Back
Kaushambi212207blurImage

Kaushambi: पुलिस लाइन में रंगों के साथ मनी होली, भाईचारे का दिया संदेश

Ali Mukteda
Mar 16, 2025 11:09:50
Manjhanpur, Uttar Pradesh

होली के पावन पर्व पर कौशांबी पुलिस लाइन में रंगों से भरा अनोखा नजारा देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जवानों ने अबीर और गुलाल लगाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। SP बृजेश कुमार श्रीवास्तव खुद जवानों के साथ होली के रंग में रंगे नजर आए। पुलिसकर्मियों ने गले मिलकर शुभकामनाएं दीं और जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया। पुलिस प्रशासन, जहां कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्पर है, वहीं होली का यह अनोखा जश्न माहौल को खुशनुमा बना गया।

1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|