icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
274305

सरपतही खुर्द में खुली बैठक में निर्विरोध चुने गए नए कोटेदार ब्यास गौतम

Bijai Chhapra, Uttar Pradesh:विशुनपुरा ब्लाक के सरपतही खुर्द गांव में सरकारी राशन की दुकान के नए कोटेदार का चयन गुरुवार को खुली बैठक में किया गया।पुलिस की मौजूदगी में करीब तीन घंटे चली बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से ब्यास गौतम को निर्विरोध कोटेदार चुन लिया। चयन के बाद ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित कोटेदार को फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर खुशी जताई। सरपतही खुर्द गांव में नौ सितंबर 2025 को तत्कालीन कोटेदार तारा देवी की राशन की दुकान की शिकायत हुई थी। आपूर्ति विभाग की जांच में अनियमितता मिलने के बाद दुकान को निलंबित कर बगल के गांव ढोरही की राशन दुकान से संबद्ध कर दिया गया था।संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण बाद में दुकान बर्खास्त कर दी गई। इसके बाद ग्रामीणों को राशन लेने के लिए दूसरे गांव जाना पड़ रहा था। इससे उन्हें काफी परेशानी होती थी। ग्रामीण लगातार अधिकारियों से गांव में नई राशन की दुकान का चयन कराने की मांग कर रहे थे। इसी क्रम में गुरुवार को गांव के सरकारी पाठशाला में खुली बैठक आयोजित की गई। ग्राम विकास अधिकारी शंभू यादव के नेतृत्व में अधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच कोटा चयन की प्रक्रिया शुरू की। बैठक के दौरान चुनाव अधिकारी ने कई बार ग्रामीणों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति कोटेदार पद के लिए चुनाव लड़ना चाहता है तो वह अपना आधार कार्ड लेकर सामने आए। हालांकि किसी अन्य व्यक्ति ने दावेदारी नहीं की। ग्रामीणों ने ब्यास गौतम के समर्थन में सहमति जताई, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध कोटेदार घोषित किया गया।बैठक के दौरान ग्राम प्रधान सारिका दूबे, चिंटू दूबे, राकेशधर, अजयधर, सोनू, अशोक, दीपक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
0
0
Report
Pinewz
274305

गोबरहिया में प्रार्थना सभा के विरोध का एलान, यूपी-बिहार बॉर्डर पर हिंदू संगठनों ने बनाई रणनीति

Bijai Chhapra, Uttar Pradesh:यूपी-बिहार सीमा क्षेत्र के मधुबनी विकासखंड के धनहा में बुधवार को हिंदू संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें बिहार के मधुबनी, भितहा सहित आसपास के कई प्रखंडों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए। बैठक में गोबरहिया में गुरुवार को प्रस्तावित प्रार्थना सभा के विरोध की रणनीति तैयार की गई। मुख्य अतिथि विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल ने कहा कि संगठन गोबरहिया में नशामुक्ति केंद्र की आड़ में प्रार्थना सभा, दवा-इलाज और झाड़-फूंक के माध्यम से कथित धर्मांतरण के प्रयास का विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर हिंदुओं के धर्मांतरण की गतिविधि को सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने यूपी-बिहार सीमा क्षेत्र के युवाओं से गांव-गांव विश्व हिंदू महासंघ की इकाइयां गठित करने का आह्वान किया। जायसवाल ने दावा किया कि बुधवार सुबह कुशीनगर के जिलाधिकारी से भी प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर सीमा क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर बातचीत की। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने कुशीनगर के रास्ते किसी को प्रार्थना सभा में जाने की अनुमति नहीं दिए जाने की बात कही है। बैठक में छात्र नेता धवन जायसवाल, आयोजक-संयोजक मुन्ना शाह, संचालनकर्ता परितोष कुमार राय, श्री फलाहारी बाबा, राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांतीय मंत्री रणजीत सिंह, विजय सोनी, संत राम गुप्ता, मनीष सिंह, धनंजय कुमार, गोलू पटेल, विपिन पटेल, पडरौना नगर प्रभारी राजेंद्र चौरसिया, सचिन जायसवाल, सिंहासन चौहान और आशीष वर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान गुरुवार को प्रस्तावित प्रार्थना सभा के विरोध में संगठनात्मक स्तर पर रणनीति तैयार की गई। इस दौरान यूपी-बिहार सीमा क्षेत्र से आए सैकड़ों युवाओं ने बैठक में भाग लिया।
0
0
Report
Pinewz
274305
PK VishwakarmaPK VishwakarmaFollow10 Aug 2026, 04:32 pm

पंचायत भवन में आधार अपडेट के नाम पर वसूली, बीडीओ ने बैठाई जांच,तहसीलदार ने कहा-दोषियों पर होगी कठोर

