icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Eshan KhanEshan KhanFollow24 Jun 2024, 12:48 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नवा रायपुर ओपन गोल्फ 2026 का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया; कपिल देव मौजूद

Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर ओपन- 2026 गोल्फ का शुभारंभ किया. दिग्गज पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव भी मौजूद रहें. इस दैरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने गोल्फ पर हाथ भी आजमाया. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- देश विदेश से 132 खिलाड़ी यहां आएं हैं, गोल्फ कैसे खेला जाता यह फिल्मों में देखा है, कपिल देव से मैंने गोल्फ को लेकर बात की, मैंने कपिल देव से कहा कि यह तो काफी महंगा खेल है. कपिल देव ने कहा कि कभी क्रिकेट भी ऐसा ही माना जाता था, खेल के क्षेत्र में हम और छत्तीसगढ़ सरकार बहुत कुछ कर रहे है. गोल्फ के प्रमोशन के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगा पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार. कपिल देव ने कहा- छत्तीसगढ़ में गोल्फ के साथ बाकी खेल भी आ रहे हैं, हर साल गोल्फ का आयोजन प्रदेश में होना चाहिए, अभी बहुत कुछ कमियां हैं और बेहतर करना है, जैसे जैसे टूर्नामेंट आयेंगे कमियां दूर होंगी. गोल्फ की बात होती है तब बड़े शहर बेंगलुरु, दिल्ली और दुबई की बात होती है, आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ भी डेस्टिनेशन बन सकता है. गोल्फ के लिए अपार संभावनाएं छत्तीसगढ़ में है बाईट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ बाईट- कपिल देव, पूर्व भारतीय क्रिकेटर.....
0
0
Report

खाली पदों के चलते हरियाणा के विश्वविद्यालयों में आंदोलन तेज, नियुक्ति की मांग

Hisar, Haryana:हरियाणा के सरकारी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सालों से खाली पड़े पदों को रद्द करने के खिलाफ शिक्षकों और कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। कुरुक्षेत्र से शुरू गया यह आंदोलन आज गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय तक पहुंच गया है। आज गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में फेडरेशन द्वारा किए गए प्रोटेस्ट के बाद तमाम शिक्षकों ने अपना मांग पत्र विश्वविद्यालय के कुलपति को सौंपा, जिसमें कुलपति से आग्रह किया गया कि वे विश्वविद्यालय की मांगों को सरकार के समक्ष रखें। हरियाणा फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटीज एंड कॉलेज टीचर्स ने चेतावनी दी है कि स्टाफ की कमी से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, इसलिए सरकार रद्द किए गए सभी पदों को तुरंत विज्ञापित कर स्थाई भर्ती शुरू करे, वरना प्रदेश के सभी 22 विश्वविद्यालयों में आंदोलन तेज़ होगा। बाइट 1: डॉ. जितेंद्र खटखड़, प्रेसिडेंट, हरियाणा फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटीज एंड कॉलेज टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन बाइट 2: चरणदास अटवाल, हरियाणा फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटीज एंड कॉलेज टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन
0
0
Report

गोरखपुर में क्लास 4 के छात्र की अश्लील हरकतों से परिवार सदमे में

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में क्लास 4 के विद्यार्थी के आचरण में अचानक परिवर्तन सामने आया। परिवार के मुताबिक, बच्चा मोबाइल फोन से जुड़ गया और अवांछित ऑनलाइन सामग्री देखने लगा। उसकी बहन के साथ अश्लील व्यवहार और पोर्न देखने जैसी घटनाओं से परिवार हैरान हुआ। स्कूल ने भी पहले बच्चे के बारे में अभिभावकों को बुलाया और उसकी हरकतों के बारे में जानकारी दी। बाद में बच्चे का नाम काट दिया गया और उपचार की सलाह दी गई। डॉक्टरों के अनुसार, ऐसे व्यवहार को सीधे किसी एक मानसिक बीमारी से जोड़ना उचित नहीं है; कारणों में कई मनोवैज्ञानिक और पारिवारिक प्रभाव शामिल हो सकते हैं। बच्चों में मोबाइल लत और ऑनलाइन एक्सपोजर के कारण ऐसे हालात बन सकते हैं, जिसके लिए विशेषज्ञ से मूल्यांकन जरूरी है। अभिभावकों के लिए सतर्क रहने के संकेत: अचानक मोबाइल को लेकर अत्यंत गोपनीय होना, अवांछित कंटेंट देखने की आदत, बड़े परिवर्तन, अत्यधिक गुस्सा या चिड़चिड़ापन, अन्य बच्चों के साथ अनुचित व्यवहार आदि। बच्चों को शांत तरीके से समझना और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की मदद लेना जरूरी है।
0
0
Report
Advertisement

