284002
झांसी में कुएं में गिरे दो किशोर, एक का रेस्क्यू जारी
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में मडिया महादेव मंदिर के पीछे बने कुएं में दो किशोर गिर गए। गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। एक किशोर को निकाल लिया गया है लेकिन दूसरे की तलाश जारी है। परिजन और महिलाएं गोविंद चौराहा मार्ग पर धरना देकर बैठ गए हैं वे अपने बच्चे को जल्दी से जल्दी निकालने की मांग कर रहे हैं। पुलिस और दमकल की टीम मिलकर दूसरे किशोर की तलाश में जुटी है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। परिवारवालों ने गोविंद चौराहे और कचहरी मार्ग को बंद कर दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
⚡ गनेशपुर में जमीन पर गिरा बिजली का तार, हादसे का खतरा
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती। नगर पंचायत गनेशपुर के वार्ड नंबर 12 स्थित ग्राम शेखपुरा में आंधी के चलते बिजली का तार जमीन पर गिर गया है। तार के जमीन पर पड़े होने से ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली का तार रास्ते में गिरा होने के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों के लिए यह स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित बिजली विभाग और स्थानीय अधिकारियों से तत्काल मौके पर पहुंचकर तार को हटवाने और विद्युत आपूर्ति की स्थिति की जांच कराने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी को रोका जा सके। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या का कितनी जल्दी संज्ञान लेते हैं।0
0
Report
सुलताना में खेजड़ी लकड़ी तस्करी: वन विभाग ने दो पिकअप जब्त किए
Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना में वन विभाग की कार्रवाई सुलताना में वन विभाग की टीम ने दो पिकअप गाड़ियां जब्त की दोनों पिकअप में भरी थी प्रतिबंधित खेजड़ी की लकड़ियां लकड़ी हरियाणा ले जाने की थी तैयारी, अलसुबह हुई कार्रवाई नाकाबंदी के दौरान पिकअप चालकों ने भागने का किया प्रयास विद्युत पोल को टक्कर मारकर भागे, वन विभाग ने पीछा कर गाड़ियां पकड़ी दोनों चालक मौके से फरार, तलाश में जुटी वन विभाग की टीम झुंझुनूं जिले के सुलताना थाना क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने अलसुबह गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए प्रतिबद्ध खेजड़ी की लकड़ियों से भरी दो पिकअप गाड़ियों जब्त की हैं। दोनों पिकअप में खेजड़ी की लकड़ियां भरकर हरियाणा ले जाने थीं। कार्रवाई के दौरान दोनों पिकअप चालक मौके से फरार हो गए। चिड़ावा वन विभाग की रेंजर सुमन कुमारी ने बताया कि वन विभाग की टीम रात्रि गश्त के दौरान चिड़ावा रेंज कार्यालय क्षेत्र में गश्त कर रही थी। अलसुबह सूचना मिली कि सुलताना कस्बे से प्रतिबंधित खेजड़ी की लकड़ियों से भरी पिकअप गाड़ियों के जरिए लकड़ी की तस्करी कर हरियाणा ले जाई जा रही है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने सुलताना बाइपास Road पर नाकाबंदी की। इसी दौरान किठाना मोड़ की ओर से आ रही पिकअप गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया गया। पिकअप चालकों ने वाहन रोकने के बजाय सड़क किनारे पड़े विद्युत पोल को टक्कर मारते हुए गाड़ियां भगाने का प्रयास किया। वन विभाग की टीम ने पीछा कर दोनों पिकअप गाड़ियाँ जब्त कर ली। जबकि दोनों चालक मौके से फरार हो गए। वन विभाग की ओर से दोनों वाहनों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। फरार लकड़ी तस्करों और पिकअप चालकों की तलाश में वन विभाग की टीम जुटी हुई है.0
0
Report
भरतपुर में कलेक्टर ने इंजीनियरों को दी सख्त हिदायत, बारिश बहाना अब नहीं चलेगा
