icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अमृत लाल हत्याकांड: 15 दिन में खुलासे का आश्वासन, धरना स्थगित

Jaipur, Rajasthan:अमृत लाल हत्याकांड, 15 दिन में खुलासे के आश्वासन के बाद धरना स्थगित, 3 साल बाद भी पुलिस के हाथ खालीजालोर आहोर के भैंसवाड़ा निवासी अमृत लाल देवासी हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जालोर में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन मंगलवार को स्थगित कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) मोटाराम ने पीड़ित परिवार और प्रदर्शनकारियों को आगामी 15 दिनों के भीतर मामले का खुलासा करने का ठोस आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजनों ने धरने को 15 दिन के लिए टालने का निर्णय लिया। शिव सेना के नेतृत्व में प्रदर्शन, एसपी से लगाई न्याय की गुहार इसके पूर्व, अपने इकलौते बेटे के हत्यारों को सलाखों के पीछे भेजने की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने सोमवार को शिव सेना के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के सामने उग्र प्रदर्शन किया था। परिजनों ने जालोर पुलिस अधीक्षक (SP) से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई और कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे। मंगलवार दोपहर एएसपी मोटाराम ने धरना स्थल पर पहुंचकर समझाइश की और 15 दिन की मोहलत मांगी। क्या है पूरा मामला मृतक अमृत लाल की माता रतीदेवी और पिता चौपाराम के अनुसार: 27 जून 2023 अमृत लाल देवासी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता (गुमशुदा) हुआ था। 28 जून 2023: आहोर के धार तालाब में अमृत लाल का शव संदिग्ध अवस्था में तैरता हुआ मिला। घटना के तुरंत बाद माता-पिता ने आहोर थाने में हत्या की आशंका जताते हुए लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से लेकर अब तक परिजनों ने न्याय के लिए कई बार थाने और जिला कलेक्ट्रेट के चक्कर काटे, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। जांच में गंभीर लापरवाही घटना के समय पुलिस को तालाब से मृतक का मोबाइल फोन बरामद हुआ था। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि 3 साल बीत जाने के बाद भी पुलिस इस मोबाइल की फॉरेंसिक रिपोर्ट हासिल नहीं कर पाई है जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली और जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों की चेतावनी पीड़ित परिवार का कहना है कि वे पिछले तीन साल से सिर्फ आश्वासनों के भरोसे जी रहे हैं। यदि इस बार भी पुलिस ने दिए गए 15 दिनों के समय (आश्वासन) में हत्याकांड का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया, तो वे एक बार फिर उग्र आंदोलन और अनिश्चितकालीन धरने के लिए मजबूर होंगे।
0
0
Report

