262701
लखीमपुर की तिकुनिया कांड में मारे गए किसानों से मिलने पहुंचे राकेश टिकेट
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी में तिकुनिया कांड में मारे गए किसानों से आज किसान संगठन का एक डेलिगेशन मिलने पहुंचा साथ ही मीडिया से बात करते हुए किसान नेता राकेश टिकेट ने बताया कि जो काम सरकार नहीं कर पाई उसे जनता ने किया और मंत्री को सबक सिखाया और उसे हटाया। उन्होंने ये भी कहा की जो पीड़ित हैं उनकी बात सुनी जाएगी और कैस जल्द से जल्द आगे चलता रहे इसके लिए हर तीसरे महीने पीड़ितों व किसान नेताओं की मीटिंग होती रहेगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हनुमानगढ़ नगर परिषद टिकट दावेदारों की भीड़, सर्वे के आधार पर तय होंगे विजेता
Hanumangarh, Rajasthan:कांग्रेस टिकट के लिए दूसरे दिन भी उमड़ा दावेदारों का हुजूम,टाउन के वार्डों से पहुंचे दावेदारों ने चौधरी विनोद कुमार को सौंपे आवेदन, पार्टी बोली—सर्वे के आधार पर तय होंगे जिताऊ चेहरे हनुमानगढ़ नगर परिषद के चुनाव को लेकर कांग्रेस में टिकट की दावेदारी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन टाउन क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से टिकट की दावेदारी जताने वाले लोगों का जंक्शन स्थित पूर्व मंत्री चौधरी विनोद कुमार के निवास पर जमावड़ा लगा रहा। दावेदार अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और पार्टी नेताओं के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए। इससे पहले रविवार को जंक्शन क्षेत्र के 30 वार्डों से दावेदारों ने कांग्रेस टिकट के लिए आवेदन किए थे। सोमवार को टाउन क्षेत्र के वार्डों से दावेदारी जताने वाले लोगों ने पूर्व मंत्री चौधरी विनोद कुमार सहित अन्य पार्टी नेताओं से मुलाकात कर अपनी दावेदारी पेश की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने बताया कि प्रत्येक वार्ड से तीन-चार या इससे अधिक आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। सभी दावेदारों से आपसी सहमति बनाकर एक नाम तय करने का प्रयास करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी स्तर पर प्रत्येक वार्ड में सर्वे भी करवाया जा रहा है और टिकाऊ एवं जिताऊ उम्मीदवार को ही टिकट देने पर जोर रहेगा।0
0
Report
डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने दूदू में महादेव दरबार में हाजिरी, पूजा अर्चना
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने किया दूदू का दौरा, शैलेश्वर महादेव के दरबार में लगाई हाजिरी। उपमुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद। मंदिर परिसर में चल रही रामधुनी में डिप्टी सीएम बजाए मंजीरे। डिप्टी सीएम की आस्था और सादगी बनी चर्चा का विषय।0
0
Report
राजस्थान के मुख्य सचिव का इटली दौरा: AI और स्थानीय शासन पर चर्चा
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (IIAS) के अध्यक्ष वी. श्रीनिवास चार दिवसीय इटली दौरे पर हैं। रोम में उन्होंने यूरोपियन ग्रुप फॉर पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (EGPA) के परमानेंट स्टडी ग्रुप्स (PSG) के चेयर्स के साथ बैठक कर सार्वजनिक प्रशासन में AI, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, स्थानीय शासन, पुलिस सुधार, स्वास्थ्य, पर्यावरण और प्रशासनिक क्षमता बढ़ाने पर चर्चा की। श्रीनिवास ने कहा कि आधुनिक शासन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और मजबूत स्थानीय शासन की भूमिका लगातार बढ़ रही है। उन्होंने भारत के फेस ऑथेंटिकेशन, डिजी यात्रा, इंटेलिजेंट डैशबोर्ड और बिग डेटा जैसे प्रयोगों का उल्लेख करते हुए कहा कि फ्रंटियर टेक्नोलॉजी की संभावनाओं का अभी पूरी तरह उपयोग नहीं हुआ है। