icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209301
Akshay KumarAkshay KumarFollow25 Jan 2025, 05:49 am

Kanpur Dehat- पूर्व सैनिक पिता व सौतेले भाई की डंडे से पीटकर हत्या

Derapur, Uttar Pradesh:

डेरापुर थाना पुलिस ने पूर्व सैनिक पिता व सौतेले भाई की डंडे से पीटकर हत्या करने के मामले के आरोपी को मुंगीसापुर हाईवे के पुल के नीचे से गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस ने थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर दी। बताते चलें कि बीते 19 जनवरी को डेरापुर थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव निवासी पूर्व सैनिक सिद्धनाथ की उनके पहली पत्नी रानी देवी के पुत्र बॉबी उर्फ पुष्पराज ने पिता व दूसरी पत्नी नन्हीं के पुत्र अमित उर्फ बीरू की संपत्ति के विवाद के चलते बेडामऊ गांव में छटी कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद की रंजिश मानकर पिटाई कर दी जिससे घायल पिता को जिला अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया तथा सौतेले भाई अमित ने उपचार के दौरान एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया .

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन मार्केट में खुले नाले पर चाइनीज फूड वायरल; जांच

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के शालीमार गार्डन मार्केट में खुले नाले के ऊपर कथित तौर पर खुले में चाइनीज फूड तैयार कर ग्राहकों को परोसे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो में एक चाइनीज फूड की दुकान के आसपास खुले नाले का हिस्सा दिखाई दे रहा है। नाले के ऊपर और उसके बिल्कुल पास खाद्य सामग्री तैयार कर लोगों को परोसी जा रही है। खुले नाले के कारण गंदगी और संक्रमण का खतरा होने के बावजूद दुकान पर खुलेआम खाद्य पदार्थ बेचा जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित विभागों से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग हों रही है। खुले में खाद्य सामग्री तैयार होने से मक्खियों और अन्य कीटों के जरिए भोजन दूषित होने की आशंका रहती है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा पैदा हो सकता है। अब देखना यह है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग दुकान का निरीक्षण करता है या नहीं और नियमों का उल्लंघन मिलने पर क्या कार्रवाई की जाती है। वायरल वीडियो
0
0
Report

मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर कार आग बनकर जल उठी; चालक ने सुरक्षित बाहर निकाला

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में देर रात मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर चलती कार आग बनकर जल उठी। आग लगते ही चालक गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर बमुश्किल बाहर निकल गया; गनीमत रही समय रहते चालक निकल गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। काफी देर तक सड़क पर खड़ी कार धधकते जलती रही। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिविल लाइनों थाना पुलिस एवं फायर ब्रिगेड टीम; कड़ी मेहनत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। उत्तराखंड के काशीपुर निवासी कार स्वामी अपनी कार से काशीपुर अपने घर जा रहा था। मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर किले के पास की घटना।
0
0
Report

अशोक नगर मुंगावली में कांग्रेस का पेट के बल विरोध, दंडवत यात्रा निकली

Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोक नगर -मुंगावली में बदहाल नागरिक सुविधाओं पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, - जर्जर सड़कों और गंदगी के खिलाफ सड़क पर पेट के बल रेंगे कांग्रेसी, - गणेश शंकर विद्यार्थी चौराहे से नगर परिषद तक निकाली 'दंडवत यात्रा', - ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे अधिकारी, तो चौराहे पर ही शुरू कर दिया सुंदरकांड पाठ.... एंकर-मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के मुंगावली में आज नागरिक सुविधाओं की बदहाली को लेकर एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता तख्तियां थामे सड़कों पर पेट के बल रेंगते नजर आए। जर्जर सड़कें, गंदगी और बंद स्ट्रीट लाइटों जैसी समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सीधे नगर परिषद प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बतादे की-मुंगावली के गणेश शंकर विद्यार्थी चौराहे से शुरू हुई यह ‘दंडवत यात्रा’ नगर परिषद चौराहे तक पहुँची। प्रदेश कांग्रेस महासचिव यादवेन्द्र सिंह यादव और ब्लॉक अध्यक्ष शोभाराम राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पेट के बल रेंगकर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस का आरोप है कि नगर में बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह ठप हैं,नालियों की सफाई नहीं हो रही, मच्छरों का आतंक है, और पात्र लोगों को राशन व पीएम आवास योजना से वंचित रखा जा रहा है। हंगामे की स्थिति तब बनी जब प्रदर्शनकारी नगर परिषद पहुंचे, लेकिन ज्ञापन लेने कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। नाराज कांग्रेसियों ने वहीं सड़क पर बैठकर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। काफी देर चले भजन-कीर्तन के बाद पहुंचे कर्मचारियों ने ज्ञापन लिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ..!! बाइट-1 यादवेंद्र सिंह यादव( कांग्रेस प्रदेश महासचिव) बाइट-2 आशीष पालीवाल( बरिष्ठ कांग्रेस नेता) मुंगावली
0
0
Report
Advertisement

