212207
कौशांबी के मंझनपुर में बारिश का पानी बना स्कूली बच्चों के लिए मुसीबत
Manjhanpur, Uttar Pradesh:कौशांबी के मंझनपुर तहसील के लहना गांव में प्राथमिक स्कूल जाने वाले रास्ते पर बारिश का पानी भरा रहता है। जिसके चलते बच्चों को पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है, जिससे वे गिर जाते हैं और उनकी किताबें खराब हो जाती हैं। वहीं ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ और अब उन्होंने नए डीएम मधुसूदन से इस समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गंगा किनारे डूबकर हापुड़ के युवक की मौत, शव अमरोहा में बरामद
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र में गंगा किनारे मिला बृजघाट पर डूबे हापुड़ के युवक का शव, परिजनों की सहमति से पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र में गंगा किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जल्लोपुर चौकी क्षेत्र के नानई के पास शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पड़ताल के दौरान मृतक की पहचान हापुड़ जनपद के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सलोनी निवासी मनीष के रूप में हुई। बताया गया कि पूर्णिमा के अवसर पर मनीष गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट पर गंगा स्नान करने गया था, जहां गहरे पानी में डूबने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। शव मिलने की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। परिजनों की सहमति के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।0
0
Report
गोंडा में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के रहने वाली कक्षा-1 की 7 वर्षीय छात्रा के साथ घर से राखी लेने जाते समय रास्ते में विशेष समुदाय के युवक द्वारा अपने घर में बुलाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म के प्रयास किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। वजीरगंज थाने की पुलिस ने आरोपी विशेष समुदाय के मोहम्मद आजाद के खिलाफ परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दुष्कर्म,पोक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपी मोहम्मद आजाद को आज रविवार शाम 4:00 बजे गिरफ्तार करके गोंडा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल परीक्षण कराकर न्यायालय में पेश किया जहां न्यायालय द्वारा आरोपी मोहम्मद आजाद को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।वही 7 वर्षीय नाबालिग छात्रा का वजीरगंज थाने की पुलिस द्वारा गोंडा महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवाने के साथ मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी करवाया है। गिरफ्तार करके जेल भेजे गए मोहम्मद आजाद पर आरोप है कि 7 वर्षीय नाबालिग छात्रा बीते 27 अगस्त को शाम 8 बजे करीब अपनी 5 वर्षीय बहन के साथ दोनों दुकान पर रक्षाबंधन के लिए राखी लेने के लिए जा रही थी।जहां मोहम्मद आजाद अपने घर के सामने रखे टीन शेड के नीचे बैठा हुआ था सामान लेने जाते समय दोनों को अपने घर पर बुलाया और फिर 7 वर्षीय छात्रा को कमरे में ले जाकर के उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था।नाबालिग छात्रा रोते हुए समान ना लेकर के अपने घर पहुंची और अपने पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। जब परिवार के लोगों ने पूछताछ करने के लिए पहुंचे तो आरोपी मोहम्मद आजाद ने गाली गलौज करके भगा दिया था जिसके बाद परिवार के लोगों ने वजीरगंज थाने में तहरीर देकर बीते 27 अगस्त को ही मुकदमा दर्ज करवाया था।0
