262723
लखीमपुर खीरीः पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाया अभियान, 147 ली. कच्ची शराब के साथ 8 गिरफ्तार
Dhaurehra, Uttar Pradesh:जनपद लखीमपुर खीरी के थाना ईसानगर पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए अलग-अलग गांव से अवैध कच्ची शराब बनाते हुए कुल 8 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से कुल 147 लीटर शराब बरामद हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने 85 परिवारों को जोड़ने वाली टीम को किया सम्मानित
Bareilly, Uttar Pradesh:भोजीपुरा। महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन और जागरूकता अभियान के तहत भोजीपुरा थाना परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला परामर्श केंद्र, सामाजिक संस्थाओं और स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पाण्डेय ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार की नीतियों के चलते महिलाएं स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस कर रही हैं और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। भोजीपुरा के प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति और महिला परामर्श केंद्र की गतिविधियों का ब्योरा साझा किया। उन्होंने बताया कि परामर्श केंद्र में आए 85 मामलों में आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से परिवारों को पुनः जोड़ने में सफलता मिली, जबकि 10 प्रकरणों में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई। समारोह में उत्कृष्ट योगदान के लिए परामर्श केंद्र और पुलिस टीम के सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। सम्मानित होने वालों में परामर्श केंद्र सदस्य राजकुमार गुप्ता, पीएलवी ज्वाला देव अग्रवाल, साकार संस्था की ममता देवी, परामर्श केंद्र आंवला से योगेश माहेश्वरी, प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह, अपराध निरीक्षक राजवली सिंह यादव, वरिष्ठ उप निरीक्षक राजकुमार, हेड कांस्टेबल इरशाद हुसैन तथा महिला कांस्टेबल प्रथमा, रुक्मिणी, पूजा, सलोनी प्रियंका, पूर्णिमा, सलोनी काकरान, शालिया और आशा कार्यकर्ता रामश्री गंगवार शामिल रहे।0
0
Report
सरदार पटेल सेवा संस्थान ट्रस्ट में मनाया गया संविधान दिवस
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा।आज गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी और डॉ भीमराव अंबेडकर जी को माल्यार्पण कर नमन किया, साथियों के साथ भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक संकल्प पाठ किया तथा संविधान के मूल्यों की रक्षा की शपथ ली। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुमित श्रीवास्तव, एडीओ, वीडीओ अरुणिमा वर्मा एवं अन्य कर्मचारीगण के साथ महेंद्र कुमार वर्मा पूर्व एस पी सम्मिलित हुए। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी और संविधान सभा के सदस्य रहे सरदार पटेल जी ने मिलकर एक ऐसा भारत गढ़ा, जहाँ हर नागरिक को बराबरी, न्याय, स्वतंत्रता और सम्मान का अधिकार मिले। गाँव, गरीब, किसान, महिला और हर वंचित वर्ग की सबसे बड़ी ताकत यही संविधान है। आइए, हम सब संविधान के मूल्यों को अपने आचरण में उतारें और उनकी रक्षा के लिए सदैव एकजुट रहें।0
0
Report
नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी मुठभेड़ में 6 घंटे के अंदर हुआ गिरफ्तार
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में उसके पैर में गोली लगी। वॉइस ओवर: इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र में करीब चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, बच्ची शादी समारोह से खाना खाकर घर लौट रही थी। इसी दौरान विजय यादव नाम के युवक ने चॉकलेट खिलाने का लालच देकर उसे पास के आलू के खेत में ले जाकर गलत कृत्य करने का प्रयास किया। परिजनों की सूचना पर इकदिल थाने में आरोपी के खिलाफ BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों को आरोपी की तलाश में लगाया गया। पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान सैयद बाबा देवस्थान के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी और पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इकदिल के कायस्थान मोहल्ला निवासी करीब 28 वर्षीय विजय यादव के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद दो पत्नियों के बीच फंसा राम लखन का शव, मौत के बाद उठा विवाद
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में दो पत्नियों के बीच फंसा राम लखन का शव, मौत के बाद उठा विवाद; परिवार पर स्लो पॉइजन देकर हत्या का शक0
0
Report
