Back
जयपुर में हिन्दू सम्मेलन: सामाजिक एकता और राष्ट्र-निष्ठा पर चिंतन
VSVishnu Sharma
Feb 08, 2026 11:52:35
Jaipur, Rajasthan
सामाजिक सौहार्द और चेतना के लिए हिंदू सम्मेलन, स्थानीय स्तर से राष्ट्रीय समस्याओं पर किया चिंतन
जयपुर
समाज में चेतना जगाने और सौहार्द पैदा करने के लिए प्रदेश भर में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में जयपुर शहर में भी एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए गए। इनमें सम्मेलनों में जातिवाद रहित समाज, सहित स्थानीय से लेकर राष्ट्र स्तर की समस्याओं को दूर करने पर मंथन किया गया। हिंदू सम्मेलनों से पहले महिलाओं ने कलश यात्राएं निकालीं, वहीं सम्मेलनों के कारण शहर में भगवामय माहौल हो गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ साल पूरे होने पर देशभर में समाज और व्यक्ति निर्माण तथा हिंदूत्व की एकजुटता के लिए कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसके तहत ही राजस्थान में दस हजार से अधिक स्थानों पर बस्तियों के अनुसार हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। आज रविवार को जयपुर शहर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर सम्मेलन आयोजित किए गए। सांगानेर में गोविंद नगर बस्ती के हिंदू सम्मेलन से पहले सैंकड़ों महिलाओं ने भागवत धाम से कलश यात्रा निकाली। पीली रंग की साड़ी और सिर पर कलश लिए महिलाएं बैंड बाजे की धुनों पर मंगलगान करती विभिन्न कॉलोनियों से होकर आयोजन स्थल पर पहुंची। इसके बाद वहां हिंदु सम्मेलन में संत प्रेमनारायण महाराज, संघ प्रचारक प्रशांत कुमार, समिति के अध्यक्ष रतन सिंह चौधरी, सहमंत्री दीपेश शर्मा सहित सर्व समाज के लोग मौजूद थे। वक्ताओं ने एकजुट होकर समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के साथ ही वर्तमान हालात के मद्देनजर सतर्क रहने का आह्वान किया। इसके बाद सामूहिक भोजन प्रसादी भी हुई जिसमें सभी लोगों ने साथ बैठकर भोजन किया।
इसके अलावा शहर में अन्य जगह भी हिंदू सम्मेलन आयोजित किए गए।
- जामड़ोली के बिरसा मुंडा मैदान पर भरत विहार बस्ती की ओर से हिंदू सम्मेलन में साध्वी समदर्शी मुख्य वक्ता रहीं।
- ब्रह्मपुरी बस्ती में हिंदू सम्मेलन में 501 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।
- झोटवाड़ा की मानसरोवर बस्ती गणेश कॉलोनी हिंदू सम्मेलन में पहुंचे लोग
- बजरंग बस्ती, Kerr के बालाजी मंदिर में प्रताप नगर सेक्टर 26 के पास हिंदू सम्मेलन आयोजित
- बैनाड़ की निर्मल विहार बस्ती में हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे
हिंदू सम्मेलन में बस्ती में रहने वाले प्रत्येक समुदाय, हरेक आयुवर्ग के लोगों, संत समाज, विभिन्न बिरादरियों का नेतृत्व करने वाले लोग एकत्र हुए। इन सम्मेलनों में लोगों से हिंदू और भारत के विचारों के साथ ही बस्ती, कस्बा, प्रदेश तथा देश की समस्याओं पर चिंतन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुम्ब प्रबोधन, स्व का बोध तथा नागरिक कर्तव्य का पालन करने का आह्वान किया गया।
बाइट - रतन सिंह चौधरी, अध्यक्ष गोविंद बस्ती समिति
बाइट - RAMPRASAD , गोविंद बस्ती
बाइट - किरण चौधरी, महिला अध्यक्ष समिति
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
RSRaghvendra Sen
FollowFeb 08, 2026 13:21:56Noida, Uttar Pradesh:कोटा- तीन मंजिला इमारत गिरने का CCTV आया सामने
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 08, 2026 13:20:440
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 08, 2026 13:20:350
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 08, 2026 13:20:150
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 08, 2026 13:20:010
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 08, 2026 13:19:43Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली रास्ते के विवाद को लेकर दबंगों ने दलित परिवार पर किया हमला, लगभग आधा दर्जन लोग घायल, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बछरावां थाना क्षेत्र के मदार खेड़ा का है मामला
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 08, 2026 13:19:350
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 08, 2026 13:19:16Noida, Uttar Pradesh:0802ZUP_hwd_swami_r
स्वामी आनंद स्वरूप अध्यक्ष काली सेना
0
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 08, 2026 13:19:010
Report
JAJhulan Agrawal
FollowFeb 08, 2026 13:18:390
Report
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 08, 2026 13:17:570
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 08, 2026 13:17:440
Report