icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284003
Eshan KhanEshan KhanFollow19 Jun 2024, 09:15 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ग्वालियर-चंबल में मिलावटखोरी पर प्रशासन का एक्शन, खाद्य पदार्थ अमानक पाए गए

Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर-चंबल अंचल में मिलावटखोरी पर जिला प्रशासन की कार्रवाई ने बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की हकीकत सामने ला दी है। दूध से लेकर दही, पनीर, मावा, घी, तेल और मसालों तक जांच में कई खाद्य पदार्थ अमानक पाए गए हैं。 वीओ- दरअसल खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से खिलवाड़ करने वालों पर अब प्रशासन ने शिकंजा कसा है। 25 प्रकरणों में 9 लाख 65 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इतना ही नहीं बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों पर भी कार्रवाई की गई है। यानी जिन खाद्य पदार्थों को लोग रोजमर्रा में भरोसे के साथ खरीदकर इस्तेमाल कर रहे हैं,उनकी गुणवत्ता को लेकर हुई जांच में कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। अब नजर इस बात पर होगी कि प्रशासन की यह कार्रवाई बाजार में मिलावट पर कितना असर डालती है।
0
0
Report

SH 58 पर भीषण हादसा: युवक की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज-चौसा स्टेट हाईवे 58 (SH 58) पर लक्ष्मीपुर गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ​मिली जानकारी के अनुसार, उदाकिशुनगंज से चौसा की ओर जा रहे बाइक सवारों को विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने देखा कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरा युवक गंभीर चोटों के कारण तड़प रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल नजदीकी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार जारी है। ​हादसे में जान गंवाने वाले मृतक युवक की पहचान उदाकिशुनगंज दुर्गा मंदिर स्थित ब्राम्हण टोला निवासी सुनील मिश्रा के 22 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गई है। मृतक के पिता उदाकिशुनगंज रजिस्ट्री कार्यालय में बतौर कातिब (दस्तावेज नवीस) कार्यरत हैं。 ​जवान बेटे की असामयिक मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे टोले में मातमी सन्नाटा पसर गया है। ​हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने घटनास्थल पर शव रखकर उदाकिशुनगंज-चौसा मार्ग (SH 58) को जाम कर दिया और यातायात पूरी तरह बाधित कर दिया। प्रदर्शनकारी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मृतक के परिजनों को उचित सरकारी मुआवजा देने तथा तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग करने लगे。 ​मौके पर पहुंची पुलिस, स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास ​सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही उदाकिशुनगंज थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर आगे की कानूनी जांच में जुट गई है。
0
0
Report

रामनगर गोबर्धना थानेदार पर होटल संचालक से मारपीट, जांच के निर्देश

Bagaha, Bihar:बिहार डेस्क LOCATION- BAGAHA REPORT- IMRAN AZIZ FORMAT- AVBB VISUAL BYTE PIC FILE PHOTO 0110ZBJ_BAGA_POLICE_R ANCHOR- बड़ी ख़बर बगहा से है जहां रामनगर के गोबर्धना डुमरी में थानाध्यक्ष पर होटल संचालक के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। पीड़ित होटल संचालक ने एसडीपीओ समेत वरीय पुलिस अधिकारियों को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं लिखित शिकायत के बाद रामनगर एसडीपीओ सत्येंद्र राम ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया है । दरअसल यह पूरा मामला बीते 25 सितंबर की शाम का बताया जा रहा है। ज़ब डुमरी में लक्ष्मी होटल के संचालक अमरदीप कुमार के साथ गोवर्धना थाना पुलिस और SSB के जवान होटल पर नाश्ता और चाय पीने पहुंचे थे। भुगतान के दौरान SSB के जवान से होटल संचालक ने रुपये ले लिए फ़िर क्या बड़ा बाबू भड़ग गए औऱ गाली गलौज क़र दुकानदार की पीटाई क़र दीं । आरोप है कि कुछ देर बाद गोवर्धना थानाध्यक्ष जय कुमार होटल में पहुंचे और दुकानदार के साथ भद्दी भद्दी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की । बताया जा रहा है की गोबर्धना थानाध्यक्ष द्वारा मारपीट में अमरदीप कुमार की उंगली में चोट लगने का दावा किया गया है। पीड़ित के मुताबिक रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए GMCH बेतिया रेफर किया, जहां जांच के दौरान उंगली में फ्रैक्चर की बात सामने आई लिहाजा प्लास्टर करवाया गया है । इधर घटना के बाद पीड़ित अमरदीप कुमार ने रामनगर एसडीपीओ सतेंद्र राम समेत वरीय पुलिस अधिकारियों को आवेदन देकर मामले की जांच और न्याय की गुहार लगाई है।वहीं, इस पूरे मामले में रामनगर एसडीपीओ सतेंद्र राम ने बताया है कि आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच के बाद नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी । इस संबंध में गोवर्धना थानाध्यक्ष जय कुमार ने बताया है कि मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद औऱ निराधार हैं । अब देखने वाली बात होगी की थाना प्रभारी पर लगें दबँगई के मामले में वरिय पुलिस अधिकारी जाँच क़र आगे क्या कार्रवाई करते हैं बहरहाल फ़िलहाल पुलिस के इस अमानवीय हरकक़्त से होटल संचालक समेत दुकानदार डरे सहमे हुए हैं जबकि उसके दुकान में ग्राहकों का आना जाना औऱ बिक्री भी कम हों गया है। बाइट- अमरदीप कुमार,पीड़ित थानाध्यक्ष की पीटाई से जख़्मी बाइट- अर्जुन कुमार साह, परिजन बाइट - सत्येंद्र राम, एसडीपीओ, रामनगर
0
0
Report
Advertisement