0
Report
आटा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री के आभूषण चोरी, जीआरपी जांच में जुटी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में आटा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री के बैग से लाखों के सोने के आभूषण चोरी, मेमू ट्रेन में चढ़ते समय अज्ञात चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, सोने का हार, चार चूड़ियां, कान की झुमकी और 5 हजार रुपये कैश किए पार, रक्षाबंधन पर मायके आई थीं झांसी निवासी आकांक्षा चन्दसौलिया, ट्रेन में बैठने के बाद महिला को हुई चोरी की घटना की जानकारी, सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस, सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम, जालौन के आटा थाना क्षेत्र के आटा रेलवे स्टेशन का मामला。0
0
Report
Advertisement
शाहजहाँपुर में बदहाल सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने धान रोपकर प्रदर्शन किया
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सिस्टम की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं...गांव की बदहाल सड़क पर ग्रामीणों ने धान रोपकर प्रदर्शन किया... ग्रामीणों ने धान की रोपाई कर प्रशासन को ये संदेश देने की कोशिश की है कि सड़क अगर रास्ता नहीं बन सकती...तो कम से कम खेती के ही काम आ जाए....अब ग्रामीणों ने इंतजार है कि उनके इस प्रदर्शन के बाद प्रशासन सुध लेगा और उन्हें इस दलदल से निजात दिलाए0
0
Report
17 करोड़ रुके साइबर ठगी के पैसे MRM से वापस लौटेंगे
Jaipur, Rajasthan:साईबर ठगी का पैसा वापस आएगा ! साइबर ठगी के शिकार लोगों के बैंकों में 17 करोड़ होल्ड, MRM से मिलेगी मदद राजस्थान में साइबर क्राइम R4C सेंटर, साइबर क्राइम कार्रवाई के फाइल शॉट लगा लें, बाइट अटैच, पीटीसी ओएफसी पर 3008ZRJ_JPR_PHQ_PTC_R जयपुर में पाए गए हैं कि प्रदेश में बड़ी संख्या में साइबर ठगी के शिकार लोगों को पता ही नहीं कि उनका 17 करोड़ से ज्यादा रुपए बैंकों में होल्ड है। ज्यादातर पीड़ित इस रकम को लेने का दावा नहीं कर रहे हैं, लेकिन अब वो ठगों के हाथ में जाने से बची इस रकम का पता लगा सकते हैं और उसे वापस भी ले सकते हैं। पीड़ित इसके लिए मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल (MRM) सिस्टम का सहारा ले सकते हैं। MRM के जरिए उन्हें पता चलेगा कि उनकी कितनी राशि बैंक में और इसे किस प्रक्रिया के तहत वापस पा सकते हैं। आईए दिखाते हैं इस पूरे सिस्टम की जानकारी ..... वर्तमान में साइबर ठगी ने लोगों की नींद हराम कर रखी है। एक कॉल, एक क्लिक, एक OTP और जिंदगी भर की कमाई कुछ सेकंड में किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर। साइबर ठगी के बाद पीड़ित पुलिस के पास जाता है, बैंक के चक्कर लगाता है । उसके मन में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि आखिर गया हुआ पैसा वापस आएगा या नहीं ? लेकिन अब उसे पता चल पाएगा कि उसका कितना पैसा बच गया है। मतलब...अगर ठगी का पैसा अपराधी के हाथ में जाने से पहले किसी बैंक अकाउंट में होल्ड हो गया है...तो उस रकम को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पीड़ित तक वापस पहुंचाने की कोशिश होगी। और इस पूरी प्रक्रिया में साइबर क्राइम हेल्प लाइन 1930 सबसे अहम हथियार है। साइबर ठगी के बाद जितनी जल्दी शिकायत होगी... पैसा बचने की संभावना उतनी ही ज्यादा होगी। आज सब इस हकीकत से रूबरू हो रहे हैं कि एक मैसेज..एक फोन कॉल..एक फर्जी लिंक..