icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
208005
VKVivek Krishna DixitFollow2 Mar 2026, 02:24 pm

फ़ाग का रंगारंग कार्यक्रम

Kanpur, Uttar Pradesh:होली के मौके पर हर वर्ष 80 फिट रोड व्यापार मंडल की ओर से फाग का आयोजन किया जाता है,,, रंगारंग इस कार्यक्रम में कानपुर, महोबा और आसपास के जिलों से गायक आते हैं और लोकगीतों की प्रस्तुति होती है,,, 80 फीट रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि व्यापार मंडल का इस कार्यक्रम के माध्यम से उद्देश्य लोकगीतों को जीवंत रखने का होता है,, स्थानीय लोग होली के अवसर पर इस कार्यक्रम से पूर्ण मनोरंजन लेते हैं,,, अलग-अलग जगह से आए कलाकारों द्वारा दी हुई लोकगीतों की प्रस्तुतियां होली का अलग ही रंग जमाती हैं,, हर साल आयोजित होने वाली इस कार्यक्रम को इस बार भी भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है ।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शेखपुरा प्रशासन ने 13 राजस्व कर्मियों के निलंबन से कड़ा संदेश दिया

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा जिला प्रशासन ने बड़ी करवाई करते हुए हड़ताल पर रहने वाले 13 राजस्व कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। और सभी निलंबित कर्मचारी को जिला मुख्यालय स्थित भूमि सुधार उपसमाहर्ता कार्यालय रहने का आदेश दिया है। इस बड़ी करवाई पर डीएम शेखर आनंद ने कहा कि विभिन्न अंचलों में कार्यरत राजस्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर अनिश्चित हड़ताल पर थे जिसके कारण सरकार के योजनाएं प्रभावित हो रही थी। जबकि राजस्व कर्मचारी सीएम के समृद्धि यात्रा कार्यक्रम और अभी महत्वपूर्ण जनगणना कार्य में भी शामिल नहीं हो रहे थे। जिसे लेकर राज्य मुख्यालय के निर्देश पर सभी 13 राजस्व कर्मचारी को निलंबित किया गया है। गौरतलब है कि डीएम द्वारा निलंबित राजस्व कर्मचारी में जितु कुमार, अंचल कार्यालय, बरबीघा, दीपक कुमार भारती, अंचल कार्यालय, घाटकुसुम्भा, रंजीत कुमार दास, अंचल कार्यालय, चेवाड़ा, मृणु कुमार दास, अंचल कार्यालय, बरबीघा, सुभाष कुमार अंचल कार्यालय, घाटकुसुम्भा, सुनील कुमार, अंचल कार्यालय, शेखपुरा, ओमप्रकाश कुमार अंचल कार्यालय, शेखपुरा, नागेंद्र कुमार अंचल कार्यालय, अरियरी, कौशल कुमार, अंचल कार्यालय, शेखपुरा, पूजा कुमारी, अंचल कार्यालय, चेवाड़ा, नितिन कुशवाहा, अंचल कार्यालय, अरियरी, संदीप कुमार सिंह, अंचल कार्यालय, शेखपुरा, रवि रंजन कुमार, अंचल कार्यालय, शेखपुरा में कार्यरत राजस्व कर्मचारी को भूमि उपसमाहर्ता कार्यालय में रहने का आदेश जारी किया है।
0
0
Report

नीतीश के इस्तीफे के बाद NDA के पोस्टर बिहार के विकास पर चर्चा

Patna, Bihar:पटना, 2025 के विधानसभा चुनाव एक नारा दिया गया था एनडीए की तरफ से 25 से 30 फिर से नीतीश, इस नारे के साथ पूरे बिहार में पोस्टर्स लगाए गए थे और नीतीश कुमार के चेहरे पर 2025 का चुनाव लड़ा गया था, लेकिन अब जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिए और पूर्व मुख्यमंत्री हो गए तब से जो चीज दो दशकों से चली आ रही थी वह अब बदलनी शुरू हो गई, JDU कार्यालय के बाहर पोस्टर लगे जिनमें लिखा गया 'दो दशक बिहार के नवनिर्माण के लिए', दूसरे पोस्ट में लिखा गया 'दो दशक जन-जन के कल्याण के लिए'. पोस्टर में नीतीश कुमार के कार्यकाल में जो विकास कार्य हुए उसको दर्शाया गया है, पटना मेट्रो, राजगीर का ग्लास ब्रिज, स्टेडियम इसके बेटियों के स्कूल जाने की तस्वीर लगाई गई है. तो वहीं दूसरे पोस्टर में लिखा गया है एनडीए हम सब का है और सब मिलकर बिहार का विकास करेंगे
0
0
Report