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत स्थानीय शासन का उदाहरण बताते हुए कहा कि स्थानीय शासन जमीनी लोकतंत्र और संघीय व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण है। प्रशासनिक क्षमता बढ़ाने के लिए मिशन कर्मयोगी और iGOT का उल्लेख करते हुए बताया कि पिछले 15 महीनों में करीब 15 लाख सिविल सर्वेंट्स के लिए 82 लाख कोर्स संचालित किए गए। मिशन कर्मयोगी का लक्ष्य ‘कर्मचारी से कर्मयोगी’ और ‘रूल बेस्ड से रोल बेस्ड सिविल सर्वेंट’ में बदलाव है। बैठक में पुलिस सुधार, साइबर सुरक्षा, महिलाओं के खिलाफ अपराध और पुलिसिंग में डिजिटल फुटप्रिंट पर भी चर्चा हुई। स्वास्थ्य क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के उन्मूलन और गैर-संचारी रोगों के लिए संस्थागत क्षमता विकसित करने, जबकि पर्यावरण के क्षेत्र में वायु और जल गुणवत्ता पर जोर दिया गया। श्रीनिवास ने सामाजिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, डिरेग्युलेशन और अनुपालन में सुधार को ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस से जोड़ा। उन्होंने NGO, थिंक टैंक और अन्य संस्थाओं की भागीदारी को जवाबदेही-पारदर्शिता बढ़ाने में उपयोगी बताते हुए RTI को भी सुशासन का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने EGPA के PSG के कार्यों की सराहना करते हुए IIAS की ओर से वित्तीय सहायता, ट्रैवल ग्रांट और प्रकाशन सहयोग जारी रखने की बात कही। साथ ही PSG चेयर्स से भविष्य के सहयोग के लिए कॉन्सेप्ट नोट तैयार करने का आग्रह किया। श्रीनिवास ने कहा कि तकनीकी, सामाजिक और पर्यावरणीय बदलावों के दौर में विभिन्न देशों के विशेषज्ञों और प्रशासनिक संस्थाओं के बीच संवाद और शोध को और मजबूत करना जरूरी है।0
0
Report
Advertisement
CA अभिषेक जैन पर 23,956 करोड़ रुपए की विदेशी रेमिटेंस के आरोप
Jaipur, Rajasthan:आयकर विभाग के अनुसार CA अभिषेक जैन ने कथित तौर पर बिना जरूरी दस्तावेजों और सत्यापन के 3168 फॉर्म 15CB सर्टिफिकेट जारी किए। इन सर्टिफिकेट के आधार पर विदेशों में करीब 23 हजार 956 करोड़ रुपए की रेमिटेंस भेजे जाने का आरोप है। आयकर विभाग ने इनमें कई संस्थाओं को शेल या फर्जी प्रकृति का बताया है। अब पुलिस इस नेटवर्क, विदेश भेजी गई रकम और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच करेगी। आयकर विभाग के डायरेक्टर ऑफ इन्वेस्टिगेशन के कार्यालय पर 18 अगस्त को सर्वे हुआ। पत्रकार कॉलोनी इलाके के निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट अभिषेक जैन के कार्यालय पर भी सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे दस्तावेज मिले, जिनके आधार पर विदेशों में रकम भेजने के लिए फॉर्म 15CB सर्टिफिकेट जारी किए गए थे। इसके बाद डिप्टी डायरेक्टर मिंटू लाल मीणा ने पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस में अभिषेक जैन के खिलाफ FIR दर्ज कराई। FIR में दावा है कि CA ने 3168 फॉर्म 15CB जारी किए थे। ये सर्टिफिकेट विदेशी remittance के लिए जारी किए गए थे। CA अभिषेक जैन की ओर से फॉर्म-15CB के फर्जी सर्टिफिकेट से 40 फर्जी फर्म, संस्थाओं और ट्रस्टों के नाम पर 3 साल में अरबों रुपए विदेश भेजे गए। FIR में कितनी रकम विदेश गई? FIR कहती है कि 23,95,63,97,271 रुपए, यानी लगभग 23 हजार 956 करोड़ रुपए, इन सर्टिफिकेट के जरिए विदेश भेजे गए। यह रेमिटेंस वित्त वर्ष 2021-22, 2022-23 और 2023-24 के दौरान हुआ। जिन संस्थाओं और व्यक्तियों के नाम आए, उनमें कई ने आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया, कम टर्नओवर दिखाया और फिर भी बड़ी विदेशी रेमिटेंस की जांच में आया। FIR में एक और गंभीर आरोप है कि सर्टिफिकेट जारी करने से पहले जरूरी दस्तावेजों और खातों की पर्याप्त जाँच नहीं की गई। कहा गया कि रेमिटर और लाभार्थी के बीच एग्रीमेंट, दस्तावेज, बही-खाते और टैक्स दस्तावेजों की जाँच करनी होती है, पर उचित सत्यापन नहीं किया गया। FIR में Tax Residency Certificate और Form 10F जैसे दस्तावेजों के सत्यापन का भी उल्लेख है। जाँच में कुछ नामों और संस्थाओं की