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर जिला कलक्टर कमर चौधरी निकले सिटी राउंड पर, कलक्टर ने दी इंजीनियर्स को नसीहत, बारिश बंद हो गई अब बढ़ाओ काम की रफ्तार, लापरवाही बरतने पर इंजीनियर्स और संवेदको पर होगी कार्रवाही,अब नहीं चलेगा बारिश का बहाना, पीडब्ल्यूडी के कामों में देरी पर जताई नाराज़गी, वर्क स्पीड नहीं बढ़ी तो तय होगी जिम्मेदारी, ड्रेनेज के कामों को भी किया डीएम ने चैक, काली की बगीची,मुरवारा रोड़,आनन्द नगर,गोलपुरा रोड़, हीरादास सर्किल,आरबीएम के पीछे रीको रोड़,अछनेरा रोड़, सहित शहर की विभिन्न सड़को,फ्लाईओवर व आरओबी के कामो का किया निरीक्षण0
0
Report
Advertisement
राजस्थान के लिए यूनियन बैंक का बड़ा समझौता: वेतन खाते से विशेष सुविधा
Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान के विकास और राज्य कर्मचारियों को सौगात की दिशा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की पहल, मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री से महत्वपूर्ण मुलाकात जयपुर। राजस्थान में विकास, निवेश एवं बैंकिंग सेवाओं के विस्तार का लक्ष्य है राज्य सरकार के कर्मचारियों को बेहतर वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक सुब्रमणियन एस., अंचल प्रमुख हृषीकेश मिश्र, उपमहाप्रबंधक अम्बरीश, क्षेत्रीय प्रमुख अक्षत, जनसंपर्क एवं सरकारी व्यवसाय प्रमुख भारत भूषण मीणा तथा विधि प्रमुख श्वेता फौजदार ने माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाकात की। बैठक में राजस्थान सरकार एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच हुए समझौता ज्ञापन तथा वेतन खातों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही विशेष बैंकिंग एवं वित्तीय सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इनमें 3.50 करोड़ तक का दुर्घटना बीमा कवर, 20 लाख तक का सावधि जीवन बीमा कवर तथा रियायती ब्याज दर पर विभिन्न ऋण सुविधाएं प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त वेतन खाता धारक कर्मचारियों के लिए कई अन्य विशेष बैंकिंग एवं वित्तीय लाभ भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पात्र कर्मियों को इन सुविधाओं का लाभ बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध कराने की पहल की गई है, जिससे उन्हें बेहतर वित्तीय सुरक्षा एवं व्यापक बैंकिंग सुविधाएं मिल सकें। बैठक में इन सुविधाओं का अधिक से अधिक राज्यकर्मचारियों तक लाभ पहुंचाने तथा सरकारी विभागों एवं संस्थानों के साथ बैंकिंग संबंधों को और मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। यूनियन बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने राजस्थान की आर्थिक एवं विकासात्मक प्रगति में सक्रिय भागीदारी तथा राज्य सरकार एवं उसके कर्मचारियों को बेहतर बैंकिंग एवं वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। दोनों मुलाकातें सकारात्मक रहीं और राजस्थान सरकार और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच सहयोग को मजबूत करने तथा भविष्य की नई संभावनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण रहीं।0
0
Report
स्क्वाश में भारत को कांस्य; जॉशना चिनप्पा व सेनथिलकुमार ने मिश्रित डबल्स में पदक जीता
Noida, Uttar Pradesh:A hard-fought podium finish for India in Squash! Congratulations to Joshna Chinappa and Velavan Senthilkumar on securing the Bronze Medal in the Mixed Doubles event at the Asian Games 2026. The duo fought bravely till the final point in a closely contested semifinal against Hong Kong. Their determination and fighting spirit have earned India another medal. A commendable performance on the Asian stage.0
0
Report
भाजपा विधायक आर.एस. पथानिया ने लाइब्रेरी से किताबें हटाने के फैसले का स्वागत किया
