Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Maharajganj273301

सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Feb 13, 2026 09:26:37
Partawal, Uttar Pradesh
महराजगंज। श्यामदेउवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत 10 फरवरी 2026 की शाम परतावल चौराहे स्थित गोरखपुर रोड पर पेट्रोल पंप के समीप हुए सड़क हादसे में घायल 60 वर्षीय बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा पिपरिया निवासी रामनगीना (60 वर्ष) शाम के समय अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार दोपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी स्थिति लगातार गंभीर बनी रही। चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद 13 फरवरी 2026 को उनकी मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JPJai Prakash
Feb 13, 2026 11:01:43
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद - सूरजकुंड मेला प्रांगण में हरियाणा के करनाल की विनोद सपेरा बीन पार्टी का जलवा - जमकर झूमती और नाचते दिखाई दिए मेला दर्शक। करनाल की विनोद सपेरा बीन पार्टी मेला दर्शकों को अपनी ओर खूब आकर्षित कर रही है और बीन की धुन पर जमकर नाचते और झूमते नजर आए। विनोद नाथ ने बताया कि मेला प्रशासन द्वारा हर साल हमें यहां बुलाया जाता है और वे ब्याह-शादी आदि आयोजनों में जाते हैं और अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। आजकल लोग डीजे लगवाते हैं जबकि हमारी प्रार्थना है कि इस लोक कला को तवज्जो दी जाए ताकि हमारे कलाकारों को रोजगार मिल सके। मेले में बीन पार्टी के कलाकार आम तौर पर आठ होते हैं और अगर मांग बढ़े तो और कलाकार शामिल कर लिए जाते हैं। मेले में लोग हमारी कला और संगीत को बहुत पसंद कर रहे हैं, वीडियो बनाते हैं और नाचते हैं, जो हमारे खानदानी पेशे के लिए प्रसन्नता की बात है। हरियाणा सरकार का धन्यवाद करते हैं कि उन्हें मेलों के आयोजनों में न्योता देकर बुलाते हैं। विनोद नाथ - कलाकार, विनोद सपेरा बीन पार्टी करनाल। मेला प्रांगण में बीन पार्टी द्वारा दी गई प्रस्तुति को देखकर मेले की महिलाएं और लड़कियां भी नाचने से नहीं रोक पाईं और बीन की धुन और ढोल की थाप पर जमकर नाचने लगीं।
0
comment0
Report
RZRajnish zee
Feb 13, 2026 11:01:17
Patna, Bihar:रजनीश पटना बिहार में आर्सेनिक और यूरेनियम संबंधित शोधकार्य को बढ़ावा देने के लिए आईजीआईएमएस स्थित स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट, पटना एम्स, एच बी सी एच एंड आर सी मुजफ्फरपुर और महावीर कैंसर संस्थान के साथ समन्वय करते हुए एक कोर ग्रुप का गठन किया है। सरकार द्वारा सीमांचल के सभी जिलों अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और सुपौल में कैंसर स्क्रीनिंग, डे केयर कैंसर सेंटर, पोलियेटिव केयर, बायोप्सी और कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इन सभी जिलों में कॉल्पोस्कोपी मशीन भी कैंसर जांच के लिए लगाई गई है। इन केंद्रों के जरिए जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क परामर्श, जांच और कैंसर दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही है। प्रारंभिक स्तर पर कैंसर की पहचान और उपचार को सुदृढ़ करने के लिए नियमित स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। एआईएमआईएम के अख्तरूल ईमान, संदीप सौरभ और छह अन्य सभासदों द्वारा ध्यानाकर्षण में उठाए गए सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दी जानकारी। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि सीमांचल के क्षेत्र में कैंसर रोगियों की संख्या अत्यधिक बढ़ी है.. इसका मुख्य कारण पानी में आर्सेनिक और यूरेनियम की अधिक मात्रा है.. खासकर मुंह, ब्रेस्ट और लिवर कैंसर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों महावीर कैंसर संस्थान पटना के रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हो रही है। बिहार में सर्वाधिक कैंसर मरीज सीमांचल में अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और सुपौल है जो चिंता की बात है। सीमांचल में कैंसर अस्पताल स्थापित करने और बढ़ती कैंसर रोगियों के संबंध में विशेष शोध कराने, आर्सेनिक यूरेनियम जैसे घातक धातु से करोड़ों की जनसंख्या को बचाने और इसे क्षेत्रीय आपदा मानकर पीड़ितों को सरकारी स्तर पर निःशुल्क इलाज कराने के लिए सदन के जरिए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया ध्यानाकर्षण के जरिए। सरकार की ओर से जवाब में बताया गया कि कैंसर मरीजों के समुचित इलाज के लिए सरकार द्वारा चिकित्सकीय व्यवस्था को लगातार बढ़िया किया जा रहा है। 