दो पत्नियों के बीच फंसा राम लखन का शव, मौत के बाद उठा विवाद; परिवार पर स्लो पॉइजन देकर हत्या का शक
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद। खोड़ा के नवनीत विहार के रहने वाले 35 वर्षीय राम लखन की लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में हुई मौत के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। राम लखन की मौत के बाद उसकी दो पत्नियां आमने-सामने आ गई हैं। दोनों पत्नियों ने राम लखन के परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी मौत को संदिग्ध बताया है। उनका आरोप है कि परिवार ने समय रहते उसका उचित इलाज नहीं कराया और उन्हें शक है कि राम लखन को स्लो पॉइजन देकर उसकी हत्या की गई है। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, राम लखन मूल रूप से खोड़ा नवनीत विहार क्षेत्र का रहने वाला था। वह पिछले करीब डेढ़ से दो महीने से अपनी मां और बहनों के साथ दिल्ली में रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार था और इसी बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिवार के लोग शव को अस्पताल में ही छोड़कर चले गए। इसके बाद उसकी पत्नी कोमल को सूचना देकर बुलाया गया और शव उसे सौंप दिया गया। राम लखन की मां, बहन, बहनोई और अन्य परिजन वहां से चले गए। मामले में विवाद की मुख्य वजह राम लखन की दो शादियां सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि उसकी पहली शादी वर्ष 2007 में कल्याण पूर उत्तर प्रदेश की रहने वाली नीलम से हुई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं। आरोप है कि बाद में राम लखन ने वर्ष 2021 में फर्रुखाबाद निवासी 24 वर्षीय कोमल से दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी की जानकारी दोनों पत्नी और उनके परिजनों को नहीं दी गई थी। कोमल से भी राम लखन के दो बच्चे हैं। राम लखन की मौत के बाद दोनों पत्नियां खोड़ा में उसके शव के साथ मौजूद हैं। दोनों का कहना है कि राम लखन के परिवार के लोग मौके पर आएं और उन्हें उसकी मौत की पूरी जानकारी दें। दोनों पत्नियों ने परिवार पर इलाज में लापरवाही बरतने और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का आरोप लगाया है। दोनों पत्नियों ने रखीं ये मांगें दोनों पत्नियों की मांग है कि राम लखन के परिवार के लोगों को मौके पर बुलाया जाए और उसकी मौत की परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उनका कहना है कि दोनों के दो-दो बच्चे हैं, इसलिए बच्चों के भविष्य और भरण-पोषण की जिम्मेदारी तय की जाए। साथ ही राम लखन की संपत्ति में दोनों परिवारों के बच्चों को उनका कानूनी हक दिलाया जाए। इसके अलावा दूसरी शादी कराए जाने और पहली शादी की जानकारी छिपाने के मामले में परिवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। दोनों पत्नियों ने राम लखन की संदिग्ध मौत को लेकर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की भी मांग उठाई है। उनका आरोप है कि परिवार के लोगों ने मिलकर उसका उचित इलाज नहीं कराया और उन्हें स्लो पॉइजन देकर हत्या किए जाने का शक है। फिलहाल राम लखन की मौत के बाद दो पत्नियों और चार बच्चों के भविष्य को लेकर विवाद गहरा गया है। अब मामले में पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़ीं दोनों पत्नियां दोनों पत्नियों और उनके परिजनों का कहना है कि जब तक प्रशासन राम लखन के पूरे परिवार को मौके पर नहीं बुलाता, बच्चों के भरण-पोषण और संपत्ति में उनके अधिकार की जिम्मेदारी तय नहीं करता तथा परिवार के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर कार्रवाई नहीं करता, तब तक राम लखन का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। उनका कहना है कि मांगें पूरी होने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।0
0
Report
गाजियाबाद एसीपी नंदग्राम इमरान अहमद ने पहले दिन ही लगाई पाठशाला
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद एसीपी नंदग्राम इमरान अहमद ने पहले दिन ही लगाई पाठशाला, स्कूली छात्राओं को साइबर क्राइम व महिला सुरक्षा की दी जानकारी0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद एसीपी नंदग्राम इमरान अहमद ने पहले दिन ही लगाई पाठशाला
