icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Eshan KhanEshan KhanFollow7 Jan 2025, 01:54 pm

झांसी में माह जनवरी को ‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’ के तौर पर मनाया जा रहा है

Jhansi, Uttar Pradesh:

जनवरी को ‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’ के तौर पर मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में डी आई जी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया झांसी के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 07/01/2024 को सेंट कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से ARTO एस के अग्रवाल और CO ट्रैफिक स्नेहा तिवारी द्वारा की गई । यातायात निरीक्षक उमा कांत ओझा, टीएसआई प्रेम पाल सिंह, उप निरीक्षक विमला मिश्रा महिला थाना इत्यादि उपस्थित रहे । कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

वाराणसी: पटाखा विक्रय स्थल का पुलिस ने किया निरीक्षण, विक्रेताओं को दी गई ब्रीफिंग

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/ वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटाखा विक्रय स्थल का पुलिस टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, लाइसेंस, अग्निशमन यंत्र, दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान पटाखा विक्रेताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सभी को ब्रीफ किया गया कि लाइसेंस की शर्तों का पालन करें, अवैध पटाखों की बिक्री न करें, दुकान पर पानी, बालू और अग्निशमन यंत्र अवश्य रखें, दुकान के पास धूम्रपान व आग जलाने पर पूर्ण रोक लगाएं। पुलिस ने विक्रेताओं से कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा बनी रहे। निरीक्षण के दौरान थाना पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने कहा कि दीपावली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

हाजीपुर के कोनहारा घाट पर पांच लाख दिये से दीपोत्सव की जगमगाहट

Hajipur, Bihar:धनतेरस के अवसर पर हाजीपुर का ऐतिहासिक कोनहारा घाट लाखो दिए की रौशनी से जगमग हो गया। दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत यहाँ लगभग 5 लाख दिए जलाए गए जिसमें विधायक से लेकर शहरवासियों ने भी शांति, सद्भाव और आस्था का एक दीपक जलाया। हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह ने सबसे पहले दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की जिसके बाद विधायक के साथ साथ शहर के लोगो ने दिया जलाया जिससे कोनहारा घाट सहित नदी का किनारा जगमग हो गया। जैसे ही स्कूली बच्चों ने शंखनाद किया वैसे ही जय श्री राम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस बारे में भाजयूमो के जिलाध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि ने बताया कि हाजीपुर देवभूमि है जिसका वर्णन रामायण के साथ साथ पुराणों में भी है इसलिए पवित्र नारायणी के तट पर 5 लाख 51 हजार दिया जलाया गया है कि देश और तरक्की करें, देश मे उन्नति और ऊर्जा का संचार हो साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शक्ति के साथ पूरे विश्व मे भारत का प्रतिनिधित्व करें। बता दे कि इस दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन भाजयुमो द्वारा किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ बीजेपी के विधायक और पदाधिकारियों ने भाग लिया। बाइट-अवधेश सिंह,विधायक
0
0
Report

आगरा नगर निगम में भ्रष्टाचार के आरोप, सदन में हंगामा और जांच की मांग

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग नगर निगम में भ्रष्टाचार को लेकर सदन में पक्ष और विपक्ष का जोरदार हंगामा मेयर और अधिकारियों पर भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही और निर्माणों से जुड़े मामलों की जांच की उठाई मांग अधिकारियों और मेयर द्वारा संतोषजनक जवाब न मिलने पर पार्षदो ने किया जोरदार हंगामा 36% को 3.6% और अन्य मामले में 36% का 11% के हिसाब से भुगतान करने का आरोप टेंडर प्रक्रिया में बड़ा खेल होने का पार्षदों ने किया दावा कुछ पार्षद आंखों पर काली पट्टी बांधकर सदन में डेस्क के सामने बैठे विपक्ष के इस तरह के विरोध को देख भाजपा पार्षदों ने संभाला मोर्चा बसपा पार्षदों के सामने आकर इस तरह के विरोध का जताया विरोध विपक्ष के मुरादाबाद नारे के सामने भारत माता की जय के लगाए नारे सदन में जोरदार हंगामे पर मेयर ने बाइट देने से किया साफ इनकार
0
0
Report
Advertisement