Srinagar, Uttarakhand:BJP MLA R.S Pathania Welcomes Withdrawal of Books from Libraries BJP MLA R.S. Pathania has welcomed the government’s decision to withdraw books containing what officials have described as objectionable content from libraries in Jammu and Kashmir. Pathania said that if books contain material that is contrary to national values or factual historical accounts, such books should not be part of the education system. He questioned what teachers would teach students in schools and colleges on the basis of such books, stressing that educational institutions should provide students with factual and credible information. The government has said that thousands of books were screened and several were withdrawn or referred for further examination after concerns were raised over their content.0
0
Report
Advertisement
जोधपुर में तरंग शक्ति 2026: F-35 समेत 40 देश, भारत की रक्षा ताकत दिखी
Jodhpur, Rajasthan:जो़धपुर 26 सितंबर यानी आज से राजस्थान का सूर्य नगरी जोधपुर दुनिया की सबसे शक्तिशाली वायुसेनाओं का अखाड़ा बनने जा रहा है। भारतीय वायुसेना के सबसे बड़े बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास 'तरंग शक्ति 2026' का आज से औपचारिक आगाज हो चुका है। 12 अक्टूबर तक चलने वाले इस महाअभ्यास में लगभग 40 देश शामिल हो रहे हैं। इस बार का सबसे बड़ा आकर्षण है अमेरिका का 5वीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट F-35, जो पहली बार भारतीय सरजमीं पर किसी सैन्याभ्यास का हिस्सा बनने उतरा है। इसके अलावा फ्रांस के राफेल, यूएई के F-16 और भारत का स्वदेशी लड़ाकू विमान 'तेजस' भी रेगिस्तान के आसमान में अपनी ताकत दिखाएंगे। यह युद्धाभ्यास केवल जोधपुर एयरबेस तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जैसलमेर, बाड़मेर और फलोदी के हवाई क्षेत्र में 40 हजार फीट की ऊंचाई तक लड़ाकू विमान लाइव नेटवर्क-सेंट्रिक ऑपरेशनों, मिड-एयर रिफ्यूलिंग और पोकरण रेंज में सटीक बमबारी का अभ्यास करेंगे। पाकिस्तान सीमा के बेहद करीब आयोजित हो रहा यह अभ्यास, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की मजबूत वैश्विक स्थिति और रणनीतिक दबदबे का सीधा संदेश है। इस युद्धाभ्यास में लगभग 40 देश शामिल हो रहे हैं, जिनमें से 7 मित्र देश अपने सैन्य विमानों के साथ और 32 से अधिक देश पर्यवेक्षक (Observer) के रूप में भाग ले रहे हैं जोधपुर के आसमान में गरजते ये लड़ाकू विमान केवल सैन्य ताकत का प्रदर्शन नहीं हैं, बल्कि यह दुनिया भर की प्रमुख वायुसेनाओं के साथ भारत के प्रगाढ़ होते रक्षा संबंधों की एक बुलंद तस्वीर भी हैं।0
0
Report
कोटा में नया उपमहापौर कौन बनेगा? जानिए ताज किसके सर सजेगा
Kota, Rajasthan:कोटा महापौर के बाद अब कोटा उपमहापौर का चुनाव किसके सर सजेगा उपमहापौर का ताज कल महापौर अनसुईया गोस्वामी बनी कोटा की मेयर बीजेपी पार्षदों में से एक होगा उपमहापौर का दावेदार कोटा कांग्रेस की रखी गौतम ने किया उपमहापौर चुनाव का बहिष्कार0
0
Report
जोधपुर नगर निगम उपमहापौर चुनाव: भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जोधपुर नगर निगम में उपमहापौर पद के चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने पूर्व उपमहापौर अब्दुल करीम जॉनी को एक बार फिर प्रत्याशी बनाया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने विजय सिंह पवार को टिकट दिया है। शनिवार को भाजपा के शहर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, अधिवक्ता नाथू सिंह राठौड़ और प्रत्याशी विजय सिंह पवार नगर निगम कार्यालय पहुंचे और उपमहापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद भाजपा नेताओं ने कहा कि जिस तरह पार्टी ने महापौर चुनाव में जीत हासिल की, उसी तरह उपमहापौर चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी की जीत होगी। जबकि कांग्रेस ने पूर्व उपमहापौर अब्दुल करीम जॉनी पर फिर भरोसा जताते हुए उनका नामांकन दाखिल कराया। अब उपमहापौर पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। बाईट राजेन्द्र पालीवाल शहर जिलाध्यक्ष0
