उनकी भूसी छुड़ा देंगे. साथ ही तीन दिन के भीतर जरूरी ट्रांसफार्मर गांवों में पहुंचाने की चेतावनी दी. देखिए यह रिपोर्ट... यह तस्वीरें सोनभद्र के उस ट्रांसफार्मर वर्कशॉप की हैं, जहां से पूरे जिले में खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत और आपूर्ति का काम किया जाता है. लेकिन जब भाजपा के सदर विधायक भूपेश चौबे अचानक यहां पहुंचे तो उन्हें बड़ी संख्या में खराब ट्रांसफार्मर पड़े मिले, जबकि मरम्मत कार्य बेहद धीमी गति से चलता दिखाई दिया. विधायक का आरोप है कि रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव कई-कई सप्ताह से अंधेरे में डूबे हुए हैं. ग्रामीण लगातार ट्रांसफार्मर बदलवाने की गुहार लगा रहे थे. विधायक ने दावा किया कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ. निरीक्षण के दौरान विधायक ने पाया कि वर्कशॉप में पर्याप्त मजदूर नहीं लगाए गए हैं. उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि करीब 150 ट्रांसफार्मर मरम्मत की प्रतीक्षा में पड़े हैं और इसकी वजह से गांवों में बिजली संकट गहराता जा रहा है. विधायक भूपेश चौबे ने अधिकारियों को साफ चेतावनी देते हुए कहा कि तीन दिनों के भीतर सभी जरूरी ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कर उन्हें गांवों में लगाया जाए. विधायक ने दो टूक कहा कि अगर अधिकारी बात नहीं मानेंगे तो उनकी भूसी छुड़ा देंगे. मामला अपर अधिशासी अभियंता (SDO) ने भी स्वीकार किया है कि ट्रांसफार्मर मरम्मत में देरी हुई है और प्रथम दृष्टया ठेकेदार की भूमिका संदिग्ध दिखाई दे रही है. विभागीय जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी. सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सत्ता पक्ष के भाजपा विधायक ही बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं और अधिकारियों को सख्त चेतावनी दे रहे हैं, तो आम जनता की शिकायतों का निस्तारण कैसे होगा. निगाहें अब यह हैं कि विधायक की चेतावनी के बाद जांच में क्या निकलकर सामने आता है और ग्रामीणों को कब तक बिजली संकट से राहत मिलती है。
0
0
Report

गैसड़ी से AIMIM के लिए लाला भाई ने ठोकी दावेदारी पचपेड़वा में चुनावी हालचाल तेज, लखनऊ पार्टी कार्या

Waseem AhmadWaseem AhmadFollow1m ago
Kukur Bhukwa, Uttar Pradesh:पचपेड़वा (बलरामपुर)। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर गैसड़ी क्षेत्र में सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। AIMIM से हकीकुल्लाह खां उर्फ ‘लाला भाई’ ने प्रत्याशी बनाए जाने के लिए लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आवेदन जमा किया। समर्थकों और पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत कर चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। हकीकुल्लाह खां ने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाना है। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा को उन्होंने प्रमुख मुद्दा बताते हुए कहा कि वह जनता के बीच जाकर उनका हालचाल जानेंगे। उन्होंने दावा किया कि गैसड़ी में कई बुनियादी सुविधाओं की कमी अब भी बनी हुई है। आवेदन के दौरान जिला अध्यक्ष मो. सिराज शेख, अरशद अलीग, मो. शरीफ खां, जमाल अहमद, साबिर अली, मो. इरशाद खान, फतेह बहादुर खान, कलाम खान और नदीम गजनवी समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

साँचौर में 35 नर्सिंग छात्र एडमिट कार्ड नहीं मिलने से परीक्षा से वंचित, आक्रोश फैल

