274407
तमकुहीराज में बिजली प्रवाह से मजदूर की गई जान
Tamakuhi Raj, Uttar Pradesh:तमकुहीराज थाना क्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग गांव में एक ट्रक से बालू उतार रहे मजदूर की जान चली गई। घटना तब हुई जब ट्रक चालक ने बालू खाली करते समय ट्रक को 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के पास खड़ा कर दिया। हवा से बिजली का तार ट्रक से सट गया जिससे ट्रक में बिजली का प्रवाह हो गया। इस हादसे में 40 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही जान चली गई। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आजमगढ़ सठियांव बाजार में दुकानदार पर जानलेवा हमला, 7 नामजद गिरफ्तार
Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh बीच बाजार में दुकानदार को मनबढ़ लोगों ने दौड़ाकर पीटा, चाकू से किया हमला, बाजार में मची अफरातफरी, वीडियो वायरल, एक अभियुक्त गिरफ्तार, लोहे की राड व बेंत बरामद। आजमगढ़ जनपद के थाना मुबारकपुर क्षेत्र के स Sathiyanv बाजार में सरेआम दुकानदार पर हमले और दौड़ा दौड़ाकर पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। उस दौरान चाकू को लहरा कर हमला भी किया गया। यह घटना दो दिन पूर्व की बताई जा रही है, जहां पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला हुआ। इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्जकर एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की राड व लकड़ी की बेत बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 26 अप्रैल को आजमगढ़ जिले के थाना मुबारकपुर क्षेत्र में सठियांव स्थित दुकान पर पुरानी रंजिश के चलते विपक्षीगण द्वारा वादी शैलेंद्र एवं उसके भाई पर लाठी-डण्डा, लोहे की राड व चाकू से हमला कर दिया गया था। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, साथ ही हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें एक भाई के सिर में 10 टांके लगे। वादी की तहरीर पर थाना मुबारकपुर की पुलिस ने मुकदमा सं. 158/26 धारा 3(5), 109(1), 118(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत 7 आरोपियों के विरुद्ध नामजद दर्जकर विवेचना तथा कार्यवाही में जुटी। पुलिस द्वारा कार्यवाही के क्रम में मुखबिर की सूचना पर भटौरा अंडरपास के पास से एक अभियुक्त दुर्गेश यादव निवासी ग्राम सुराई, थाना मुबारकपुर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लोहे की राड तथा एक लकड़ी की बेत बरामद की गई है। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई करने तथा अन्य शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।0
0
Report
उज्जैन शिक्षा विभाग के औचक निरीक्षण में 18 कर्मचारियों का वेतन काटा गया
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में शिक्षा विभाग ने लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया है। डीईओ महेंद्र खत्री और डीपीसी अशोक त्रिपाठी की टीम ने बीआरसी उज्जैन ग्रामीण और शहर के दफ्तरों का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उज्जैन ग्रामीण के 8 कर्मचारी और बीआरसी उज्जैन शहर में बीआरसी विजय पगारे सहित 9 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। मौके पर सिर्फ बीआरसी राजकुमार पाल ही उपस्थित मिले। गैरहाजिरी को गंभीर मानते हुए डीईओ ने राजकुमार पाल को छोड़ बाकी सभी 18 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। डीईओ महेंद्र खत्री ने कहा कि इस तरह के औचक निरीक्षण अब पूरे जिले में लगातार किए जाएंगे। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि ग्रीष्मावकाश के दौरान भी सभी शिक्षा कार्यालय नियमित रूप से संचालित रहें। सभी कर्मचारियों को सुबह 10 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा और शाम 6 बजे के बाद ही कार्यालय छोड़ना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का पालन नहीं करने पर आगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एडीपीसी समग्र शिक्षा गिरीश तिवारी भी मौजूद रहे।0
0
Report
फरीदाबाद में भीषण गर्मी से राहत के लिए मिट्टी के घड़ों की मांग बढ़ी