बागपत में फ्लिपकार्ट घोटाला: 42 मोबाइल चपत, तीन आरोपी गिरफ्तार

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में फ्लिपकार्ट कंपनी को लाखों रुपये का चूना लगाने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। बागपत पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के शिपमेंट से महंगे मोबाइल फोन गायब कर उन्हें बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एप्पल और सैमसंग समेत अलग-अलग ब्रांड के 42 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक इस पूरे खेल में कंपनी में काम करने वाला एक आरोपी भी शामिल था। दरअसल, फ्लिपकार्ट और इंस्टाकार्ट के माध्यम से खरीदे गए महंगे मोबाइल फोन बागपत के बड़ौत, बागपत और खेकड़ा स्थित हब पर शिपमेंट के जरिए पहुंचते थे। आरोप है कि कंपनी में काम करने वाले आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर शातिराना तरीके से इन पार्सलों को गायब करने की योजना बनाई। पार्सल हब पर पहुंचने के बाद मोबाइल फोन निकाल लिए जाते और रिकॉर्ड में उन्हें प्राप्त नहीं हुआ दिखाकर शॉर्ट ऑर्डर दर्शाया जाता था। इसके बाद चोरी किए गए महंगे मोबाइल फोन अपने जान-पहचान के लोगों को बेच दिए जाते थे। पुलिस के मुताबिक इस पूरी धोखाधڑی से फ्लिपकार्ट कंपनी को करीब 77 लाख 6 हजार 583 रुपये की आर्थिक क्षति हुई। मामले में बागपत पुलिस, साइबर क्राइम टीम, बड़ौत पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों हिमांशु, अभिषेक और अनिल को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एप्पल, सैमसंग समेत विभिन्न कंपनियों के 42 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी-action की जा रही है। बाइट :--- सूरज कुमार राय ( एसपी बागपत )
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

जालोर-सायला में किसानों का धरना जारी, बिजली समस्या के समाधान की मांग तेज

Jaipur, Rajasthan:जालोर-सायला में किसानों का धरना प्रदर्शन 11 बजे से जारी, जीवाणा 132 केवी विद्युत कार्यालय के आगे किसानों का धरना प्रदर्शन जारी ,करीब 6 घंटे से किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी ,तेज धूप के बाद अब दोपहर बाद बारिश में भी खुले आसमान के नीचे बैठे धरनार्थी ,बिजली समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर किसानों में आक्रोश ,बारिश के बावजूद धरना स्थल से नहीं उठे किसान ,अधिकारियों के पहुंचने और वार्ता का किसानों को इंतजार फिलहाल धरना स्थल पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी ,समस्याओं के समाधान और लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े किसान ,प्रशासन और विद्युत विभाग की कार्रवाई पर टिकी किसानों की नजर。
0
0
Report