सीवान के रघुनाथपुर गोलीकांड: 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

Siwan, Bihar:सीवान के रघुनाथपुर में गोलीकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर दो आरोपी सुनील साह और उमेश साह को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है। 30 सितंबर की शाम रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बेलवार गांव में ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर हुए विवाद के दौरान छोटन यादव को गोली मार दी गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका सीवान में इलाज चल रहा है। इस जानकारी की पुष्टि मैरवा एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने प्रेसवार्ता में दी है। एसडीपीओ ने बताया कि 30 सितंबर की शाम बेलवार गांव में ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर विवाद के बाद फायरिंग की घटना सामने आई थी। विवाद के दौरान छोटन यादव को गोली मार दी गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। फिलहाल छोटन यादव का सीवान में इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुनील साह और उमेश साह को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया है। दोनों आरोपी बेलवार गांव के रहने वाले हैं। इनके पर पहले से कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है।
0
0
Report

ट्रांसपोर्ट नगर हमला: पांच दोषियों को 10-10 साल की सजा, अर्थदंड समेत फैसला

Alwar, Rajasthan:ट्रांसपोर्ट नगर जानलेवा हमला मामला: पांच दोषियों को 10-10 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया अर्थदंड अलवर के एडीजे कोर्ट संख्या-3 ने करीब सात साल पुराने जानलेवा हमला मामले में पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए 10-10 साल के कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सभी दोषियों पर अर्थदंड भी लगाया है। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 22 गवाहों के बयान कराए गए और 63 दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए गए। सरकारी वकील अजीत यादव के अनुसार, 13 अगस्त 2019 को शाम करीब 4 बजे अलवर के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में हमला हुआ था। घटना को लेकर परिवादी नवाब खान ने एनईबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, उसके भाई तैयब और कुर्शीद की ट्रांसपोर्ट नगर में दुकान थी। आरोप था कि जमालु, महबूब, गुलाम मोहम्मद, मुबारिक उर्फ मुब्बा और तालीम करीब 15 से 20 लोगों के साथ दो-तीन कारों में सवार होकर दुकान पर पहुंचे। आरोपियों के पास तलवार, हॉकी और डंडे थे। दुकान पर पहुंचते ही आरोपियों ने तैयब, कुर्शीद और वहां मौजूद अन्य लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले के दौरान मुबारिक उर्फ मुब्बा ने कुर्शीद पर तलवार से वार किया। कुर्शीद ने तलवार के वार को हाथ से रोकने का प्रयास किया, जिससे उसकी उंगली कट गई। इसके बाद आरोपियों ने कुर्शीद और तैयब के साथ भी मारपीट की, जिसमें दोनों के पैरों में गंभीर चोटें आईं। पीड़ितों को बचाने पहुंचे आसपास के लोगों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप था। अभियोजन के अनुसार, दोनों पक्षों की दुकानें ट्रांसपोर्ट नगर में आमने-सामने थीं और घटना से कुछ दिन पहले उनके बीच विवाद हुआ था। इसी पुराने विवाद को हमले की वजह बताया गया। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद एडीजे कोर्ट संख्या-3 की न्यायाधीश ज्योति के. सोनी ने पांचों आरोपियों को दोषी करार दिया। कोर्ट ने जमालु, महबूब, गुलाम मोहम्मद, मुबारिक उर्फ मुब्बा और तालीम को 10-10 साल के कारावास की सजा सुनाने के साथ अर्थदंड से भी दंडित किया।
0
0
Report
Advertisement

