कानपुर देहातः जरहौली गांव में गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस, गोलाबारी में एक युवक के घायल होने की आशंका
Khanpur Dilwal, Uttar Pradesh:थाना मंगलपुर क्षेत्र के जरहौली गांव में गोली चलने से गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी डेरापुर देवेंद्र सिंह और मंगलपुर इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। इस गोलाबारी में एक युवक भी घायल होने की भी सूचना है। पुलिस के मुताबिक, गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मगर घटनास्थल पर किसी पक्ष के द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई। फिर भी घटना की जांच कराई जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