रेमिटेंस का ब्यौरा दिया गया है। कुछ कंपनियों के नाम पर करोड़ों रुपये विदेश भेजे जाने का उल्लेख है। सबसे चौंकाने वाली एंट्री में एक व्यक्ति के नाम से करीब 8,788 करोड़ रुपये और दूसरे के नाम से करीब 9,775 करोड़ रुपये की रेमिटेशन का जिक्र FIR में है। आयकर विभाग ने इन्हें शेल संस्थाओं की प्रकृति बताया है। FIR में मुख्य आरोपी के तौर पर चार्टर्ड अकाउंटेंट अभिषेक जैन का नाम है। शिकायत के अनुसार उन्होंने कथित तौर पर फर्जी सर्टिफिकेट जारी कर विदेशों में रकम भेजने की प्रक्रिया को आसान बनाया। FIR में BNS की धारा 318(4), 234, 229 और 35 का उल्लेख है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर मुकेश चंद्र को सौंपी है। इस पूरे मामले का अहम सवाल है कि क्या यह सिर्फ एक CA द्वारा जारी सर्टिफिकेट का मामला है या इसके पीछे पूरा नेटवर्क काम कर रहा था? शिकायतकर्ता ने FIR में आशंका जताई है कि दूसरे बिचौलिये और लोग भी इस कथित गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। आयकर विभाग ने पुलिस से ऐसे लोगों और अन्य सहयोगियों की भी जांच की मांग की है। FIR में कहा गया है कि रेमिटेंस से देश के विदेशी मुद्रा भंडार को नुकसान और वित्तीय व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। अब पुलिस बैंकिंग ट्रेल, सर्टिफिकेट, संबंधित कंपनियों के दस्तावेज और विदेश भेजी गई रकम की जांच करेगी।0
0
Report
BPSC अब दो चरणों में परीक्षा कर सकता है; 500 से अधिक अभ्यर्थियों पर स्क्रीनिंग
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग removed; BPSC की एक चरण में होने वाली परीक्षाओं को दो चरणों में कराने का रास्ता साफ। बिहार सरकार ने स्पष्ट किया है कि BPSC जरूरत के अनुसार परीक्षा को दो चरणों में आयोजित कर सकता है। परीक्षा का पैटर्न तय करने का अधिकार BPSC के पास रहेगा। BPSC अपने नियमों के तहत तय कर सकता है कि किस परीक्षा में एक चरण होगा और किसमें दो चरण। 500 से अधिक अभ्यर्थी होने पर स्क्रीनिंग टेस्ट के जरिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट करने का भी प्रावधान है। यानी PT के बाद Mains कराने का फैसला BPSC अपनी जरूरत और परीक्षा की प्रकृति के अनुसार ले सकता है। सरकार के पत्र में BPSC के Rule of Procedure, 1996 का हवाला देते हुए आयोग के अधिकार को स्पष्ट किया गया है।0
0
Report
25 साल बाद ग्रामीणों ने कहा: अब सड़क चाहिए, सिर्फ आश्वासन नहीं
Bageshwar, Uttarakhand:25 साल से सड़क की बदहाली झेल रहे इन ग्रामीणों ने अब साफ कर दिया है कि उन्हें सिर्फ आश्वासन नहीं सड़क चाहिए...जो उनका हक भी है...और जरूरत भी...0
0
Report
Advertisement
गुड़ की कढ़ाई में गिरकर दानिश की मौत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के ईशानगर थाना इलाके का रहने वाला 25 साल का युवक खोलते हुए गुड़ की कढ़ाई में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गया। इससे पहले आसपास के लोग युवक की गुहार पर कुछ कर पाते तब तक युवक बुरी तरह झुलस चुका था। आनन फानन में पास मौजूद लोगों ने युवक को कड़ाई से बाहर निकाला और अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान दानिश की मौत हो गई। घटना 3 दिन पहले की बताई जानी है लेकिन मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें लखीमपुर खीरी के मूडी गांव का रहने वाला दानिश अपने 15 दोस्तों के साथ महाराष्ट्र में मजदूरी करने के लिए गया था। बड़े भाई पर 70,000 रुपए कर्ज उतारने के उद्देश्य से महाराष्ट्र के लिए निकला युवक वापस जिंदा नहीं लौटा। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है जिसमें देखा जा सकता है कि युवक दानिश कढ़ाई के पास में खड़ा है और अचानक चक्कर आ जाने से वहां खोलते हुए गुड़ की कढ़ाई में जा गिरा। हादसे की सूचना के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कारण और शव उसे पैतृक गांव भेजा। शव गांव में पहुंचने पर परिवारों और पारिवारिक जनों ने साथ गए अन्य मजदूरों पर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी में कैद हुई घटना को परिजनों को दिखाया तब जाकर मामला शांत हो सका।0