गाजियाबाद सड़क हादसे में छह साल की बच्ची की मौत, माँ गंभीर घायल

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में सड़क हादसे में छह साल की मासूम बच्ची इनामा की मौत हो गई, जबकि उसकी मां सुल्ताना गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बच्ची के पिता मोहसिन ने संबंधित थाना पुलिस को तहरीर देकर मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित की पत्नी अपनी बेटी के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में हुए हादसे में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। यहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मां को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया है। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हादसे के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पिता ने पुलिस को दी शिकायत में पूरे मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। पुलिस तहरीर के आधार पर हादसे के कारणों और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
0
0
Report

गाज़ियाबाद के कौशांबी में गैस सिलेंडर हादसे में 15 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना कौशांबी क्षेत्र के ग्राम भौवापुर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई, जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। बेटी को बचाने के प्रयास में उसके पिता भी झुलस गए। पुलिस को डायल-112 के माध्यम से घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना कौशांबी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सुल्तानपुर निवासी गुड्डू पुत्र राजाराम करण अपने परिवार के साथ ग्राम भौवापुर में किराए के मकान की चौथी मंजिल पर रहते हैं। खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई। गुड्डू, उनकी पत्नी और उनका बेटा किसी तरह बालकनी में बाहर निकल आए, जबकि उनकी 15 वर्षीय पुत्री कमरे के अंदर फंस गई। पुत्री को बचाने के लिए गुड्डू आग की चपेट में आये कमरे में पहुंचे, जिससे वह भी झुलस गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने 15 वर्षीय किशोरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गुड्डू की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

घुघरी में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, 16 घायल, अस्पताल-एम्बुलेंस पर सवाल

Mandla, Madhya Pradesh:MANDLA - घुघरी में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, 16 बच्चे घायल एंकर - मण्डला के घुघरी में शनिवार शाम स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलट गया। हादसे में करीब 16 बच्चे घायल हुए। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी को घुघरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, लेकिन यहाँ इलाज और एंबुलेंस व्यवस्था को लेकर परिजनों ने गंभीर सवाल उठाए। वीओ - घुघरी जनपद के बनेहरी गांव में छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों से भरा ऑटो अचानक पलट गया। ऑटो में संदीपनी विद्यालय, मॉडल विद्यालय और क्राइस्ट ज्योति विद्यालय के बच्चे सवार थे। हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों और पुलिस ने घायलों को घुघरी अस्पताल पहुंचाया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टर और चिकित्सा सुविधाएं नहीं होने से बच्चों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। गंभीर रूप से घायल 10 बच्चों को जिला अस्पताल मंडला रेफर किया गया, जबकि तीन बच्चों को परिजन निजी वाहन से मंडला ले गए। सबसे बड़ा सवाल एंबुलेंस व्यवस्था को लेकर खड़ा हुआ। परिजनों के मुताबिक शाम करीब साढ़े पांच बजे से रात साढ़े नौ बजे तक एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके बाद बच्चों को मंडला भेजने की प्रक्रिया शुरू हुई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ऑटो चालक के नशे में होने का आरोप लगाया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। हादसे के फौरन बाद एसडीएम संस्कार बावरिया जिला अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों और उपचार व्यवस्था देखी । 1 गम्भीर घायल बच्चे को जबलपुर रेफर किया गया है । मामले की पड़ताल की जा रही है ।
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी के शिवाला में सीवर लाइनों से बालू-boriयों के बरामदगी, जांच शुरू