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद। नंदग्राम सर्किल के नव नियुक्त एसीपी इमरान अहमद ने पदभार ग्रहण करते ही पहला दिन छात्राओं की सुरक्षा को समर्पित कर दिया। उन्होंने ‘पुलिस दोस्त’ कार्यक्रम के तहत स्कूली छात्राओं के लिए विशेष पाठशाला आयोजित की, जिसमें साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा और उनके कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। एसीपी इमरान अहमद हाल ही में गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में नंदग्राम सर्किल की जिम्मेदारी संभालने आए हैं। पदभार ग्रहण के पहले दिन ही उन्होंने स्कूली छात्राओं से संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि साइबर क्राइम कैसे होते हैं, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने के खतरे क्या हैं, ऑनलाइन उत्पीड़न, फर्जी प्रोफाइल और डिजिटल ठगी से कैसे बचा जा सकता है। महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा की गई। छात्राओं को समझाया गया कि किसी भी तरह की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में तुरंत 112, 1090 या स्थानीय पुलिस से संपर्क करें। उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के बारे में भी बताया गया, ताकि वे किसी भी स्थिति में स्वयं को सुरक्षित महसूस करें और जरूरत पड़ने पर पुलिस का सहारा ले सकें। एसीपी इमरान अहमद ने छात्राओं से कहा कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था नहीं, बल्कि उनकी दोस्त भी है। ‘पुलिस दोस्त’ कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना तथा उन्हें जागरूक बनाना है। उन्होंने छात्राओं को आश्वस्त किया कि नंदग्राम क्षेत्र में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। गौरतलब है कि एसीपी इमरान अहमद इससे पहले आगरा में भी मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की मदद और सुरक्षा संबंधी कई मानवीय कार्यों के लिए चर्चा में रहे हैं। नंदग्राम में पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने जो पहल की है, उससे स्पष्ट है कि क्षेत्र में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर उनका विशेष फोकस रहेगा।0
0
Report
गाजियाबाद पहुंचे मेरठ मंडलायुक्त भानु गोस्वामी, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की प्रगति जानी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर प्रशासन सक्रिय है। गुरुवार को मेरठ मंडल के आयुक्त भानु गोस्वामी गाजियाबाद पहुंचे। यहां उद्यमी विकास संघ के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की जानकारी दी। मंडलायुक्त ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने अभियान के तहत पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने पर जोर दिया।0
0
Report
मुरादाबाद के पीतल कारोबारियों ने की एक जिला एक उत्पाद योजना की सराहना
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद के पीतल कारोबारियों ने की एक जिला एक उत्पाद योजना की सराहना, कारोबारी श्रुति जी ने सरकार की पहल को बताया सराहनीय उत्तर प्रदेश सरकार की एक जिला एक उत्पाद यानी ओडीओपी योजना मुरादाबाद के पीतल उद्योग को नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभा रही है। इस योजना के तहत पीतल से जुड़े कारोबारियों को अपने उत्पादों को आगे बढ़ाने और मुरादाबाद की पहचान देश-विदेश तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है। मंडी चौक स्थित पीतल की दुकान चलाने वाली कारोबारी श्रुति जी ने भी सरकार की इस पहल की सराहना की है। मुरादाबाद को पीतल नगरी के नाम से जाना जाता है। यहां बनने वाले पीतल के उत्पाद देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपनी अलग पहचान रखते हैं। मंडी चौक में पीतल का कारोबार करने वाली श्रुति जी का कहना है कि सरकार की एक जिला एक उत्पाद योजना एक अच्छी पहल है। इससे पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा मिलता है और स्थानीय कारोबारियों को अपने उत्पादों की पहचान बनाने का मौका मिलता है। उन्होंने सरकार की इस योजना की तारीफ करते हुए कहा कि पीतल उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे प्रयास बेहद जरूरी हैं।0
0
Report
Advertisement
सिकंद्राराऊ में जमीनी विवाद में फायरिंग और मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ हाथरस -कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव जिमिसपुर में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फावड़ा, कुल्हाड़ी, डंडा और पत्थरों के टुकड़े बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 26 नवंबर 2026 को गांव जिमिसपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि एक पक्ष की ओर से गाली-गलौज करते हुए डंडे और कुल्हाड़ी से मारपीट की गई तथा फायरिंग भी की गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया था। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमलेश पुत्र नेत्रपाल, विवेक पुत्र कमलेश और अभिषेक पुत्र रमेश चंद्र निवासीगण गांव जिमिसपुर, थाना सिकंदराराऊ, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक फावड़ा, कुल्हाड़ी, डंडा और पत्थरों के टुकड़े बरामद किए हैं।इस संबंध में थाना सिकंदराराऊ पर मुकदमा अपराध संख्या 842/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 190, 191(2), 191(3), 352, 115(2), 109(1), 125, 351(3) तथा 7 सीएल एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह सहित थाना सिकंदराराऊ की पुलिस टीम शामिल रही।0
