284001
झांसी में ईलाइट चौराहे पर अवैध होर्डिंग गिरने से तीन राहगीर हुए घायल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के ईलाइट चौराहे पर एक अवैध होर्डिंग गिरने से तीन राहगीर घायल हो गए। दोपहर के समय तेज हवा चलने से बल्लियों पर लगी होर्डिंग टूटकर गिर गई। लोहे की एंगिल लगने से तीनों व्यक्ति हल्के जख्मी हुए। जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाने और कार्रवाही के निर्देश देने के बावजूद यह घटना हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाजीपुर: नए SDPO के आते ही पुलिस ने फरार आरोपियों पर चेतावनी जारी
Hajipur, Bihar:हाजीपुर में सदर SDPO सुबोध कुमार के पदभार संभालते ही पुलिस एक्शन में नजर आई है। चकसिकंदर ओपी इलाके में जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के घर पुलिस ढोल-नगाड़े लेकर पहुंची। पुलिस ने इश्तेहार चस्पा कर आरोपियों को सरेंडर करने की सख्त चेतावनी दी है। साथ ही साफ कर दिया गया है कि तय समय में सरेंडर नहीं किया गया तो कुर्की-جب्ती की कार्रवाई की जाएगी। मामला इस्माइलपुर इलाके का है, जहां जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग हुई थी। गोलीबारी में राहुल नाम के युवक को गोली लगी थी। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी अशोक सिंह को गिरफ्तार किया था, जबकि दो आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं।फरार आरोपियों पर दबाव बनाने के लिए पुलिस अब उनके घर तक पहुंची और ढोल-नगाड़े बजाकर इश्तेहार की कार्रवाई की। पुलिस ने सार्वजनिक तौर पर चेतावनी दी कि आरोपी जल्द से जल्द कानून के सामने सरेंडर करें। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। इस अवधि में सरेंडर नहीं करने पर अदालत की प्रक्रिया के तहत उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। सदर SDPO सुबोध कुमार के पदभार संभालने के बाद हुई इस कार्रवाई को पुलिस की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है। अब फरार आरोपियों पर गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया है।0
0
Report
वैशाली में शराब माफिया चंदन सिंह की गिरफ्तारी से सियासत पर नया मोड़
Hajipur, Bihar:शराबबंदी वाले बिहार में बड़े शराब माफियाओं पर कार्रवाई ना के बराबर होती है जिस कारण बड़े शराब माफिया आराम से शराब का अवैध कारोबार करते है लेकिन वैशाली पुलिस ने इस बार बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के सबसे बड़े शराब माफिया सुमित कुमार उर्फ चंदन सिंह को पटना से गिरफ्तार कर लिया है।चंदन सिंह कितना बड़ा शराब माफिया है इसका अंदाजा उसपर दर्ज केस से समझा जा सकता है।चंदन सिंह पर महुआ थाना 14,भगवानपुर थाना में 2 और औद्योगिक थाना में शराब का 1 केस दर्ज है।हैरान करने वाली बात यह है कि चंदन सिंह का सम्बंध कई बड़े राजनेताओं से रहा है जिससे सम्बंधित कई फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।सबसे खास बात यह है कि चंदन सिंह महुआ नगर परिषद का चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहा था जिसको लेकर एक पोस्टर भी चंदन सिंह ने छपवाया था जिसमें उसने सीएम सम्राट चौधरी से शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग की थी।बताया जा रहा है कि सुमित कुमार सिंह उर्फ चंदन सिंह जिले का बड़ा शराब कारोबारी है जिसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है।चंदन सिंह की राजनीति में अच्छी पकड़ है और राजनेताओं से उसके सांठ गांठ और सम्पर्क होने की बात सामने आ रही है जिसकी जांच भी वैशाली पुलिस ने शुरू कर दी है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि शराब के इस बड़े नेटवर्क को तोड़ा जा सके।ऐसे में उम्मीद है कि चंदन सिंह पुलिस के सामने कई चौंकाने वाला खुलासा कर सकता है।लिहाजा देखना होगा कि शराब से करोड़ो की कमाई करने वाले इस माफिया का सम्बंध किन किन नेताओ से है और किसके संरक्षण पर वह शराब का अवैध कारोबार करता था。0