JPJai Pal6h ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में शिवाला और नगवा समेत आधा दर्जन वार्डों की सीवर लाइनों में मिलीं बालू भरी बोरियां, पत्थर और लकड़ी का बुरादा। • मुख्य सीवर लाइन चोक कर सहायक गलियों में पानी ओवरफ्लो कराने और जलभराव पैदा करने की साजिश का आरोप। • जलकल विभाग ने भेलूपुर थाने में तहरीर दी, नगर निगम प्रशासन ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। • मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शिवाला वार्ड में अग्रवाल रेडियो के पास मौके पर निकलवाया बोरियां। • शुक्रवार रात शिवाला क्षेत्र में सीवर लाइन सफाई के दौरान करीब 12 बोरी बालू और अन्य सामग्री बरामद हुई। • सीवर लाइन और सरकारी परिसंपत्तियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले दोषियों की पहचान के लिए जांच शुरू। • महापौर बोले— पिछले 10 दिनों से सोशल मीडिया पर जलभराव की भ्रामक फोटो-वीडियो फैलाकर नगर निगम को टारगेट किया जा रहा था। • निचले इलाकों से पंपों के जरिए लगातार पानी निकाला जा रहा है, दर्जनों जलभराव प्वाइंट्स को समाप्त करने का दावा।
0
0
Report

बहराइच के नए DM राजेश पांडेय ने जीरो टॉलरेंस से काम करने की कसम खाई

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच के नए डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को जनपद बहराइच कोषागार में अपना पदभार ग्रहण किया। इसके उपरांत मीडिया से रूबरू होते हुये बहराइच के नये डीएम राजेश पांडेय ने बताया कि उनकी सर्विस की शुरुवात डिप्टी एसपी के पद से शुरू ہوئی थी, जिसका बाद उन्होंने UPSC की परीक्षा पास कर विभिन्न जनपदों के साथ ही उत्तराखंड में भी सेवा दे चुके हैं, मौजूदा समय में जालौन के बाद दूसरी पोस्टिंग बहराइच में बतौर जिलाधिकारी के रूप में हुई है, 자신의 प्राथमिकता बतातe हुए DM राजेश पांडेय ने बताया कि शिक्षा,चिकित्सा,स्वास्थ्य,कृषि,गो संरक्षण, सहित तमाम अहम बिंदुओ पर उनकी खास नजर रहेगी, शासन के निर्देशों के अनुरूप समस्त विभागों में जीरो टॉलरेंस पर काम की मॉनिटरिंग की जाएंगी, जहां कहीं लापरवाही मिली तो जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, शासन की प्राथमिकताओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों की गुणवत्ता, राजस्व मामलों के निस्तारण तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनसामान्य के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। मीडिया से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जनपद की भौगोलिक एवं सामाजिक परिस्थितियों को समझते हुए विकास कार्यों को गति देने तथा शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासन उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। श्री पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा चिकित्सा बेहतर व्यवस्था के साथ साथ शासन की मंशा अनुसार कार्य करते हुए इस जनपद के युवाओं के लिए कुछ अच्छा करना प्राथमिकता होगी। डीएम ने कहा कि कृषि प्रधान जनपद होने के नाते यहां पर कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं। डीएम ने कहा कि इसके लिए किसानों और जिम्मेदारों से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य किए जाने का प्रयास होगा। इसके अलावा इस ज़िले में अधिकारियों के साथ रणनीति बनाकर बाढ़ और कटान से निपटने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