0
Report
हरियाणा मंत्री बेदी की चेतावनी: सफाई कर्मचारी शांत रहें, मुख्यमंत्री से जल्द बातचीत
Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने चेतावनी देते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी यदि अपनी हड़ताल जारी रखना चाहते हैं तो रखें, लेकिन प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे सफ़ाई अभियानों में बाधा न डालें। उन्होंने बताया कि फतेहाबाद में बीती रात भी सफाई करवाई गई है और प्रशासन अपनी ओर से बेहतर व्यवस्था बनाने में जुटा है। कृष्ण कुमार बेदी सोमवार को जन परिवाद समिति की मीटिंग में पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, यदि कर्मचारी सरकार से सीधा टकराव लेंगे, तो फिर मजबूरी में कड़ा एक्शन लेना पड़ेगा। मंत्री ने कहा कि उन्होंने कर्मचारियों से अपील की है कि दो दिन बाद मुख्यमंत्री से बातचीत की जाएगी। वे खुद, स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल और अधिकारी पूरा प्रयास कर रहे हैं, हालांकि कुछ कानूनी पहलुओं के कारण निर्णय में समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर पूरी तरह गंभीर है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से जुड़े 14 मामलों में से 13 पर सहमति बन चुकी है, जबकि एक मामले में कुछ कानूनी एवं तकनीकी पेच हैं। इस मामले में उनकी मुख्यमंत्री से बातचीत भी हुई है, मुख्यमंत्री इस मामले में गंभीर है और कर्मचारियों की मांग पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री आधिकारिक प्रवास पर है। उनके प्रवास से वापस लौटने के बाद संबंधित अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर नियमानुसार समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से कहा की कि वे प्रशासन के साथ किसी प्रकार का टकराव न करें और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखें। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे सरकार पर विश्वास रखें, हड़ताल समाप्त कर अपने कार्य पर लौटें और बातचीत के माध्यम से समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।0
0
Report
राजेश नागर ने राशन वितरण की समीक्षा कर अनियमितता पर कार्रवाई का निर्देश दिया
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने आज विभाग की रिव्यू मीटिंग कर राशन वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। नागर ने मीटिंग से अनुपस्थित रहे अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री राजेश नागर ने डिपो होल्डरों से सरकार की योजनाओं को पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ लागू करने का आह्वान किया। नागर ने कहा कि डिपो होल্ডर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इसलिए उनका व्यवहार उपभोक्ताओं के प्रति सम्मानजनक होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी कार्ड धारक का राशन किसी कारणवश बकाया रह जाता है तो इसकी स्पष्ट एंट्री बिल पर की जाए। बकाया राशन दो से तीन दिन के भीतर उपलब्ध नहीं होने पर संबंधित कार्यालय में इसकी शिकायत दर्ज कराई जाए, ताकि समस्या का तत्काल समाधान हो सके। इसके लिए खाद्य आपूर्ति विभाग का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसमें विभाग के सभी अधिकारियों, डिपो धाराओं सहित मंत्री स्वयं भी शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि सभी डिपो धारक अपनी समस्याओं को इस ग्रुप में डालें जिसका निरीक्षण वह स्वयं कर रहे हैं। मंत्री राजेश नागर ने राशन कार्ड धारकों से भी अपील की कि जब तक उन्हें उनकी यूनिट के हिसाब से पूरा राशन प्राप्त न हो जाए, तब तक किसी रसीद पर हस्ताक्षर न करें। उन्होंने कहा कि राशन वितरण में