icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रमोद तिवारी बोले: UCC संविधान से चलेगा; भाजपा का जाना तय, महंगाई से राहत

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश। UCC पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "ये देश भाजपा के संकल्प पत्र से नहीं चलेगा। ये देश भारत के संविधान से चलेगा... भाजपा एक बुझता हुआ चिराग है। उनके पास मुद्दे नहीं बचे हैं तो अब UCC निकाल रहे हैं। खुद उनके NDA में विरोध है... वो दो तिहाई बहुमत के साथ भारत के संविधान में परिवर्तन करके ले आएं। उनको पता चल जाएगा कि जनता क्या चाहती है और देश क्या चाहता है। देश महंगाई मैन मोदी से मुक्ति चाहता है। वो इनके टैक्स से परेशान हो गया है और अब इस बदलाव को रोक नहीं पाएंगे। भाजपा का जाना तय है।
0
0
Report

बोकारो में बच्चा चोर का आरोप: ग्रामीणों ने महिला को खंभे से बांधकर थाने पहुंचाया

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक महिला को पकड़ा और खंभे में बांध दिया। चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तेलो मिर्जाटोला की यह घटना है। ग्रामीणों ने महिला को पकड़ा और खंभे में रस्सी से बांधा। देखते ही देखते ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची चंद्रपुरा थाना पुलिस और उसे भीड़ के बीच छुड़ाकर थाना ले गई। पुलिस के अनुसार महिला विक्षिप्त है और धनबाद के गोबिंदपुर की रहनेवाली है। महिला के घरवालों को थाना बुलाया गया है। फिलहाल जांच जारी है। पूरी घटना बताते चले की बोकारो के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी का मामला सामने आते ही सनसनी फैल गई। तेलो मिर्जाटोला में एक अज्ञात महिला बच्चे को जबरन उठाकर भागने लगी, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। इस दौरान स्थानीय लोगो ने महिला को खंभे से बांध दिया। आरोप है कि बोकारो के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तेलो मिर्जाटोला पश्चिमी पंचायत में एक अज्ञात महिला घर में दाखिल हुई और बच्चे को जबरन उठाकर भागने का प्रयास करने लगी। आवाज सुनकर घर के लोग और आस-पास के पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सतर्कता से बच्चे को बचा लिया गया। इस घटना के बाद पूरे परिवार और क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है। पीड़ित जमीरुद्दीन अंसारी, पिता - तेलो मिर्जाटोला पश्चिमी पंचायत, चंद्रपुरा ने चंद्रपुरा थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर FIR दर्ज करने की मांग की है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त अज्ञात महिला के विरुद्ध उचित कानूनी धाराओं के तहत तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर उसे पुलिस हिरासत में लें और उचित कानूनी कार्रवाई करें। घटना की सूचना मिलते ही चंद्रपुरा पुलिस मौके पर पहुंची जहां रस्सी से सहारे खंभे से बांधी गई महिला को भीड़ से छुड़ाते हुए अपने साथ थाना ले गई। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों की मांग है कि बच्चा चोर गैंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।
0
0
Report
Advertisement

