262701
सीतापुर के सांसद राकेश राठौर ने की जातीय जनगणना की मांग
Lakhimpur, Uttar Pradesh:सीतापुर के सांसद राकेश राठौर ने जातीय जनगणना की वकालत की है। जब उनसे पूछा गया कि राहुल गांधी पश्चिम बंगाल में एक ट्रेनी डॉक्टर के परिवार से मिलने गए तो उन्होंने कहा कि एक नेता से यह उम्मीद की जाती है कि वह हर जगह पहुंचे। जहां-जहां समय मिल रहा है वे वहां पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि उपचुनाव के लिए कांग्रेस सभी सीटों पर तैयारी कर रही है। गठबंधन पर भी जल्द ही फैसला होने की उम्मीद है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलरामपुर में दो बाइक भिड़ंत, एक की मौत, तीन गंभीर
Balrampur, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग-बलरामपुर 2 बाईक में हुई आमने सामने की जोरदार टक्कर। दोनों बाईक में मौके पर लगी भीषण आग। 1 बाईक सवार की मौके पर मौत, 3 की हालत गंभीर पुलिस पहुंची मौके पर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के चुरैला नाला की घटना0
0
Report
भवानीमंडी में मानसिक विक्षिप्त बुजुर्ग रेलवे ट्रैक पार कर ट्रेन से घायल
Jhalawar, Rajasthan:भवानीमंडी (झालावाड़) एंकर इंट्रो_ झालावाड़ जिले के भवानीमंडी थाना क्षेत्र के राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स के सामने रेलवे ट्रैक पर एक मानसिक विक्षिप्त बुजुर्ग रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रेफर कर दिया गया है। भवानीमंडी थाना पुलिस ने बताया कि घायल बुजुर्ग राजूलाल कल्याणपुर का निवासी है और मानसिक रूप से विक्षिप्त है। बुजुर्ग रेलवे ट्रैक पार कर जा रहा था, इसी दौरान ट्रैक से गुजर रही दादर वेस्टर्न समर स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही स्थानीय पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल व राहगीरों की सहायता से उसे स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर झालावाड़ जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।0
0
Report
राजस्थान पुलिस का छह महीने का रिपोर्ट कार्ड: अपराध कम, संपत्ति कुर्की तेज
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान पुलिस का 6 महीने का रिपोर्ट कार्ड: गंभीर अपराधों में 4.65% कमी, पेपर लीक पर लगी रोक; अब बड़े ड्रग माफिया और गैंगस्टर्स की संपत्तियां होंगी कुर्क राजस्थान पुलिस ने पिछले six महीनों के दौरान अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, साइबर सुरक्षा और तकनीक आधारित पुलिसिंग के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। राजस्थान पुलिस अकादमी में DGP राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि राजस्थान में गंभीर अपराधों में 4.65 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि अब पुलिस केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अपराध की रोकथाम, अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने और स्मार्ट पुलिसिंग पर विशेष फोकस रहेगा। डीजीपी ने बताया कि साल 2025 की पहली छमाही की तुलना में वर्ष 2026 की समान अवधि में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दर्ज कुल अपराध 99,272 से घटकर 94,652 रह गए हैं। वहीं पुलिस की सक्रिय कार्रवाई के कारण स्थानीय एवं विशेष अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों में 4.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान का संकेत है। उन्होंने बताया कि हत्या के मामलों में 4.41 प्रतिशत, हत्या के प्रयास में 11.17 प्रतिशत, डकैती में 16.28 प्रतिशत, लूट में 19.93 प्रतिशत, अपहरण में 4.72 प्रतिशत, दुष्कर्म में 13.36 प्रतिशत तथा पॉक्सो एक्ट के मामलों में 20.90 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों में भी लगभग 19 प्रतिशत की गिरावट आई है। संपत्ति संबंधी अपराधों में भी पुलिस की रिकवरी दर में बड़ा सुधार देखने को मिला है। लूट के मामलों में बरामदगी 71 प्रतिशत से बढ़कर 79.09 प्रतिशत पहुंच गई है, जबकि नकबजनी में रिकवरी 9.58 प्रतिशत से बढ़कर 58.24 प्रतिशत और चोरी के मामलों में 10.34 प्रतिशत से बढ़कर 24.79 प्रतिशत हो गई है। महिला सुरक्षा को लेकर भी पुलिस ने बेहतर प्रदर्शन का दावा किया। छेड़छाड़, दुष्कर्म और पॉक्सो मामलों में कमी आने के साथ-साथ अनुसंधान की अवधि भी काफी घटाई गई है। पॉक्सो मामलों की जांच का औसत समय 78 दिन से घटकर 51 दिन तथा दुष्कर्म मामलों में 81 दिन से घटकर 52 दिन रह गया है। कालिका पेट्रोल यूनिट, एंटी रोमियो स्क्वॉड, ऑपरेशन गरिमा और ऑपरेशन खुशी जैसे अभियानों को और प्रभावी बनाया गया है। साइबर अपराधों पर जानकारी देते हुए डीजीपी ने बताया कि राज्य सरकार ने 100 करोड़ रुपये की लागत से राजस्थान साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर और एआई आधारित 1930 कॉल सेंटर स्थापित करने की घोषणा की है। प्रदेश के सभी 41 पुलिस जिलों में साइबर पुलिस थाने स्थापित किए जा चुके हैं। 