0
Report
संभल । शराब पीने का विरोध करने पर शख्श ने पत्नी की हत्या की . पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल में शराब पीने का विरोध करने पर एक शख्स ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी...मर्डर के बाद भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया... 22 साल पहले जिस राहेमीन ने तंजीम के साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया था... उसी रिश्ते का अंत हत्या जैसी खौफनाक वारदात के साथ हुआ...फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है... मामला संभल कोतवाली इलाके के कोट गर्वी मोहल्ले का है0
0
Report
मगरवारा चौकी के बाहर बना अखाड़ा, खुलेआम हुई मारपीट
Netua Grameen, Uttar Pradesh:उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र की मगरवारा पुलिस चौकी के बाहर मारपीट का मामला सामने आया है। चौकी के बाहर ही कुछ लोग आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोगों के हाथों में ईंट-पत्थर भी दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जब पुलिस चौकी के बाहर ही लोग कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए मारपीट करने लगें, तो आम जनता खुद को कितना सुरक्षित महसूस करेगी? क्या अब लोगों को उन्नाव में डर के साये में जीना पड़ेगा? सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगी? क्या कानून के अनुसार निष्पक्ष कार्रवाई होगी या फिर किसी राजनीतिक दबाव में मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा? अब सभी की निगाहें पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।0
0
Report
Advertisement
संविधान दिवस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को किया नमन दिलाई संविधान की शपथ
Netua Grameen, Uttar Pradesh:उन्नाव। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को विकास भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की शपथ दिलाई। उन्होंने संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के प्रति निष्ठा रखने तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विकास भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।0
0
Report
छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति, साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक
Netua Grameen, Uttar Pradesh:उन्नाव पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयुष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक उत्तरी, उन्नाव की अध्यक्षता में मगरवारा में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को पुलिस की कार्यप्रणाली, मिशन शक्ति, महिला एवं बालिका सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा यातायात नियमों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर जागरूक किया गया कार्यशाला में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के दृष्टिगत यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया। यातायात पुलिस द्वारा नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, नशे की हालत में ड्राइविंग करने, ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने एवं सड़क पर स्टंटबाजी करने से होने वाले गंभीर जोखिमों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही सभी से यातायात नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनने तथा स्वयं एवं दूसरों के जीवन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की गई।इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों, आत्मसम्मान एवं स्वावलंबन के संबंध में जानकारी देते हुए किसी भी आपात स्थिति अथवा समस्या के समय पुलिस एवं महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं, साइबर सुरक्षा के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग एवं अन्य साइबर अपराधों के तरीकों से अवगत कराते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में जानकारी दी गई। उपरोक्त कार्यक्रम में संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विद्यालय स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराते हुए संविधान के प्रति निष्ठा एवं उसके मूल आदर्शों के पालन की शपथ दिलाई गई।** सभी को संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों, मौलिक अधिकारों एवं मूल कर्तव्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा एक जिम्मेदार, जागरूक एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक के रूप में राष्ट्र निर्माण में योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया।0
