Back
कानपुर: जिंदा रहने पर मौत घोषित, कागजों में फिर जीवित, राशन DL से नाम कटना
PPPraveen Pandey
Feb 27, 2026 13:55:12
Kanpur, Uttar Pradesh
कानपुर
SLUG-पहले जिंदा को मरा घोषित किया फिर बाद जिंदा किया
5 महीने बाद फिर जिंदा हुआ कागज में मुर्दा थ
-आस्पताल ने जिंदा युवक का डेथ सर्टिफिकेट बनाया
राशन कार्ड-डीएल से नाम कटा
एंकर-कानपुर के मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल में जिस युवक को जिंदा रहते हुए भी मुर्दा घोषित कर दिया गया था वह कागजों में फिर से जीवित हो गया है। पांच महीने पहले उसका डेथ सर्टिफिकेट जारी हो गया था। उससे उसका नाम राशन कार्ड और डीएल से कट गया था।
काफी मशक्कत के बाद अब उसका बायोमेट्रिक अपडेट हो गया है। इसका डेथ सर्टिफिकेट जारी करने वाले को अस्पताल प्रशासन ने हटा दिया है। आधार कार्ड अपडेट होते ही उसकी मदद से दूसरे सभी दस्तावेज भी सही कराना होगा।
V/O -दरसल गोविंद नगर के गौरव शाहू निराला नगर के रहने वाले हैं। गोविंद लावारिस लोगों का अस्पतालों में एडमिट और अंतिम संस्कार करते हैं। गौरव शाहू ने बताया - 7 सितंबर को एक लावारिस मरीज को मुरारी लाल चेस्ट अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद मरीज की 12 सितंबर 2025 को मौत हो गई।
डॉक्टरों की लापरवाही से मेरा आधार कार्ड जो पैरोकारी में लगा था, मुझे डिसीज (मृत्यु) घोषित कर दिया । फिर मैंने उस लावारिस लाश का अंतिम संस्कार किया था। इसके बाद मेरा आधार कार्ड इन वैलिड हो गया
गौरव बताते हैं जब हम जनवरी ।2026 में सरकारी राशन की दुकान से राशन लेने पहुंचे तो मेरा नाम कटा हुआ था। मुझे लगा कि कोई गलती हुई होगी। मैं बैंक अकाउंट से पैसे निकालने की कोशिश की तो
वो भी ब्लॉक कर दिया गया था। मैंने सोचा ऐसा क्यों हो रहा है। फिर मैंने आधार कार्ड के बारे में जानकारी की तो वो इनवैलिड था। मेरा ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड सब रिजेक्ट हो गए थे। मुझे कुछ समझ में नहीं आया। फिर मैंने पता किया तो जानकारी हुई मैं तो मर चुका हूं।
पहले तो अस्पताल प्रशासन ने कह दिया कि ये हमारे वश में नहीं है। खुद को जिंदा साबित करने के लिए गौरव को काफी जतना करना पड़ा।
गौरव ने बताया- सभी कागजों के कैंसिल होने के बाद मुझे विभागों के चक्कर लगाते हुए करीब 1 महीने हो गए। मैने CMO ऑफिस में शिकायती पत्र दिया था। जिसके बाद मुझे CMO साहब ने 23 फरवरी को एक कैन्सेलशन का फार्म दिया। कैन्सेलशन फॉर्म सभी ऑफिस में सबमिट किया। परमिशन मिलने के बाद बुधवार को आधार कार्ड को अपडेट कराया है।
कानपुर में GSVM कॉलेज अक्सर ऐसे करनामों के लिए चर्चा में बना रहता है। करीब दो महीने पहले हैलट अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में युवक की मौत की सूचना पर पुलिस टीम हैलट पहुंची थी। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कागजी प्रक्रिया शुरू की। बेड के पास गए तो पता चला कि युवक जिंदा है।
इसके बाद डॉक्टरों और पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि वार्ड नंबर-12 में दो मरीज भर्ती थे। बेड नंबर-42 पर विनोद (42) और बेड नंबर- 43 पर 60 साल का लावारिस बुजुर्ग भर्ती था। असल में मौत लावारिस बुजुर्ग की हुई थी।
जूनियर डॉक्टरों ने बेड नंबर- 42 पर भर्ती दूसरे मरीज विनोद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने विनोद की फाइल पर लिखे नंबर पर फोन किया। फिर उसके साथी और घरवाले आए थे। इस मामले में यूपी के डिप्टी सीएम के निर्देश के बाद तीन कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया था。
मामला मीडिया की सुर्खियों में आया तो अब गौरव के डेथ सर्टिफिकेट हो केंसिल करके आधार अपडेट कराने के लिए मेल किया गया। इसके बाद BSNL ऑफिस पहुंच गौरव ने अपना आधार कार्ड अपडेट करवाया है। अब गौरव जल्द ही अपने अन्य कामों में कागज अपडेट करवाएंगे।
बाइट-गौरव शाहू-पीड़ित
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की ली गई
0
Report
0
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 27, 2026 15:18:410
Report
0
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 27, 2026 15:18:250
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowFeb 27, 2026 15:17:590
Report
PKPravesh Kumar
FollowFeb 27, 2026 15:17:450
Report
PKPravesh Kumar
FollowFeb 27, 2026 15:17:300
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
FollowFeb 27, 2026 15:17:020
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 27, 2026 15:16:400
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 27, 2026 15:15:310
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 27, 2026 15:15:120
Report
0
Report
0
Report
