योगी आदित्यनाथ कानपुर में जनसभा करेंगे, 730 करोड़ की योजनाएं घोषित
Kanpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानपुर पहुंचे। राजकीय इंटर कॉलेज चुन्नीगंज में कार्यक्रम स्थल पर जनसभा को संबोधित करेंगे।कार्यक्रम में 730 करोड़ की योजनाओं की योगी देंगे सौगात, 432 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास,1 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र, 5 हजार लाभार्थियों को 191 करोड़ का ऋण योजना का लाभ, 8087 युवाओं को टेबलेट और स्मार्ट फोन का वितरण होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री पहली बार जनप्रतिनिधियों के साथ सीसामऊ उपचुनाव सीट को लेकर मंथन करेंगे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वीडी सतीशन बने केरल के नए सीएम
Ayyampuzha, Kerala:केरल के विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी. इसके बाद से लगातार केरल के नए सीएम को लेकर चर्चा हो रही थी. इस चर्चा पर विराम लग गया है. कांग्रेस ने सीएम का ऐलान कर दिया है, वीडी सतीशन केरल के नए सीएम होंगे.साल 2021 में वीडी सतीशन केरल में विपक्ष के नेता बनाए गए थे. विपक्ष में रहकर भी वो लगातार जनता की आवाज उठाते रहे, जिसका नतीजा ये हुआ कि अब कांग्रेस ने उनपर भरोसा जताते हुए सीएम बनाया है. कांग्रेस के कई विधायक केसी वेणुगोपाल के पक्ष में थे, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने अंततः जनता और संगठन के मूड को प्राथमिकता दी. सतीसन की जनप्रिय छवि, चुनावी जीत में उनका नेतृत्व और ग्राउंड स्तर पर कार्यकर्ताओं का समर्थन. इन सब कारणों से वेणुगोपाल को दरकिनार कर सतीसन को मुख्यमंत्री चुना गया.