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। तापमान लगातार 40 डिग्री के पार जा रहा है, ऐसे में लोग अब राहत के लिए पुराने देसी तरीकों की ओर लौटते नजर आ रहे हैं। खासकर मिट्टी से बने घड़े यानी मटकों की मांग इन दिनों तेजी से बढ़ गई है। गर्मी के इस प्रचंड दौर में लोग अब फ्रिज के ठंडे पानी की बजाय मटके का पानी पीना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बाजारों में मिट्टी के घड़े, सुराही और अन्य बर्तन खरीदने के लिए लोगों की भीड़ देखी जा रही है। स्थानीय कुम्हार यानी प्रजापति समाज के लोगों का कहना है कि इस बार पहले के मुकाबले घड़ों की बिक्री काफी ज्यादा बढ़ी है। लोग प्राकृतिक तरीके से ठंडा पानी पीना चाहते हैं, जिससे शरीर को नुकसान न हो इस बार गर्मी ज्यादा है, इसलिए मटकों की डिमांड भी बढ़ गई है। लोग फ्रिज का पानी कम और मटके का पानी ज्यादा ले रहे हैं डॉक्टरों की मानें तो भीषण गर्मी में बहुत ज्यादा ठंडा यानी फ्रिज का पानी पीने से गला खराब होना, सर्दी-जुकाम और पेट की दिक्कतें हो सकती हैं। वहीं मटके کا पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है और शरीर के लिए ज्यादा सुरक्षित माना जाता है फरीदाबाद में बढ़ती गर्मी के बीच अब लोग एक बार फिर पुराने देसी तरीकों की ओर लौट रहे हैं। मटके का पानी न सिर्फ ठंडक देता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहतर माना जा रहा है। यही वजह है कि बाजारों में मिट्टी के बर्तनों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है तो भीषण गर्मी के इस दौर में मटका एक बार फिर लोगों की पहली पसंद बनता है—जहां ठंडक भी है और सेहत भी।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के उपराज्यपाल संधू तरणजीत सिंह ने केंद्रीय आवास और शहरी मामलों तथा ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की
Noida, Uttar Pradesh:Hon’ble Lt Gov Delhi Sardar Sandhu Taranjit Singh met with Shri Manohar Lal Khattar, Hon’ble Union Minister for Housing & Urban Affairs and Power.0
0
Report
मेरठ के VIP इलाके में जूस दुकान में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ,,जूस की दुकान मे भीषण आग, VIP इलाके मे आग लगने से हड़कप, आग का धुआँ देख मची अफरातफरी, बिजली के खाम्बो मे चिंगारी से भड़की आग, आग लगने दे दुकान मालिक का लाखो का नुकसान, आग की सूचना पर पहुंची फायर बिर्गेड, फायर की दो गाड़ी ने आग पर पाया काबू, दिल्ली जूस कॉर्नर के नाम से दुकान, सदर बाजार थाना क्षेत्र के आबूलेन की घटना。0
0
Report
दौसा में रिकॉर्ड बारिश और ओलावृष्टि से तेज गर्मी में राहत
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा तेज तप्त के बीच बारिश ओर ओलावृष्टि सिकराय क्षेत्र में बारिश के साथ गिरे ओले पिछले कई दिनों से तापमान में था उछाल लेकिन बारिश ओर ओले गिरने से लोगों को मिली राहत तेज तप्त ओर झुलसने वाली गर्मी से मिली कुछ राहत हालांकि जिले में कई जगह हुई बूंदाबांदी मौसम विभाग ने भी किया था अलर्ट जारी दौसा जिले में पिछले कई दिनों से तापमान 44 डिग्री के पार चल रहा है जिसके चलते लोगों को तेज तप्त और झुलसाने वाली लू ने हाल बेहाल कर दिया लेकिन आज मौसम ने करवट ली तो सिकराय क्षेत्र में बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई तो लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली हालांकि बूंदाबांदी जिले में कई जगह हुई मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया था ऐसे में दो दिन से तेज हवा आंधी के साथ बादल हो रहे थे बढ़ते तापमान के चलते मौसमी बीमारियों का भी इन दोनों प्रकोप बना हुआ है अस्पतालों में आउटडोर पहले के मुकाबले दुगना हो रहा है ऐसे में चिकित्सक भी लोगों को सलाह दे रहे हैं जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकले और वह भी पूरे शरीर को ढंकर और पेय पदार्थों का सेवन अधिक करें ।0
0
Report
Advertisement
धनबाद के निजी अस्पताल में नवजात की मौत: इलाज में लापरवाही पर हंगामा