गंगाघाट चा राजा’ का भव्य आगमनोत्सव, राजधानी मार्ग पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao : शुक्लागंज। गणपति बप्पा के भव्य आगमनोत्सव के साथ शनिवार को शुक्लागंज भक्तिमय हो उठा। ‘गंगाघाट चा राजा’ की भव्य आगमन यात्रा शुक्लागंज थाने के पास से शुरू होकर पूरी राजधानी मार्ग होते हुए साकेतपुरी पहुंची। यात्रा के दौरान रास्ते भर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से राजधानी मार्ग गूंज उठा। आगमन यात्रा में श्री निवास ध्वज पथक के ढोल-ताशों ने माहौल में जोश भर दिया। वहीं DJ YASH की भक्ति धुनों और राहुल महाकाल की विशेष प्रस्तुति पर श्रद्धालु जमकर झूमे। कनक शर्मा के मंच संचालन के बीच भव्य आतिशबाजी और साउंड-लाइट शो आकर्षण का केंद्र रहा। गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमा के दर्शन के लिए मार्ग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। श्री निवास ध्वज पथक के द्वारा साथ चल रहे ध्वज दर्जनों ढोल मंजीरे की धुन ने लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया। बच्चो के हाथों में ध्वज और मंजीरा लेकर बजाते हुए नजर आए। यात्रा में अनेक तरह की झांकियां देखकर लोगों में झांकियां को देखने के लिए उत्साहित रहे। साकेतपुरी पहुंचने के बाद अब ‘गंगाघाट चा राजा गणेशोत्सव समिति’ की ओर से 12वें वार्षिक गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वर्ष 2015 से शुरू हुई गणेशोत्सव की यह परंपरा अब क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल हो चुकी है। 14 दिनों तक चलने वाले महोत्सव में प्रतिदिन गणपति बप्पा की आरती, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भंडारा एवं सामुदायिक भोजन सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। समिति के अनुसार महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाज में एकजुटता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। आयोजक समिति ने भव्य आगमन यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया और आगामी 14 दिवसीय गणेश महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने की अपील की। यात्रा के दौरान पूर्व पालिका प्रतिनिधि राजेश गुप्ता और गोल्ड, मनोज मिश्रा, अभिलाष मिश्रा, शिवेंद्र सिंह बघेल, विकास, योगेश मिश्रा, आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे
0
0
Report
Advertisement

धनबाद मंडल के स्टेशन निरीक्षण में महाप्रबंधक ने यात्री सुविधाओं की समीक्षा की

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने शनिवार को धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक पतरातू स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने यात्री सुविधाओं, सुरक्षा और संरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद महाप्रबंधक ने एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में रेलवे से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इसके अलावा एनटीपीसी पकड़ी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट के अधिकारियों के साथ माल परिवहन और कोयला लदान से संबंधित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। महाप्रबंधक ने बानादाग साइडिंग का भी निरीक्षण किया और वहां माल लदान एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण का कार्यक्रम आगे भी जारी है。
0
0
Report

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की मांग को लेकर निकली शोभायात्रा

ACHALPUR, Uttar Pradesh:श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की मांग को लेकर निकली शोभायात्रा तुलसी सदन से अंबेडकर चौराहे तक निकली यात्रा, सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा प्रतापगढ़। श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति की मांग को लेकर शनिवार को विश्व हिंदू महासंघ के नेतृत्व में शहर में शोभायात्रा निकाली गई। तुलसी सदन से शुरू हुई शोभायात्रा अंबेडकर चौराहे तक पहुंची। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़ी मांग को लेकर जनजागरण किया।शोभायात्रा के समापन पर विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष रजत सक्सेना ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति की मांग को प्रदेश सरकार तक पहुंचाने की अपील की गई।महासंघ पदाधिकारियों ने कहा कि रामजन्मभूमि के बाद अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति की मांग को लेकर आवाज उठाई जा रही है। शोभायात्रा का उद्देश्य शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग को शासन तक पहुंचाना और लोगों को इस विषय के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम को लेकर संगठन की ओर से पहले से तैयारियां की गई थीं। जिलाध्यक्ष रजत सक्सेना ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शोभायात्रा की रणनीति तैयार की थी। इसमें यात्रा के आयोजन और कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर चर्चा हुई थी।शोभायात्रा में मंडल प्रभारी अनुज सिंह, किन्नर समाज की संजना नंद गिरी समेत महासंघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति की मांग को लेकर आगे भी लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से जनजागरण अभियान जारी रखा जाएगा।
0
0
Report

प्रॉपर्टी के लालच में कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां की पत्थर से कूचकर की निर्मम हत्या, हत्यारा गिरफ्तार

