icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
262903
SMSunil MauryaFollow5 Feb 2025, 02:21 pm

लखीमपुर खीरीः रास्ते को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, दोनों पक्षों से 3 लोग घायल

Nighasan, Uttar Pradesh:

रास्ते को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मुकदमा दर्ज। जनपद 

निघासन थाना क्षेत्र गांव दुर्गा पुरवा के मजरा लुधौरी में दो पक्षों में रास्ते को लेकर जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। मामले में तहरीर देते हुए बसरुदीन ने आरोप लगाया कि जमीनी विवाद के चलते विपक्षी आमीन जमीरुद्दीन, मो. आसिफ, वसीम, गोलू, मोहम्मद सलीम आ गए और गंदी गंदी गालियां देने लगे। बदरुद्दीन ने जब विरोध किया उन लोगों ने लाठी डंडों से हमला मारने पीटने लगे। बीच बचाव करने आए भाई नजीरुद्दीन और भतीजी रुकसार को भी लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया जिसमें पीड़ित के भाई और भतीजी को गंभीर चोटे आई हैं। पुलिस दोनों पक्षों के 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बाबा बागेश्वर की पांच दिवसीय रथयात्रा से बुंदेलखंड में नशामुक्ति की शपथ

Chhatarpur, Madhya Pradesh:नशामुक्त बुंदेलखंड का संकल्प लेकर निकली बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पांच दिवसीय सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा 500 किलोमीटर का सफर तय कर छतरपुर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ संपन्न हुई। यात्रा पांच जिलों से गुजरते हुए हजारों गांवों और नगरों में पहुंची, जहां जनसभाओं के माध्यम से हिंदुओं को एकजुट रहने, जातिगत भेदभाव मिटाने और नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। यात्रा के सफल समापन पर बाबा बागेश्वर ने कहा कि विरोधियों को लगता था कि यात्रा पूरी नहीं होगी, लेकिन सनातनियों के सहयोग से यह यात्रा सफल हुई। उन्होंने कहा — “देश को बाद में जगाया जाए, पहले अपने घर को जगाया जाए।” साथ ही उन्होंने बेटियों को सशक्त बनाने का आह्वान किया और सनातनियों के सहयोग के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे इस प्रेम का कर्ज जीवनभर नहीं चुका पाएंगे। अंत में उन्होंने जयघोष किया — “बालाजी तेरे राज में, धक-धक धरती पर, चित्र बागेश्वर बालाजी का वाई-फाई चले!”
0
0
Report

गર્બा में तलवार से देशभक्ति और नारीशक्ति का अनूठा संदेश

Indore, Madhya Pradesh:शारदीय नवरात्र चल रही है ओर हर कोई माता की आराधना में लीन है वहीं हर कोई अपने अनूठे अंदाज में माता की भक्ति ओर शक्ति की आराधना कर रहा है जिसके चलते इंदौर के समीप अतिप्राचीन देवी माता मंदिर पर भी एक अनूठा गरबा देखने को मिला जहां युवतियों ने डांडिया की जगह हाथों में तलवार थामे में ओर माता के भजनों के साथ साथ देश भक्ति गीतों पर तलवार घुमाते हुए गरबा किया ओर महिलाओं युवतियों की आत्मरक्षा का अनूठा संदेश दिया युवतियों ने माता जी के भजनों ओर देश भक्ति के गीतों पर अलग अलग अंदाज में तलवार घुमाते हुए गरबा कर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी इस दौरान युवतियों ने बताया कि यह गरबा अपने आप में एक अलग है ओर हम मां की आराधना के साथ साथ नारी शक्ति ओर सशक्तिकरण का उदाहरण भी प्रस्तुत कर रही हैं उन्हें इसका प्रशिक्षण वरिष्ठ रिटायर्ड शिक्षक बलाराम सेन द्वारा मिला ओर महेश पूरी गोस्वामी से प्रेरणा मिली उन्होंने संदेश दिया कि युवतियां माता का स्वरूप है ओर देश ओर धर्म सेवा के साथ साथ स्वयं की रक्षा के लिए अगर तलवार भी उठानी पड़ी तो हम उठा सकते हैं !
0
0
Report

