मधुबन थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव में एक बंद घर को चोरों ने निशाना बना लिया। अज्ञात चोरों ने घर के आगे का ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। चोरी की घटना का आसपास के लोगों को भी भनक नहीं लगी। शनिवार को जब घर के सदस्य लौटे तो उन्होंने ताला टूटा देखा और शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची और जांच शुरू की। बताया गया कि यह घर अजय और संजय यादव का है, जो मुंबई में काम करते हैं। कुछ दिन पहले वे अपने परिवार सहित बलिया में एक शादी में गए थे। शनिवार को अजय किसी काम से गांव लौटा, तब जाकर चोरी का पता चला।

UP News: बंद घर का ताला तोड़कर 10 लाख के गहने चोरी, परिजन लौटे तो मचा हड़कंप
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पुवायां में भैंसी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए जिला अधिकारी ने आज अधिकारियों के साथ वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गोमती और भैंसी नदी के संगम का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने नदी की जमीन पर कब्जा करने वालों पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने और नदी को कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए हैं जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने लगभग 1 किलोमीटर पैदल चलकर नदी की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। आपको बता दें कि भैंसी नदी विलुप्त होने की कगार पर है। जिस पर पड़े पैमाने पर कब्जा किया जा चुका है। इसे पुनर्जीवित करने के लिए चिन्हित किया गया है। जिलाधिकारी का कहना है कि जल्द ही एक बड़ा अभियान चला कर भैंसी नदी को पुनर्जीवित किया जाएगा और एक बार फिर से नदी में जलधारा बहती हुई नजर आएगी।