Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lakhimpur Kheri262701

लखीमपुर खीरी के वृन्दावन में बाघ ने बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

DMDILEEP MISHRA
Nov 14, 2025 17:53:01
Lakhimpur, Uttar Pradesh
लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर वन रेंज इलाके के वृन्दावन गांव में देर शाम बाघ ने एक बुजुर्ग पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया जानकारी मिलने पर लोग मौके पर पहुंच कर बुजुर्गों को बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक बुजुर्ग की जान जा चुकी थी। बीते दो दिनों में दो घटनाओं के बाद लोगों में वन विभाग के प्रति काफी नाराजगी है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए वन विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाए। मामले में परिजन और ग्रामीणों ने शव सड़क मार्ग पर रख जाम लगा दिया है। मामले में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल को लगाया गया है। आपको बता दें इससे पहले बच्ची की मौत के मामले में भी उपनिदेशक दुधवा टाइगर रिजर्व के कार्यालय पलिया पर प्रदर्शन किया गया था। पुलिस विभाग लोगों को समझाने का प्रयास कर रहा है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Dec 14, 2025 08:00:50
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले से हाथी आतंक की एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। कटघोरा वन मंडल में विचरण कर रहे हाथियों के दल से बिछड़कर आया एक हाथी बीते दस दिनों से ग्रामीण इलाकों में दहशत का कारण बना हुआ था। अब यह हाथी वापस कटघोरा वन मंडल की ओर चला गया है, जिससे ग्रामीणों और वन विभाग ने राहत की सांस ली है।जानकारी के मुताबिक, यह हाथी कटघोरा वन मंडल से बिछड़कर सीपत वन परिक्षेत्र में पहुंच गया था। इस दौरान हाथी ने भरवाडीह, नरगोड़ा, बैमा-नगोई, खपराखोल और धुरीपारा गांवों में जमकर उत्पात मचाया।सबसे दर्दनाक घटना बैमा-नगोई खपराखोल में हुई, जहां कोठार में धान की रखवाली कर रहे परिवार पर हाथी ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला कुमारी बाई यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। इससे पहले हाथी ने भरवाडीह में एक महिला और नरगोड़ा में युवक संतोष खरे पर भी हमला किया था।शुक्रवार को हाथी धुरीपारा होते हुए लिम्हा-खोंधरा के जंगल पहुंचा और शनिवार सुबह वहां से वापस कटघोरा वन मंडल के चैतमा जंगल में प्रवेश कर गया।वन विभाग की टीम लगातार हाथी की निगरानी कर रही है। हालांकि आशंका बनी हुई है कि कटघोरा में डेरा डाले हाथियों का दल दोबारा सीपत क्षेत्र की ओर न आ जाए। ऐसे में वन विभाग अलर्ट मोड पर है।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Dec 14, 2025 08:00:32
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले की मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एकमात्र नगर पंचायत मल्हार में हुई आगजनी की घटना ने स्थानीय प्रशासन की गंभीर लापरवाही को उजागर कर दिया। वार्ड क्रमांक 15 में एक खलिहान में अचानक लगी आग से दो पैरा के ढेर पूरी तरह जलकर राख हो गए, जहां किसान द्वारा लगभग 70 से 80 कट्टी धान रखा गया था, जबकि पास में धान और खरही भी मौजूद थी। सौभाग्य से आसपास के जागरूक नागरिकों ने समय रहते धान को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया, जिससे बड़ी क्षति और संभावित जनहानि टल सकी। खलिहान दो आवासीय मकानों के बीच स्थित होने के कारण हालात बेहद संवेदनशील थे, आग की चपेट में आकर बिजली का केबल जलने से पूरे क्षेत्र की सप्लाई बंद हो गई, जिसके बाद बिजली विभाग को बुलाकर लाइन कटवाई गई और आनन-फानन में दमकल में पानी भरकर आग पर काबू पाया गया।