Jaipur, Rajasthan:सांचौर (जालौर) - बीएससी नर्सिंग छात्रों ने एडमिट कार्ड जारी न होने के कारण परीक्षा शुरू होने के बाद भी बहाल प्रवेश के लिये गुहार लगाई। सांचेौर के बी लाल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थी अभी तक परीक्षा में हिस्सा नहीं ले सके; द्वितीय सेमेस्टर में 10 से अधिक और चतुर्थ सेमेस्टर में 25 विद्यार्थी परीक्षा से वंचित रहे। एंकर: बीएससी नर्सिंग की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। सांचौर के बी लाल इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने एडमिट कार्ड जारी कर परीक्षा में शामिल करने की मांग की। विद्यार्थियों ने कहा कि द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 3 सितंबर से शुरू हो चुकी हैं, पर कई विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड नहीं मिले। विवि ने कहा कि उनके फॉर्म स्वीकृत नहीं थे। विद्यार्थियों का ثابت आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने उनके फॉर्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज को नहीं भेजे। जानकारी लिखित में नहीं मिली। द्वितीय सेमेस्टर में 58 विद्यार्थियों में 10 से अधिक परीक्षा से वंचित हैं। चतुर्थ सेमेस्टर में 60 में से 35 ने परीक्षा दी, 25 को एडमिट कार्ड न मिलने के कारण परीक्षा से वंचित रहना पड़ा। यदि समस्या का समाधान समय रहते नहीं निकला तो शैक्षणिक वर्ष प्रभावित हो सकता है। मामले पर ADM से बात के बाद उन्होंने कॉलेज निदेशक से जानकारी ली। निदेशक ने कहा कि अटेंडेंस कम रहने के कारण यूनिवर्सिटी ने परीक्षा से वंचित किया है। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में 40 से अधिक शिक्षक दिखाए जाते हैं, लेकिन नियमित कक्षाएं नहीं लगतीं, जिससे पढ़ाई में फायदा नहीं होता। वाइस प्रिंसिपल को भी मामले से अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। परिवारों को धमकी देने का भी आरोप: ज्ञापन में कॉलेज निदेशक बाबूलाल खीचड़ पर परिजनों द्वारा आवाज उठाने पर दो साल खराब कर देने की धमकी देने का आरोप लगाया गया। विद्यार्थियों ने प्रशासन से कॉलेज और विवि से परीक्षा फॉर्म की स्थिति स्पष्ट करवाने, एडमिट कार्ड जारी कराने और वंचित विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल कराने की मांग की। रिपोर्ट: भजनलाल गोदारा; दृश्य विवरण: (1) एडीएम से मिलते छात्र-छात्राएं, (2) धरने पर छात्र-छात्राएं
0
0
Report

यूपी में NDA सरकार तीसरी बार बनेगी, भाजपा का संकल्प स्पष्ट

Noida, Uttar Pradesh:यूपी की रफ्तार रहेगी बरकरार, तीसरी बार बनेगी एनडीए सरकार उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान लखनऊ में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जी तथा उपमुख्यमंत्री केपी महुर्या जी एवं ब्रजेश पाठक जी से भेंटकर संगठन, सरकार एवं चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से सार्थक चर्चा हुई। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व, भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिनabin जी एवं माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में भाजपा का हर कार्यकर्ता 2027 में पुनः एनडीए सरकार बनाकर विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
0
0
Report

नुआ स्टेशन ने 51वीं लुमास फुटबॉल प्रतियोगिता जीती, 31 हजार रु ट्रॉफी के साथ

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं मंडावा के लुमास में 51वीं चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल में नुआ स्टेशन ने नाहर सिंघानी को 1-0 से हराकर खिताब जीता। विजेता नुआ स्टेशन को 31 हजार रुपये नगद और ट्रॉफी से किया सम्मानित; उपविजेता नाहर सिंघानी को 15 हजार रुपये नगद और ट्रॉफी प्रदान किए गए। मंडावा विधायक रीटा चौधरी मुख्य अतिथि रहीं, अमेरिका प्रवासी बिमला साईं ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समारोह में अतिथियों ने युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश दिया और कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता बढ़ाते हैं। मंडावा विधायक रीटा चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को आगे लाने के लिये सामूहिक प्रयासों और उन्हें उचित मंच उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर नवयुवक मंडल के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने अतिथियों एवं खिलाड़ियों का आभार जताया।
0
0
Report
Advertisement

जालोर के रानीवाड़ा में कृष्ण जन्माष्टमी विसर्जन के दौरान तालाब में डूबकर युवक की मौत