5 लाख रुपये तक की साइबर धोखाधड़ी के मामलों में ऑनलाइन जीरो एफआईआर की सुविधा भी शुरू की गई है। अब तक 405 ऑनलाइन एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। राजस्थान पुलिस ने साइबर अपराधों में 768 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी राशि होल्ड की है। डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों में 174 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 52 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सुरक्षित कराई गई। CEIR पोर्टल के जरिए 1.84 लाख गुम मोबाइल ट्रेस किए गए, जिनमें से 61 हजार से अधिक मोबाइल उनके मालिकों को वापस सौंपे जा चुके हैं। आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई का उल्लेख करते हुए डीजीपी ने बताया कि एटीएस ने यूएपीए के तहत तीन प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अवैध विस्फोटक, हथियार और मादक पदार्थों के मामलों में भी कई बड़ी कार्रवाई की गई है। सोशल मीडिया पर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के तहत 728 लोगों पर नजर रखी गई तथा कट्टरपंथ से प्रभावित 15 युवाओं की डी-रेडिकलाइजेशन प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिसकर्मियों के हितों को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणा की गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंजूरी के बाद तकनीकी संवर्ग में 403 पदों का कैडर पुनर्गठन किया गया है, जिससे चालक, घुड़सवार और बैंड शाखा सहित तकनीकी कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित पदोन्नतियों का रास्ता साफ हो गया है। भविष्य की रणनीति साझा करते हुए डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि अब बड़े ड्रग माफिया और गैंगस्टर्स की अपराध से अर्जित संपत्तियों को जब्त और कुर्क करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। रंगदारी के लिए फायरिंग करने वाले गिरोहों के खिलाफ विशेष अभियान जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर विदेशों में छिपे अपराधियों का प्रत्यर्पण भी कराया जाएगा। साथ ही R4C के माध्यम से साइबर अपराधों पर और अधिक प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस का लक्ष्य केवल अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि अपराध की जड़ों को समाप्त करना है।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा सादर तहसील में किसानों का प्रदर्शन, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- सदर तहसील पर किसान सभा का जोरदार प्रदर्शन, तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर किया प्रदर्शन, किसान से सत्यापन के नाम पर पैसे मांगने का आरोप, किसानों ने लेखपाल पर ड्राइवर के माध्यम से पैसे मांगने का लगाया आरोप, लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जमकर बोल हल्ला, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी, ईकोटेक वन थाना क्षेत्र के सदर तहसील पर किया प्रदर्शन。0
0
Report
जलालाबाद का नाम परशुरामपुरी होगा, यूपी कैबिनेट ने पास किया प्रस्ताव
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "शाहजहांपुर जनपद की जलालाबाद नगर का नाम बदलने को लेकर लंबे समय से लोगों की मांग थी। लोगों की मांग थी कि क्योंकि ये भगवान परशुराम की जन्मस्थली है उसका नाम परशुरामपुरी होना चाहिए। भारत सरकार से अनुमति मिलने के बाद उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने जलालाबाद नगर का नया नाम 'परशुरामपुरी' सर्वसम्मति से पास कर दिया है। आज कैबिनेट बैठक में 29 से अधिक प्रस्ताव पास हुए हैं।"0
0
Report
हिंडोली में ग्रामीण-शहरी शिविर निरीक्षण, सचिव ने योजनाओं के लाभ शीघ्र पहुंचाने के निर्देश दिए
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी जिले के हिंडोली में आयोजित ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों का सोमवार को जिला प्रभारी सचिव रुक्मणी रियार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए और विभिन्न योजनाओं की प्रगति का भी जायजा लिया。 हिंडोली की विजयगढ़ ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में जिला प्रभारी सचिव रुक्मणी रियार ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने पालनहार योजना सहित राजस्व मामलों के लंबित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इसके बाद नगरपालिका हिंडोली में आयोजित शहरी सेवा शिविर में लाभार्थियों को आवासीय पट्टे एवं पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के चेक वितरित किए। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने, शुद्ध पेयजल, मौसमी बीमारियों से बचाव तथा 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधारोपण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