0
comment0
Report
Dec 14, 2025 07:54:44
Ayodhya, Uttar Pradesh:राम मंदिर परिसर में भव्य गैलरियां बनाई जा रही हैं, जिनमें रामायण काल से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए आईआईटी चेन्नई के साथ एमओयू किया जा रहा है। इन गैलरियों में हनुमान जी की मूर्ति को भी आधुनिक तकनीकी माध्यमों से आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च 2026 तक ये गैलरियां पूरी तरह तैयार हो जाएंगी और श्रद्धालुओं के लिए खोल दी जाएंगी। इसके साथ ही देश-विदेश में उपलब्ध प्राचीन रामायणों का भी संग्रह किया जाएगा। इसके लिए एक समिति गठित की जाएगी, जो यह तय करेगी कि किन प्राचीन रामायणों को राम लला के गर्भगृह में रखा जाएगा। नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि बाल्मीकि रामायण की सबसे प्राचीन प्रति वाराणसी स्थित संस्कृत विश्वविद्यालय में सुरक्षित है, जिसे गर्भगृह में रखने के लिए उनसे संपर्क किया जा रहा है।
0
comment0
Report
DBDevender Bhardwaj
Dec 14, 2025 07:52:57
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम - दिल्ली के लिए रवाना हुए कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस कि ये महारैली भरेगी कार्यकर्ताओं में ताकत बीजेपी ने वोट चोरी करके लोकतंत्र कि हत्या कि है - वर्धन यादव बीजेपी 2029 से पहले है सत्ता से बाहर होगी-वर्धन यादव कांग्रेस ने हमेशा से जनता कि लड़ाई लड़ी है आगे भी लड़ेगी गुरुग्राम से आज कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दिल्ली में होने वाली महारैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए... कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष वर्धन यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में रामलीला मैदान के लिए अपने ऑफिस से रवाना हुए इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट चोरी करके बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की है लेकिन कांग्रेस की इस रैली से ने केवल कार्यकर्ता हूँ में जोश आएगा बल्कि पार्टी को ताकत मिलेगी... वर्धन यादव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही जनता की लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी लड़ेगी वही इस रैली के बाद आने वाले दिनों में कांग्रेस की ताकत के सामने बीजेपी 2019 से पहले ही सत्ता से बाहर खड़ी नजर आएगी...
0
comment0
Report
MCManish Chaudary
Dec 14, 2025 07:52:22
Pithoragarh, Uttarakhand:पाताल भुवनेश्वर की गुफा में दर्शन करने के लिए आने वाले भक्तों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी अब पाताल भुवनेश्वर में लगने जा रहा है एक ऑक्सीजन प्लांट, सर्दियों और बरसातों में गुफा के नीचे जाने में होती थी पर्यटक और श्रद्धालुओं को ऑक्सीजन की कमी जिसके दिक्कत के चलते बरसात और ज्यादा ही ठंड पड़ने पर गुफा के द्वार कर दिए जाते थे बंद बताना दें कि पाताल भुवनेश्वर गुफा और मंदिर को देखने के लिए दूर-दूर से देश से ही नहीं विदेशों से भी भक्त और पर्यटक आते हैं पाताल भुवनेश्वर गुफा में 33 कोटी देवी देवताओं का निवास स्थान भी बताया जाता है, यह गुफा एक शिव भगवान को समर्पित गुफा है यहाँ पौराणिक शिव भगवान से जुड़ी हुई कहीं ऐसी आकृतियां हैं कई ऐसी धरोहर हैं जिसको देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं और यहाँ पाताल भुवनेश्वर में शिव से जुड़ी हुई काफी पुरानी बहुत सी मान्यताएं भी हैं पौराणिक यह भी मानता है कि यही से होते हुए पाताल के लिए भी एक रास्ता जाता है, इसीलिए इसको पटल का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है और यह भी मानयता है कि यहां पाताल