या फिर डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डराकर साइबर अपराधी लोगों के बैंक खाते खाली कर रहे हैं। किसी के खाते से हजार...किसी के खाते से लाख...और कई मामलों में पूरी जिंदगी की जमा पूंजी तक उड़ा दी जाती है। लेकिन पैसा ट्रांसफर होने के बाद कहानी खत्म नहीं होती। यह पैसा किस खाते में गया ? कहां-कहां ट्रांसफर हुआ? किस खाते में अभी भी रकम मौजूद है? और क्या उस रकम को वापस पीड़ित तक पहुंचाया जा सकता है ? इन सबको लेकर साइबर क्राइम विशेषज्ञों की पड़ताल के बाद पीड़ितों के लिए राहत की खबर है। DIG साइबर क्राइम शांतनु कुमार सिंह का कहना है कि गृहमंत्रालय ने साइबर पीड़िताें की समस्या को ध्यान में रखते हुए इसी साल मार्च में एमआरएम मॉडयूल शुरू किया। इसमें वेबसाइट पर जाकर साइबर पीड़ित एप्लीकेशन दे सकता है। यदि उसकी अकेली की शिकायत है तो बैंक इसके बाद पुलिस से सपथ पत्र लेकर उसे होल्ड की हुई राशि वापस लौटा देगा। इस कार्यक्रम में राजस्थान साइबर क्राइम कंट्रोल सेंट R4C यूनिट के अधिकारी भी इसमें मदद करेंगे। अगर साइबर फ्रॉड का शिकार होने के तुरंत बाद शिकायत कर दी जाए तो पुलिस और बैंकिंग सिस्टम के जरिए रकम को आगे ट्रांसफर होने से रोकने की कोशिश की जा सकती है। इसलिए साइबर पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है...साइबर फ्रॉड होते ही 1930 पर कॉल करें। शिकायत दर्ज कराएं और शिकायत का एक्नॉलेजमेंट नम्बर संभालकर रखें। क्योंकि यही नंबर आगे की कार्रवाई में बेहद महत्वपूर्ण होता है। 1930 पर तत्काल शिकायत करने से रकम को होल्ड कराने में मदद मिलती है। शिकायत में देरी होने पर पैसा कई खातों में ट्रांसफर हो सकता है। साइबर ठगी की शिकायत आने के बाद उसका रिकॉर्ड सिस्टम में आ जाता है...ठगी की रकम का ट्रेल तलाशा जाता है... जहां रकम मिली, वहां उसे होल्ड कराया जाता है और इसके बाद मनी रेस्टोरेशन की प्रक्रिया शुरू होती है। इसका मकसद केवल सिर्फ पैसा रोकना नहीं बल्कि रुका हुआ पैसा पीड़ित तक वापस पहुंचाना भी है। पैसा होल्ड होने का मतलब क्या? यहां एक बात समझना बेहद जरूरी है। अगर पुलिस की कार्रवाई के बाद ठगी की रकम किसी बैंक खाते में होल्ड हो गई तो इसका मतलब यह नहीं कि पैसा उसी वक्त पीड़ित के खाते में वापस आ गया। रकम वापस करने के लिए निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी करनी होती है। यानी होल्ड होना पहला कदम है और रेस्टोरेशन अंतिम लक्ष्य है। इसी गैप को भरने में MRM की भूमिका अहम हो जाती है। ग्राफिक्स इन ... साइबर फ्रॉड हुआ तो यह करें .... -तुरंत 1930 पर कॉल -NCRP पर शिकायत - बैंक को सूचना - एक्नॉलेजमेंट नम्बर सुरक्षित रखें - बैंक डिटेल-दस्तावेज दें -पुलिस वेरिफिकेशन -MRM प्रक्रिया - कानूनी प्रक्रिया के बाद रेस्टोरेशन बाइट - सुशील पालीवाल, स्टेट साइबर क्राइम 50 हजार रुपए का एंगल ... पुलिस के अनुसार 50 हजार रुपए से अधिक की रकम होल्ड वाले मामलों में कोर्ट के आदेश की जरूरत पड़ सकती है।जबकि इससे कम रकम वाले मामलों में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई आगे बढ़ सकती है। अर्थात पीड़ित को यह समझना जरूरी है कि पैसा होल्ड होने के बाद भी कानूनी प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है। आंकड़ों से समझे 17 करोड़ की कहानी .... आंकड़े इस पूरी कहानी की गंभीरता बताते हैं। जानकारी के अनुसार वर्ष 2026 में 25 हजार 890 से ज्यादा खातों या मामलों से जुड़ी कार्रवाई में 17 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम होल्ड की गई है। पिछले साल भी लाख 21 हजार शिकायतों में कार्रवाई की गई। इन मामलों में लगभग 34 प्रतिशत रकम को होल्ड