0
Report
विधायक ने हिंदुओं से एकजुटता की अपील कीें अनिल सिंह बोले- मुस्लिम समाज से धार्मिक अनुशासन सीखें
Netua Grameen, Uttar Pradesh:ख़बर उन्नाव से है जहां उन्नाव के पुरवा से भाजपा विधायक अनिल सिंह ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने हिंदू समाज से धर्म के प्रति आस्था और एकजुटता दिखाने की अपील की। कांग्रेस पर संविधान में सबसे ज्यादा संशोधन करने का आरोप भी लगाया। अनिल सिंह ने कहा कि मुस्लिम समाज में धर्म के प्रति अनुशासन और आस्था दिखाई देती है। हिंदुओं को भी अपने धर्म के प्रति इसी तरह आस्था रखनी चाहिए। धार्मिक आयोजनों और कथाओं में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के लोगों को कथा, रामायण और भागवत सुनने का पूरा अधिकार है। उन्होंने सवाल किया कि मुस्लिम समाज के लोग गांवों में चौपाल लगाकर धार्मिक गतिविधियां करते हैं और मस्जिदों में नमाज के समय मंत्री हो या संतरी, सभी एक समान बैठते हैं। ऐसे में हिंदू समाज में भी धर्म को प्राथमिकता क्यों नहीं दी जानी चाहिए? उन्होंने कहा कि धार्मिक कथाओं को चुनाव से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। कथा सुनना किसी राजनीतिक दल या चुनाव की गतिविधि नहीं है। अनिल सिंह ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में पिता तुल्य व्यक्तियों को चार पिता बताए जाने के प्रसंग का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लोगों ने पूरी बात सुने बिना बयान को गलत तरीके से प्रचारित किया। हिंदू समाज को अपनी धार्मिक शक्ति और एकजुटता दिखाने से डरना नहीं चाहिए। संविधान दिवस के मौके पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विधायक ने कहा कि संविधान का सम्मान नहीं करने वाले लोग आज संविधान की किताब लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को कभी वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वह हकदार थे। उन्हें राज्यसभा या लोकसभा में भेजने और भारत रत्न देने के मामले में भी कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब को भारत रत्न गैर-कांग्रेसी सरकार ने दिया। बता दे कि अनिल सिंह ने कहा कि चुनाव आते ही कांग्रेस के नेता संविधान की किताब लेकर निकल पड़ते हैं, जबकि वे उसमें लिखी बातों को पढ़ते तक नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि संविधान में बीते 62 वर्षों के दौरान जितने बदलाव हुए, उनमें कांग्रेस की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान मीडिया और नेताओं को जेल भेजा गया था। यदि सरकार नहीं बदलती तो यह स्थिति पांच साल तक बनी रहती। उन्होंने कांग्रेस पर देश को लूटने और संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया। मुस्लिम समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर अनिल सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी के बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज केवल दरी बिछाने और चुनाव में वोट देने के लिए नहीं है, उसे भी सत्ता में हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। ओवैसी की ओर से मुस्लिम समाज को राजनीतिक भागीदारी देने की बात को उन्होंने अच्छा कदम बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार को कई साल हो चुके हैं, लेकिन मुस्लिम समाज के लोगों को प्रताड़ित करने का आरोप बेबुनियाद है। अपराध करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई उसकी जाति या धर्म देखकर नहीं होती। उन्होंने अपने पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि गुंडे की कोई जाति नहीं होती, चाहे वह किसी भी जाति का हो। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। विधायक ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पीडीए की बात करते हैं, लेकिन मुस्लिम समाज को राजनीतिक हिस्सेदारी देने के मामले में उनकी भूमिका पर सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने कभी मुस्लिम समाज के किसी व्यक्ति को उपमुख्यमंत्री बनाने की बात नहीं कही।0
0
Report
Advertisement