कुचामन सिटी में इंजीनियरिंग डे पर दो दिवसीय तकनीक-इनोवेशन कार्यक्रम शुरू

Didwana, Rajasthan:डीडवाना जिले के कुचामन सिटी में इंजीनियर्स डे के मौके पर पहली बार इंजीनियरिंग, इनोवेशन और तकनीक को केंद्र में रखकर विशेष दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर अवधेश मीणा ने किया। इस दौरान भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इंजीनियर्स डे हर वर्ष 15 सितंबर को विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है और देश के विकास में इंजीनियरिंग एवं तकनीक की भूमिका को रेखांकित करता है। कुचामन में आयोजित इस विशेष प्रदर्शनी में क्षेत्र के स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थियों ने साइंस, टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग से जुड़े अलग-अलग मॉडल प्रदर्शित किए। विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और तकनीकी समझ से तैयार किए गए मॉडल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे और कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की जमकर सराहना की। वहीं प्रदर्शनी में इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों और तकनीकी कार्यों की जानकारी भी प्रदर्शित की गई, जिसे देखने के लिए शहर के विभिन्न वर्गों के लोग पहुंचे। जिला कलेक्टर अवधेश मीणा ने कहा कि इस तरह के आयोजन पहले बड़े शहरों तक सीमित नजर आते थे, लेकिन अब छोटे शहरों और कस्बों में भी तकनीक, इनोवेशन और इंजीनियरिंग से जुड़े आयोजन होना बदलते भारत और विकसित होते देश की तस्वीर है। कार्यक्रम में पहुंचे दर्शकों ने भी विद्यार्थियों की प्रतिभा और प्रदर्शनी में प्रदर्शित तकनीकी कार्यों की सराहना की। श्याम सुंदर मंत्री ने आयोजन को युवाओं और आमजन के लिए उपयोगी बताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं दीपाली भार्गव ने कहा कि कुचामन में इस तरह का आयोजन होना खास बात है और विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए ऐसे मंच लगातार मिलने चाहिए। आयोजन समिति से जुड़े सी.आर. कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कुचामन और आसपास के क्षेत्र में इंजीनियरिंग, इनोवेशन और तकनीकी सोच को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल नॉलेज और नए अवसरों से जोड़ना है। कुल मिलाकर इंजीनियर्स डे के मौके पर कुचामन में शुरू हुआ यह दो दिवसीय आयोजन विद्यार्थियों के हुनर, तकनीकी सोच और नए आइडिया को सामने लाने का मंच बना है और छोटे शहरों में भी इंजीनियरिंग एवं इनोवेशन को लेकर बढ़ती रुचि की तस्वीर पेश कर रहा है।
0
0
Report

राजस्थान पुलिस में महिला कर्मचारियों के लिए 779 शौचालय: पहले चरण में 59.20 करोड़ का प्रस्ताव