करने की जानकारी है। इन मामलों में लगभग 300 करोड़ रुपए की जानकारी आई है। इस रकम को भी वापस लाने के लिए प्रक्रिया की जाएगी। साइबर पुलिस की कार्रवाई का एक बड़ा हिस्सा अब सिर्फ अपराधी को पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि रकम होल्ड करवा कर पीड़ितों को राहत पहुंचाना भी है। साइबर अपराधी टेक्नोलॉजी के जरिए लोगों की मेहनत की कमाई पर हमला कर रहे हैं लेकिन अब साइबर पुलिस भी टेक्नोलॉजी के जरिए ठगी गई राशि को ट्रैक करने और रोकने की कोशिश कर रही है। पीटीसी - विष्णु शर्मा0
0
Report
भरतपुर के उच्चैन में परिवार पर हमला: 6 घायल, वीडियो सामने
Bharatpur, Rajasthan:एंकर-भरतपुर के उच्चैन थाना इलाके में एक परिवार ने दूसरे परिवार पर हमला कर दिया। घटना में एक पक्ष के 6 लोग घायल हुए हैं। झगड़े का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है। जिसमें झगड़ा होते हुए साफ़ दिखाई दे रहा है। रेनू चौधरी निवासी जयचौली ने बताया कि कल देर रात हमारे पड़ौसी सिकंदर, अवनीश, इन्दर और अंगद शराब पीकर गांव में आये। वह आते ही हमारे घर के बाहर खड़े हमारे परिवार के लोगों को गालियां देने लगे। हमारे परिवार के लोगों ने उन्हें गालियां देने से रोका। जिसके बाद वह झगड़ے पर उतारू हो गए। चारों रेनू के घर चले गए। कुछ देर बाद चारों अपने परिवार के लोगों के साथ लाठी, डंडे और सरिया लेकर रेनू के घर पर पहुंचे। उस समय रेनू के परिवार के लोग खाना खा रहे थे। तभी सिकंदर, अवनीश, इन्दर, अंगद, गौकलेश, सीमा, सिद्धार्थ, मधु, गौरी और मनु ने रेनू के परिवार पर घर में घुसकर हमला कर दिया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। घटना में रेनू के परिवार के गुड्डन, रेनू, रचना, सपना, ललितेश और मयंक गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला करने के बाद सिकंदर के परिवार के लोग फरार हो गए। रेनू के परिवार के लोग सभी घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। बाईट-रेनू चौधरी पीड़ित महिला। बाईट-घायल पीड़ित।0
0
Report
Advertisement
हरीश रावत: भागवत NY बयान BJP 95% से उलट, सनातन सभी को साथ
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: RSS चीफ मोहन भागवत के न्यूयॉर्क में दिए बयान पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, "मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क में जो कहा, वह उनके अपने संगठन और उनकी पार्टी BJP के 95% से ज़्यादा लोगों की सोच के उलट है। इसलिए पहले उन्हें उन्हें सिखाना चाहिए और पूछना चाहिए कि वे हिंदू हैं या नहीं। सनातन हमेशा सबको साथ लेकर चलने वाला रहा है। लेकिन BJP जिस दिशा में आगे बढ़ रही है, वह सबको साथ लेकर चलने वाले नज़रिए पर आधारित नहीं है..."0
0
Report
RSS प्रमुख पर तिरंगे का अपमान, खालिस्तानी ने सिखों को बदनाम किया
Chandigarh, Chandigarh:ਅਾਰਐੱਸਐੱਸ ਦੇ ਮੁਖੀ ਅਤੇ ਤਿਰੰਗੇ ਦੇ ਅਪਮਾਨ ਲਾਈ ਅਸੀ ਸ਼ਰਮਸ਼ਾਰ ਹਾ ਆਪ ਸਭ ਤੋ ਮਾਫੀ ਮੰਗਦੇ ਹਾ ਕੁਝ ਖ਼ਾਲਿਸਤਾਨੀਆਂ ਵੱਲੋ ਸਿਖਾ ਨੂੰ ਬਦਨਾਮ ਕੀਤਾ ਹਾ0
0
Report
यूपी के चाय दुकानदारों का राहुल गांधी के दावों पर विरोध: जाति-भेद नहीं
