Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kushinagar274203

कुशीनगर में छत ढलाई के दौरान हुए हादसे में गई युवक की जान

Jun 08, 2024 07:39:08
Hata, Uttar Pradesh

अहिरौली थाना क्षेत्र में छत ढलाई के वक्त एक मिक्सर मशीन पलटने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार युवक मिक्सर मशीन चलाने का काम किया करता था। छत ढालने के बाद मशीन को ट्रैक्टर-ट्राली में जोड़ते वक्त मिक्सर मशीन मजदूर के ऊपर ही पलट गया। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया उसके बाद पुष्टि के लिए को मृत शरीर को समुदाय स्वास्थ्य केंद्र हाटा ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 16, 2026 21:38:09
Deoria, Uttar Pradesh:नगर के रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित परिसर में नगरवासियों एवं पत्रकारों के सौजन्य से आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों की शानदार प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। हास्य, वीर और श्रृंगार रस से सजी कविताओं पर श्रोता कभी ठहाके लगाते रहे तो कभी तालियों से कवियों का उत्साहवर्धन करते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि कवि, पत्रकार और साहित्यकार समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। काव्यपाठ की शुरुआत काशी क्षेत्र से आए कवि नागेश शांडिल्य ने की। इसके बाद हास्य कवि बादशाह प्रेमी की रचनाओं ने लोगों को खूब गुदगुदाया। अयोध्या की कवियत्री अर्चना द्विवेदी ने श्रृंगार रस की कविता प्रस्तुत कर श्रोताओं की सराहना प्राप्त की। वहीं मऊ से आए युवा कवि पंकज प्रखर ने वीर रस की कविता “वीर हमीद बेमिसाल था” सुनाकर माहौल में जोश भर दिया। इसके अलावा कुशीनगर के अश्वनी द्विवेदी ‘नमन’, गोपालगंज के हास्य कवि दुर्गेश दुर्लभ, सिद्धार्थनगर के देवेश त्रिपाठी और कवियत्री गुनगुन गुप्ता की प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सदर विधायक ने सभी कवियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। संयोजक पूर्व चेयरमैन विजय कुमार सैनी व अनिल चंद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार विनोद कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर पत्रकार अमित सिंह, दिनेश यादव और बृजेश मणि का विशेष सहयोग रहा।
1006
comment0
Report
Mar 16, 2026 19:21:55
1043
comment0
Report
MSManish Sharma
Mar 16, 2026 19:00:22
Aligarh, Uttar Pradesh:क्वार्सी में चाकू मारकर युवक की हत्या, उपचार के दौरान मुसाहिद की मौत; पुलिस ने नामजद आरोपी शहबास व भूरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जेएनएमसी से देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि मुसाहिद नाम का व्यक्ति चाकू लगने के कारण भर्ती है। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु परिजनों ने पुलिस को बताया कि मुसाहिद का पुराना परिचित शहबास और उसका साथी भूरा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान शहबास ने चाकू मार दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल मौके पर स्थिति शांतिपूर्ण है
1084
comment0
Report
DKDebojyoti Kahali
Mar 16, 2026 18:45:12
1099
comment0
Report
ASAshutosh Sharma1
Mar 16, 2026 18:01:22
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में फर्जी किन्नर बनकर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार पुलिस थाना चित्रकूट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी किन्नर बनकर लोगों से पैसे वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चित्रकूट थाना पुलिस ने उन लोगों को पकड़ा जो किन्नर बनकर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों से जबरन पैसे वसूल रहे थे। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग जगहों पर किन्नरों के भेष में जाकर दुकानदारों और राहगीरों से पैसे मांगते थे। विरोध करने पर दबाव बनाकर वसूली करते थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने निगरानी रखकर कार्रवाई की और सभी आरोपियों को पकड़ लिया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की उम्र करीब 23 से 35 वर्ष के बीच है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वे कब से इस तरह की गतिविधियों में शामिल थे तथा क्या इनके साथ अन्य लोग भी जुड़े हुए हैं।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
1099
comment0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
Mar 16, 2026 18:01:14
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) दूदू एडीएम के पास दूदू विधानसभा में करीब 300 हैंडपंप खराब होने की पहुंची शिकायत। शिकायत के बाद डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा पानी की समस्या को लेकर हुए सख्त, एडीएम गोपाल परिहार से माँगी रिपोर्ट। जल जीवन मिशन में काम में लापरवाही बरतने वाले 3 ठेकेदारों को एडीएम ने दिए नोटिस, संबंधित अधिकारियों से माँगी रिपोर्ट। एडीएम ने डिप्टी सीएम को सौंपी रिपोर्ट, कई अधिकारियों पर गिर सकती है गाज। एडीएम ने मैसर्स यादव कन्सट्रक्शन कम्पनी, मैसर्स कुमावत एण्ड कम्पनी और मैसर्स कैलाश चन्द चौधरी को दिया है नोटिस। डिप्टी सीएम का साफ संदेश - पानी को लेकर नहीं बरती जाएगी लापरवाही। एडीएम ने जलदाय विभाग के अधिकारियों पर जताई नाराजगी, पानी की समस्या के समाधान के दिए निर्देश। एडीएम की फटकार के बाद करीब एक दर्जन हैंडपंप को किया गया ठीक।
1089
comment0
Report
VAVijay Ahuja
Mar 16, 2026 18:01:02
Payikapuram, Andhra Pradesh:उधम सिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति ने अवैध खनन को लेकर बरती जा रही लापरवाही के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शक्तिफार्म पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र भट्ट सहित 08 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। शक्तिफार्म क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन को लेकर पुलिस की कार्य प्रणाली पर लगातार अंगुलियां उठ रही थी। खनन माफिया धड़ल्ले से मिट्टी खनन कार्य में जुटे हुए थे लेकिन पुलिस खनन पर अंकुश नहीं लगा पा रही थी जिसके कारण पुलिस की लगातार छीछालेदर हो रही थी। जिसके बाद एसएसपी गणपति ने लाइन हाजिर की कार्रवाई करते हुए यह संदेश देने का प्रयास किया कि जनपद में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
1094
comment0
Report
Advertisement
Back to top