Jaipur, Rajasthan:नोट - महिला पुलिसकर्मियों, पुलिस मुख्यालय सहित अन्य फाइल शॉट लगा लें , पीटीसी 1509ZRJ_JPR_PHQ_PTC_R और बाइट अटैच जयपुर vishnu राजस्थान पुलिस में महिला कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ी खबर है...राज्य के पुलिस थानों, पुलिस लाइनों, बटालियन और प्रशिक्षण संस्थानों में महिला policeकर्मियों को मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझना पड़ रहा है। खुद पुलिस आवासन शाखा ने माना है कि प्रदेश में 2337 महिला शौचालयों की जरूरत है। अब पहले चरण में 779 महिला शौचालयों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके लिए सरकार से करीब 59 करोड़ 20 लाख रुपए की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मांगी गई है। देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट... देश में महिलाओं और बालिकाओं की इज्जत की रक्षा के लिए तैनात महिला पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में खुद शर्मसार होना पड़ रहा है। राजस्थान के पुलिस महकमें में काम करने वाली हजारों महिला कर्मियों को कार्यस्थालों पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। वो महिला पुलिसकर्मी... जो कानून व्यवस्था संभालने के लिए दिन-रात्रि ड्यूटी करती हैं...लेकिन इन्हीं महिला पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस थानों और दूसरे पुलिस संस्थानों में जरूरी सुविधाओं की कमी सामने आई है। पुलिस आवासन शाखा की ओर से गृह विभाग को भेजे गए स्मरण पत्र में माना गया है कि संसाधनों के अभाव में महिला कर्मियों के लिए पर्याप्त संख्या में पृथक शौचालय नहीं बन पाए हैं। पुलिस आवासन शाखा के मुताबिक प्रदेश के अलग-अलग पुलिस कार्यालयों, पुलिस लाइनों, बटालियनों, प्रशिक्षण संस्थानों और पुलिस थानों में कुल 2337 महिला शौचालयों की जरूरत है। इनमें से फिलहाल पहले चरण में 779 महिला शौचालय बनाने का प्रस्ताव है। खास बात ये है कि पुलिस मुख्यालय ने पहले चरण के लिए प्रस्तावित सभी 779 शौचालयों के निर्माण के लिए स्थान उपलब्ध होने की बात भी कही है। यानी जरूरत भी चिन्हित हो चुकी है... जगह भी उपलब्ध है... अब इंतजार है सरकार की प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी का। दरअसल, पुलिस मुख्यालय ने अपने पत्र में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ने को भी इसका बड़ा कारण है। पिछले करीब 10 वर्षों में राज्य सेवा में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ी है। निरंतर उनकी संख्या बढ़ रही है । पुलिस विभाग में भी महिला कांस्टेबल से लेकर उप निरीक्षक और डिप्टी कमांडेंट स्तर तक महिला अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या बढ़ी है। लेकिन पुलिस आवासन शाखा के मुताबिक उसी अनुपात में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार नहीं हो सका। इसका असर सबसे ज्यादा पुलिस थानों, पुलिस चौकियों, पुलिस अधीक्षक कार्यालयों, रिजर्व पुलिस लाइन, आरएसी और एमबीसी बटालियन मुख्यालयों और प्रशिक्षण संस्थानों में देखने को मिल रहा है। पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के जिला भ्रमण और अधिकारियों की संपर्क सभाओं के दौरान महिला पुलिसकर्मी लगातार इस समस्या को उठाती रही हैं। अब इस समस्या के स्थायी समाधान की कवायद शुरू हुई है। पुलिस आवासन शाखा ने अपने प्रस्ताव में सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रीय महिला आयोग और केंद्र एवं state सरकार के नियमों में सरकारी कार्यस्थलों पर महिला कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए पृथक शौचालय और चेंजिंग रूम जैसी सुविधाओं की आवश्यकता का हवाला दिया है। इसी आधार पर अब पुलिस विभाग में महिला कर्मचारियों के लिए पर्याप्त संख्या में शौचालय निर्माण को जरूरी बताया गया है।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ नगर परिषद में कांग्रेस पार्षदों ने शपथ ली, सभापति पद को लेकर उठे सवाल

Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस के सिंबल पर निर्वाचित पार्षदों ने मंगलवार को एसडीएम कोर्ट में शपथ ग्रहण की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन की अगुवाई में कांग्रेस के सभी निर्वाचित पार्षद कलक्ट्रेट पहुंचे और उपखण्ड अधिकारी के समक्ष शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद एसडीएम की ओर से निर्वाचित पार्षदों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। शपथ ग्रहण के बाद सभापति पद को लेकर पूछे गए सवाल पर पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी स्तर पर निर्वाचित पार्षदों के साथ विचार-विमर्श के बाद आगामी निर्णय लिया जाएगा। नगर परिषद में कांग्रेस के महज 10 सीटों पर सिमटने के सवाल पर शहर अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने कहा कि जनता जनार्दन है और उसका निर्णय सर्वोपरि है। जिनेन्द्र जैन ने कांग्रेस के अलग-अलग धड़ों में बंटे होने की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट था। टिकट वितरण में सभी से राय ली गई थी और किसी बाहरी व्यक्ति को टिकट नहीं दिया गया। सभापति पद के लिए बहुमत जुटाने के सवाल पर भाजपा से बातचीत की संभावना को लेकर जैन ने कहा कि राजनीति में हर दरवाजे खुले रहते हैं। शहर के विकास और हित के लिए आवश्यकता पड़ी तो पार्टी कोई भी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी。
0
0
Report
Advertisement