जालौन में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला विवाहिता का शव,26 वर्षीय
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला विवाहिता का शव, 26 वर्षीय विवाहिता कोमल का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, मृत्तिका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर जहर देकर हत्या करने का लगाया आरोप, परिजनों के आरोपों के आआधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद हो सकेगा मौत के कारणों का खुलासा, जालौन कोतवाली क्षेत्र के वीरपुरा गांव का मामला। बाइट:- जगपाल सिंह--मृत्तिका का पिता0
0
Report
जालौन में सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच का किया निरीक्षण,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच का किया निरीक्षण, सम्पूर्ण सामाधन दिवस में अधिवक्ता की शिकायत के बाद पहुंचे सीएचसी पहुंचे सीएमओ, स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का बारीकी से लिया जायजा, हेल्थ एटीएम और अल्ट्रासाउंड मशीन मशीन बंद होने पर भी मांगा जवाब, सीएमओ हरिनंदन प्रसाद ने कहा जल्द शुरू होंगी दोनों सेवाएं, निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, जालौन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच का मामला। बाइट:- डॉ. हरिनंदन प्रसाद--सीएमओ जालौन0
0
Report
जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा,मजदूरों से भरे ट्रक को दूसरे ट्रक ने मारा कट,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, मजदूरों से भरे ट्रक को दूसरे ट्रक ने मारा कट, एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, महिलाओं समेत आधा दर्जन मजदूर ट्रक में थे सवार, घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में कराया गया भर्ती, दो मजदूरों की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर किया गया रेफर, कन्नौज से मालेगांव जा रहे थे मजदूर गोरखपुर जिले के रहने वाले मजदूर, जालौन कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का हादसा। बाइट:- सोहन--घायल मजदूर0
0
Report
Advertisement
आयोध्या राम जन्मभूमि ट्रस्ट की बैठक जांच के बीच शुरू, दान घोटाले सामने
Noida, Uttar Pradesh:AYODHYA (UP): SHRI RAM JANMABHOOMI TEERTH KSHETRA TRUST MEETING TO BEGIN AMID ONGOING INVESTIGATIONS INTO THE ALLEGED EMBEZZLEMENT OF DONATIONS/ CHAMPAT RAI ARRIVES FOR MEETING/VISUALS0
0
Report
मनोहर लाल ने दिशा बैठक में विकास की समीक्षा की; तीन महीने में फिर बैठक
Karnal, Haryana:करनाल केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने आज दिशा की बैठक की जिसमें विधायक, अधिकारी सभी मौजूद थे । केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कई एजेंट थे इस बैठक में और इसी के साथ जो विकास के कार्य हैं उनको लेकर चर्चा की गई है उन्होंने कहा दिशा के कार्य को लेकर आज सभी अधिकारियों के साथ बैठे की गई जिसमें विधायक मौजूद थे उन्होंने कहा अगले 3 महीने बाद फिर यह बैठक की जाएगी और जो विश्लेषण इस बैठक में आज निकल कर आया वह काफी अच्छा है केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो चर्चा हुई है वह अच्छी हुई है । वही कुमारी शैलजा के एक बयान पर उन्होंने कहा जिन निकम्मी सरकार को वह चलाते थे उन्हें अपनी जैसी निकम्मी सरकार ध्यान में रहती है, यहां जिस तरह से अच्छे तरीके से हमारी सरकार चली है पिछले 15साल 12 साल का रिकॉर्ड है और हम इसे आगे चलाएंगे ।0
0
Report
अयोध्या: दान के गबन की जांच के बीच राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक
Noida, Uttar Pradesh:AYODHYA (UP): SHRI RAM JANMABHOOMI TEERTH KSHETRA TRUST MEETING TO BEGIN AMID ONGOING INVESTIGATIONS INTO THE ALLEGED EMBEZZLEMENT OF DONATIONS NRITYA GOPAL DAS (TRUST MEMBER) ARRIVES FOR MEETING0
0
Report
Advertisement
चाकसू नगर पालिका में सड़क, स्वच्छता और जल-सुविधाओं के कार्य तेज
