Back
चतरा में आसमानी कहर: तीन महिलाओं की मौत, संजय भुइयां का संसार उजड़ गया
DPDharmendra Pathak
Mar 20, 2026 15:15:48
Chatra, Jharkhand
चतरा में 'आसमानी कहर' का तांडव: तीन महिलाओं की मौत, उजड़ा संजय भुइयां का संसार
चतरा के पत्थलगड़ा प्रखंड में शुक्रवार को कुदरत का खौफनाक रूप देखने को मिला। बेमौसम बारिश और भीषण वज्रपात ने दो अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाओं की जान ले ली, जिससे पूरे जिले में शोक की लहर है। पहली हृदयविदारक घटना जेहरा गांव की है, जहां घर के आंगन में काम कर रही दो सगी बहनें, पूनम देवी और कल्याणी देवी, वज्रपात की चपेट में आ गईं। ये दोनों बहनें एक ही व्यक्ति, संजय भुइयां, की पत्नियां थीं। दोनों की एक साथ मौत से संजय का पूरा संसार उजड़ गया है। दूसरी घटना सिंघानी गांव की है, जहां महुआ चुन रही सम्मा परवीन की बिजली गिरने से मौत हो गई। ईद से ठीक पहले इस मुस्लिम परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे में एक बच्ची समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर पहुंचे सीओ उदल राम और पुलिस टीम जांच में जुटी है, वहीं ग्रामीण प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PCPUSHKAR CHAUDHARY
FollowMar 20, 2026 16:19:150
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 20, 2026 16:18:520
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 20, 2026 16:18:270
Report
SLSanjay Lohani
FollowMar 20, 2026 16:18:010
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 20, 2026 16:17:440
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 20, 2026 16:17:260
Report
VMVimlesh Mishra
FollowMar 20, 2026 16:17:110
Report
PSPramod Sinha
FollowMar 20, 2026 16:16:430
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 20, 2026 16:16:160
Report
VSVishnu Sharma
FollowMar 20, 2026 16:16:000
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 20, 2026 16:15:340
Report
RMRam Mehta
FollowMar 20, 2026 16:15:120
Report
494
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 20, 2026 16:05:13572
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowMar 20, 2026 16:04:58491
Report