Ashoknagar दौरे में सिंधिया का युवा संवाद, 2047 के विकास के लिए योजना पेश

Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:Ashoknagar दौरा - तीन दिवसीय प्रवास पर संसदीय क्षेत्र पहुंच रहे हैं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया.. - सामाजिक सम्मेलनों... भूमिपूजन और करोड़ों के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण.. - 17 अक्टूबर (शनिवार) शाम 6 बजे अशोका होटल में Gen Z से सीधा संवाद... - 24 घंटे में 900 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 3,000 से अधिक युवाओं के जुटने की उम्मीद... एंकर-मध्य प्रदेश की सियासत में इन दिनों युवाओं को साधने की होड़ मची है। इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद, अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र अशोकनगर में नई पीढ़ी से सीधा कनेक्ट करने जा रहे हैं। सिंधिया 17 अक्टूबर की शाम 'युवा अनप्लग्ड' कार्यक्रम के जरिए Gen Z और युवाओं से रूबरू होंगे। आयोजन को लेकर युवाओं में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। महज 24 घंटे के भीतर 900 से ज्यादा युवा रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं, जबकि इस संवाद में 3 हजार से अधिक युवाओं के शामिल होने का अनुमान है。 केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने तीन दिवसीय प्रवास पर अशोकनगर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे कई सामाजिक सम्मेलनों, विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण समारोहों में शिरकत करेंगे。 दौरे का सबसे अहम पड़ाव 17 अक्टूबर की शाम 6 बजे अशोका होटल में होने वाला ‘युवा अनप्लग्ड’ संवाद कार्यक्रम होगा। इस मंच के जरिए सिंधिया युवाओं से सीधे उनके विचार, नवाचार और सुझाव जानेंगे, ताकि 'विकसित भारत 2047' के संकल्प में युवाओं की सक्रिय भागीदारी तय की जा सके। युवा संवाद में हिस्सा लेने के लिए विशेष पोस्टर्स और क्यूआर कोड के जरिए रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है。 दौरे की जानकारी देते हुए पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह संवाद राजनीति से परे युवाओं के भविष्य और क्षेत्र के विकास का विजन तय करेगा। बाइट - जजपाल सिंह जज्जी (पूर्व विधायक)
0
0
Report
Advertisement

अच्छी सोच पब्लिक एकेडमी का भव्य शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन

MKMOHAMMAD KHALIDFollowJust now
LahnGaura, Uttar Pradesh:गौरा चौकी गोंडा। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने और बच्चों को बेहतर शैक्षिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत मोकलपुर में अच्छी सोच फाउंडेशन की ओर से अच्छी सोच पब्लिक एकेडमी का शुभारंभ किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कोचिंग एवं उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। अच्छी सोच पब्लिक एकेडमी का ध्येय वाक्य “अच्छी सोच — शिक्षा की नई दिशा” है। संस्था का लक्ष्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और उन्हें पढ़-लिखकर अपने परिवार, समाज एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए तैयार करना है।इस पहल के माध्यम से बच्चों एवं बच्चियों को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में भी यह प्रयास महत्वपूर्ण माना जा रहा है।अच्छी शिक्षा, सकारात्मक सोच और सही मार्गदर्शन से ही बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाया जा सकता है।
0
0
Report

मुंबई कलाकारों ने छिंदवाड़ा में माता रानी पंडाल बनाकर श्रद्धालुओं को आकर्षित किया

Chhindwara, Madhya Pradesh:मुंबई से आए कलाकारों ने तैयार किया माता रानी का पंडाल , रक्षा द्वार आकर्षण का केंद्र भगवान विष्णु के वराह अवतार को देखने पहुंच रहे श्रद्धालु छिंदवाड़ा में नवरात्रि की धूम पूरी शहर में दिखाई देने लगी है माता के पंडालों में अलग स्वरूपों में माता की प्रतिमा विराजी गई है .अलग अलग पंडालों में अलग स्वरूपों के साथ अलग संदेश देने की कोशिश की गई है. वही छिंदवाड़ा में यातायात थाने के पास माता रानी का भव्य पंडाल बनाया गया है जिसमें माता की प्रतिमा को अलग ही स्वरूप दिया गया है जो कि काफी मनमोहक है वही साथ में भगवान विष्णु के अवतार वराह अवतार को यहां दर्शाया गया है जब पृथ्वी को बचाने के लिए विष्णु भगवान ने वराह अवतार लिया तो और पृथ्वी को रसातल से हिरण्याक्ष के बचा कर ले आए थे .वही मुंबई से आई 12 से 15 लोगों की टीम ने इस पूरे सेट को बनाया है . समिति के लोग लगभग 3 से 4 महीने पहले से इस पूरी व्यवस्था में लग जाते है और 9 दिन माता की सेवा करते है .भक्त भी बड़ी संख्या में यहां पहुंचते है और माता से हाथ जोड़कर अपनी मनोकामना माता के समक्ष रखते है.
0
0
Report