0
Report
गोपालगंज में गंडक नदी जलस्तर घटा; डुमरिया घाट में पानी एक फिट कम
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में गंडक नदी जलस्तर घटा; डुमरिया घाट में पानी एक फिट कम Victoria? नहीं. बैकुंठपुर के शीतलपुर में रिंग बांध टूटने के बाद 4 पंचायतों में बाढ़ का पानी फैल गया है बाढ़ पीड़ित छत व उचे स्थलों पर शरण लिए हुए हैं कल बुधवार को सुबह बैकुंठपुर में शीतलपुर में रिंग बांध टूट गया था वही कई जगह बांध पर दबाव था, जिसके बाद जल संसाधन विभाग के इंजीनियर मौके पर कैंप कर रहे हैं तथा तटबंधों की निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया था जो 24 घंटे निगरानी की जा रही है वही डीएम समीर सौरभ आला अधिकारियों के साथ बांध पहुँचे जहाँ निरीक्षण किया गया; डुमरिया घाट में पानी 1 फिट घट गया है और कुचायकोट में 75 सेंटीमीटर पानी घटा है जहाँ भी पानी घटने लगेगा इससे बांध का प्रेशर कम हो जाएगा बाइट- समीर सौरभ, डीएम, गोपालगंज0
0
Report
Advertisement
रिम्स में इलाज के दौरान निजी लैब्स की जांच पर मरीजों का जोर
Ranchi, Jharkhand:रांची के रिम्स में इलाज कराने पहुंचे मरीजों को जांच के लिए निजी जांच केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है। रिम्स के यूरोलॉजी विभाग में आने वाले कई मरीजों के हाथों में निजी क्लीनिक और जांच केंद्रों की रिपोर्ट देखने को मिल रही है। गुमला के भरनो से आए अमरदीप बताते हैं कि अपने पिता के इलाज के लिए वे रिम्स आए हैं और डॉक्टर ने सबसे पहले उनके पिता के लिए कुछ जांच प्रिसक्राइब कर दिए और मरीज को जांच कराने की बात कही गई। परिजनों के आरोप गंभीर हैं कि डॉक्टर ने निजी में जांच कराने को कहा जबकि अस्पताल में जांच सुविधा है। वही कोडरमा से आए एक अन्य मरीज ने बताया कि वह सिर्फ इलाज के लिए रिम्स आया है और यहां पर जो जांच लिखी गई थी, लोग बताते हैं कि रिम्स में लंबी कतार है और इसी वजह से उसने बाहर अपनी जांच कर ली। उनका कहना है कि इलाज के लिए सिर्फ रांची आना हुआ है और अगर लंबी वेटिंग है तो उसे यहां रुकने में कठिनाई है इसलिए उसने निजी में जांच करा लिया। वही पुरुलिया से आए किशोर साहब बाबू का कहना है कि उसे कैंसर है और उसकी जांच रिम्स में नहीं होती इसीलिए निजी अस्पताल में जांच करना है। रिम्स के PRO डॉक्टर शिशिर ने बताया कि जितनी भी जांच रिम्स में उपलब्ध है उसके लिए डॉक्टर बाहर जांच कराने के लिए फोर्स नहीं कर सकते, और अगर ऐसा मामला संज्ञान में आता है तो प्रबंधन उसे पर कार्रवाई भी करता है। हालांकि जांच में वेटिंग के बारे में उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं में सुधार जारी है और अब दो शिफ्ट में जांच कराई जा रही है।0
0
Report
