Back
Maharajganj273162blurImage

Maharajganj- योगी सरकार के 8 वर्ष,नौतनवां विकास खण्ड में उत्सव का आयोजन

VIJAY CHAURASIYA
Mar 27, 2025 16:36:55
Achal Garh, Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश सरकार की "सेवा,सुरक्षा और सुशासन की नीति" के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज नौतनवां ब्लाॅक के सभागार में आयोजित विकास उत्सव कार्यक्रम के मुख्यातिथि नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी व विशिष्ठ अतिथि नौतनवां ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार के योजनाओं की जानकारी दी गयी। सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में सुशासन का माहौल है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विकास की गति तेज है। महिलाएं और युवतियां अब रात में भी निडर होकर घर से बाहर जा सकती हैं।

1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|