पारदर्शिता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री ने बैठक में स्पष्ट किया कि प्रत्येक पात्र राशन कार्ड धारक को उसकी यूनिट के अनुसार पूरा राशन मिलना चाहिए। राशन वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या पात्र लाभार्थी को उसके हक से वंचित करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से डिपो होल्डरों तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था निशुल्क की जाती है। डिपो होल्डरों को राशन के ट्रांसपोर्टेशन का कोई खर्च नहीं देना होता। यदि कोई ट्रांसपोर्टर राशन पहुंचाने के बदले पैसे की मांग करता है तो इसकी तत्काल विभाग को सूचना दें, ताकि संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की सके। बैठक में डिपो होल्डरों को नई मशीनों और इलेक्ट्रॉनिक कांटों के उपयोग को लेकर भी निर्देश दिए गए। उन्होंने डिपो होल्डरों को प्रतिदिन डिपो खोलने को कहा, ताकि राशन लेने के लिए उपभोक्ताओं को अनावश्यक इंतजार और लंबी कतारों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा डिपो की नियमित चेकिंग की जा रही है और इसकी रिपोर्ट को वह स्वयं देख रहे हैं। राजेश नागर ने कहा कि यदि विभाग का कोई कर्मचारी डिपो होल्डर पर अनावश्यक दबाव बनाता है या उसे किसी प्रकार से परेशान करता है तो इसकी सूचना सीधे उन्हें दें। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही विभाग द्वारा नए राशन डिपो की प्रक्रिया भी शुरू होगी। इसके अलावा डिपो होल्डरों का कमीशन प्रत्येक माह की 1 से 5 तारीख के बीच सीधे उनके बैंक खातों में भेजने की व्यवस्था की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
रेवाड़ी दोहरे हत्याकांड: 3 और आरोपी गिरफ्तार, ब्रेज़ा कार बरामद
Rewari, Haryana:रेवाड़ी पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता.... गोकलपुर के पास हुए दोहरे हत्याकांड मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार.... वारदात में इस्तेमाल ब्रेज़ा कार बरामद.... घायल यशपाल पर पहले से मारपीट के 7 मामले दर्ज हैं.... थाना सदर रेवाड़ी पुलिस ने गोकलपुर के पास हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड मामले में 3 और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई ब्रेज़ा कार भी बरामद कर ली है। गत 21 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव गोकलपुर के पास तीन युवक घायल अवस्था में पड़े हैं। सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर गांव मांढ़िया कलां निवासी एक युवक जतिन मृत अवस्था में मिला, जबकि दो अन्य घायल थे। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक और युवक गांव निगांनियावास निवासी हिमेश की मौत हो गई। तीसरे युवक गांव बुड़ाना निवासी यशपाल को मामूली चोटें आई थीं। सदर थाना पुलिस ने जतिन के पिता देशराज के बयान पर चार गांवों के 9 नामजद सहित कई आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र मीणा ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीन ऑफ क्राइम टीम को साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए। एसपी रेवाड़ी ने सीआईए व थाना सदर की विशेष टीमों का गठन कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के कड़े आदेश जारी किए। पुलिस टीमों ने तत्परता दिखाते हुए गत 22 अगस्त को ही इस दोहरे हत्याकांड की पूरी साजिश में शामिल आरोपी तरुण उर्फ टीका निवासी गांव बुड़ानी को गिरफ्तार कर लिया था। डीएसपी ने बताया की थाना सदर पुलिस टीम ने इस मामले में अब रविवार को मामले में संलिप्त तीन और आरोपी मंजीत निवासी गांव सिलारपुर जिला खैरथल तिजारा राजस्थान, पवित्र व गौरव उर्फ गुल्लू निवासी जड़थल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ब्रेज़ा गाड़ी बरामद कर ली है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि यह दोहरा हत्याकांड पुरानी रंजिश का नतीजा है गांव