Jaipur, Rajasthan:जालोर के रानीवाडा से खबर जन्माष्टमी पर कृष्णमूर्ति विसर्जन के दौरान पैर फिसलने से तालाब में डूबने से युवक की हुई मौत,सूचना पर जसवंतपुरा पुलिस व एसडीएम ओमप्रकाश माचरा पहुंचे मौके पर,ग्रामीणों व स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से निकाला बाहर,मृतक की पहचान छगनाराम भील निवासी सिणधरा के रूप में हुई,युवक जन्माष्टमी पर अपने ससुराल गांव कारलू आया हुआ था,कृष्णमूर्ति विसर्जन के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा, राजकीय अस्पताल जसवंतपुरा की मोर्चरी में रखवाया शव, जसवंतपुरा थाना क्षेत्र के कारलू गांव की घटना,पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
0
0
Report

जसपुर नगरपालिका ने आवारा पशुओं पर नियंत्रण के लिए गोशाला भेजना शुरू किया

Jaspur, Uttarakhand:जसपुर नगरपालिका लगाएगी आवारा पशुओं पर लगाम पकड़कर गोशाला छुड़वाये जा रहे आवारा पशु अब जसपुर में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं और कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं।वहीं, दो दिन पहले आवारा सांड की चपेट में आने से एक होमगार्ड जवान की जान भी चली गई थी, जिसके बाद नगर पालिका प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे थे。 अब जसपुर में नगर पालिका ने आवारा पशुओं से लोगों को निजात दिलाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। नगर पालिका की टीम सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं का रेस्क्यू कर उन्हें गोशाला भेज रही है। बताया जा रहा है कि पिछले 10 दिनों में करीब 25 आवारा पशुओं को बाजपुर स्थित गोशाला पहुंचाया जा चुका है। नगर पालिका का कहना है कि आवारा पशुओं को पकड़ने का यहCampaign लगातार जारी रहेगा, ताकि सड़कों पर घूमने वाले पशुओं से लोगों को राहत मिल सके और हादसों पर भी लगाम लगाई जा सके。
0
0
Report
Advertisement

दिनेश शर्मा के अंडमान के उप-राज्यपाल बनने पर दानिश आजाद ने गर्व जाहिर किया

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भाजपा सांसद दिनेश शर्मा के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उप-राज्यपाल नियुक्त होने पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद ने कहा, "हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को एक बहुत बड़ी और अहम जिम्मेदारी मिली है, हम सभी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं... जो भी जिम्मेदारी उन्हें अब तक मिली है, उसका उन्होंने बहुत अच्छे से निर्वहन किया। ये जो नई जिम्मेदारी उन्हें मिली है, उसका भी निर्वहन करते हुए वे प्रधानमंत्री के भारत को विकसित भारत बनाने के संकल्प के आधार पर हमारे समाज को आगे ले जाने का काम करेंगे...हम उन्हें बधाई देते हैं।"
0
0
Report
Advertisement

दुर्व्यवहार के आरोप: घायल युवक की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Dungarpur, Rajasthan:बता दें डूंगरपुर जिले में सीमलवाड़ा तहसील के सामने एक सड़क हादसे में घायल युवक को सीमलवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने घायल युवक का इलाज शुरू किया और हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस बुलवाया गया, लेकिन घायल युवक के साथ आए कुछ युवकों ने शराब के नशे में डॉक्टरों और स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे रेफर नहीं होने दिया। बाद में मरीज को डूंगरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल स्टाफ ने घायल युवक के इलाज में बाधा डालने और दुर्व्यवहार के खिलाफ प्रदर्शन किया। धंबोला थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई।
0
0
Report

सीतामढ़ी-नेपाल सीमा पर प्रतिबंधित दवा तस्करी: गिरफ्तार, 117 लीटर बरामद

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में लगातार नशीली और प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में सोनबरसा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को भारी मात्रा में प्रतिबंघद दवा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनबरसा निवासी संजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से ऑटो पर लदी करीब 117 लीटर प्रतिबंधित दवा बरामद की गई है। पुलिस ने बरामद दवा और ऑटो को जब्त कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवा कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में आगे की कार्रवाई और जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top