23 मई 2025 को स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार द्वारा बिहार कैंसर केयर एवं रिसर्च सोसाइटी का गठन किया गया.. इसका उद्देश्य राज्य में कैंसर रोकथाम, समुचित इलाज, दीर्घकालीन प्रबंधन और कैंसर चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। महावीर कैंसर संस्थान द्वारा यूरेनियम संबंधित शोध भी किए गए हैं ..2022 में होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र मुजफ्फरपुर और राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के बीच द्विपक्षीय इकरारनामा हस्ताक्षरित किए गए, इसके तहत मुंह, स्तन और गर्भाशय की स्क्रीनिंग, प्रारम्भिक जांच और उसे बचाव का काम किया जा रहा है। नोट इसमें स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय की प्रतिक्रिया, और विपक्षी सदस्यों द्वारा उठाए गए ध्यानाकर्षण को लिंक से कृपया ले लेंगे महत्वपूर्ण खबर है
0
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Feb 13, 2026 11:00:46
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जनपद में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने SIR प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में उपजिलाधिकारी उतरौला को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और पारदर्शी कार्रवाई की मांग की। पार्टी के नेताओं का आरोप है कि निर्वाचन से जुड़ी प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है, जिससे मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं SIR प्रभारी जनपद बलरामपुर मसूद आलम खां के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि कई बूथों पर एक साथ 200 से 500 तक फॉर्म-7 जमा किए जा रहे हैं, वहीं अनेक मतदाताओं को अनावश्यक रूप से नोटिस भेजे जा रहे हैं। नेताओं का कहना है कि जिन मतदाताओं के नाम पहले से ड्राफ्ट सूची में शामिल हैं और जिनके विवरण में कोई त्रुटि नहीं है, उन्हें भी प्रक्रिया में परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब एक सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है, जिससे खास वर्गों के मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है। ज्ञापन में मांग की गई कि SIR प्रक्रिया का क्रियान्वयन पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नियमों के अनुसार किया जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न हटे। इस दौरान उपजिलाधिकारी उतरौला ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का वोट नहीं काटा जाएगा और प्रक्रिया को निष्पक्ष तरीके से लागू किया जाएगा। कार्यक्रम में डॉक्टर एहसान खान, कृष्ण कुमार यादव, शत्रोहन वर्मा, एजाज मलिक, उमर खान, आबिद खान, मोहम्मद इस्माइल, अमरजीत यादव, मुनीर पाशा, नुरुल्लाह खान, मोहम्मद रफीक खान, इसरार हसन खान, मोहम्मद अकरम सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। राजनीतिक हलकों में इस ज्ञापन को लेकर चर्चाएं तेज हैं, वहीं प्रशासन ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा देकर मामले को शांत करने की कोशिश की है। बयान - सपा राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम
0
comment0
Report
MSMAYUR SHUKLA
Feb 13, 2026 11:00:30
0
comment0
Report
Feb 13, 2026 10:58:26
Murtazanagar, Uttar Pradesh:उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र स्थित ट्रांस गंगा सिटी के मरहला चौराहे पर पुल निर्माण के चलते कानपुर जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन ट्रांस गंगा सिटी से किया जा रहा है, लेकिन इसी व्यस्त मार्ग पर युवतियों ने डंपर के आगे कूदकर रील बनाई। हद तो तब हो गई जब रील पूरी होने तक डंपर को आगे नहीं बढ़ने दिया गया। सवाल यह है कि अगर जरा सी चूक हो जाती तो क्या प्रशासन जिम्मेदारी लेता? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, लेकिन अब तक न कोई गिरफ्तारी, न कोई कार्रवाई। आखिर ट्रैफिक व्यवस्था और पुलिस गश्त कहां थी? स्थानीय लोगों का कहना है कि रूट डायवर्जन वाले संवेदनशील मार्ग पर न तो पर्याप्त पुलिस बल दिखता है और न ही निगरानी। ऐसे में अगर कोई बड़ा हादसा हो जाए तो जिम्मेदार कौन होगा? प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। क्या सोशल मीडिया की सनक अब कानून से भी ऊपर हो गई है? उन्नाव पुलिस को चाहिए कि तत्काल सख्त कार्रवाई कर मिसाल पेश करे, वरना अगली खबर किसी मासूम की जान जाने की भी हो सकती है।
