Back
माता सावित्रीबाई फुले जयंती पर कंबल वितरण और भंडारे का आयोजन
Lucknow, Uttar Pradesh
लखनऊ में गोसाईगंज के सल्लाहीमऊ ग्राम सभा में पी.आर. मेमोरियल स्कूल में देश में शिक्षा की ज्योति जगाने वाली प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव/सांसद प्रतिनिधि संतोष रावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई। जयंती के अवसर पर स्कूल के बच्चों को बैग, कॉपी, पेन वितरित किए गए तथा क्षेत्र से आई गरीब महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष/सांसद प्रतिनिधि उमाशंकर वर्मा ने करी। सभा का कुशल संचालन एडवोकेट दुर्गेश कुमार अम्बेडकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्यामलाल पाल, प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद आर.के. चौधरी और पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर उपस्थित रहे। आयोजक संतोष रावत द्वारा सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं का माल्यार्पण कर, अंगवस्त्र भेंट कर तथा माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowJan 04, 2026 10:33:250
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 04, 2026 10:32:460
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 04, 2026 10:32:360
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 04, 2026 10:32:270
Report
RVRaunak Vyas
FollowJan 04, 2026 10:32:180
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowJan 04, 2026 10:32:110
Report
RJRahul Joshi
FollowJan 04, 2026 10:31:420
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowJan 04, 2026 10:31:090
Report
DGDebabrata Ghosh
FollowJan 04, 2026 10:30:550
Report
19
Report
0
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowJan 04, 2026 10:22:370
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowJan 04, 2026 10:22:160
Report