Dudu, Rajasthan:इवेंट AV चाकसू नगरपालिका : चाकसू नगर पालिका जयपुर जिले में स्थित है। चाकसू नगर पालिका क्षेत्र का प्रमुख शहरी निकाय है, जो नगर में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों का संचालन करता है। चाकसू व्यापार, शिक्षा और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कस्बा माना जाता है。 चाकसू नगर पालिका में प्रशासक विपुल चौधरी एवं अधिशाषी अधिकारी डॉ बनवारी लाल मीणा संचालन द्वारा किया जाता है। इनके द्वारा चाकसू नगर पालिका में सड़कों का जाल बिछाया गया है व शहर की सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था, ठोस कचरा प्रबंधन, सड़क एवं नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, पेयजल एवं सार्वजनिक सुविधाएं, पार्क एवं सौंदर्यीकरण, सफाई और बुनियादी ढांचे के विकास पर लगातार कार्य किए जा रहे है। अधिशाषी अधिकारी डॉ बनवारी लाल मीणा द्वारा चाकसू नागरिक क्षेत्र में वाटर ड्रेनेज सिस्टम को लेकर भी विशेष कार्य किए जा रहे है साथ ही मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मंशा के अनुरूप शहरी शिविर 2026 में यथा संभव तुरंत कार्य कर अधिक अधिक से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है । चाकसू नगर पालिका क्षेत्र सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र होने के साथ स्थानीय प्रशासनिक सेवाओं का महत्वपूर्ण केंद्र भी है।0
0
Report
NH-62 पर जाम की धमकी: शिविर विवाद में ग्रामीण वार्ता से निराश
Sri Ganganagar, Rajasthan:राजपुरा पिपेरण सेवा शिविर विवाद: वार्ता विफल, ग्रामीणों ने NH-62 जाम की दी चेतावनी सूरतगढ़ सिटी थाना प्रभारी दिनेश सहारण, एएसआई सुनील बाबल सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस एवं प्रशासन ने पंचायत मुख्यालय पर तालाबंदी कर धरने पर बैठे ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास किया, लेकिन वार्ता विफल रही। ग्रामीण अपनी मुख्य 5 सूत्रीय मांगों के समाधान या जिला कलेक्टर से वार्ता कराने की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि दोपहर 3:30 बजे तक शिविर प्रभारी मौके पर पहुंचकर उनकी मांगों का समाधान नहीं करते हैं, तो वे नेशनल हाईवे-62 पर जाम लगाएंगे। धरना स्थल पर किसान नेता राजेश भादू, हेमराज भादू सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद हैं और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी जारी है।0
0
Report
अलवर में पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, पुलिस कार्रवाई न मिलने से नाराज़
Alwar, Rajasthan:अलवर में महिला पानी की टंकी पर चढ़ी, पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज—फोटोग्राफी विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने अलवर शहर के प्रताप स्कूल परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब तिजारा फाटक निवासी मिथलेश नामक महिला पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गई। महिला ने आरोप लगाया कि बोधन कॉलोनी निवासी एक आर्मी अधिकारी के पिता ने उसके और उसके बेटे के साथ मारपीट कर मोबाइल और लैपटॉप छीन लिया। महिला का कहना है कि इस मामले की शिकायत उन्होंने करीब दो महीने पहले अरावली विहार थाने में दी थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। लगातार अनसुनी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की समझाइश के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया। नीचे आने के बाद मिथलेश भावुक होकर अपनी आपबीती सुनाने लगी। महिला के बेटे दीपक ने बताया कि 30 अप्रैल को एक आर्मी कैप्टन की शादी में अलवर के कार्यक्रम के लिए फोटोग्राफी का काम तय हुआ था, जिसे उसने पूरा किया। लेकिन बाद में उसे गुरुग्राम जाने का दबाव बनाया गया। दीपक के अनुसार, शादी के बाद जब वह डाटा देने के लिए संबंधित पक्ष के घर गया, तो वहां कैप्टन के पिता ने उसे धमकाया और उसका आईफोन, लैपटॉप व पेन ड्राइव छीन ली। आरोप है कि उससे दो लाख रुपये का चेक भी माँगा गया और मना करने पर मारपीट कर जबरन खाली कागज पर लिखवा लिया गया कि वह अपनी मर्जी से सामान छोड़कर जा रहा है। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि थाने में शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने मदद करने के बजाय उन्हें फटकार कर भगा दिया, जिसके चलते मजबूरी में महिला को यह कदम उठाना पड़ा। वहीं, दूसरे पक्ष की महिला प्रेमवती (कैप्टन की मां) ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि फोटोग्राफी के लिए 71 हजार रुपये तय हुए थे, जिसमें से 55 हजार रुपये पहले ही दिए जा चुके थे। इसके बावजूद फोटोग्राफर ने बारात के दौरान अतिरिक्त पैसे की मांग की और बाद में फोन बंद कर दिया, जिससे उन्हें गुरुग्राम में नया फोटोग्राफर बुलाना पड़ा और नुकसान हुआ। प्रेमवती का दावा है कि दीपक का सामान उनके पास सुरक्षित है और दीपक ने खुद लिखकर दिया था कि वह डेढ़ लाख रुपये देकर अपना सामान वापस लेगा। इस दौरान का वीडियो भी उनके पास मौजूद होने की बात कही गई है। बाइट:महिला का बेटा दीपक बाइट:दूसरा पक्ष , आरोप गलत बताया फिलहाल, मामला दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच उलझा हुआ है और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं。0
0
Report
Advertisement