विधायक शंकरलाल डेचा का सागवाड़ा दौरा: 20 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा ने ओबरी में 2 करोड़ की लागत से बनने वाले अटल गौरव पथ का शिलान्यास किया। वही डेढ़ करोड़ की लागत वाली खुमानपुर से करकटिया फला डामर सड़क, 2 करोड़ 40 लाख की लागत वाली मइड़ा मार्बल से परड़ा माताजी डामर सड़क और 15 करोड़ की लागत से बनने वाली अंबाड़ा से पाटली जोहरा डामर सड़क एवं मोरन नदी पर हाई लेवल पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इधर शिलान्यास समारोह को विधायक शंकरलाल डेचा ने संबोधित किया। विधायक शंकरलाल डेचा ने कहा कि गलियाकोट से डूंगरपुर जाने वाली यह सड़क लगभग 20 वर्ष पुरानी है। क्षेत्र की जनता लंबे समय से इसके निर्माण और सुधार की मांग कर रही थी। जनआकांक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए इसका प्रस्ताव राज्य बजट में भेजा गया, जिसे स्वीकृति मिली। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसे विभागों के माध्यम से लगभग ₹3,000 करोड़ के विभिन्न विकास कार्य जारी हैं। यह सब जनता के सही मताधिकार का परिणाम है। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सागवाड़ा के विकास में मिल रहे राज्य सरकार के सहयोग को जनता सदैव याद रखेगी।0
0
Report
अयोध्या नगर निगम दुर्गा पूजा-रामलीला के लिए दुरुस्त व्यवस्थाओं पर जोर देगा
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या नगर निगम में केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति की बैठक महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी की मौजूदगी में हुई। बैठक में दुर्गा पूजा और रामलीला के आयोजन को लेकर व्यवस्थाओं और तैयारियों पर चर्चा की गई। समिति के मुताबिक अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में करीब 300 स्थानों पर दुर्गा पूजा और करीब दो दर्जन स्थानों पर रामलीला का आयोजन होता है। बैठक में अलग-अलग पूजा समितियों और रामलीला आयोजकों की ओर से साफ-सफाई, पंडाल स्थलों, बिजली, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और अन्य समस्याओं को नगर निगम के सामने रखा गया। आयोजकों का कहना है कि दुर्गा पूजा और रामलीला अयोध्या का बड़ा पर्व है, जिसकी तैयारियां करीब दो महीने पहले से शुरू हो जाती हैं। आयोजन में नगर निगम के साथ जिला प्रशासन, पुलिस, PWD, सिंचाई विभाग, विकास प्राधिकरण और विद्युत विभाग समेत कई विभाग सहयोग करते हैं। वहीं महापौर ने बताया कि समितियों की समस्याओं को लिखित रूप में भी लिया गया है। इसके समाधान के लिए टीम गठित कर एक सप्ताह के भीतर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया कि 10 अक्टूबर से दुर्गा पूजा कार्यक्रम शुरू होंगे, ऐसे में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम तैयारियों में जुट गया है.0
0
Report
Advertisement
मुज़फ्फरनगर में अवैध असलाह तस्करों के खुलासे के साथ 3 गिरफ्तार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग पुलिस न किया अवैध असलाह तस्करो का खुलासा असलाह तस्कर पहुँचे थे हथियारो की खरीद फरोख्त के लिए पुलिस ने तीन तस्करो को मौके से किया गिरफ्तार नितेश उमंग व समीर को किया गया गिरफ्तार 4 पिस्टल 7 तमंचे और कार व बाइक मोबाईल बरामद आगामी चुनाव को लेकर हो रही थी असलाह की खरीदारी 1 वर्ष में 1100 असलाह व 2100 करतूस किये पुलिस ने बरामद थाना नगर कोतवाली पुलिसर ने किया खुलासा0
0
Report
कुशीनगर बांध मरम्मत के दौरान लाइट नहीं मिलने पर सांसद ने अफसरों को फटकार