सीवान जेल में अचानक छापेमारी, संदिग्ध कुछ नहीं बरामद

Siwan, Bihar:सीवान मंडल कारा में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अचानक छापेमारी की है।जिससे जेल परिसर में कैदियों और अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। डीएम विवेक रंजन मैत्रेय और एसपी पूरन कुमार झा के नेतृत्व में घंटों तक चली इस सर्च ऑपरेशन में जेल के हर वार्ड की बारीकी से तलाशी ली गई। इस दौरान जेल परिसर के सभी वार्डों, बैरकों और संवेदनशील जगहों की सघन जांच की गई।तलाशी अभियान कई घंटों तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। हालांकि इस पूरी कार्रवाई के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है।छापेमारी के बाद प्रशासन ने जेल प्रबंधन को सख्त निर्देश भी दिए हैं।जेल प्रशासन को जेल मैनुअल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की लापरवाही या अवैध गतिविधियों की गुंजाइश न रहे।
0
0
Report
Advertisement

हरीश रावत: चारधाम यात्रा भगवान भरोसे, धराली आपदा पर सरकार पर सवाल

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:हरीश रावत ने चारधाम यात्रा को भगवान भरोसे बताया ,धराली आपदा पर उठाए सवाल उत्तरकाशी उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होने वाली है और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चारधाम यात्रा को भगवान भरोसे बताया साथ ही यात्रा तैयारी को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। हरीश रावत ने कहा है कि अभी तक सरकार का कोई भी मंत्री चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर धरातल पर नहीं पहुंचा है और नहीं स्थानीय मीडिया से कोई संवाद किया है। इससे यह लगता है कि सरकार चारधाम यात्रा को लेकर गम्भीर नहीं है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह स्थिति काफी चिंता जनक बनी हुई है। गाड़ियों की पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है इसलिए इस समय की चारधाम यात्रा भगवान भरोसे है。
0
0
Report

महराजगंज में आइसक्रीम इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा कानून के तहत 2.55 लाख जुर्माना

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई के तहत अधोमानक तरीके से आइसक्रीम बनाने तथा लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले चार आइसक्रीम निर्माण इकाइयों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। इन इकाइयों पर 2 लाख 55 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। लैब परीक्षण में आइसक्रीम मानकों के अनुसार फैट और साल्ट की मात्रा नहीं पाई गई थी, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा विभाग को ऐसे आइसक्रीम निर्माण इकाइयों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
0
0
Report

