प्राण घातक हमले के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के फरार आरोपी महन्त चौधरी की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। अभियुक्तो के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत होने के बाद भी पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर पा रही है।वही अभियुक्त पीड़ितों पर दबाव बना रहे है।जिससे आज पीड़ित पक्ष पुलिस अधीक्षक बस्ती को शिकायती पत्र दिया है।पुलिस पर पीड़ितों ने संरक्षण देने का आरोप भी लगाया है।पीड़ितों ने पुलिस चौकी लालगंज पर तैनात पुलिस कर्मी पर अभद्र व्यवहार और दबाव बनाने का आरोप भी लगाया है।चकबंदी मुकदमे से परेशान व्यक्ति ने आत्महत्या किया
Aama, Sari Kalp, Uttar Pradesh:बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के कुआं गांव निवासी एक व्यक्ति ने कथित रिश्वत खोरी का आरोप चकबंदी विभाग के कर्मचारियों पर रिश्वत की मांग का आरोप लगाते हुए सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।Basti - प्रिंसिपल फैज आलम ने प्रबंधक पर लगाए गंभीर आरोप
Sari Kalp, Uttar Pradesh:बस्ती खैर कॉलेज के प्रिंसिपल फैज आलम ने प्रबंधक हमीदुल्ला पर गंभीर आरोप लगाए है. कॉलेज की फील्ड को प्रबंधक किराए पर देकर ट्रस्ट का दोहन कर रहे है. किसी भी स्कूल की फील्ड को किराए पर नहीं दिया जा सकता, प्रतिदन गेट पर लगातार हॉर्न बजा कर पठन-पाठन डिस्टर्ब होता है. स्कूल टाइम में घंटों प्रिंसिपल ऑफिस में बैठ कर दबाव बनाते है. प्रबंधक से सभी स्टाफ परेशान और भयभीत है. आरोप लगाते हुए उन्होंने ये भी कहा की सरकारी परीक्षा में जो पैसे मेंटेनेंस के लिए मिलते है ,लेटेस्ट पीसीएस एग्जाम में 5 हजार बचा जबरन उसको भी मुझ से छीन लिया गया. प्रबंधक जबरन मेंटेनेंस का पैसा तक खा जाते है, जबकि स्कूल के बल्ब, टुल्लू पंप, पंखा के मेंटेनेंस में पैसे खर्च होने चाहिए।
बस्ती में सेक्स रैकेट पर पुलिस का छापा, कई गिरफ्तार!
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मड़वानगर क्षेत्र में वर्षों से संचालित सेक्स रैकेट संचालन की शिकायत को पुलिस अधीक्षक अभिनंदनव ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस बल के साथ छापा मारा, जहां पर कई लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि आज सूचना पर एक मकान में पुलिस ने छापा मारा जिसमें 4-4 महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए है पुलिस उक्त सभी लोगों को गिरफ्तार कर जांच कर रही है ।उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद ही मामले को स्पष्ट बताया जा सकता है।उन्होंने बताया कि सेक्स रैकेट सरगना फरार हो गया है उसकी तलाश में पुलिस लगाई गई है।
Basti - दोस्तों के साथ मिलकर पिता की हत्या, हरैया पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sari Kalp, Uttar Pradesh:हरैया पुलिस, एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में साजिश के तहत दोस्तों के साथ मिलकर पिता की हत्या करने वाले अभियुक्त को दोस्तों के साथ किया गया गिरफ्तार, कल हाईवे पर हर्रैया से बस्ती की तरफ जाने वाली लेन पर पिकअप वाहन चढ़ाकर रामसूरत चौधरी उम्र करीब 45 वर्ष पुत्र जोखू निवासी परसौड़ा थाना हर्रैया जनपद बस्ती की हत्या कर दी गई थी. इस घटना के सम्बन्ध में दिनांक 2.04.2025 को मृतक की बहन चंद्रकला देवी पत्नी राम प्रताप ग्राम राजाजोत थाना कप्तानगंज बस्ती द्वारा थाना स्थानीय पर का पंजीकरण कराया गया।