तीर्थराज मचकुंड पर ऋषि पंचमी से देव छठ तक आस्था का सैलाब

Dholpur, Rajasthan:तीर्थराज मचकुंड पर ऋषि पंचमी की धूम, देव छठ पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब धौलपुर। जिले के ऐतिहासिक तीर्थराज मचकुंड सरोवर पर मंगलवार को ऋषि पंचमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सरोवर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों महिलाओं ने पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। साधु-संतों ने भी सरोवर में स्नान किया। ऋषि पंचमी के अवसर पर महिलाओं ने सप्त ऋषियों की कथा सुनी और मंदिरों में पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने साधु-संतों को दान-दक्षिणा दी तथा भोजन कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया। मचकुंड परिसर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा。 देव छठ पर होगा पर्व स्नान, नवविवाहित जोड़े निभाएंगे परंपरा मचकुंड का प्रसिद्ध वार्षिक लक्खी मेला ऋषि पंचमी से देव छठ तक आयोजित होता है। ऋषि पंचमी पर संत समाज के शाही स्नान के साथ मेले का शुभारंभ होता है, जबकि देव छठ के दिन सरोवर में श्रद्धालुओं का प्रमुख पर्व स्नान होता है। इस अवसर पर राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। देव छठ पर नवविवाहित जोड़ों द्वारा विवाह के दौरान पहनी जाने वाली मोहरियों और कलंगियों का मचकुंड सरोवर में विसर्जन करने की परंपरा भी निभाई जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस परंपरा के माध्यम से नवदंपती सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हैं। मचकुंड को कहा जाता है तीर्थों का भांजा तीर्थराज मचकुंड को धार्मिक मान्यताओं के चलते सभी तीर्थों का भांजा कहा जाता है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने राक्षस कालयवन के वध के लिए राजा मुचुकुंद की दिव्य शक्ति का सहारा लिया था। इसी पौराणिक प्रसंग से मचकुंड की धार्मिक महत्ता जुड़ी हुई है। महंत कृष्णदास ने बताया कि ऋषि पंचमी और देव छठ के अवसर पर मचकुंड में हर वर्ष प्रसिद्ध लक्खी मेला लगता है। मेले में दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं और धार्मिक परंपराओं में भाग लेते हैं。 byte 1 कृष्णदास महंत
0
0
Report

भीकनगांव: 500 ट्रैक्टर रैली से मुआवजे और पानी-बीज संकट पर जोर

Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - मुआवजे की मांग को लेकर किसानों की हुंकार। खरगोन जिले के भीकनगांव में 50 गांव के हजारो किसानो ने अपनी मांगो को लेकर निकाली ट्रैक्टर से आक्रोश रैली。 करीब 500 टैक्टर की रैली, करीब 1 किमी लंबी रैली से भीकनगांव में यातायात हुआ प्रभावित。 भारतीय किसान संघ की अगुवाई में 50 से ज्यादा गांवों के किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे。 देशगांव-जुलवानिया फोरलेन में जमीन अधिग्रहण पर बाजार मूल्य से 4 गुना मुआवजे की मांग。 भीकनगांव-बिंजलवाड़ा सिंचाई परियोजना का पानी जल्द खेतों तक पहुंचाने की मांग । सिंचाई के लिए बिजली की पर्याप्त आपूर्ति की मांग。 किसानों ने शासन- प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी。 विधायक झूमा सोलंकी भी रैली में हुई शामिल。 खराब ट्रांसफार्मर 72 घंटे में बदलने और ओवरलोड ट्रांसफार्मरों का भार कम करने की मांग 1 अक्टूबर से समर्थन मूल्य पर कपास खरीदी शुरू करने की उठी मांग मक्का और तुअर की MSP पर खरीदी, फसल सर्वे और मुआवजे की भी मांग, अमानक खाद- बीज और कीटनाशकों की सैंपलिंग कराने की मांग。 अवैध तुलाई वसूली और 5 रुपए प्रवेश शुल्क बंद करने की मांग。 200 से ज्यादा महिला किसानों ने भी आंदोलन में लिया हिस्सा किसानों की चेतावनी 15 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन होगा तेज । भीकनगांव में किसान संघ की रैली में फूटा आक्रोश。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top