Ashoknagar Daughters Set Example of Female Empowerment with Sword Garba

Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर में बेटियों ने दिखाया शौर्य, - गरबा पंडाल में तलवारबाजी और करतबों से दिया नारी शक्ति और आत्मरक्षा का संदेश, - नवरात्रि उत्सव में बेटियों का हैरतअंगेज प्रदर्शन, तलवार गरबा से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, - चलती गाड़ियों पर तलवारबाजी और करतब देख दंग रह गए दर्शक, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने की सराहना, एंकर -नवरात्रि के पावन पर्व पर जहां एक ओर पूरा देश मां दुर्गा की भक्ति में लीन है, वहीं मध्य प्रदेश के अशोकनगर से नारी शक्ति और आत्मरक्षा का एक प्रेरणादायी दृश्य सामने आया है। यहां गरबा पंडाल में बेटियों ने पारंपरिक डांडिया के साथ-साथ तलवारबाजी और हैरतअंगेज साहसिक करतब दिखाकर साबित कर दिया कि आज की बेटी केवल पूजनीय ही नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर खुद अपनी रक्षक भी है। अशोकनगर में अग्रवाल पैलेस में आयोजित राजबाड़ी रास भव्य गरबा महोत्सव के दौरान बालिकाओं और युवतियों द्वारा पेश किया गया 'तलवार गरबा' आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। पारंपरिक परिधानों में सजी इन बेटियों ने चलती गाड़ियों पर सवार होकर तलवारबाजी के ऐसे साहसिक करतब दिखाए कि पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट और नारों से गूंज उठा। इस पूरे आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में महिला सशक्तिकरण, बेटियों में आत्मविश्वास और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ भारी संख्या में मौजूद दर्शकों ने बेटियों के इस अदम्य साहस, संतुलन और अनुशासन की जमकर सराहना की। यह प्रस्तुति समाज को स्पष्ट संदेश देती है कि बेटियों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ उन्हें आत्मरक्षा में सक्षम और सशक्त बनाना आज के दौर की सबसे बड़ी जरूरत है। जब बेटियाँ सशक्त होंगी, तभी समाज और देश आगे बढ़ेगा..!!
0
0
Report
Advertisement

उमरिया जिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से आग, मरीज सुरक्षित बाहर निकाले गए

Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिला अस्पताल में गुरुवार की देर सेन्ट्रल इलेक्ट्रिकल पैनल में शार्ट शर्किट होने से आग भड़क गई जिसके धुयें से पूरा अस्पताल परिसर भर गया आग लगने की घटना से दहशत में आये मरीज अस्पताल के बाहर निकल गए वहीं गंभीर भर्ती मरीजो को अस्पताल स्टॉफ ने खुद बाहर निकाला जिसमें गर्भवती एवं प्रसूता महिलाएं भी शामिल थी और इसी दौरान बिजली आपूर्ति बंद होने से पूरा परिसर अँधेरे में डूब गया दमकल ने आग पर काबू पाया और बिजली विभाग ने शार्ट शर्किट के कारणों की जाँच शुरू की है लेकिन इस दौरान अफरा तफरी का माहौल बना रहा घंटो की मशक्कत के बाद भी बिजली आपूर्ति संचालित नहीं हो सकी है बिल्कुल कोई दुर्घटना नहीं हुई है
0
0
Report