Dhanbad, Jharkhand:एंकर की संवेदनहीनता और निजी अस्पतालों की कथित लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली. धनबाद के गोविंदपुर स्थित जानती फार्मा में डॉक्टर अंजना कुमारी पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगा है. अस्पताल परिसर में परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया. कालूबाथान (बोरामुडी सालूकचपड़ा) की सोनाली दास को 24 अप्रैल 2026 को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था. प्रसव के बाद नवजात शिशु की तबीयत बिगड़ने लगी. परिजनों का कहना है कि डॉक्टर स्थिति की गंभीरता को भांपने में देरी कर रहे थे और समय रहते उचित उपचार नहीं मिला. अस्पताल की विफलता के कारण परिजनों ने कहा कि बच्चे की हालत बेहद नाजुक होने पर उसे सीएमसी अस्पताल रेफर किया गया. वहाँ से बेहतर सुविधाओं के अभाव में बच्चे को रांची रिम्स भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया. परिजनों ने प्रतिरोध जताते हुए अस्पताल के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराईं और प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की. पत्नी गर्भवती होने पर Normal डिलवरी का आश्वासन देने वाले अस्पताल में प्रसव के बाद स्थिति बिगड़ गई. चार साल में परिवार अब तक लगभग तीन लाख रुपये खर्च कर चुका है और मुआवजे की मांग कर रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में लगातार इलाज में लापरवाही होती आ रही है और जांच स्वास्थ्य विभाग द्वारा होनी चाहिए. दोषी पाए जाने पर अस्पताल का लाइसेंस रद्द किया जाए. उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की गई है.0
0
Report
उदयपुर के महाराणा भूपाल अस्पताल में गार्ड ने परिजनों से मारपीट; वीडियो वायरल
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय में गार्ड द्वारा मरीज के परिजनों के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। दरअसल बच्ची की मौत के बाद विलाप कर रही मां को रोकने पर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। सुरक्षा में तैनात गार्ड ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। जिसका वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि सलूंबर से 4 माह की बच्ची की तबियत खराब होने पर परिजन उसे महाराणा भूपाल हॉस्पिटल लेकर आए थे। उपचार के दौरन उसकी मौत हो गई। बच्ची की मां ने वही विलाप शुरू कर दिया। इस दौरान महिला गार्ड आई और मां पर चिल्लाने लगी और उसे बाहर जाने को कहा। तभी पास ही बेड पर भर्ती मरीज के परिजनों ने गार्ड के व्यवहार का विरोध किया। इसके बाद विवाद बढ़ा और व्यक्ति के साथ अन्य गार्ड ने मिलकर मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस ने मामले को शांत किया।0
0
Report
गाजियाबाद इंदिरापुरम गौर ग्रीन एवन्यू में आग, आठवीं से दसवीं मंजिल तक फैल गई
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के गौर ग्रीन एवेन्यू में भयंकर आग लग गई है। आग आठवीं मंजिल पर बने एक फ्लैट में लगी थी और उसके बाद 10 वीं मंजिल तक पहुंच गई है। आग लगने के बाद लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और आग बुझाने में जुटी हुई है。0
0
Report
Advertisement
उत्तर हावड़ा के सालकिया बूथ 40 पर मशीन फेल, महिलाओं में आक्रोश
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर हावड़ा विधानसभा के सालकिया बूथ 40 नंबर पर मशीन खराब होने के चलते महिला वोटरों में गुस्सा. मृगेंद्र दत्ता बालिका बालिका विद्यालय में सेंट्रल फोर्स के साथ एक महिला का झगड़ा.0
0
Report
सीकर में भीषण गर्मी के बाद मौसम पलटा, ओलों-बारिश ने तापमान गिरा
Sikar, Rajasthan:भीषण गर्मी के बीच सीकर जिले में मौसम का यू-टर्न, तेज आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले, तापमान में आई गिरावट सीकर जिले में भीषण गर्मी के बीच देर रात अचानक मौसम ने करवट ली और आकाशीय बिजली की तेज गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ, जो अल सुबह तक रुक-रुक कर तेज हवाओं के साथ जारी रहा। सीकर शहर सहित कई इलाकوں में सुबह करीब 4 बजे तेज हवाओं के साथ चने के आकार के ओले भी गिरे। करीब 2 घंटे तक रुक रुक कर हुई तेज बारिश के चलते सीकर शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे वाहन चालकों सहित राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम परिवर्तन ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत दी है। बारिश और ओलावृष्टि के बाद जिले के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि शेखावाटी सहित सीकर जिले में पिछले कई दिनों से तापमान 40 डिग्री पार चल रहा था। लेकिन देर रात शुरू हुई बारिश व ओलावृष्टि के बाद तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भी भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है । मौसम विभाग ने पहले ही आज अंचल में तेज हवाओं, अंधड़ और बारिश की चेतावनी जारी की थी, जो अब सटीक साबित हुई। फिलहाल मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन बारिश और जलभराव ने एक बार फिर सीकर नगर परिषद के बारिश के पानी निकासी के गांव की पोल खोलते हुए लोगों के लिए परेशानियां भी खड़ी कर दी हैं।0
0
Report
बीकानेर में तेज आंधी से लाखों का नुकसान, बिजली आपूर्ति बाधित
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर के नापासर से खबर तेज आंधी का कहर ! तेज आंधी से लाखों रुपए का नुकसान राजीव गांधी स्टेडियम में लगा मेगा ट्रेड फेयर हुआ अस्त-व्यस्त तेज हवाओं से टेंट फटे, अस्थाई दुकानें बिखरी कई जगह बिजली पोल, डीपी और तार टूटे पूरे क्षेत्र में बिजली व्यवस्था हुई बाधित शादी समारोहों पर भी असर, व्यवस्थाएं बिगड़ी बिजली विभाग की टीमें बहाली में जुटी प्राथमिकता के आधार पर सप्लाई शुरू करने के प्रयास जारी0
0
Report
Advertisement
जोधपुर-पाली हाईवे पर युवक का खतरनाक स्टंट वायरल
Jaipur, Rajasthan:जोधपुर री़ल के चक्कर में नेशनल हाइवे पर कर रहे हैं स्टंट वीडियो झालामंड से पाली जाने वाले मार्ग का बताया जा रहा है वीडियो में युवक स्कॉर्पियो गाड़ी में कर रहा है खतरनाक स्टंट स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल इस हाइवे पर सबसे अत्यधिक रहता है ट्रैफिक भार युवकों की लापरवाही कहीं किसी के जान पर भारी न पड़ जाए हालांकि जी राजस्थान न्यूज नहीं करता वायरल वीडियो की पुष्टि0
0
Report
प्यास से बेहाल हाथी हाईवे के पास पहुँचे, देहरादून में वन विभाग ने बचाई जान
Dehradun, Uttarakhand:भीषण गर्मी ने इंसानों के साथ-साथ वन्य जीवों को भी बेचैन किया है... देहरादून के विकासनगर में भीषण गर्मी के चलते पानी की तलाश में हाथियों का एक झुंड नेशनल हाईवे के करीब पहुँचा तो राहगीरों में हड़कंप मच गया... तिमली रेंज में हाथियों की मौजूदगी से राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई... वन विभाग की टीम ने मौके पर मुस्तैदी दिखाते हुए हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ा... लेकिन बड़ा सवाल ये कि आखिर जंगली जानवरों से भरे इस आरक्षित वन क्षेत्र से सटे इस नए हाईवे पर सुरक्षा दीवारे या सोलर फेंसिंग क्यों नहीं लगाई गई...? विकासनगर के तिमली रेंज क्षेत्र में इन दिनों प्यास से बेहाल गजराजों का झुंड आबादी और हाईवे के मुहाने पर आ खड़ा हुआ है... पानी और भोजन की तलाश में भटकते ये हाथी हाईवे के बिल्कुल किनारे लगे बांस के पेड़ों को तोड़कर अपनी भूख मिटा रहे हैं... हाईवे के इतने करीब हाथियों की मौजूदगी से वाहन चालकों में डर का माहौल बना हुआ है... घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची... विभाग की टीम ने रात के अंधेरे में कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को वापस सुरक्षित जंगल की ओर भगा दिया... गनीमत रही कि समय रहते टीम ने मोर्चा संभाल लिया और कोई हादसा नहीं हुआ... हालांकि वन विभाग जंगल के भीतर बनाए गए तालाबों में वन्यजीवों के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था होने का दावा कर रहा है...लेकिन हाथियों का आबादी की ओर रुक करना वन विभाग के दावों की पोल खोल रहा है...0
0
Report
दिल्ली के 142 गेस्ट टीचर्स के रोजगार पर खतरा, सेवाएं समाप्त हो सकती हैं
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली सरकार के 142 गेस्ट टीचर्स ने census duty करने से मना कर दिया था। DM ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए Director of Education से कहा कि इनकी सेवाएँ तुरंत खत्म कर दी जाएँ। अब खतरा है कि इन गेस्ट टीचर्स की नौकरी चली जाएगी। इन टीचर्स की डिटेल इस तरह है0
0
Report
Advertisement
