माँ थाने पहुची न्याय मागनें, पीछे मौत ने बेटी को निगल लिया
कुशीनगर। जनपद के हाटा कोतवाली क्षेत्र के स्वागीपट्टी गांव में शनिवार को ऐसी घटना हुई जिसने पूरे इलाके की रूह हिला दी। 16 वर्षीय नाबालिग के शारीरिक शोषण का आरोप लेकर मां थाने पहुंची ही थी कि घर लौटते समय उसे वह खबर मिली, जिसने सब कुछ खत्म कर दिया—नाबालिग बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मां की तहरीर में गांव के ही युवक पर लंबे समय से शोषण का गंभीर आरोप है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
घटना के बाद परिवार चीख-चीखकर रो रहा है, गांव में मातम और गुस्सा है। लोग सवाल कर रहे हैं—अगर समय रहते डर और दबाव टूट जाता, तो क्या एक मासूम की जान बच सकती थी? पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी, हर पहलू से जांच जारी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|