रामशरण नौटियाल ने भाजपा छोड़ा, कांग्रेस की राह की अटकलें तेज

भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे रामशरण नौटियाल के पार्टी से इस्तीफे की अटकलों के बाद अब उनका एक बयान सामने आया है, जिससे साफ हो गया है कि उन्होंने भाजपा को अलविदा कह दिया है और वह जल्द ही अपनी आगे की रणनीति का खुलासा करने वाले हैं। मशहूर बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने ठीक विधानसभा चुनाव से चंद माह पहले भाजपा को अलविदा कहकर अपनी नई राह तलाश ली है। बता दें कि 2014 में भाजपा का दामन थामने वाले रामशरण नौटियाल कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे हैं और वह पूर्व में कांग्रेस के बैनर तले ही देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष का पदभार भी संभाल चुके हैं। 2022 में भाजपा ने उन्हें चकराता विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया था, जहां उन्होंने भाजपा को काफी बढ़त दिलाई थी, लेकिन वह करीब पांच हजार मतों से पराजित हो गए थे। ऐसे में पार्टी के लिए लगातार सक्रिय रहने वाले रामशरण नौटियाल ने पार्टी पर उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को अपना इस्तीफा भेज दिया है, हालांकि पार्टी की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन रामशरण नौटियाल ने मीडिया को जारी अपने एक बयान में साफ कर दिया है कि पार्टी लगातार उनकी अनदेखी कर रही है और कुछ लोग सार्वजनिक मंचों से उनका अपमान कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने वीडियो बयान में भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान का नाम लिए बिना ही इशारों ही इशारों में आरोप लगाया कि कुछ लोग सार्वजनिक तौर पर पार्टी और प्रधानमंत्री के खिलाफ बयानबाजी करते हैं, पार्टी विरोधी गतिविधियां करते हैं लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं होती। बहरहाल रामशरण नौटियाल के इस इस्तिफे के बाद चकराता विधानसभा के राजनीतिक समीकरण बदल चुके हैं, साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि रामशरण नौटियाल जल्द ही कांग्रेस का फिर से हाथ थाम सकते।
0
0
Report

रावतभाटा में मोदी के 25 साल सेवा-सरकार यात्रा के साथ सेवा संकल्प यात्रा निकली

Begun, Rajasthan:#रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - एंकर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 25 वर्षों की यात्रा के उपलक्ष्य में भाजपा नगर मंडल रावतभाटा की ओर से सेवा संकल्प यात्रा निकाली गई। यात्रा में चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी मौजूद रहे। एनएफसी कॉलोनी से शुरू हुई यात्रा चारभुजा जी, एनटीसी, न्यू मार्केट और चेतक मार्केट होते हुए हाट चौक पहुंची। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक रथ के साथ मौजूद रहे। हाट चौक पर आयोजित कार्यक्रम में रावतभाटा के बच्चों ने सांस्कृतिक गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। नगर पालिका अध्यक्ष अनुसूया नागर और उपाध्यक्ष विजय गुप्ता ने उपस्थितजनों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता भुवनेश नागर, नगर अध्यक्ष हर्ष जैन सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगरवासी मौजूद रहे।
0
0
Report

करौली के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल के सोने का वीडियो वायरल

Karauli, Rajasthan:टोडाभीम(करौली) स्कूल समय में प्रिंसिपल के सोने का कथित वीडियो वायरल, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भंडारी अंदरूनी का बताया जा रहा वीडियो, विद्यालय समय में एक व्यक्ति के सोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति प्रिंसिपल होने का किया जा रहा दावा, शिक्षक का नाम डयोडीराम मीना बताया जा रहा, वीडियो वायरल होने के बाद सरकारी स्कूल की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग कर रहे कमेंट, विद्यार्थियों की पढ़ाई और स्कूल में निगरानी को लेकर चर्चा, वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया, स्पष्ट नहीं, शिक्षा विभाग की ओर से कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी नहीं,
0
0
Report
Advertisement

