Back
Maharajganj273162blurImage

Maharajganj: भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद अशोक उर्फ संजय पांडेय का भव्य स्वागत

VIJAY CHAURASIYA
Mar 24, 2025 17:21:35
Achal Garh, Uttar Pradesh

भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में पुनः नियुक्त किए जाने के बाद अशोक उर्फ संजय पांडेय का जोरदार स्वागत किया गया। पनियरा विधानसभा क्षेत्र के सीमा कतरारी चौराहे पर भाजपा युवा नेता एवं विधायक पुत्र प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके अलावा परतावल चौराहे पर चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, छपिया चौराहे पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव और धर्मपुर चौराहे पर ग्राम प्रधान सुग्रीव जायसवाल के नेतृत्व में जनता ने जोरदार अभिनंदन किया।

1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|