डेडीयापाड़ा में सांसद मनसुख वसावा ने AAP पर आरोप

Karantha, Gujarat:ડેડીયાપાડા તાલુકાના આગેવાનો અને પ્રતિષ્ઠિત નાગરિકોને પુસ્તક વિતરણ કાર્યક્રમ દરમિયાન સાંસદ મનસુખ વસાવાએ આમ આદમી પાર્ટી અને ધારાસભ્ય ચૈતર વસાવાના જેલવાસ મુદ્દે પોતાની પ્રતિક્રિયા વ્યક્ત કરી હતી. મનસુખ વસાવાએ જણાવ્યું કે ચૈતર વસાવાને થયેલી સજા ફરિયાદના આધારે અને કોર્ટની કાર્યવાહી બાદ થઈ છે, તેનો ભાજપ કે સરકાર સાથે કોઈ સંબંધ નથી. તેમણે આરોપ લગાવ્યો કે કેસની સુનાવણી દરમિયાન આમ આદમી પાર્ટીએ યોગ્ય કાનૂની મદદ કેમ ઉપલબ્ધ કરાવી નહીં અને તારીખ પર તારીખ પડતી રહી ત્યારે પક્ષના આગેવાનોએ કેમ ધ્યાન આપ્યું નહીં. તેને ખાતરી આપી કે 16 દિવસની બાળકીને જેલમાં રહેશે આ દુઃખદ બાબત છે અને બાળકીને વહેલી તકે રાહત મળે તે માટે તેઓ પ્રયત્નશીલ રહેશે. સાથે જ તેમણે સવાલ ઉઠાવ્યો કે જયારે બાળકની માતા ગર્ભવતી હતા ત્યારે આ બાબત કોર્ટેના ધ્યાન પર કેમ લાવવામાં આવી નહિ. સાંસદે વધુમાં આરોપ લગાવ્યો કે આમ આદમી પાર્ટી આ સમગ્ર મુદ્દાનો રાજકીય લાભ લેવા માટે સરકાર અને ભાજપની બદનામી કરવાનો પ્રયત્ન કરી રહી છે. જો પક્ષ ખરેખર ચૈતર વસાવાને મદદ કરવી માંગતો હોય તો ഹൈકોર્ટમાં અનુભવી વકીલો રોકીને કાનૂની લડત લડવી જોઇએ, શક્તિ પ્રદર્શનથી કોઈને ન્યાય મળતો નથી. મનસુખ વસાવાએ દાવો કર્યો કે આગામી દિવસોમાં ડેડીયાપાડામાં અન્ય રાજ્યોમાંથી લોકોને ભેગા કરીને શક્તિ પ્રદર્શન કરવાની તૈયારી થઈ રહી છે. જેનો હેતુ ચૈતર વસાવાને ન્યાય આપવાનો નહીં પરંતુ આમ આદમી પાર્ટીને મજબૂત કરવાનો છે. તેણે આદિવાસી સમાજને અપીલ કરતાં કહ્યું કે બહારથી આવતા નેતાઓના રાજકીય એજન્ડાથી સાવધાન રહેવું જોઈએ અને કોર્ટની પ્રક્રિયા પર વિશ્વાસ રાખવો જોઈએ. તેમણે ઉમેર્યું કે ભાજપને ચૈતર વસાવાને ફસાવીને કોઇ રાજકીય લાભ લેવાનો હેતુ નથી. અંતમાં મનસુખ વસાવાએ જણાવ્યું કે ચૈતર વસાવાએ પુર્વમાં જાહેરમાં જણાવ્યું હતું કે તેઓ મુખ્યમંત્રી અને નાયબ મુખ્યમંત્રીને મળી પોતાના કામ કરાવે છે. તેમણે આક્ષેપ કર્યો કે ચૈતર વસાવાના જેલવાસને લઈને આમ આદમી પાર્ટી રાજકીય સ્ટન્ટ કરી રહી છે અને આ સમગ્ર ઘટના પક્ષના રાજકીય લાભ માટે કરવામાં આવી રહી છે.
0
0
Report

गडचिरोली में TET पेपर फूट के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, CBI जांच की मांग

Gadchiroli, Maharashtra:गडचिरोली जिला कांग्रेस अनुसूचित जाती विभाग ने तात्कालिक अधिकारी को ज्ञापन देकर TET पेपर फूट के विरोध सहित CBI जाँच की मांग की। रजनीकांत मोटघरे के नेतृत्व में आंदोलन सामने आया। NEET के बाद फिर TET पेपर फूट से उम्मीदवारों को आर्थिक व मानसिक नुकसान हुआ। पेपर फूट की घटनाओं की CBI जाँच कर मुख्य सूत्रधारों को फांसी की सजा देते हुए परीक्षा ऑनलाइन पद्धति से कराने और उम्मीदवारों को मुआवजा देने की मांग की गयी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राज्य मंत्री दादा भुसे से इस्तीफा देने की भी मांग की गयी। तुरंत कार्रवाई न होने पर जिले में तीव्र आंदोलन का संकेत दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व महिला घायल, विधायक ने पहुंचाया अस्पताल रेउसा (सीतापुर)। रेउसा-बि

RKRamendr KumarFollow4m ago
Bamhnawa, Uttar Pradesh:अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व महिला घायल, विधायक ने पहुंचाया अस्पताल रेउसा (सीतापुर)। रेउसा-बिसवां मार्ग पर अकसोहा गांव के निकट सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक और उसकी सास गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कालीमापुर निवासी 25 वर्षीय भानू पुत्र सोनेलाल अपनी सास लल्ली देवी, पत्नी बिहारी निवासी बेलौटा के साथ बाइक से रेउसा आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उधर, उसी मार्ग से गुजर रहे सेवता विधायक ज्ञान तिवारी की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल अपना वाहन रुकवाया और एम्बुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। थाना प्रभारी हनुमंत तिवारी ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
0
0
Report

