icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
262903
SMSunil MauryaFollow5 Feb 2025, 02:21 pm

लखीमपुर खीरीः रास्ते को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, दोनों पक्षों से 3 लोग घायल

Nighasan, Uttar Pradesh:

रास्ते को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मुकदमा दर्ज। जनपद 

निघासन थाना क्षेत्र गांव दुर्गा पुरवा के मजरा लुधौरी में दो पक्षों में रास्ते को लेकर जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। मामले में तहरीर देते हुए बसरुदीन ने आरोप लगाया कि जमीनी विवाद के चलते विपक्षी आमीन जमीरुद्दीन, मो. आसिफ, वसीम, गोलू, मोहम्मद सलीम आ गए और गंदी गंदी गालियां देने लगे। बदरुद्दीन ने जब विरोध किया उन लोगों ने लाठी डंडों से हमला मारने पीटने लगे। बीच बचाव करने आए भाई नजीरुद्दीन और भतीजी रुकसार को भी लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया जिसमें पीड़ित के भाई और भतीजी को गंभीर चोटे आई हैं। पुलिस दोनों पक्षों के 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

0
0
Report
Advertisement
Pinewz
262903
SMSunil MauryaFollow22 Dec 2024, 11:07 am
0
0
Report
Pinewz
262903
SMSunil MauryaFollow21 Dec 2024, 01:50 pm

Kheri - श्री तिरुपति बाला जी शुगर इंडस्ट्रीज के द्वारा नहर में छोड़ा जा रहा केमिकल युक्त पानी

Nighasan, Uttar Pradesh:

जनपद लखीमपुर खीरी के निघासन में नवंबर से पेराई सत्र शुरू हो चुका है। पलिया रोड पर श्री तिरुपति बाला जी शुगर इंडस्ट्रीज की सफाई के दौरान प्रयोग किए गए रसायन युक्त केमिकल वाले पानी को नहर में छोड़े जाने से नहर का जल पूरी तरह प्रदूषित और जहरीला हो गया है। जिससे मवेशियों की जान का खतरा उत्पन्न हो रहा है। गाँव के लोगों ने बताया कि यहां पर बनी पुलिया के पास लोग अपने अपने मवेशियों को पानी पिलाने लाते थे। परन्तु जब से पानी प्रदूषित हो गया है तब से उनके मवेशियों की जान खतरे मे पड़ गई है।

0
0
Report
Advertisement
Back to top