Back
पलेरा की दुल्हन लूट: सोना-चांदी-नगदी के साथ फरार, रिश्तेदारों के सहयोग से
RSR.B. Singh
Mar 20, 2026 15:01:55
Tikamgarh, Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पलेरा कस्बे में ससुराल में शादी के 20 दिन बिताने के बाद सोने चांदी के आभूण व नगदी लेकर तथाकथित भाई के साथ आधी रात को घर से भागी लुटेरी दुल्हन, दूल्हे व उनके परिजन शादी कराने वाले विचौलियों की तलाश में जुटे, वही परिजनों की शिकायत के बाद भी पुलिस नहीं कर रही इस मामले में कोई कार्यवाही पीड़ित का आरोप। दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना कस्बे के वार्ड नंबर 18 का है, जहां निवासरत पुरषोत्तम जायसवाल उम्र 36 वर्ष का विवाह सासाराम निवासी महिला संध्या कुमारी से स्थानीय दलाल रघु व अन्य 4 से 5 लोगों के माध्यम से दो लाख रूपये देकर के परिजनों की उपस्थिति में एक दूसरे के गले मे जयमाला डालकर सम्पन्न हुआ था, विवाह उपरांत सब कुछ ठीक चल रहा था किंतु 14 मार्च की रात दुल्हन का तथाकथित भाई शाम को दुल्हन के घर आया और रात में घर पर ही रुका, रात्रि में जब पूरा परिवार खाना खाकर सो गया, तब दुल्हन बाथरूम जाने का बहाना बनाकर अपने कमरे से उठी और अपने भाई के साथ पहने हुए सोने चांदी के आभूषण व घर मे जो अन्य सामान व नगदी रखी थी लेकर फरार हो गई, सुबह जब घरवालों की नींद खुली तो दुल्हन रात्रि में आये अपने भाई के साथ गायब थी, इसके बाद परिजनों ने शादी कराने वाले स्थानीय विचौलिये रघु को काफी तलाशा किन्तु वह नहीं मिला, जिसके बाद आज थक हार कर पीड़ित पलेरा थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने भी महज खानापूर्ति कर उनका एक आवेदन लेकर जांच करने की बात कहकर उन्हें टहला दिया, असल मे इस पिछड़े बुंदेलखंड में खासतौर से दुरस्थ ग्रामीण इलाकों में काफी समय से इस तरह के संगठित गिरोह सक्रिय हैं जो ऐसे लोगों की तलाश में रहते है, जिनका विवाह उम्र बीत जाने के बाद भी नहीं हो पाया है, ऐसे लोगों को वे अपने जाल में फांसते है और विवाह का भरोसा देकर पैसे लेकर विवाह के नाम पर एकदूसरे के गले मे जयमाला डलवाकर विवाह करा देते है, कुछ दिनों तक तो सबकुछ ठीक चलता है और फिर मौका पाते ही दुल्हन सबकुछ लुटकर फरार हो जाती है, इस घटना के पूर्व भी जिले में कई घटनाएं इस तरह की घट चुकी है, किंतु पुलिस द्वारा कोई सख्त या ठोस कार्यवाही ना होने के चलते उम्र दराज या जिनकी शादी नहीं हो पाती ये लोग इनके झांसे में आकर इस प्रकार लूटते रहते है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 20, 2026 16:03:540
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 20, 2026 16:03:390
Report
SLSanjay Lohani
FollowMar 20, 2026 16:03:260
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 20, 2026 16:03:080
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 20, 2026 16:02:490
Report
0
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 20, 2026 16:02:200
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 20, 2026 16:01:490
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowMar 20, 2026 16:01:340
Report
PPPoonam Purohit
FollowMar 20, 2026 16:01:050
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 20, 2026 16:00:440
Report
JSJAMNJAY SINHA
FollowMar 20, 2026 16:00:300
Report
APAVINASH PATEL
FollowMar 20, 2026 16:00:170
Report
RSR.B. Singh
FollowMar 20, 2026 15:49:12308
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowMar 20, 2026 15:48:52Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:ब्रेकिंग
जगदलपुर
आकाशीय बिजली गिरने ने स्कूली छात्र की मौत, बस्तर थाना क्षेत्र के झारतरई कि घटना, मृतक की पहचान 11वीं के स्कूली छात्र सिद्धार्थ कश्यप के रूप में हुई, छात्र अपने साथियों के साथ भैंसों को चराने जंगल की ओर गया था, छात्र लामकेर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत था, घटना के चलते गांव में पसरा मातम
368
Report