RavindraRavindraFollow6h ago
Deo Gaon, Uttar Pradesh:आज दिनांक 12.09.2026 को समय करीब 19:30 बजे आनंदी यादव उम्र करीब 50 वर्ष निवासिनी ग्राम चंद्रपुरवा, थाना सुमेरपुर, जनपद हमीरपुर, द्वारा अपनी माता रामश्री, उम्र करीब 74 वर्ष, के सिर पर से ईंट से प्रहार कर हत्या किए जाने की सूचना थाना सुमेरपुर पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर थाना सुमेरपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो दरवाजा खुलवाकर अंदर देखा गया तो रामश्री आंगन में मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। उनके सिर पर चोट के निशान पाए गए। आरोपी आनंदी यादव को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। जांच प्रचलित है।
0
0
Report
Advertisement

UP NEWS : रुपए मांगने पर बुजुर्ग पर डीज़ल डालकर आग लगाई,तीन पर केस दर्ज

Pilibhit, Uttar Pradesh:यूपी के पीलीभीत में एक बुजुर्ग पर डीजल डालकर आग लगाने का गांव के युवक पर आरोप लगा है आग से बुजुर्ग बुरी तरह झुलस गया आनन फानन में जिसके परिजन एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बुजुर्ग के पुत्र ने एक नामजद सहित 3 लोगों पर थाने में केस दर्ज कराया है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी है। दरअसल मामला पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के भीकमपुर गांव का है जहां के रहने वाले रामदास पुत्र बालक राम उम्र 50 वर्ष का कहना है कि गांव के रहने वाले राजेश कुमार के ऊपर उसके 62 हजार रुपए आ रहे है।आरोप है जब रामदास अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे थे तभी रास्ते में रामदास ने राजेश से रुपए मांगे आरोप है राजेश और उसके दोनों पुत्र गाली गलौज करने लगे इतने में राजेश का पुत्र डीज़ल ले आया तीनों ने पकड़कर रामदास के ऊपर डीज़ल छिड़ककर आग लगा दी। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। बुजुर्ग की पत्नी रामप्यारी जिन्हें सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची डॉक्टर रामबचन पटेल ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
0
0
Report

सरमथुरा में दहशत: पथराव, लूटपाट और हाईवे जाम से बाजार थम गया

Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा में असामाजिक तत्वों ने फैलाई दहशत, पुलिस पर पथराव- दुकानों में तोड़फोड़ धौलपुर-करौली टायगर रिजर्व के विरोध में 32वें दिन सरमथुरा में हालात बिगड़े, धरना स्थल पर आंदोलन शांतिपूर्ण रहा लेकिन शहर में असामाजिक तत्वों ने हाईवे जाम कर बाजार में लूटपाट-तोड़फोड़ कर दी, एसपी विकास सांगवान ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और पांचों सर्किल का अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। धौलपुर- सरमथुरा में शनिवार को हालात तनावपूर्ण हो गए। धरना स्थल पर आंदोलन शांतिपूर्ण जारी था, लेकिन असामाजिक तत्वों ने धौलपुर-करौली हाईवे पर पत्थर डालकर जाम लगा दिया और पुलिस वाहनों पर पथराव कर दिया। सूचना पर एसपी विकास सांगवान मौके पर पहुंचे और कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सुबह से बाजार बंद, लोगों में दहशत का माहौल: शनिवार सुबह से ही असामाजिक तत्वों की दहशत के चलते सरमथुरा का बाजार पूरी तरह बंद रहा। शहरवासी घरों में दुबके रहे और पूरे कस्बे में भय का माहौल बन गया。 बाईपास और करौली रोड पर रेस्टोरेंट-दुकानों में लूटपाट और तोड़फोड़: दोपहर में असामाजिक तत्वों ने बाईपास, करौली रोड, कैलादेवी तिराहा, अग्रवाल कॉलोनी और बाड़ी बस स्टैंड पर जमकर हंगामा किया। हाईवे और बाईपास पर रेस्टोरेंट, दुकानों और घरों में लूटपाट-तोड़फोड़ की और सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। अग्रवाल कॉलोनी में घरों पर पथराव से लोग भयभीत हैं। पुलिस पर पथराव, कई गाड़ियों के शीशे टूटे, पुलिस ने खदेड़ा: करौली रोड बाईपास पर समझाने पहुंची पुलिस पर पथराव किया गया, जिसमें सरमथुरा, मनियां, सैंपऊ सीओ और थाना पुलिस की गाड़ियों के शीशे टूट गए। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए पत्थरबाजों को खदेड़ा, हाईवे से पत्थर हटाकर जाम खुलवाया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया。 हाईवे पर यातायात बाधित, राहगीर हुए परेशान: हाईवे पर पत्थर डालकर जाम लगाने से लंबा जाम लग गया। धौलपुर-करौली मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने बाद में पत्थर हटाकर यातायात सुचारू कराया。 पुलिस की अपील- शांति बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें: पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि उपद्रव करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है और सख्त कार्रवाई की जाएगी。 पांचों सर्किल का बल तैनात, एसपी ने संभाला मोर्चा: एसपी विकास सांगवान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पांचों सर्किल के सीओ, थाना पुलिस और डीएसटी का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया है। पुलिस का कहना है कि स्थिति पर नजर है, हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0
0
Report