0
Report
Advertisement
ईसरदा पेयजल परियोजना से दौसा-सवाई माधोपुर में पानी की तस्वीर बदलेगी
Jaipur, Rajasthan:ईसरदा परियोजना से बदलेगी दौसा-सवाई माधोपुर की पेयजल तस्वीर जयपुर- दौसा और सवाई माधोपुर जिले के लोगों के लिए ईसरदा पेयजल परियोजना को लेकर बड़ी प्रगति सामने आई है। करीब 3,588 करोड़ रुपए की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने पर 1,256 गांवों और 6 कस्बों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य है। इससे करीब 35 लाख आबादी को लाभ मिलने की उम्मीद है। परियोजना के तहत 225 एमएलडी क्षमता का फिल्टर प्लांट तैयार हो चुका है। अब शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति शुरू करने की दिशा में काम आगे बढ़ रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार नवंबर तक शहरी क्षेत्रों में जलापूर्ति शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। ईसरदा परियोजना के जरिए दौसा और सवाई माधोपुर के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता को मजबूत करने की योजना है। परियोजना के पूरा होने के बाद बड़ी आबादी को नियमित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इससे पेयजल संकट वाले क्षेत्रों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।0
0
Report
चमोली में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, तापमान गिरा, ठंड बढ़ी
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:जनपद में मौसम का मिजाज बदल गया है। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, जबकि निचले इलाकों में बारिश हो रही है। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित नीति वैली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है。 मौसम में आए बदलाव के साथ ही चमोली में ठंड ने भी दस्तक दे दी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद मौसम काफी ठंडा हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही धाम और सीमावर्ती क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों को भी ठंड का सामना करना पड़ रहा है।0
0
Report
गोरखपुर में तेज हवा के साथ बारिश, शहर में सुरक्षा अलर्ट
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: शहर के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।0
0
Report
Advertisement
बिहार: महिला सुरक्षा के लिए पुलिस भर्ती बढ़ी, आरोपियों पर तेज़ कार्रवाई
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना इस संदर्भ में मुझे जानकारी नहीं है कि कौन किस थाने में बैठे हैं या कहाँ FIR करने के लिए गए हैं। यह जानकारी मुझे आप लोगों के माध्यम से मिली है। बिहार सरकार लगातार हर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए तत्पर है। किसी पीड़ित परिवार को परेशानी न हो और गलत काम करने वाला कोई व्यक्ति कानून से बच न पाए, इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है। आपने देखा है कि हाल की घटनाओं के बाद पुलिसिंग में भर्ती हमारी बेटियों को विशेष रूप से महिला सुरक्षा में लगाया गया है। यह सरकार का एक नया प्रयोग है और बेटियों की सुरक्षा के लिए उन्हें विशेष जिम्मेदारी दी गई है। घटनाएँ हुई हैं, जो निश्चित तौर पर दुखद और चिंताजनक हैं। लेकिन जिन लोगों ने अपराध किया है, उनके खिलाफ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। कई मामलों में 24 घंटे के अंदर आरोपियों को कानून के हवाले किया गया और सख्त कार्रवाई की गई। जमुई की घटना में भी आपने देखा कि आरोपियों को किस तरह गिरफ्तार किया गया। बिहार देश के उन राज्यों में है जहाँ बड़ी संख्या में बेटियों की पुलिस में भर्ती हुई है। करीब 