सादी वर्दी में हेलमेट पहनकर निकले आईपीएस आलोक राज नारायण, दो अवैध वसूली करते दबोचे

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow5m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:अल्लाहपुर तिराहा स्थित टैक्सी स्टैंड पर सादी वर्दी में एक बाइक पर हेलमेट पहनकर निकले आईपीएस आलोक राज नारायण ने अवैध रूप से टैक्सी स्टैंड पर वसूली करने वाले दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों को पकड़ कर कोतवाली पुलिस के हवाले किया गया। आईपीएस आलोक राज नारायण शाहाबाद के क्षेत्राधिकारी भी हैं। उन्हें कई दिनों से लगातार सूचनाएं मिल रही थी कि अल्लाहपुर तिराहे पर स्थित टैक्सी और टेंपो स्टैंड से कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से वसूली की जा रही है। इसकी शिकायत पर आईपीएस आलोक राज नारायण सादी वर्दी में एक बाइक पर बैठे और हेलमेट लगा लिया। उसके बाद सीधे अल्लाहपुर तिराहा पहुंचे। वहां पर उन्होंने कुछ देर खड़े होकर जांच पड़ताल की। इसी दौरान दो युवकों ने टेंपो चालकों से जैसे ही अवैध वसूली की वैसे ही आईपीएस आलोक राज नारायण ने दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए एक युवक ने अपना नाम सतीश राठौर निवासी अल्लाहपुर तथा दूसरे ने विनोद कुमार सिंह थाना पाली बताया। आईपीएस आलोक राज नारायण ने पुलिस बल बुलाकर उन्हें कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

मकराना में चलती एम्बुलेंस में भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Jaipur, Rajasthan:मकराना के चावंडिया रोड पर मंगलवार को एक चलती एम्बुलेंस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में एम्बुलेंस धू-धू कर जलने लगी। घटना के दौरान चालक श्रवण राम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हादसे में चालक पूरी तरह सुरक्षित है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना पर अग्निशमन विभाग का वाहन मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक एम्बुलेंस पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए चावंडिया रोड पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस एवं संबंधित विभाग ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। समय रहते चालक के सुरक्षित बाहर निकल आने से एक बड़ा हादसा टल गया
0
0
Report
Advertisement

महिला को पीट कर घायल किया

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow9m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:कस्बे के मोहल्ला गढ़ी खुर्द निवासी महिला ने देवर सहित तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़िता खुशनुमा पत्नी खलीक के अनुसार 27 जून की रात 8 बजे उसके देवर इमरान पुत्र कादिर का साला शाहजहांपुर के सदर थाना के मदरा खेल निवासी नवास उसे पुरानी रंजिश चलते गाली गलौज कर रहा था। गाली देने से मना किया तो उसके देवर ने अपने बड़े भाई खालिद और साले के साथ मिलकर लात घूसों और डंडों से पीट कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर मोहल्ला वासियों ने उसे बचाया। पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

मिक्सिंग फोटो वायरल करने वाले जीजा और साथियों पर रिपोर्ट दर्ज

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow10m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती का किसी अन्य युवक के साथ अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले जीजा और उसके साथियों के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पीड़िता के अनुसार लखीमपुर जनपद के मोहमदी थाना के ग्राम सिंनौरिया निवासी उसके बहनोई जीशान मोहम्मद पुत्र सद्दीक ने कस्बे के मोहल्ला गिलजई झंडे के निकट के रहने वाले आसिफ और अपने दो अन्य साथियों के साथ उसका फोटो किसी अन्य व्यक्ति के साथ जोड़कर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया है। विपक्षी उसके भाई के फोन पर लगातार बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं।जिससे उसकी मानसिक स्थिति खराब हो रही है। पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
0
0
Report

