कानपुर देहात में ट्राली चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Jamalpur, Uttar Pradesh:कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र में हुई ट्राली चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अंगदपुर गांव के रहने वाले विष्णुकांत ने 20 जनवरी को बरौर थाने में एक युवक के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान अतुल दीक्षित, अनुज दीक्षित और मनोज दीक्षित इस वारदात में संलिप्त पाए गए। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ट्राली चोरी करके बेच दी थी और रुपये आपस में बांट लिए। पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