लखनऊ भाजपा मुख्यालय जमीन: निगम-एलडीए के नए फॉर्मूले से रास्ता साफ

Lucknow, Uttar Pradesh:राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित भाजपा मुख्यालय की जमीन को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। जियामऊ स्थित जिस भूखंड पर पहले सीधे निर्माण की योजना थी, अब वह पूरी तरह नए फॉर्मूले के तहत आगे बढ़ेगी। बुधवार को नगर निगम सदन ने अहम फैसला लेते हुए जमीन को दीनदयाल उपाध्याय सेवा न्यास से वापस लेने और उसे सर्किल रेट पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) को बेचने का प्रस्ताव पास कर दिया। दरअसल, यह जमीन पहले दीनदयाल उपाध्याय सेवा न्यास को दी गई थी, लेकिन न्यास ने अचानक इसे लौटाने का निर्णय लिया। 7 अप्रैल को न्यास के सदस्य कृष्ण कुमार दीक्षित ने नगर निगम को पत्र लिखकर बजट की कमी के चलते निर्माण में असमर्थता जताई और जमीन वापस करने की बात कही। इसके बाद पूरी प्रक्रिया ने नया मोड़ ले लिया。 नगर निगम ने 22 सितंबर 2020 को करीब 5500 वर्गमीटर जमीन 90 साल की लीज पर सेवा न्यास को दी थी। जनवरी 2026 में इसे फ्रीहोल्ड करने का प्रस्ताव भी पास हुआ था, ताकि यहां भाजपा का प्रदेश मुख्यालय बन सके। लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत पहले यह जमीन नगर निगम से एलडीए को बेची जाएगी और फिर एलडीए इसे आगे हस्तांतरित करेगा。 सूत्रों के मुताबिक, एलडीए इस जमीन को भाजपा को बेच सकता है, जिससे मुख्यालय निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। इस नई प्रक्रिया से भविष्य में किसी भी प्रकार की कानूनी अड़चन से भी बचा जा सकेगा。 न्यास द्वारा जमीन लौटाने के दो दिन बाद, 9 अप्रैल को एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नगर आयुक्त गौरव कुमार को पत्र लिखकर जमीन एलडीए को देने का प्रस्ताव रखा। साथ ही सर्किल रेट के अनुसार भुगतान करने की सहमति भी दी गई। इसके बाद सदन से प्रस्ताव पास कराने की प्रक्रिया शुरू हुई। अब खसरा संख्या 196 की यह जमीन जल्द ही एलडीए के अधिकार में आ सकती है।
0
0
Report
Advertisement

नेपाल-भारत सीमा पर 100 रु से ऊपर के सामान पर शुल्क से सीमावर्ती बाजारों में हलचल

Motihari, Bihar:नेपाल में Zen z आंदोलन के बाद बने युवा सरकार बालेन् साह ने भारत से आयात होने वाले समानों पर टैक्स और बॉर्डर पर सख्ती कर दी गई है। महज 100 रु के अधिक के समानों पर नेपाल कस्टम शुल्क लागू कर दिया है। इसके कारण सीमावर्ती बाजार रक्सौल पर इसका असर पड़ने लगा है। बहुतायत नेपाली नागरिक रोजमर्रा के घरेलू समान खरीदारी के लिए सीमा पार के भारतीय बाजारों में आते हैं। सीमापार भारतीय बाजारों में रोजमर्रा की समान चावल, दाल, आटा, तेल, चीनी सहित घरेलू उपगोग की समान नेपाल के अपेक्षा भारतीय बाजारों में काफी सस्ता है। इसलिए नेपाल के लोग सीमापार से ही खरीदारी करते हैं। पहले सुरक्षा कर्मियों के द्वारा कोई रोकटोक नही था। लेकिन अब नेपाल सरकार के द्वारा 100 रु से अधिक कोई भी सामानों पर सीमा शुल्क लगाने के साथ बॉर्डर पर सख्ती करने से लोगो को परेशानी बढ़ गई। भारत नेपाल सीमा पर नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा में लगे आर्म्स पुलिस फोर्स( APF ) द्वारा 100 रु से अधिक के सामानों पर टैक्स से सबंधित माइकिंग भी किया जा रहा है। जो व्यक्ति 100 से अधिक के समान लेकर नेपाल जा रहे है उनका समान जप्त की करवाई भी किया जा रहा है। इस सबंध में उधोग वाणिज्य संघ उपाध्यक्ष माधव राजपाल ने कहा कि बहुत दिनों से नेपाल के व्यपारियो की मांग की थी सरकार ऐसी व्यवस्था करें की नेपाल के बाजारों में रौनक आए। नेपाल के ग्राहक जो भारत मे खरीददारी करते है वो नेपाल में ही ख़रीदारी करे। सरकार उसी पर काम कर रही है। वही रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आलोक कुमार का कहना है की नेपाल सरकार के इस निर्णय से सीमावर्ती बाजारों पर असर पड़ने लगा है। कोई ऐसी व्यवस्था बनाए जिससे दोनों देशों के बाजारों को लाभ हो। बाईट - माधव राजपाल- उपाध्यक्ष - उधोग वाणिजय संघ बिरगंज ( पीला शर्ट ) बाईट - आलोक कुमार - अध्यक्ष - चैंबर ऑफ कॉमर्स
0
0
Report
Advertisement