सूरतगढ़ में सीमा संकल्प: सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त, हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Sri Ganganagar, Rajasthan:सूरतगढ़ में ऑपरेशन 'सीमा संकल्प' के तहत मंगलवार को सिटी पुलिस ने प्रशासन और नगरपालिका के सहयोग से आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों व हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त अभियान में नगरपालिका, ग्राम पंचायत और हाउसिंग बोर्ड की करोड़ों रुपये मूल्य की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। पुलिस के अनुसार मुस्तफा खान, रामजीलाल उर्फ रामू भाट और हिस्ट्रीशीटर विकास उर्फ विक्की मील ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से चारदीवारी और कमरे बनाकर कब्जा कर रखा था। जेसीबी की मदद से इन अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि विकास उर्फ विक्की मील का अतिक्रमण पहले भी हटाया गया था, लेकिन उसने दोबारा कब्जा कर लिया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विकास पर 18, रामजीलाल पर 11 और मुस्तफा खान पर 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
0
0
Report
Advertisement

खराब सड़क के कारण मरीज अस्पताल नहीं पहुँच पा रहे, ग्रामवासियों ने तत्काल मरम्मत की मांग

Basirhat, West Bengal:রাস্তার বেহাল দশা রাস্তা দিয়ে চলতে পারে না গাড়ি ও অ্যাম্বুলেন্স , অসুস্থ রোগীকে চটের বস্তার দোলনা করে নিয়ে যাওয়া হচ্ছে। অসুস্থ রোগীকে চটের বস্তায় করে নিয়ে যাচ্ছে এই视频 সন্দেশখালি ১ নম্বর ব্লকের সেহেরা রাধানগর গ্রাম পঞ্চায়ের ১৩২ নম্বর বুথের ঘটনা । সেহারা মাঝের পাড়ার ১৩২ নম্বর বুথের 30 টি পরিবারের যাতায়াতের একমাত্র রাস্তা। তৃণমূল সরকারের আমলে আয়লার পর থেকে এই রাস্তাটির কোনো রকম মেরামত না হওয়ায় এবং রাস্তার পাশের পুকুরের গভীর গর্তে রাস্তার মাটি ভেঙ্গে যাওয়ায় ফলে এই রাস্তা এখন চলাচলের এতটাই অযোগ্য হয়ে উঠেছে যে একজন সুস্থ মানুষের পক্ষেও যাতায়াত করা কষ্টসাধ্য হয়ে পড়েছে। সেখানে অসুস্থ, গর্ভবতী, প্রতিবন্ধী ব্যক্তি এবং বৃদ্ধ মানুষের কথা আর বলার অপেক্ষা রাখে না। রাস্তা বেহাল থাকায় রাস্তা দিয়ে চলতে পারে না গাড়ি ও অ্যাম্বুলেন্স অসুস্থ রোগীকে হাসপাতালে বা ডাক্তারের কাছে নিয়ে যেতে গেলে ভরসা এখন চটের বস্তা না হয়তো কাপড়ের দোলনা । রাস্তা বেহাল থাকায় তীব্র ক্ষোভে ফেটে পড়েন গ্রামবাসীরা। তারা নতুন রাস্তা এবং রাস্তা সংস্কারের দাবিতে বিক্ষোভ দেখান প্রশাসনের কাছে তাদের দাবি অতি দ্রুততার সাথে রাস্তাটি সংস্কারের দাবী তোলেন গ্রামের মানুষ
0
0
Report