जयपुर में गणेश चतुर्थी पर ट्रैफिक प्लान बदलेगा, डायवर्जन और नो-व्हीकल जोन लागू

Jaipur, Rajasthan:गणेश चतुर्थी पर जयपुर में ट्रैफिक प्लान बदलेगा, कई रास्तों पर डायवर्जन। जयपुर गणेश चतुर्थी के अवसर पर 14 सितंबर को राजधानी जयपुर में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव रहेगा। मोती डूंगरी गणेश मंदिर सहित शहर के विभिन्न गणेश मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। मोती डूंगरी मंदिर के लिए QR कोड जारी किया गया है; इसे स्कैन कर पार्किंग उपलब्धता और यातायात की स्थिति की जानकारी ली जा सकेगी। मंदिर के आसपास सीमित पार्किंग को देखते हुए आमजन से रामनिवास बाग भूमिगत पार्किंग और राजस्थान यूनिवर्सिटी की पार्किंग का अधिकतम उपयोग करने की अपील की गई है। इन इलाकों में नो-व्हीकल जोन रहेगा: त्रिमूर्ति सर्किल से JDA चौराहा, RBI तिराहे से गणेश मंदिर के बीच रतनेशाही रोड और धर्मसिंह सर्किल से गणेश मंदिर तक नो-व्हीकल जोन रहेगा। इसके अलावा यातायात के दबाव के अनुसार कई मार्गों पर डायवर्जन किया जाएगा। शांति पथ, मालवीय नगर पुलिया, गोपालपुरा पुलिया, रामबाग चौराहा और RBI तिराहे की ओर से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। 15 जगह पार्किंग की व्यवस्था श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए की गई है; इनमें सुबोध कॉलेज, सुबोध स्कूल, राजस्थान यूनिवर्सिटी परिसर, सेंट्रल लाइब्रेरी, समाज विज्ञान विभाग, पटेल रोड, प्रशासनिक भवन और रामनिवास बाग भूमिगत पार्किंग शामिल हैं। रामनिवास बाग भूमिगत पार्किंग में करीब 1500 चार पहिया और 1000 दोपहिया वाहनों की क्षमता निर्धारित की गई है। इन प्रमुख मार्गों पर नो-पार्किंग व्यवस्था रहेगी: आरोग्य पथ से गांधी सर्किल, पृथ्वीराज टी-पॉइंट से रामबाग चौराहा, त्रिमूर्ति सर्किल से राजा पार्क चौराहा, रामबाग चौराहा से JDA चौराहा और JDA चौराहा से तुलसी सर्किल तक। पार्किंग से मंदिर तक जाने के लिए JCTSL बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी और मंदिर प्रशासन की ओर से पार्किंग स्थलों से मंदिर तक आने-जाने के लिए नि:शुल्क ई-रिक्शा की सुविधा भी रहेगी। JLN मार्ग से आने वालों को सलाह देते हैं कि मानसरोवर, सांगानेर और जगतपुरा क्षेत्र से अधिकतम टोंक रोड का उपयोग करें; अत्यावश्यक सेवाओं के वाहनों का संचालन निर्बाध रहेगा। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि गणेश चतुर्थी के दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग स्थलों का उपयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top