भुवनेश्वर के अंदर एक शिवलिंग है जो धीरे-धीरे बढ़ रहा है जैसे ही वह शिवलिंग बढ़ते बढ़ते इस गुफा की छत को छूएगा तो उस दिन जो यह कलयुग चल रहा है उसका अंत होगा जिलाधिकारी आशीष भटगांई के द्वारा पाताल भुवनेश्वर गुफा का निरीक्षण किया गया तो उनको स्थानी लोगों और पाताल भुवनेश्वर के पुजारी के द्वारा बताया गया कि पाताल भुवनेश्वर में गुफा के अंदर सर्द काल में और बरसात कल में ऑक्सीजन की काफी कमी हो जाती है क्योंकि गुफा काफी गहरी होने की वजह से पर्यटकों को काफी नीचे जाना पड़ता है जिसके चलते वहां पर ऑक्सीजन की मात्रा काफी कम होती है, सीतकाल और बरसात में ऑक्सीजन की मात्रा और भी कम हो जाती है जिससे पर्यटनों को सांस लेने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है जिलाधिकारी आशीष भटकाई ने पर्यटकों की और पाताल भुवनेश्वर की पुजारी का बात का संज्ञान लेते हुए वहां पर एक ऑक्सीजन प्लांट बनाने के प्रस्ताव लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है और उनके द्वारा बताया गया है जल्द ही इस मामले में सर्वे कर ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए जगह चिन्हित कर इस पर कार्रवाई की जाएगी जिसके चलते स्थानीय लोगों और पर्यटक का यह भी कहना है कि यह जिला प्रशासन की यह काफी अच्छी पहल है जिसके चलते जो बरसातों में और जब ठंड काफी ज्यादा हो जाती है उसे समय जो गुफा के द्वार बंद कर दिए जाते थे और नीचे पर्यटकों को नहीं जाने दिया जाता था जिसके चलते वहां जो पर्यटकों का आवागमन होता था वह काफी काम हो जाता था, पाताल भुवनेश्वर से जुड़े हुए जितने भी गांव हैं पर और गंगोलीहाट ब्लॉक में जो यह पाताल भुवनेश्वर गुफा स्थित है मंदिर स्थित है वहां की जो आजीविकाएं हैं वह सारी पर्यटकों के ऊपर ही निर्भर करती है, गुफा का द्वार बंद हो जाने की वजह से यहां पर्यटकों का आना काम हो जाता है जिस वजह से स्थानीय व्यापार व्यापारियों को और स्थानी लोगों को रोजगार में काफी दिक्कतें होती हैं
0
comment0
Report
VAVijay Ahuja
Dec 14, 2025 07:51:57
Gauri Kala, Uttarakhand:खटीमा में हुई युवक की हत्या के मुख्य आरोपी हाशिम को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान हाशिम पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को खटीमा में पुराने विवाद के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो एक पक्ष ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिसमें तुषार शर्मा की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद खटीमा में तनाव हो गया था और शनिवार को हिंदूवादी संगठनों और व्यापार मंडल ने बाजार बंद कराकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया; प्रशासन ने सरकारी जमीन पर आरोपी द्वारा बनाई गई दुकान को बुलडोजर से ढहा दिया। इस मामले में हाशिम, शहाबाज, समीर, बुफ़रान, पप्पू और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस हत्या के बाद पुलिस प्रशासन की कई टीमों का गठन किया गया और शनिवार रात को मुखबिर से सूचना मिली कि मुख्य आरोपी हाशिम एक भट्ठे के पास मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी करके आत्मसमर्पण के लिए कहा तो उसने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। हाशिम को नानकमत्ता के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या-प्रमुख के पास से अवैध तमंचा भी बरामद किया। एसएसपी ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Dec 14, 2025 07:51:43
Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के अंतर्गत डेरामारी पंचायत के काशी बाड़ी गांव में हाईवे सड़क निर्माण के नाम पर महानंदा नदी के किनारे बड़े पैमाने पर मिट्टी और बालू का खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसका कड़ा विरोध करते हुए कहा कि इस तरह के खनन से महानंदा नदी की धारा बदलेगी और बरसात के दिनों में नदी का पानी गांवों की ओर बहकर दर्जनों गांवों को प्रभावित करेगा, जिससे लोगों को अपना घर-द्वार छोड़कर भागना पड़ सकता है। ग्रामीणों के अनुसार अवैध तरीके से मिट्टी व बालू खनन के कारण बरसात में नदी का धारा बदलेगा और पानी गांवों तक फैल जाएगा, जिससे कई गांव प्रभावित होंगे और लोग घर छोड़कर भागेंगे। पंचायत के मुखिया शाहबाज आलम ने कहा कि यह इलाका पहले से बाढ़ प्रभावित है और नदी किनारे से सड़क निर्माण के लिए मिट्टी खनन किया जा रहा है, जिससे आसपास के गांवों को खतरा है। उन्होंने जिला प्रशासन से खनन रोकने की मांग की है और कहा कि खनन माफिया दलितों को पैसे के लालच देकर अनुबंध के तहत ईनएचएआई के साथ जमीन से मिट्टी खनन करवा रहा है। उपजाऊ जमीन से 6–7 फुट मिट्टी खनन हो रहा है, जिससे जमीन बर्बाद हो जाएगी और खनन योजना के विपरीत नदी के आस-पास खनन जारी है। AIMIM के स्थानीय विधायक सरवर आलम ने खनन रोकने की मांग की है और चेतावनी दी कि अगर अवैध खनन नहीं रोका गया तो ग्रामीण सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। जिला पदाधिकारी विशाल राज ने कहा कि किशनगंज से बहादुरगंज तक क्रमवार सड़क निर्माण है और खनन के लिए माइनिंग प्लान की स्वीकृति दी गई है; नियमों के खिलाफ खनन पर सख्त कार्रवाई होगी।
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Dec 14, 2025 07:51:06
0
comment0
Report
RKRaj Kishore
Dec 14, 2025 07:50:53
Lakhisarai, Bihar:ANCHO R - लखीसराय पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने SIR को लेकर कांग्रेस और राजद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये दल जनता की भावनाओं को समझने में पूरी तरह विफल हैं और केवल तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस-राजद घुसपैठियों और बांग्लादेशियों का समर्थन कर देश को कमजोर करने का खेल खेल रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो भी भारत को कमजोर करने की सोच रखता है, वही SIR का विरोध करता है। विजय कुमार सिन्हा सोमवार को लखीसराय में आयोजित होने वाले भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम की समीक्षा के सिलसिले में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के साथ कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की। डीएम मिथलेश मिश्र के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं, जनभागीदारी और भूमि सुधार से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम को पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ आयोजित किया जाए, ताकि आम लोगों को इसका सीधा लाभ मिल सके।
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Dec 14, 2025 07:50:34
Katihar, Bihar:कटिहार सदर अस्पताल में 72 घंटा से अधिक बीत जाने के बाद भी 10 लाख रुपए की चोरी का खुलासा नहीं हुआ। कटिहार सदर अस्पताल में एसी प्लांट से तांबे के वायर-पाइप गायब हो गए, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे। करीब 400 मीटर दूरी पर नगर थाना है। चोरों ने एमसीएच के छत पर एसी सिस्टम का पाइप और कॉपर वायर चोरी कर लिया। चोरी के बावजूद सुरक्षा गार्ड तैनात रहे, लेकिन मरम्मत के लिए लगभग 20 से 30 दिन लगेंगे। अस्पताल प्रबंधक के अनुसार एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एसएनसीयू सहित अन्य वार्डों में एसी चालू नहीं रहने से इलाज पर संभावित असर नहीं होगा; तापमान संतुलित रखने के लिए वार्मर इस्तेमाल किया जाएगा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top