बीकानेर में पीबीएम अस्पताल मुद्दा: कांग्रेस-बीजेपी के बीच सियासी संघर्ष

Bikaner, Rajasthan:पीबीएम अस्पताल के मुद्दे पर बीकानेर बना सियासी अखाड़ा, कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन… बीजेपी का पलटवार, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बीकानेर में सरकार पर बोला हमला… पीबीएम अस्पताल, चिकित्सा व्यवस्था, शिक्षा, कानून व्यवस्था, सीमावर्ती क्षेत्रों में कार्रवाई और यमुना जल समझौते जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा… कलेक्ट्रेट का घेराव, दस सूत्रीय मांगपत्र सौंपते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस ने सरकार पर कई मोर्चों पर घेरा। लेकिन कांग्रेस के आरोपों के कुछ ही देर बाद बीजेपी ने भी पलटवार कर दिया और पीबीएम अस्पताल से लेकर कांग्रेस के पुराने शासनकाल तक के मुद्दे उठा दिए। बीकानेर के कर्मचारियों मैदान में कांग्रेस की विशाल जनसभा आयोजित हुई… मंच पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक सूशीला डूडी, पूर्व विधायक चेतन डूडी, पूर्व मंत्री बीडी कल्ला, भंवर सिंह भाटी, गोविंद मेघवाल, अध्यक्ष बीश्नाराम सियाग और मदन गोपाल मेघवाल सहित संभाग के senior नेता मौजूद रहे। सभा ने पीसीसी चीफ डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष जूली के भाषणों में अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया… उन्होंने कहा कि अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था चरमरा चुकी है, कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है और यमुना जल समझौते जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। इसके बाद कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को दस सूत्रीय मांगपत्र सौंपा और प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य सरकार पर आर-पार के आरोप लगाए। डोटासरा ने कहा कि पीबीएम अस्पताल में मरीजों को नकली दवाइयां दी जा रही हैं और प्रशासन में व्यवस्था नहीं बची, मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केवल बयानबाजी कर रहे हैं। यमुना जल समझौते पर राजस्थान के हितों के खिलाफ दावा किया गया। नेताओं ने चेतावनी दी कि गलत काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बीजेपी ने भी पलटवार किया और कहा कि पीबीएम अस्पताल राजनीति का अखाड़ा मत बनाइए; डॉक्टर मरीजों की जान बचाने में जुटे हैं, पर धरना-प्रदर्शन से मरीज परेशान हो रहे हैं। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों को पीबीएम के चिकित्सकों से जोड़कर इलाज बेहतर किया है और सरकार लगातार सुधारात्मक कदम उठा रही है। यह मुद्दा अब राजनीतिक संघर्ष में बदल चुका है; बीकानेर का पीबीएम अस्पताल स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ-साथ प्रदेश की सियासत का बड़ा केंद्र बन गया है and आने वाले दिनों में आरोप-प्रत्यारोप तेज होंगे।
0
0
Report

कोटपूतली में फायर सेफ्टी मानक नहीं, आधा दर्जन होटल-मैरेज गार्डन सीज

Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली शहर में बिना फायर सेफ्टी के चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है. मुख्यमंत्री कार्यालय के कड़े निर्देशों के बाद नगर परिषद, अग्निशमन विभाग और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से शहर के करीब आधा दर्जन बड़े होटलों और मैरिज गार्डनों को सीज कर दिया है. प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से स्थानीय होटल और मैरिज गार्डन मालिकों में हड़कंप मच गया है. बार-बार चेतावनी के बाद भी नहीं चेते मालिक. अग्निशमन विभाग के अनुसार इन प्रतिष्ठानों को नोटिस देकर फायर सेफ्टी पुख्ता करने के निर्देश दिए गए थे. इसके बावजूद सुरक्षा मानकों को लेकर लापरवाही बरती जा रही थी. किसी संस्थान के पास पुख्ता फायर सेफ्टी एनओसी और सुरक्षा यंत्र नहीं पाए गए जिसके बाद प्रशासन को यह कदम उठाना पड़ा. देश-प्रदेश में अग्निकांड हो चुके हैं जिससे जान माल का नुकसान हुआ है. इस वजह से पूरे प्रदेश में फायर सेफ्टी अभियान चलाया गया ताकि भविष्य में पुनः न हो. सीज किये गए होटल और मैरिज गार्डन 30 दिनों तक व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक. सभी में 30 दिन तक व्यावसायिक गतिविधियाँ बंद रहेंगी. जब तक सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं किया जाएगा, इन्हें खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी. जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यह कार्रवाई शुरुआत है और आने वाले दिनों में भी बिना एनओसी के चल रहे प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. कार्रवाई की भनक लगते ही शहर के अन्य कॉमर्शियल बिल्डिंग मालिकों में भी हड़कंप मच गया है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top