0
comment0
Report
Feb 13, 2026 10:51:01
0
comment0
Report
Feb 13, 2026 10:50:03
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली थाना प्रेमनगर क्षेत्र की डेलापीर चौकी अंतर्गत झूलेलाल द्वार के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शराब के नशे में धुत दो कार सवार युवकों ने तेज रफ्तार गाड़ी से सड़क पर जमकर उत्पात मचा दिया। अनियंत्रित कार ने आगे चल रही एक गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि आगे चल रही एक महिंद्रा थार भी इसकी चपेट में आ गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहनों की टक्कर से मौके पर चीख-पुकार और हंगामे की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सवार दोनों युवक नशे की हालत में थे। यह देख मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क उठा और पुलिस के पहुंचने से पहले ही भीड़ ने दोनों को कार से बाहर निकालकर उनकी जमकर पिटाई कर दी। काफी देर तक मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।सूचना मिलते ही डेलापीर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
SBSACHIN BIDLAAN
Feb 13, 2026 10:49:57
0
comment0
Report
Feb 13, 2026 10:49:45
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बैखौफ चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारादात को दिया अंजाम, चोरों ने एक ही मोहल्ले में सूने पड़े दो घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, पहले एक घर और बक्शो के ताले तोड़कर की चोरी और फिर वर्दीधारी होमगार्ड के घर में की चोरी, पहले घर से 20 हजार कैश और जेवरात किए चोरी, होमगार्ड के घर से 5 हजार कैश किया चोरी, चोरी के वक्त दोनों घरों से सभी लोग शादी समारोह गए थे शामिल होने, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस चोरी की घटना की जांच में जुटी, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के नया पटेल नगर इलाके का मामला। बाइट:- धर्मेन्द्र कुमार--पीड़ित गृहस्वामी बाइट:- गिरधारी--पीड़ित होमगार्ड
0
comment0
Report
GSGajendra Sinha
Feb 13, 2026 10:49:12
Koderma, Jharkhand:हथियारों की खरीद बिक्री करने वाले गिरोह के एक सदस्य को कोडरमा पुलिस ने सतगावां के कटैया पंचायत के गजहड टोला से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रामेश्वर प्रसाद उर्फ राकेश साव बिहार के जहानाबाद जिले के काको ओपी का रहने वाला है। पूर्व में भी गिरफ्तार रामेश्वर प्रसाद जहानाबाद में आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है और उसे पर देशद्रोही गतिविधि में शामिल होने का आरोप है। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से पुलिस ने दो देसी करबाईन और दो देशी राइफल के अलावे पांच जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से सतगावां में संदिग्ध अवस्था में भ्रमण करते हुए देखा गया था, जिसकी सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए उसे गजहड टोला के एक प्राथमिक सरकारी स्कूल से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से बोरे में रखा गया हथियार पुलिस ने जप्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर थाने लाई, जहां पूछताछ में उसने बताया कि वह बिहार के नालन्दा जिले के कौशल नाम के व्यक्ति से साथ मिलकर पुराने हथियारों की खरीद बिक्री कर रहा था और फिलहाल वह सतगावां के गजहड टोला में छिपकर सरकारी स्कूल में रह रहा था। इस मामले की जानकारी देते हुए एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के पास से बरामद किए गए हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह बरामद हथियार वह किस सप्लाई करने वाला था।
0
comment0
Report
Feb 13, 2026 10:48:55
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top