Noida, Uttar Pradesh:रायबरेली, उत्तर प्रदेश: लोकल चाय बेचने वालों और कस्टमर्स ने लोकसभा LoP राहुल गांधी के इस आरोप को गलत, गुमराह करने वाला और अफवाह बताया है कि चाय की दुकानों पर दलितों के लिए अलग कप रखे जाते हैं। एक दुकानदार का कहना है, "ऐसे दावे गलत हैं। चाय बेचने वाले भेदभाव नहीं करते। वे यह नहीं देखते कि कोई ब्राह्मण है, ठाकुर है या दलित। जो गिलास ब्राह्मण और ठाकुर इस्तेमाल करते हैं, वही दलित भी इस्तेमाल करते हैं..." रायबरेली, उत्तर प्रदेश: एक दुकानदार का कहना है, "मैंने कभी ऐसी कोई दुकान नहीं देखी जहाँ जाति के आधार पर अलग-अलग कप में चाय दी जाती हो। प्लास्टिक के कप अब आम तौर पर इस्तेमाल नहीं होते कागज़ के कप इस्तेमाल होते हैं, और सभी को एक ही तरह के कप में चाय दी जाती है। राहुल गांधी पॉलिटिकल फ्रस्ट्रेशन के शिकार हैं." चंदौली, उत्तर प्रदेश: लोकल चाय बेचने वालों और कस्टमर्स ने लोकसभा LoP राहुल गांधी के इस आरोप को गलत बताया है कि चाय की दुकानों पर दलितों के लिए अलग कप रखे जाते हैं। उन्होंने इस दावे को झूठा, गुमराह करने वाला और अफवाह बताया है। एक चाय की दुकान के मालिक का कहना है, "जैसा कि आप देख सकते हैं, किसी को भी उसकी जाति के आधार पर चाय देने से मना नहीं किया जाता। हमारे लिए सब बराबर हैं। किसी भी दुकानदार के लिए, कस्टमर भगवान जैसा होता है..." महाराजगंज, उत्तर प्रदेश: लोकल चाय बेचने वालों और कस्टमर्स ने लोकसभा LoP राहुल गांधी के इस आरोप को गलत, गुमराह करने वाला और अफवाह बताया है कि चाय की दुकानों पर दलितों के लिए अलग कप रखे जाते हैं। एक कस्टमर का कहना है, "मैं नौतनवा से हूं और रोज़ चाय की दुकानों पर जाता हूं। यहां जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता। हम सब साथ बैठते हैं, और मैंने चाय की दुकानों पर ऐसा कभी नहीं देखा। सबके साथ एक जैसा बर्ताव होता है, और उन्होंने जो कहा वह पूरी तरह से झूठ है.."0
0
Report
Advertisement
पटना सचिवालय क्षेत्र में 31 नंबर चेक पोस्ट के पास SUV पलटी, तीन घायल
Patna, Bihar:पटना सचिवालय क्षेत्र में 31 नंबर चेक पोस्ट के पास रविवार को तेज रफ्तार पुलिस स्टिकर लगी स्कॉर्पियो सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। बताया गया कि स्कॉर्पियो में कुल तीन लोग सवार थे, जिन्हें हादसे में हल्की चोटें आईं। चश्मदीदों के मुताबिक, स्कॉर्पियो की रफ्तार करीब 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे थी। घटना की सूचना मिलते ही सचिवालय थाना और गांधी मैदान यातायात थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।0
0
Report
गोंडा: राहुल गांधी के दावे पर चाय दुकानदारों ने इनकार
Noida, Uttar Pradesh:गोंडा, उत्तर प्रदेश: लोकल चाय बेचने वालों और कस्टमर्स ने लोकसभा LoP राहुल गांधी के इस आरोप को खारिज कर दिया है कि चाय की दुकानों पर दलितों के लिए अलग कप रखे जाते हैं। उन्होंने इस दावे को झूठा, गुमराह करने वाला और अफवाह बताया है。 चाय बेचने वाले सियाराम का कहना है, "सब कुछ वैसा ही है। मेरे पास भी उसी तरह के गिलास हैं। अगर वे कुछ और कह रहे हैं, तो मेरा उससे कोई लेना-देना नहीं है।" गोंडा, उत्तर प्रदेश: कस्टमर देवी लाल तिवारी का कहना है, "राहुल गांधी कभी गोंडा नहीं आए, और यही सबसे बड़ा मुद्दा है। जब चाय बेचने वाला खुद दलित है, तो वह दो अलग-अलग कप कैसे रख सकता है? वे हर चीज़ का राजनीतिकरण करना चाहते हैं..."0
0
Report
शामली में अंकित बालियान हत्या: पत्नी के सवाल, गिरफ्तारी पर पुलिस पर दबाव
Noida, Uttar Pradesh:शामली, UP: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या पर उनकी पत्नी सीमा कहती हैं, "कल उन्होंने हमें कुछ नहीं बताया। उन्होंने सिर्फ़ इतना कहा कि जांच चल रही है और भरोसा दिलाया कि सब कुछ हो जाएगा। उन्होंने हमसे कुछ समय मांगा और कहा कि कार्रवाई हो रही है। लेकिन पुलिस प्रशासन से मेरा सवाल है: जब उन लोगों के चेहरे दिख गए हैं, और कई वीडियो घूम रहे हैं, जिसमें पीली पगड़ी पहने एक व्यक्ति का वीडियो भी है, तो उनमें से کسی को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? उनके चेहरे साफ़ दिख रहे हैं, और सब कुछ सबके सामने है, फिर भी उनमें से एक को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। इसके पीछे क्या वजह या मजबूरी है؟ शामली, UP: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या पर उनकी पत्नी सीमा कहती हैं, "DM और SP हमसे मिलने आए थे, लेकिन उन्होंने हमें यह नहीं बताया कि क्या कार्रवाई हो रही है, किसे गिरफ्तार किया गया है, या आगे क्या कार्रवाई हो सकती है। हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है..."0
0
Report
Advertisement
आगरा: संविधान के मुताबिक कानून, मौलाना बयान पर मुस्लिम समाज की दृढ़ प्रतिक्रिया
Agra, Uttar Pradesh:मौलाना साजिद रशीदी का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। बयान में उन्होंने देश में इस्लामिक कानून लागू करने व शरिया कानून का हवाला देकर अपराध रोकने की वकालत की। लेकिन इस बयान को लेकर हिंदुस्तान और खासकर आगरा के मुस्लिम समाज की राय बिल्कुल अलग नजर आ रही है। आगरा के मुस्लिम समाज का साफ कहना है कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां संविधान सर्वोपरि है। लोगों का कहना है कि देश में कानून संविधान के मुताबिक ही चलना चाहिए। मुस्लिम समाज के लोगों ने मौलाना के बयान से दूरी बनाते हुए कहा कि किसी भी अपराध के खिलाफ कार्रवाई देश के मौजूदा कानून के तहत होनी चाहिए। उनका कहना है कि किसी व्यक्ति के बयान को पूरे मुस्लिम समाज की सोच नहीं माना जा सकता। यानि सोशल मीडिया पर वायरल बयान के बीच आगरा से साफ संदेश सामने आया है—देश संविधान से चलेगा और कानून सबके लिए बराबर होगा。0
0
Report
खाटूधाम में आस्था का सैलाब: 14 कतारों से श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन किए
Sikar, Rajasthan:खाटूधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14 कतारों से होकर श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन एंकर सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे की प्रसिद्ध धार्मिक खाटूधाम में रविवार को बाबा श्याम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने दर्शन की 14 कतारों से होकर बाबा श्याम के दरबार में पहुंचकर शीश नवाया और अपनी मनोकामनाएं मांगीं। मंदिर परिसर में बाबा श्याम का सतरंगी फूलों से मनमोहक श्रृंगार किया गया जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन व्यवस्था की गई। दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए मंदिर कमेटी के कर्मचारी एवं सुरक्षा गार्ड्स व्यवस्थाओं में जुटे रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीवाईएसपी राजेश कुमार जांगिड़ एवं थानाधिकारी इन्द्राज मरोडिया के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात रहा। पुलिस जवानों के साथ होमगार्ड्स, आरएसी जवान एवं श्री श्याम मंदिर कमेटी के सुरक्षा गार्ड श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और दर्शन व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग कर रहे हैं। खाटूधाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक पुलिस भी मुस्तैद रही। पुलिसकर्मी प्रमुख मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तैनात रहकर यातायात को सुचारू बनाए रखने में जुटे रहे।0
0
Report
कैथल में मंत्री मनोहर लाल ने आनंदम् वृद्ध सेवा आंगन का शिलान्यास किया