बुड़ाना निवासी यशपाल और उसके साथी कांवड़ यात्रा के लिए पिकअप गाड़ी तैयार कर रहे थे। इसी दौरान बुड़ानी निवासी नीरज की वहां से गुजरते समय यशपाल पक्ष से कहासुनी व गाली-गलौज हो गई। इसी विवाद के चलते यशपाल व उसके साथियों ने बुड़ानी के एक युवक के साथ मारपीट कर उसके पैर तोड़ दिए इसी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक जतिन और हिमेश का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। वहीं, घायल यशपाल पर पहले से मारपीट के 7 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान वारदात में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी तथा फरार अन्य सह-आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन पूछताछ की जाएगी। मामले की जांच जारी है।0
0
Report
वार्ड प्रभारी सूची महाराजा विश्वेन्द्र सिंह के सम्मान को लेकर कांग्रेस में हंगामा, चुनाव प्रभावित?
Bharatpur, Rajasthan:नगर निकाय चुनावों को लेकर आयोजित डीग जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में आज उस समय हंगामा हो गया । जब नरेश नाम के एक विश्वेन्द्र सिंह समर्थक ने जिला प्रभारी देशराज मीणा के सामने यह कहते हुए आपत्ति जताई कि वार्ड प्रभारियों की जो सूची बनाई गई है उसमें पूर्व मंत्री महाराजा विश्वेंद्र सिंह को सम्मान के साथ उनके नाम से नहीं बल्कि डीग-कुम्हेर प्रत्याशी लिखा गया जो कि उनके नेता के लिए अपमानजनक आचरण है इसको अगर नहीं सुधारा गया तो कांग्रेस के लिए अच्छे परिणाम नहीं होंगे। इसी बात पर मीटिंग में मौजूद यदुवीर सिनसिनी नाम के कांग्रेस कार्यकर्ता उनसे उलझ गए,वाद विवाद बढ़ता देख कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मोहना गुर्जर ने आक्रोशित कार्यकर्ताओ को समझाने की कोशिश की। इस बीच वहां मौजूद देशराज मीणा ने सफाई में कहा कि महाराजा विश्वेंद्र सिंह उनके लिए भी सम्मानीय है लेकिन धौंस देकर पार्टी नेताओं को धमकाना गलत है । बाद में वहां मौजूद महिला कांग्रेस की अध्य्क्ष स्वेता यादव ने कहा कि जिलाध्यक्ष राजीव जी से जो गलती हुई है उसे सुधार लिया जाएगा। इस बीच तू तू मैं मैं होती नजर आई। देशराज मीना ने समझाइश की कवायद की।बैठक में हुए हंगामे के बाद अब यह चर्चा डीग-कुम्हेर विधानसभा में चल पड़ी है कि कांग्रेस के नेता विश्वेद्र सिंह का सम्मान नहीं कर रहे हैं इसका खामियाजा पार्टी को पंचायत और निकाय चुनावों में भुगतना होगा। गौरतलब है कि इस मामले को लेकर खुद विश्वेंद्र सिंह ने भी आज सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये अपनी नाराजगी जाहिर की और डीग कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजीव कुम्हेर पर ओछी मानसिकता अपनाने और सीनियर लीडर का अपमान करने की बात कही थी। सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद उनके समर्थक भी कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं। इस पोस्ट के बाद ही मीटिंग में हंगामा हुआ। अब देखने वाली बात होगी कि सीनियर लीडर की उपेक्षा से निकाय व पंचायत चुनाव में कांग्रेस को नुकसान होगा या फायदा।0
0
Report
अक्षित दहिया का कुरुक्षेत्र में जोरदार स्वागत, ट्रैक्टर रैली से भाजपा युवा मोर्चा उत्साहित
Kurukshetra, Haryana:भाजपा युवा मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर जोरदार स्वागत, निकाली ट्रैक्टर स्वागत यात्रा कुरुक्षेत्र:- भारतीय जनता युवा मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया के कुरुक्षेत्र पहुंचने पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में ट्रैक्टर यात्रा भी निकाली गई? कुरुक्षेत्र पहुंचने पर अक्षित दहिया ने युवा मोर्चा के पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं को पार्टी से अधिक से अधिक जोड़ने को लेकर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया ने कहा कि नियुक्ति के बाद से वह लगातार प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं और अब तक 23 जिलों में जाकर युवा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की जा रही हैं। अक्षित दहिया ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा पार्टी की एक मजबूत ताकत है और आने वाले समय में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता संगठन की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में एनीमिया मुक्त कार्यक्रम का सर्वे: स्कूलों में सप्लाई व जागरूकता जांच