40 हजार बेटियों को पुलिस सेवा में भर्ती किया गया है और महिला सुरक्षा के लिए उन्हें विशेष रूप से जिम्मेदारी दी जा रही है। इसलिए यह कहना कि सरकार बेटियों की सुरक्षा के लिए काम नहीं कर रही है, उचित नहीं है। घटनाएँ दुखद हैं। सरकार भी इससे दुखी है, लेकिन अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सरकार का प्रयास है कि कानून का इकबाल कायम रहे और बेटियों को पूरी सुरक्षा मिले। चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है। चुनाव आयोग का जो भी फैसला होता है, उसका सम्मान किया जाना चाहिए। लेकिन जब भी चुनाव होते हैं, विपक्ष अपनी सुविधा के हिसाब से चुनाव आयोग पर तरह-तरह के आरोप लगाता है। झारखंड में चुनाव हुआ, कर्नाटक में चुनाव हुआ, बिहार में चुनाव हो या बंगाल में—जहाँ विपक्ष को अपने पक्ष में परिणाम दिखता है, वहाँ सब ठीक है, लेकिन जहाँ NDA की बढ़त दिखती है या NDA की सरकार बनती है, वहाँ उन्हें गड़बड़ी और धांधली नजर आने लगती है। दृष्टिकोण एक जैसा होना चाहिए। SIR समेत कई मुद्दों पर चुनाव आयोग के सामने विपक्ष ने शिकायतें रखी हैं। चुनाव आयोग सभी शिकायतों और रिपोर्टों पर नियमानुसार विचार करता है और जहाँ जरूरत होती है, वहाँ कार्रवाई भी करता है। इसलिए चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर भरोसा रखना चाहिए। जहाँ तक अपराध और सांप्रदायिक घटनाओं का सवाल है, अपराधी का कोई जाति या धर्म नहीं होता। अपराध, अपराध होता है। सरकार भी इसी नजरिए से कार्रवाई करती है। जो कानून को अपने हाथ में लेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी—चाहे वह किसी भी जाति, धर्म या समुदाय का व्यक्ति हो। कानून सबके लिए समान है और किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी.0
0
Report
बाराबंकी: तेज हवा बारिश में पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, दो परिवार बाल-बाल बचे
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story: तेज हवा और बारिश में मकान पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे दो परिवार जनपद बाराबंकी के बेगमगंज कर्बला, सिविल लाइन स्थित दरगाह वज़न शाह बाबा की मजार परिसर में लगा एक पेड़ दो दिन से हो रही लगातार बारिश के बीच देर रात करीब 12 बजे तेज हवा के कारण अचानक पास के मकान पर गिर गया। पेड़ गिरने से मकान में रह रहे दो परिवार बाल-बाल बच गए। स्थानीय निवासी राशिद खान ने बताया कि रात में परिवार के सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिवार के लोग घबराकर बाहर की ओर भागे। पेड़ गिरने से मकान की छत पर रखी सीमेंट की टीन क्षतिग्रस्त हो गईं और छत को भी नुकसान पहुंचा। परिजनों के मुताबिक, पेड़ गिरने के बाद पूरी रात दहशत में गुजरी। सुबह स्थानीय सभासद को मामले की सूचना दी गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक नगर पालिका की ओर से पेड़ हटाने के लिए कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था। पेड़ रास्ते में गिरा होने के कारण परिवार के लोगों को घर से निकलने और आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है。 परिजनों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द पेड़ हटवाने और क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है。0
0
Report
जालौन में भारी बारिश से कच्चा मकान गिरा, एक व्यक्ति घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में कल से लगातार हो रही भारी बारिश से गिरा कच्चा मकान, मकान गिरने से मलबे में दबकर एक व्यक्ति हुआ मामूली घायल, मलबे में दबा खाने-पीने और गृहस्थी का सामान, एक बकरी भी मलबे में दबी, घर गृहस्ती का सामान और बकरी मलबे में दबने से व्यक्ति का हुआ नुकसान, जालौन के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के उदौतपुरा गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