पड़रौना शुगर मिल में चोरी का मामला: गैस कटर से मशीनें काटीं, 35 कंप्यूटर चोरी

Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking - कुशीनगर - पडरौना शुगर मिल में हो रही चोरी - चोरों ने लगभग 35 कंप्यूटर तोड़कर किया चोरी - मिल में लगे बड़े बड़े मोटर हुए चोरी - महंगे कलपुर्जों की हो रही चोरी - गैस कटर से काटकर मशीनों की हो रही चोरी - टरबाइन मशीन में लगे कीमती धातुओं की चोरी - जिला प्रशासन के कब्जे में है पडरौना शुगर सेमिल - शुगर मिल की रखवाली के लिए गार्ड की है तैनाती - केन्द्रीय कपड़ा मंत्रालय के अधीन इस चीनी मिल को चलाने का हो चुका है कई प्रयास पड़रौना चीनी मिल करीब 14 वर्षों से बंद है। इसे दोबारा संचालित कराने के लिए कई बार प्रयास किए जा चुके हैं।मिल की नीलामी के लिए करीब 30 बार तारीख निर्धारित की चुकी है, लेकिन किसी न किसी कारण से नीलामी नहीं हो सकी।मिल बंद होने के कारण गन्ना किसानों और कर्मचारियों का करोड़ों रुपये बकाया भी है। केंद्र सरकार के कपड़ा मंत्रालय के अधीन रही इस चीनी मिल को दोबारा संचालित कराने की कवायद भी पूर्व में की जाती رہی है लेकिन मिल को ना तो दोबारा शुरू किया जा सका और ना ही कोई नई चीनी मिल स्थापित हो सकी। लगातार हो रही चोरी के बीच कर्मचारियों ने सरकार से पडरौना चीनी मिल को दोबारा चलाने की दिशा में ठोस पहल करने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि पुरानी मिल को चलाना संभव नहीं है तो उसकी जमीन पर नई चीनी मिल स्थापित करने की दिशा में प्रयास किया जाना चाहिए, ताकि किसानों को लाभ मिल सके और क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी पैदा हों। बंद पड़ी मिल की सुरक्षा और करोड़ों की संपत्ति की चोरी का मामला अब प्रशासन के लिए भी गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। इस मामले में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर से बात किया गया तो उन्होंने ऑन कैमरा बोलने से इंकार करते हुए बताया कि पडरौना चीनी मिल को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। प्रशासन द्वारा इस क्षेत्र के गन्ना किसानों और मिल कर्मचारियों के साथ बैठक करके महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया जा चुका है जिसके तहत मिल पर बकाये को लेकर सहमति बनी है और इस निर्णय से भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय को लिखित रूप से सूचित कर दिया गया है।मिल में हो रही चोरियों पर उन्होंने कहा कि चोरियों को रोकने के लिए एसडीएम सदर को निरीक्षण के लिए भेजा जाएगा और उनकी रिपोर्ट मिलने पर अतिरिक्त फोर्स तैनात किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड की पारदर्शी खनन नीति से राजस्व रिकॉर्ड, अवैध खनन पर लगाम

Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड में सरकार की पारदर्शी खनन नीति का बड़ा असर देखने को मिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में खनन राजस्व ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। खनन में राजस्व वृद्धि पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व वृद्धि पर पारदर्शी व्यवस्था का मानक एक ही होता है कि तिजोरी में कितना पैसा आ रहा है। अगर तिजोरी घट रही है तो नीतियों पर विचार करने की जरूरत है। पिछले तीन साल में जो खनन राजस्व पहले 300 से 350 करोड़ होता था, वो आज 1200 करोड़ को पार कर रहा है। हर साल 900 करोड़ से ज्यादा राजस्व बढ़ा है। इसके पीछे कारण है कि अवैध खनन और चोरी बंद हुई है। इसका परिणाम अब दिख रहा है। भारत सरकार ने भी अच्छे काम के लिए हमें 200 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी है। अब तो अन्य राज्य भी हमारे इस मॉडल का अध्ययन कर अपने यहां लागू करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अवैध खनन पर लगाम लगाने और सिस्टम को पारदर्शी बनाने से ही ये संभव हो पाया है। केंद्र सरकार से मिले 200 करोड़ के इनाम ने इस मॉडल पर मुहर लगा दी है।
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर वार्ड 50 के पुनर्मतदान में मतदाताओं की भीड़, भाजपा-कांग्रेस मुकाबला तेज

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड संख्या 50 के बूथ नंबर 338 पर बुधवार को पुनर्मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिल रही हैं। सुबह 10 बजे तक कुल 1,025 मतदाताओं में से 237 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। इस तरह अब तक 23.12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। पुनर्मतदान को लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधिकारी लगातार मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। वार्ड 50 की सीट को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की सक्रियता देखने को मिल रही है। पूर्व के चुनाव परिणामों और इस सीट पर दोनों दलों की दावेदारी को देखते हुए मुकाबला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। Filhal मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। कई मतदाता विकास कार्यों और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को ध्यान में रखकर मतदान करने की बात कह रहे हैं। अब परिणाम सामने आने के बाद ही तस्वीर स्पष्ट होगी कि वार्ड 50 की सीट किसके पक्ष में जाती है।
0
0
Report

गया में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिवार ने जांच की मांग की

Patna, Bihar:गया में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। मृतक की पत्नी ने बिहार सरकार के एससी-एसटी कल्याण मंत्री को आवेदन देकर पूरे मामले की जांच और न्याय की मांग की है। आवेदन में पत्नी ने पुलिस पर मारपीट करने और पैसे मांगने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामला गया जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। आवेदन के मुताबिक, अजय मांझी को 12 सितंबर 2026 को एक व्यक्ति द्वारा पिकअप वाहन से बुलाया गया था। पत्नी का आरोप है कि वहां उसके साथ मारपीट की गई और बाद में पुलिस ने उसे पकड़कर थाने ले गई। परिजनों का आरोप है कि अजय मांझी को छुड़ाने के लिए उनसे 20 हजार रुपये की मांग की गई। आवेदन में यह भी दावा किया गया है कि पैसे देने के बावजूद अजय को नहीं छोड़ा गया। रात करीब 3 बजे परिवार को दोबारा फोन आया और अजय के संबंध में जानकारी दी गई। आवेदन में पत्नी ने दावा किया है कि जब उसने अजय से फोन पर बात की, तो वह कराह रहा था। परिवार का आरोप है कि पुलिस हिरासत में उसके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पत्नी ने शेखर यादव और पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की मांग की है। मृतक की पत्नी काजी देवी ने एससी-एसटी कल्याण मंत्री को दिए आवेदन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने और परिवार को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
0
0
Report