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राज्य के बच्चों और किशोर-किशोरियों को एनीमिया से मुक्त करने के लिए संचालित एनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम की जमीनी स्थिति अब सामने आएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और शिक्षा विभाग की संयुक्त पहल पर प्रदेशभर के सरकारी विद्यालयों में सघन कवरेज मूल्यांकन सर्वेक्षण कराया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने सभी जिलों को सर्वे दल को आवश्यक सहयोग और व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। एनएचएम के तकनीकी सहयोगी संगठन ईएआईआई एडवाइजर्स के सहयोग से यह सर्वे इप्सॉस रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से कराया जा रहा है। सर्वेक्षण करीब सात सप्ताह तक चलेगा। इसका उद्देश्य योजना की वास्तविक पहुंच और प्रभाव का स्वतंत्र मूल्यांकन करना है। सर्वे दल सरकारी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और चयनित घरों में जाकर आयरन-फोलिक एसिड गोलियों की उपलब्धता, स्टॉक, सप्लाई चेन और वितरण की जानकारी जुटाएगा। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि बच्चों को गोलियां समय पर मिल रही हैं या नहीं और उनका नियमित सेवन हो रहा है या नहीं。 इसके अलावा विद्यार्थियों और शिक्षकों में एनीमिया के लक्षण, बचाव और पोषण को लेकर जागरूकता का स्तर भी जांचा जाएगा। कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के साथ संस्था प्रधान, प्राचार्य, नोडल शिक्षक और अन्य शिक्षकों के सीधे इंटरव्यू लिए जाएंगे。0
0
Report
उज्जैन की तर्ज पर महाकाल का बारां में नगर भ्रमण, श्रद्धालुओं का जन सैलाब
Baran, Rajasthan:उज्जैन की तर्ज पर महाकाल का कराया नगर भ्रमण, आकर्षक झांकियों के साथ महाकाल की सवारी निकाली गई; सवारियों को देखने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। बारां जिले के अंता में उज्जैन की तर्ज पर आकर्षक झांकियों के साथ महाकाल का नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान महाकाल की भव्य सवारियों को देखने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा, जबकि पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। महाकाल के नगर भ्रमण को लेकर कस्बे के मुख्य मार्गों पर स्वागत द्वार लगाकर दुल्हन की तरह सजाया गया और महाकाल की भव्य सवारी को देखने के लिए जगह जगह महिलाओं, पुरुषों सहित बालकों की भारी भीड़ देखने को मिली। पोस्टऑफिस बालाजी की बगीची से शुरू हुई महाकाल की सवारी कोटा बारां रोड, स्टेशन रोड, खवासपुरा, नयापुरा शिवाजी चौक से गुजरी; इस दौरान जगह जगह भारी भीड़ रही।0
0
Report
छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा तबादला: 31 आईपीएस अधिकारी बदले प्रभार
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग- छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी. 31 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर. कई वरिष्ठ आईपीएस अफसरों की जिम्मेदारी बदली. पवन देव नगर सेना और अग्निशमन के महानिदेशक बनाये गए. जीपी सिंह राज्य पुलिस अकादमी के महानिदेशक बनाये गए. एसआरपी कल्लूरी पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक बनाये गए. प्रदीप गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन और चयन के पद पर नियुक्त किया गया......0
0
Report
Advertisement