Bijai Chhapra, Uttar Pradesh:विशुनपुरा विकास खंड की ग्राम पंचायत बलकुडिया के पंचायत भवन में आधार कार्ड से संबंधित कार्यों के नाम पर लोगों से निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूले जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी स्पष्ट अनुमति के निजी कंपनी के कर्मचारी पंचायत भवन में बैठकर आधार अपडेट, जन्मतिथि संशोधन, मोबाइल नंबर जोड़ने तथा अन्य सेवाओं के बदले 100 से 400 रुपये तक वसूल रहे हैं। शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले करीब एक माह से पंचायत भवन में दो युवक और एक युवती आधार संबंधी कार्य कर रहे हैं। आधार अपडेट कराने पहुंचे सोनू, राजू, पंकज, रोहित समेत कई लोगों ने बताया कि अलग-अलग कार्यों के लिए मनमाने ढंग से शुल्क लिया जा रहा है। वहीं पड़ोसी गांव के संजय राय ने आरोप लगाया कि आधार में जन्मतिथि संशोधन कराने के लिए एक व्यक्ति से आठ हजार रुपये की मांग की गई, जिससे लोगों में नाराजगी है। मौके पर मौजूद एक कर्मचारी ने बताया कि 100 से 200 रुपये तक शुल्क लिया जाता है और यही सरकारी दर है। जबकि संबंधित विभाग के अनुसार आधार सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क 25 से 75 रुपये तक है तथा नया आधार कार्ड बनवाने की सुविधा पूरी तरह निशुल्क है। ग्राम प्रधान पति विनोद गुप्ता ने बताया कि पंचायत भवन में उनकी अनुमति के बिना आधार संबंधी कार्य संचालित किए जा रहे हैं और लोगों से धन की वसूली की जा रही है। खंड विकास अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं थी। शिकायत मिलने पर पंचायत सचिव रवि सिंह को जांच के लिए भेजा गया है। यदि अनियमितता और अवैध वसूली की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।उधर सदर तहसीलदार अभिषेक सिंह ने कहा कि आधार सेवाओं के नाम पर अवैध वसूली किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
274305
PK VishwakarmaPK VishwakarmaFollow10 Aug 2026, 04:31 pm

महिलाओं को झांसा देकर जेवर लेकर भाग रहे कथित साधु को ग्रामीणों ने दबोचा

Bijai Chhapra, Uttar Pradesh:कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ढोरही गांव में दोपहर बाद साधु के वेश में आए तीन युवकों द्वारा महिलाओं को झांसा देकर जेवर ठगने का मामला सामने आया। ग्रामीणों की सतर्कता से एक कथित साधु पकड़ा गया, जबकि उसके दो साथी बाइक से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ढोरही गांव निवासी चौथी कुशवाहा के घर दोपहर बाद बाइक से तीन युवक साधु के वेश में पहुंचे। उन्होंने स्वयं को हस्तरेखा देखने वाला बताकर घर की महिलाओं को बातों में उलझाया। इसके बाद महिलाओं से चावल मंगवाकर उसमें सोने का मंगलसूत्र रखने को कहा। इसी दौरान आरोपित जेवर लेकर भागने लगे।महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दो युवक बाइक से फरार होने में सफल रहे, जबकि एक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और कमरे मे बंद कर दिया। पूछताछ में उसने अपना पता त्रिलोकपुर बताया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी सत्येंद्र चौहान और रविकांत यादव आरोपित को थाने ले गए, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस फरार दोनों साथियों की भी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Pinewz
274407
PK VishwakarmaPK VishwakarmaFollow10 Aug 2026, 04:28 pm

दोस्ती बनी दुश्मनी! आदर्श हत्याकांड में पलट गई पूरी कहानी, पांच नामजद निकले बेगुनाह

Tamakuhi Raj, Uttar Pradesh:पडरौना, कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास गांव में हुए आदर्श चौहान हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में कुशीनगर पुलिस की तकनीकी जांच और सूझबूझ काम आई। शुरुआती तहरीर में पांच लोगों को नामजद किए जाने के बावजूद पुलिस ने बिना किसी पूर्वाग्रह के विवेचना को आगे बढ़ाया। घटनास्थल से मिले सुराग, सर्विलांस, एसओजी और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने जांच की दिशा बदली और आखिरकार हत्या की साजिश रचने वालों तक पहुंच गई। विवेचना में नामजद पांच लोगों की घटना में भूमिका नहीं मिलने पर पुलिस ने उन्हें बेगुनाह पाया। वहीं पुरानी मारपीट की रंजिश में हत्या की साजिश रचने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी केशव मिश्र के अनुसार एक अगस्त को चखनी खास गांव में आदर्श चौहान पर चाकू से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल आदर्श की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। स्वजन की तहरीर पर पांच नामजद और चार अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न टीमों को जांच में लगाया। पुलिस ने नामजद आरोपितों से पूछताछ के साथ घटनास्थल, मोबाइल गतिविधियों और घटना के समय मौजूद लोगों की जानकारी जुटाई। तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल में पुलिस को ऐसे तथ्य मिले, जिनसे घटना की तस्वीर बदलती चली गई। टीम ने नामजद आरोपितों को केंद्र में रखकर जांच तक सीमित रहने के बजाय साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ते हुए आदर्श के दोस्तों पर फोकस किया।पुलिस के अनुसार, आदर्श का कुछ दिन पहले उसके दोस्त अंगद और चंदन से विवाद हुआ था। मारपीट के दौरान आदर्श ने दोनों की पिटाई कर दी थी। इसी रंजिश को लेकर अंगद पासवान, सतीश कुशवाहा, चंदन कुशवाहा और प्रीतम कुशवाहा ने आदर्श को सबक सिखाने की साजिश रची। आरोप है कि योजना के तहत चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।सर्विलांस, एसओजी और साइबर सेल की संयुक्त जांच में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अंगद पासवान, सतीश कुशवाहा, चंदन कुशवाहा और प्रीतम कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया गया। आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं।पुलिस की इस कार्रवाई की खास बात यह रही कि शुरुआती आरोपों के दबाव में आए बिना टीम ने साक्ष्यों को प्राथमिकता दी और विवेचना की दिशा बदलकर वास्तविक आरोपितों तक पहुंच बनाई।खुलासे में तमकुहीराज प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय, स्वाट टीम के उपनिरीक्षक स्वतंत्र देव सिंह, साइबर सेल के उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह और सर्विलांस टीम के उपनिरीक्षक सन्नी दूबे की अहम भूमिका रही। पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने भी आरोपितों तक पहुंचने और साक्ष्य जुटाने में महत्वपूर्ण सहयोग किया।
0
0
Report
Advertisement
Back to top