नवरात्र में गरबा पंडालों की सुरक्षा सशक्त, आस्था और उत्साह का मिलन

Agar, Madhya Pradesh:ऐंकर — नवरात्र का उल्लास… मां दुर्गा की आराधना… और गरबा-डांडिया की रंगत। आगर-मालवा में नवदुर्गा उत्सव के बीच आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। नवरात्र के पांचवें दिन मां दुर्गा के पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि मां स्कंदमाता भक्तों को सुख, समृद्धि और संतान सुख का आशीर्वाद देती हैं। इसी भक्ति और शक्ति के माहौल में एसपी दिलीप कुमार सोनी पुलिस अधिकारियों के साथ गरबा पंडाल पहुंचे, जहां उन्होंने पूजन और आरती कर जिले में शांति, सद्भाव और खुशहाली की कामना की। एसपी ने गरबा पंडाल में डांडिया रास का आनंद भी लिया। वहीं, उत्सव के उल्लास के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। एसपी ने बताया कि सभी गरबा पंडालों में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, महिला पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में निगरानी कर रही हैं और लगातार गश्त की जा रही है, ताकि श्रद्धालु और गरबा खेलने वाले लोग सुरक्षित माहौल में पर्व मना सकें। इसी पंडाल में विधायक मधु गेहलोत ने केक काटकर अपना जन्मदिन भी मनाया। केक पर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को झांकी के रूप में दर्शाया गया, वहीं जन्मदिन के अवसर पर विधायक ने 51 हजार बच्चों को नोटबुक और पेन वितरित करने की पहल की। इस तरह नवरात्र की भक्ति, गरबा का उत्साह, सुरक्षा का भरोसा और जनसेवा का संदेश एक ही मंच पर नजर आया。
0
0
Report

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ फिर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया

Noida, Uttar Pradesh:गुरूवार को प्राधिकरण ने की थी कारवाई BULLDOZER अवैध कॉलोनियों के खिलाफ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की कार्रवाई लगातार जारी है। प्राधिकरण की टीम ने एक बार फिर बुलडोजर चलाकर अवैध कॉलोनी के निर्माण को ध्वस्त कर दिया। जोन-3 के अंतर्गत कल्लू गढ़ी-डासना क्षेत्र में करीब 30 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही कॉलोनी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। संबंधित जमीन पर बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करने का काम किया जा रहा था। मामले में जीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया। कार्रवाई के दौरान कॉलोनी विकसित करने के लिए किए जा रहे निर्माण को हटाया गया。 जीडीए की इस कार्रवाई से अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने वालों में हड़कंप मच गया। प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाकर ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क हॉस्टल में छात्र की आत्महत्या, जांच जारी

Noida, Uttar Pradesh:छात्र ने की आत्महत्या ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क के एक हॉस्टल के कमरे में एक छात्र का शव पंखे से लटका मिला है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस का दावा है कि छात्र ने खुदकुशी की है, हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस के मुताबिक मूलरूप से कन्नौज के सोरिक का रहने वाला 21 निशांत शाक्य नॉलेज पार्क स्थित एक हॉस्टल में रहता था, छात्र गलगोटिया यूनिवर्सिटी से बीसीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को छात्र का रूम पार्टनर कमरे पर पहुंचा तो अंदर से दरवाजा बंद था। छात्र ने खिड़की से झांक कर देखा तो निशांत पंखे लटका हुआ था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को पंखे से नीचे उतारा। पुलिस ने कमरे की जांच पड़ताल की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने कमरे से छात्र का मोबाइल लैपटॉप आदि सामान कब्जे में लिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सैम्पल लिए। मौके से कुछ एलोपैथिक दवाइयां भी मिली हैं। इस मामले में एसीपी कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि छात्र ने खुदकुशी की है, हालांकि खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने पर बातचीत की जाएगी। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर में सिंघम स्टाइल घुड़सवार SP City ने सुरक्षा चाकचौबंद की

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में त्योहारों के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसपी सिटी निमिष पाटिल घुड़सवार पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख इलाकों में गश्त करते नजर आए। गोलघर से लेकर घंटाघर, नखास और बक्शीपुर तक पुलिस ने गश्त कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। एसपी सिटी के इस अंदाज को देखकर लोग इसे पुलिस का ‘सिंघम स्टाइल’ बता रहे हैं। आखिर त्योहारों से पहले पुलिस की इस गश्त का क्या है मकसद। इस गश्त का उद्देश्य आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना और शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण करते हुए एसपी सिटी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया। घुड़सवार पुलिस की तैनाती से ऐसे क्षेत्रों में भी निगरानी करने में मदद मिल सकती है, जहां भीड़ के बीच वाहनों की आवाजाही मुश्किल होती है। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैंट, क्षेत्राधिकारी कोतवाली समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस की इस गश्त के जरिए प्रमुख बाजारों और संवेदनशील माने जाने वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए पुलिस की निगरानी और सतर्कता महत्वपूर्ण मानी जा रही है। फिलहाल, गोरखपुर पुलिस त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है। एसपी सिटी निमिष पाटिल की घुड़सवार पुलिस के साथ गश्त इसी तैयारी का हिस्सा रही। अब देखना होगा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की यह सक्रियता किस तरह जारी रहती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top