प्रयागराज के स्टेडियम में खेलों के साथ दीपावली पूजा की अनूठी परंपरा

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में खिलाड़ियों ने की ट्रैक पूजा, भव्य आतिशबाजी और कैंडिल से स्टेडियम को सजाया गया, एथलेटिक्स से लेकर सभी खिलाड़ी ट्रैक पूजन में हुए शामिल। दीपावली का त्योहार देश भर में रोशनी, उल्लास और मां लक्ष्मी की आराधना के साथ मनाया जाता है। लेकिन संगम नगरी प्रयागराज में मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में दीपावली का पर्व एक अनूठी और प्रेरणादायक परंपरा के साथ मनाया जाता है। खेल परिसर में खिलाड़ी सिर्फ घरों में ही नहीं, बल्कि खेल के मैदान पर भी एक अलग अंदाज में दीपावली मनाते हैं यहाँ त्योहार की चमक मुख्य दिन से पहले ही बिखर जाती है, जहां खेल और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। इस विशेष आयोजन के तहत स्टेडियम में लगभग 12,000 मोमबत्तियां जलाई गई हैं। स्टेडियम में पंजीकृत सभी खेल विधाओं के खिलाड़ी, युवा प्रतिभाएं और पुराने पूर्व खिलाड़ी पूरी श्रद्धा के साथ इस उत्सव में शामिल हुए हैं। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद दीप प्रज्वलित कर शानदार आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया गया। दीपावाली के मुख्य दिन से ठीक पहले आयोजित होने वाली इस परंपरा के बारे में मदन मोहन मालवीय स्टेडियम के उप-क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि धनतेरस और दीपावली के पावन पर्व के अलावा, यह दिन भी बेहद शुभ माना जाता है, यही वजह है कि स्टेडियम में भव्य रूप से दीपावली का पर्व मनाया जाता है। स्टेडियम के छात्रावास में उत्तर प्रदेश के दूर-दराज के विभिन्न जनपदों से बच्चे रहकर प्रशिक्षण लेते हैं। छोटी दीपावली और मुख्य पर्व के दौरान ये सभी बच्चे अपने घर लौटते हैं। बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे सुरक्षित अपने घर समय से पहुंच सकें, इसलिए स्टेडियम में एक दिन पूर्व ही विधि-विधान से ट्रैक पूजन करके दीपावली मनाकर उन्हें अवकाश दे दिया जाता है। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम के इस विशेष आयोजन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहाँ खिलाड़ी केवल पारंपरिक देवी-देवताओं की पूजा तक सीमित नहीं रहते, बल्कि वे अपने-अपने खेल और उपकरणों को ही अपना 'धन' मानकर उनकी पूजा करते हैं। ताइक्वांडो समेत विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ी और युवा प्रतिभाएं एक साथ मिलकर अपने खेल स्थल पर विशेष अनुष्ठान करते हैं। इस परंपरा के बारे में विस्तार से बताते हुए ताइक्वांडो खिलाड़ी प्रांजलि शिवपुरी ने कहा कि खिलाड़ी अपनी खेल विधा के लिए पूरी निष्ठा से पूजा करते हैं। उन्होंने बताया कि हमारे लिए हमारा खेल ही सबसे बड़ा धन है, इसलिए हम धनतेरस के दिन केवल सामान्य पूजा ही नहीं, बल्कि अपने उस गेम और कर्मभूमि की भी पूजा करते हैं जिससे जुड़कर हम आगे बढ़ते हैं। आने वाली नई पीढ़ी भी यह सीखती है कि खेल और खिलाड़ी का संबंध कितना पवित्र होता है।यह अनोखी परंपरा साबित करती है कि खिलाड़ियों के लिए उनका खेल मैदान सिर्फ पसीने बहाने की जगह नहीं, बल्कि उनका मंदिर है। जहाँ खेल के प्रति समर्पण और त्योहार की खुशियां मिलकर एक अद्भुत मिसाल पेश करती हैं。
0
0
Report

गोरखपुर में दीपावली से पहले पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च से सुरक्षा मजबूत

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में दीपावली से पहले पुलिस अलर्ट, डीआईजी और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ निकाला फ्लैग मार्च। धनतेरस और दीपावली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए गोरखपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में शुक्रवार देर शाम डीआईजी रेंज एस. चनप्पा, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ कश्यप और एसपी सिटी निमिष पाटिल ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। टाउन हॉल के पास मैदान में लगी पटाखों की दुकानों और अन्य बाजारों का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और अराजक तत्वों को कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। साथ ही लोगों से दीपावली का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। डीआईजी रेंज एस. चनप्पा ने बताया कि धनतेरस और दीपावली को देखते हुए रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बाजारों और प्रमुख स्थानों पर लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग कराने को कहा गया है। डीआईजी ने आमजन से अपील की कि दीपावली का पर्व आपसी सौहार्द के साथ मनाएं और किसी भी तरह की समस्या या संदेह गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस हर परिस्थिति में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद है।
0
0
Report

HC के फैसले के बाद BJP ने सरकार पर निशाना साधा; JSSC-CGL रद्दीकरण को चुनौती

Ranchi, Jharkhand:JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के मामले में झारखंड हाई कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। झारखंड भाजपा के प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने कहा कि हाई कोर्ट ने सरकार के फैसले को अनुचित और अन्यायपूर्ण करार देकर यह साबित कर दिया है कि हेमंत सोरेन सरकार ने बिना ठोस सबूत के हजारों निर्दोष युवाओं का भविष्य दांव पर लगा दिया था। वर्णवाल ने कहा कि सरकार ने 18 अगस्त को सीआईडी जांच और पेपर लीक के आरोपों का हवाला देकर JSSC-CGL समेत 22 भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने की अधिसूचना जारी कर दी थी। इससे विज्ञापन संख्या 10/2023 के तहत चयनित करीब 1932 अभ्यर्थी जो विभिन्न विभागों में नौकरी कर रहे थे, उनकी नौकरी पर संकट आ गया था। आज अदालत ने उस अधिसूचना को निरस्त कर दिया और चयनित अभ्यर्थियों की सेवा को बिना किसी व्यवधान के निरन्तर मानने का आदेश दिया है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कोर्ट ने साफ कहा है कि अधूरी जांच के आधार पर पूरी भर्ती प्रक्रिया को रद्द करना न्यायसंगत नहीं है। सरकार अदालत में कोई ठोस तथ्यात्मक जांच या साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सकी, जिससे यह साबित हो कि पूरी चयन प्रक्रिया सुनियोजित गड़बड़ी से प्रभावित थी। वर्णवाल ने आरोप लगाया कि सरकार ने युवाओं के आंदोलन और अपनी नाकामी छिपाने के लिए जल्दबाजी में यह फैसला लिया। उन्होंने कहा कि सरकार को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी, न कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को एक ही लाठी से हांकना चाहिए था। कोर्ट ने भी सेग्रीगेशन की बात कही है, यानी दोषी अलग होंगे और निर्दोष अलग। उन्होंने कहा कि यह फैसला सरकार के लिए सबक है। भाजपा मांग करती है कि सरकार अब अभ्यर्थियों को सभी सेवा लाभ के साथ बहाल करे, और जो लोग वास्तव में पेपर लीक में दोषी हैं, उनके against सख्त कार्रवाई करे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद हो।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top