Kushinagar, Uttar Pradesh:- टूटे बांध के मरम्मत कार्य में लापरवाही पर सांसद का फूटा गुस्सा - निरीक्षण करने पहुंचे सांसद ने अफसरों को जमकर लगाई फटकार - मौके पर लाइट की व्यवस्था नहीं मिलने पर नाराज हुए सांसद - मोबाइल की टॉर्च जलाकर सांसद ने देखा मरम्मत कार्य का रजिस्टर - रजिस्टर में व्यवस्थाएं चकाचक मिलने पर अफसरों से किए सवाल - करीब 4 घंटे तक मोबाइल की टॉर्च के सहारे मौके पर बैठे रहे सांसद - अफसरों ने जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा करने का दिया भरोसा - अहिरौलीदान-पिपरासी बांध टूटने से 25 गांव हुए थे प्रभावित - 28 सितंबर की रात 100 मीटर से ज्यादा हिस्सा बह गया था - बांध टूटने के बाद गांवों में घुसा था बाढ़ का पानी - मंगलवार को सीएम योगी ने भी बाढ़ प्रभावित इलाके का किया था हवाई सर्वेक्षण - बुधवार देर शाम सामने आया सांसद के निरीक्षण का वीडियो0
0
Report
बागपत में गैंगस्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति कुर्क
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में गैंगस्टर के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है...निर्भय की गैंगस्टर एक्ट के तहत करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है बागपत प्रशासन का संदेश साफ है...अपराध से कमाई और उस कमाई से खड़ी की गई संपत्ति, दोनों पर कार्रवाई होगी0
0
Report
Advertisement
टोडारायसिंह के ज्वार के खेत में शॉर्ट सर्किट से आग, एक बीघा जलकर राख
Tonk, Rajasthan:टोडारायसिंह, टोंक विद्युत लाइन के शॉर्ट सर्किट से फूट्या देवरा के समीप ज्वार के खेत में लगी आग किसान सत्यनारायण एवं प्रेमचंद माली के खेत में कट कर पड़ी थी ज्वार की फसल, अचानक आग लगने पर किसानों ने दी दमकल को सूचना, मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया आग को काबू, लेकिन इस बीच एक बीघा ज्वार की फसल जलकर हुई राख,0
0
Report
खेड़ा तिराहा पर सेवा संकल्प अभियान यात्रा का उच्च शिक्षा मंत्री ने स्वागत किया
Shahabad, Uttar Pradesh:वड़नगर वाराणसी से चली सेवा संकल्प अभियान यात्रा का शाहाबाद में गुरुवार को खेड़ा तिराहे पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी अपने विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ खेड़ा तिराहा पर पहुंची। यहां पर पहले से ही नगर अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू द्वारा स्वागत की तैयारियां कर रखी गई थी। जैसे ही पाली की ओर से सेवा संकल्प अभियान यात्रा ने नगर में खेड़ा तिराहे से प्रवेश किया वैसे ही दो बुलडोजरों पर सवार भाजपा के कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा प्रारंभ कर दी। सेवा संकल्प अभियान यात्रा में आगे आगे चलने वाले बाइक यात्रियों को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सेवा संकल्प अभियान यात्रा बासित नगर चौराहा, अल्लाहपुर तिराहा, नवीन मंडी स्थल, तहसील होते हुए ब्लॉक पहुंची। जहां पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, नगर अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू, जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत, अंकित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
राजस्थान में ऑटोमेटेड ट्रैक से ड्राइविंग लाइसेंस पास-फेल, 40% फेल
Jaipur, Rajasthan:अब ड्राइविंग लाइसेंस मिलना हुआ कठिन, कार के लाइसेंस की ट्रायल में 40 फीसदी आवेदक फेल - राजस्थान में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ी पहल, अब प्रशिक्षितों को ही मिल रहा ड्राइविंग लाइसेंस! - ऑटोमेटेड ट्रैक पर कम्प्यूटर बता रहा पास या फेल, फरवरी में तो 79 प्रतिशत आवेदक फेल हो गए थे जयपुर। राजस्थान के करीब 23 परिवहन कार्यालयों में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना उतना आसान नहीं रहा है। राजधानी जयपुर के जगतपुरा एडिशनल आरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब कठिन ट्रायल से गुजरना पड़ रहा