चांडोह यात्रा उत्सव में बैलगाडा दौड़ से भक्तों का उत्साह, छबिना की रंगत

Shirur, Maharashtra:शिरूर तालुक्यात सध्या भक्तीचा महापूर लोटलाय, निमित्त आहे चांडोह येथील ग्रामदैवत श्री भैरवनाथ महाराजांच्या दोन दिवसीय यात्रा उत्सवाचं! नवसाला पावणारा देव म्हणून ख्याती असलेल्या या देवस्थानच्या दर्शनासाठी केवळ जिल्हाच नव्हे, तर राज्याच्या कानाकोपऱ्यातून लाखो भाविकांनी चांडोहमध्ये गर्दी केलीय, या यात्रेचं खास आकर्षण ठरतंय ते म्हणजे पारंपरिक बैलगाडा शर्यतींचा थरार आणि भक्तीमय वातावरणात निघणारा छबिना. या दोन दिवसीय उत्सवामध्ये धार्मिक विधींसोबतच ग्रामीण संस्कृतीचं दर्शन घडवणारे विविध कार्यक्रम आयोजित करण्यात आलेत. मांडवडहाळे, मानाच्या काठीची पालखी आणि रात्रीच्या वेळी रंगणारा दिमाखदार छबिना सोहळा पाहण्यासाठी भाविकांची मोठी मांदियाळी पाहायला मिळतेय. इतकंच नाही, तर महाराष्ट्राची शान असलेल्या बैलगाडा शर्यतींनी यात्रेची रंगत अधिकच वाढवली आहे. तर रात्रीच्या वेळी लोकनाट्य तमाशाच्या माध्यमातून रसिक प्रेक्षकांसाठी करमणुकीची मेजवानीही देण्यात आली आहे.
0
0
Report

लखीमपुर खीरी थाना मितौली क्षेत्र में मिला शव, परिजनों का शक की गई हत्या।

Pavan Kumar DixitPavan Kumar DixitFollow11m ago
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी थाना क्षेत्र मितौली में निमचेनी से कानाखेड़ा मार्ग पर 40 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध अवस्था में शव मिला, 112 पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली ले गई जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह मृतक व्यक्ति थाना महोली जनपद सीतापुर गांव का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक यह सरसों पिराई के लिए पड़ोस के गांव शहीदपुर थाना मितौली गया हुआ था। क्षेत्राधिकार मितौली यादवेंद्र ने बताया मृतक की पहचान कर ली गई है हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है शीघ्र ही घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है।
0
0
Report
Advertisement

सड़क हादसे में मोटर साइकिल चालक की मौत; परिजन ने पोस्टमार्टम से इनकार

Munger, Bihar:सड़क दुर्घटना में मोटर साइकिल चालक की मौत। मुंगेर: संग्रामपुर थानान्तर्गत नवगाई पीपल पेड़ में टक्कर मारने से मोटर साइकिल चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गया।मृतक नशे में था वे संग्रामपुर की और जा रहा था।मृतक तारापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कसबा गांव के 54 वर्षीय प्रवीण कुमार झा पिता स्वर्गीय बालकृष्ण झा है।मृतक के भाई प्रणय कुमार झा ने जब समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संग्रामपुर पहुँचा तो पुलिस से पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करते हुए शव को अपने साथ घर ले गया।मृतक के भाई ने संग्रामपुर थाना को पोस्टमार्टम नही कराने को लेकर लिखित आवेदन दिया जिसमें किसी प्रकार की सहायता राशि नही मांगने की बात कही।मृतक के भाई ने बताया की 19 अप्रेल को घर में मेरी बेटी की शादी था,टेंट आदि बनकर तैयार था अब शादी कैसे होगा।इसलिए पोस्टमार्टम नही करायेगें।प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि परिजन के लिखित आवेदन पर शव को परिजन के हवाले कर दिया।उन्होने कहा परिजन पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। बाइट बड़ा भाई मृतक
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top