जनता की चौखट पर पहुंचा संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा।

Dipu RawatDipu RawatFollow15m ago
Partawal, Uttar Pradesh:जनता की आवाज ही विकास की पहली सीढ़ी : सतीश मद्धेशिया। परतावल/महराजगंज जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान की दिशा में पहल करना ही जनसेवा की असली पहचान है। इसी उद्देश्य के साथ नगर कार्यालय परतावल में चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने विभिन्न वार्डों से पहुंचे लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं जरूरतों को गंभीरता से सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को सेवा दिवस के रूप में मनाए जाने वाले कार्यक्रमों के क्रम में आयोजित संवाद के दौरान नगर में साफ-सफाई, पेयजल सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। लोगों से अपील की गई कि स्वच्छ और सुंदर नगर बनाने में प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाए।इस दौरान विभिन्न वार्डों से पहुंचे आवास योजना के लाभार्थियों, पेंशनधारकों तथा प्रधानमंत्री मुद्रा लोन से जुड़े लोगों ने अपनी बात रखी। चेयरमैन प्रतिनिधि ने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विषयों पर आवश्यक जानकारी देते हुए उनके निराकरण की दिशा में सहयोग का भरोसा दिलाया।चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने कहा कि नगर का विकास केवल योजनाओं से नहीं, बल्कि जनता की सहभागिता और जागरूकता से संभव है। नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याएं सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना ही जनप्रतिनिधित्व का वास्तविक दायित्व है।उन्होंने स्वच्छता, पेयजल और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। संवाद के दौरान लोगों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर रखीं और नगर विकास को लेकर अपने सुझाव दिए।
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर में निर्माणाधीन भवन में चार्जर से मासूम की मौत

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में मोबाइल चार्जर लगाते वक्त सात साल के मासूम को ऐसा करंट लगा कि उसकी जान चली गई। निर्माणाधीन भवन में मां मजदूरी कर रही थी और वहीं उसका सात साल का बेटा अंकुश मोबाइल चार्ज करने के लिए बिजली के बोर्ड में चार्जर लगा रहा था। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। साथी मजदूर उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरा मामला खोराबार थाना क्षेत्र के डांगीपार का है। चिलुआताल क्षेत्र के टेनुइया गांव निवासी लीलावती पत्नी संतोष निषाद डांगीपार स्थित रामगुलाम राय शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन में मजदूरी का कार्य करती हैं। लीलावती का सात वर्षीय बेटा अंकुश भी मां के साथ निर्माणाधीन भवन पर ही मौजूद रहता था। बताया जा रहा है कि अंकुश मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए भवन में लगे बिजली के बोर्ड में चार्जर लगा रहा था। इसी दौरान अचानक उसे करंट लग गया। करंट की चपेट में आते ही अंकुश गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा होते ही मौके पर मौजूद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। मजदूर तत्काल मासूम को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां लीलावती और उसकी दोनों बहनों का रो-रोकर बुराहाल है। सूचना के बाद खोराबार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ कैंट के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। एक छोटी सी लापरवाही ने परिवार से उसका सात साल का मासूम छीन लिया। निर्माणाधीन भवन में बिजली के कनेक्शन और उपकरणों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
0
0
Report

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू अयोध्या पहुंचे, रामलला के दर्शन किए

Ayodhya, Uttar Pradesh:रामलला के दर्शन-पूजन के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू आज अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वह राम जन्मभूमि परिसर के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने रामलला के दरबार में मत्था टेककर दर्शन-पूजन किया।अयोध्या पहुंचने पर मीडिया से बातचीत करते हुए उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि वह रामलला के दरबार में मत्था टेकने आए हैं और यह उनका सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि अयोध्या बहुत सुंदर नगरी बन रही है।उपराज्यपाल के अयोध्या दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। एयरपोर्ट से लेकर राम जन्मभूमि परिसर तक प्रशासन और पुलिस के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top