है। इस कारण कार का लाइसेंस बनवाने वाले आवेदकों में से 40 फीसदी आवेदक फेल हो रहे हैं। राज्य के परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ी पहल करते हुए प्रदेश के 23 परिवहन कार्यालयों में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर ट्रायल को अनिवार्य कर दिया है। राज्य के 11 आरटीओ कार्यालयों और 12 डीटीओ कार्यालयों में अब कम्प्यूटर ही लाइसेंस के पास या फेल का फैसला कर रहा है। दरअसल यूं तो परिवहन विभाग के 35 कार्यालयों में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक बन चुके हैं। लेकिन इनमें से 23 कार्यालयों में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर लाइसेंस बनाए जा रहे हैं। राज्य में 13 आरटीओ कार्यालय हैं, इनमें से 11 में ऑटोमेटेड ट्रैक पर ही ट्रायल हो रही है। बचे हुए 2 कार्यालय, जिनमें जयपुर आरटीओ द्वितीय और अजमेर आरटीओ शामिल हैं, उनमें ट्रायल मैन्युअल ली जा रही है। ऑटोमेटेड ट्रैक पर ट्रायल के दौरान कैमरों के जरिए निगरानी की जाती है। लाइसेंस आवेदक के सही तरीके से गाड़ी चलाने या गलतियों के आधार पर कम्प्यूटर द्वारा अंक दिए जाते हैं। इसके बाद कम्प्यूटर ही पास या फेल का फैसला करता है। जयपुर आरटीओ प्रथम के जगतपुरा कार्यालय में पिछले 8 महीने के दौरान बड़ी संख्या में आवेदक फेल हुए हैं। 8 महीने में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का रिजल्ट - फरवरी में कुल 608 आवेदकों की ट्रायल, इनमें 305 आवेदक पास हुए - फरवरी में 266 आवेदक फेल, कार के लाइसेंस में 79 प्रतिशत आवेदक फेल - मार्च में 590 आवेदकों की ट्रायल, 348 हुए पास - मार्च में 204 आवेदक फेल हुए, कार में 60 फीसदी आवेदक फेल - अप्रैल में 2788 आवेदकों की ट्रायल, 1946 हुए पास - 718 आवेदक फेल हुए, कार के ट्रायल में 38 फीसदी आवेदक फेल - मई में 3529 आवेदकों की ट्रायल, 2469 आवेदक हुए पास - 765 आवेदक फेल हुए, कार के लाइसेंस में 33 प्रतिशत हुए फेल - जून में 2209 आवेदकों की ट्रायल, 1559 आवेदक हुए पास - 492 आवेदक फेल हुए, कार के लाइसेंस में 34 फीसदी हुए फेल - जुलाई में 2330 आवेदकों की ट्रायल, 1663 आवेदक पास हुए - 498 आवेदक फेल हुए, कार के लाइसेंस ट्रायल में 33 फीसदी फेल - अगस्त में 1361 आवेदकों की ट्रायल हुई, 905 आवेदक पास हुए - इनमें से 370 आवेदक फेल हुए, कार के लाइसेंस में 42 फीसदी फेल - सितंबर में 1779 आवेदकों की ट्रायल हुई, 1247 पास हुए - 429 आवेदक फेल हुए, कार के लाइसेंस में 38 फीसदी फेल कम्प्यूटराइज्ड ट्रायल, गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं ड्राइविंग लाइसेंस की ट्रायल की इस नई प्रक्रिया से अब अच्छी तरह वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के ही ड्राइविंग लाइसेंस बन पा रहे हैं। जगतपुरा के एडिशनल आरटीओ आदर्श सिंह राघव ने बताया कि जो वाहन चालक अच्छी तरह से वाहन नहीं चला सकते हैं, उनके लिए ड्राइविंग लाइसेंस की ट्रायल में पास होना असंभव है। यही वजह है कि अभी भी कार के लाइसेंस की ट्रायल में औसतन 38 से 40 फीसदी आवेदक फेल हो रहे हैं। परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग करते हैं। ट्रायल में अब किसी निजी कम्पनी का वित्तीय रूप से दखल नहीं है। सभी कार्यालयों में मारुति सुजुकी कम्पनी द्वारा सीएसआर गतिविधि के तहत ट्रैक संचालन किया जा रहा है। ऐसे में लाइसेंस की प्रक्रिया में गड़बड़ियों की गुंजाइश खत्म हो गई है और अब वास्तविक रूप से लाइसेंस पाने के योग्य आवेदकों को ही ड्राइविंग लाइसेंस मिल पा रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर गैसड़ी इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस व एसएसबी का संयुक्त गश्त अभियान