Kaithal, Haryana:कैथल पहुंचे कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल ने आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में गांव दयोरा में बनने वाले आनंदम् वृद्ध सेवा आंगन का शिलान्यास किया। सर्व जन सुखाय सेवा ट्रस्ट, कैथल की ओर से वृद्धजनों के कल्याण और सेवा के उद्देश्य से इस वृद्ध सेवा आंगन का निर्माण करवाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि समाज में जनसेवा की भावना जागृत होना सकारात्मक पहल है और लोग बढ़-चढ़कर सेवा कार्यों में भाग ले रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों की सराहना करते हुए कहा कि गांव दयोरा में आनंदम् के नाम से बनने वाला यह वृद्ध आश्रम 60 कमरों का होगा, जिसमें वृद्धजनों के कल्याण और सेवा की व्यवस्था की जाएगी। लद्दाख के सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट का कैथल से होगा लाइव ट्रांसमिशन मनोहर लाल ने बताया कि लद्दाख में सौर ऊर्जा का एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट लगाया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट का लाइव ट्रांसमिशन कैथल में आकर होगा और इसके बाद कैथल से आगे बिजली का डिस्ट्रीब्यूशन किया जाएगा। उत्तराखंड में स्टेज शुद्धिकरण के मुद्दे पर बोले मनोहर लाल कांग्रेस द्वारा उत्तराखंड में स्टेज के शुद्धिकरण को लेकर उठाए गए मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोहर लाल ने कहा कि जिन लोगों को ऐसी फालतू की बातें करनी होती हैं, वे ही इस तरह के काम करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वहां ऐसा कुछ हुआ होगा। उनके अनुसार इस तरह की बात न तो उचित है और न ही सहनीय है। अगर वास्तव में ऐसा कुछ हुआ है तो इसकी जांच करवाई जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। कैथल के एलिवेटेड पुल पर दोबारा होगा रिव्यू कैथल में प्रस्तावित एलिवेटेड पुल को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में इस योजना को दिया था। बाद में जब इसका रिव्यू करवाया गया तो सामने आया कि सड़कें इतनी चौड़ी नहीं हैं और एलिवेटेड पुल के लिए जितनी जगह की आवश्यकता है, उतनी उपलब्ध नहीं है। इसलिए इस योजना का दोबारा रिव्यू करवाकर नया प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सवाल पर बोले—विधानसभा वाले जाने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से जुड़े सवाल पर मनोहर लाल ने कहा कि विधानसभा में क्या होता है, यह विधानसभा वाले जानें। उन्होंने कहा कि वे लोकसभा में जाते हैं और वहां क्या होता है, उसके बारे में ही बता सकते हैं। कांग्रेस के व्यवधान पर साधा निशाना संसद के सत्र में कांग्रेस द्वारा किए गए व्यवधान को लेकर मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने सत्र में जिस तरह व्यवधान डालने का मन बना रखा था, उसके कारण पूरा सत्र इसी तरह चलता रहा और आखिरी दिन तक भी सदन सुचारू रूप से नहीं चल पाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने व्यवधान डालने का जो रास्ता चुना है, वह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है और जनता भी इस बात का विरोध करती है। सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर दी प्रतिक्रिया सरकारी स्कूलों में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक और मीडिया द्वारा वीडियो नहीं बनाए जाने के मुद्दे पर मनोहर लाल ने कहा कि यह बहुत जरूरी है, क्योंकि यह देखना आवश्यक है कि कौन व्यक्ति किस मानसिकता के साथ स्कूल में आ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति की मानसिकता सही है तो वह अनुमति लेकर स्कूल में जा सकता है। बाइट : मनोहर लाल, कैबिनेट मंत्री0
0
Report
Advertisement
