
UP- प्रदीप जैन ने टहरौली सड़कों की खराब हालत पर उठाई आवाज!
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उन्नाव जिले के औरस थाना क्षेत्र के अरौंदा गांव में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए 112 नंबर पर पुलिस को बुलाया। पत्नी अमीना ने पुलिस से बताया कि उसका पति नुरुलहसन आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। जब पुलिस पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने पहुंची, तो अमीना ने एक बड़ा खुलासा कर दिया। महिला ने बताया कि उसका पति पेट्रोल और डीजल का अवैध कारोबार करता है। उसने पुलिस को घर के पीछे छिपाकर रखे गए कई ड्रम भी दिखा दिए। पुलिस ने जब जांच की तो घर से 9 ड्रम, 300 लीटर पेट्रोल और 190 लीटर डीजल बरामद किया। पुलिस के अनुसार नुरुलहसन इलाके में आने वाले पेट्रोल-डीजल से भरे ट्रकों से सस्ते दामों पर तेल खरीदता था और बाद में उसे महंगे दामों में बेचता था। अब पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
शहर के BPL चौराहे पर खुले नाले की वजह से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है, और इससे दुर्घटना (हादसा) होने का खतरा बना हुआ है। खुले नाले से गड्ढे बन सकते हैं, जिससे वाहनों का संचालन मुश्किल होता है। रात में या बारिश के दौरान नाला दिखाई न देने से वाहन फंस सकते हैं या पलट सकते हैं। गंदगी और कीचड़ से बीमारियाँ फैलने का डर। ऐसी समस्याओं की अनदेखी गंभीर हादसों को जन्म दे सकती है।
मधुबन थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव में एक बंद घर को चोरों ने निशाना बना लिया। अज्ञात चोरों ने घर के आगे का ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। चोरी की घटना का आसपास के लोगों को भी भनक नहीं लगी। शनिवार को जब घर के सदस्य लौटे तो उन्होंने ताला टूटा देखा और शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची और जांच शुरू की। बताया गया कि यह घर अजय और संजय यादव का है, जो मुंबई में काम करते हैं। कुछ दिन पहले वे अपने परिवार सहित बलिया में एक शादी में गए थे। शनिवार को अजय किसी काम से गांव लौटा, तब जाकर चोरी का पता चला।