Kukur Bhukwa, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए इंडो-नेपाल बॉर्डर पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 01.10.2026 को भारत-नेपाल सीमा के संवेदनशील क्षेत्रों में जनपदीय पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने सीमावर्ती गांवों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी ली गई। सीमा क्षेत्र में होने वाली अवैध तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, मानव एवं गौ तस्करी, अवैध कटान, खनन तथा अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई। टीम ने ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों और संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद कर उन्हें जागरूक किया और अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। आमजन को भी कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। बलरामपुर पुलिस एवं एसएसबी द्वारा सीमा पर सतत निगरानी रखी जा रही है और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेंगे।0
0
Report
फैक्ट्रियों के गंदे पानी से धान की फसल बर्बाद, लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरे किसान
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। दही औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों से निकलने वाले दूषित पानी को लेकर किसानों का आक्रोश गुरुवार को सड़क पर दिखाई दिया। दही थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव की किसान महिलाएं लाठी-डंडे लेकर औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्रियों के बाहर पहुंच गईं और विरोध जताया। किसानों का आरोप है कि फैक्ट्रियों से निकलने वाला गंदा और दूषित पानी खेतों तक पहुंच रहा है। इससे खेतों में खड़ी धान की फसल बर्बाद हो रही है। किसान संदीप ने बताया कि स्टैंडर्ड स्लॉटरहाउस, सीमा एग्रो फूड समेत अन्य फैक्ट्रियों से निकलने वाला दूषित पानी खेतों से होकर गुजरता है। इससे खेतों में जलभराव होने के साथ फसल को भी नुकसान पहुंच रहा है। किसानों के मुताबिक कई बीघे धान की फसल बर्बाद हो चुकी है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार और एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से पूरे मामले की जानकारी लेने के साथ ही फैक्ट्रियों से निकलने वाले गंदे पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने की कार्रवाई की। वहीं, बताया जा रहा है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए एक फैक्ट्री को सीज करने की कार्रवाई भी की गई है। किसानों ने दूषित पानी की समस्या का स्थायी समाधान कराने और बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है।0
0
Report
मंदसौर में वैवाहिक विज्ञापनों से ठगी: पाकिस्तान कनेक्शन से 100+ मामले, 11 करोड़ से अधिक
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए ठगी करने वाले एक गिरोह के सदस्यों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है इस मामले में हैरान करने वाला एंगल आया है कि इस गिरोह के कनेक्शन पाकिस्तान के सरगनाओं से मिले हैं जिनके इशारे पर ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था पुलिस इस मामले में तफ्तीश में जुटी है इन ठाकुरों से 100 से ज्यादा मामलों में 11 करोड़ से ज्यादा की ठगी का खुलासा हुआ है0
0
Report
Advertisement