चूरू में डोटासरा के जन्मदिन पर अस्पताल-विद्यालयों में सेवा कार्य, केक और भोजन का आयोजन

Churu, Rajasthan:विभिन्न सेवा कार्य कर कांग्रेसजनों ने मनाया डोटासरा का जन्मदिन चूरू। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिन चूरू जिला मुख्यालय पर विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेश सचिव मुस्ताक खान के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान भरतिया अस्पताल चूरू के मातृ-शिशु वार्ड में मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किए गए। इसके बाद देपालसर रोड़ स्थित निजी शिक्षण संस्थान में दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर व स्पेशल बच्चों को खाना खिलाकर जन्मदिन मनाया गया। संस्था प्रधान एवं दिव्यांग बच्चों ने गोविंद सिंह डोटासरा को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रमों की इसी कड़ी में रेस्ट हाउस के पास स्थित अन्नपूर्णा रसोई में एक दिन के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे सेवा और जनकल्याण के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने गोविंद सिंह डोटासरा को जन्मदिन की शुभकामनाएं دیتے हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
0
0
Report

नीर प्रजापति के वायरल स्टंट पर नरसिंहपुर में FIR, पुलिस पर सवाल

Narsinghpur, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग नरसिंहपुर - ZEE मीडिया की खबर का बड़ा असर... रीलबाज नेता पुत्र पर FIR नरसिंहपुर में नेता पुत्र की रीलबाजी का वीडियो हुआ वायरल पुलिस की भूमिका पर खड़े किए सवाल चलती फॉर्च्यूनर का गेट खोलकर स्टंट करता रहा नीर प्रजापति, पीछे चलता रहा पुलिस का काफिला इस खवर को ZEE मीडिया ने प्राथमिकता से दिखाया था जिसका बड़ा असर हुआ कांग्रेस नेता ओर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष NP प्रजापति के पुत्र नीर प्रजापति समेत एक अज्ञात पर नरसिंहपुर के मुगवानी थाने में केस दर्ज BNS की धारा 281, 285 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज हूटर लगी चलती फॉर्च्यूनर से स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई गोटेगांव के शेड नदी पुल के पास जंगली रास्ते में बनाया गया था वीडियो शंकराचार्य के आगमन के दौरान की घटना का FIR में जिक्र FIR में 26 अक्टूबर की देर शाम का बताया गया वायरल वीडियो लेकिन आरोपी के पीछे चल रहे पुलिस काफिले की जिम्मेदारी अबतक नहीं हुई तय बाइट- संदीप भूरिया एडिशनल एसपी नरसिंहपुर
0
0
Report
Advertisement

धमतरी में एंबुलेंस-ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ंत, नर्स की मौत हो गई

Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले में रायपुर-संबलपुर नेशनल हाईवे पर एंबुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत में महिला नर्स की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसा संबलपुर के पास हुआ. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वेंटिलेटर एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए. मृतका की पहचान शबाना खान के रूप में हुई है, जो महारानी अस्पताल जगदलपुर में स्टाफ नर्स पद पर पदस्त थीं. महारानी अस्पताल जगदलपुर से एक मरीज को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया था, और उसे रायपुर के एसएमसी हॉस्पिटल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन शव को लेकर एंबुलेंस से वापस जगदलपुर लौट रहे थे. नर्स शबाना खान भी मरीज के परिजनों के साथ रायपुर गई थीं और वापसी के दौरान संबलपुर के पास एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में नर्स शबाना खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस में सवार मरीज के तीन परिजन घायल हुए हैं. हादसे के बाद पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.
0
0
Report

हिंदू राव अस्पताल में नसों की कमी पर 5 तारीख से 2 घंटे हड़ताल

New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम के सबसे बड़े अस्पताल हिंदू राव में नसों की भारी कमी के चलते विरोध में नर्सें काली पट्टी बांधकर काम कर रही हैं। नसों की कमी को दूर नहीं किया गया तो 5 तारीख से 2 घंटे हड़ताल होगी। नर्सों ने कहा अगर जल्द ही अस्पताल में नर्सों की कमी दूर नहीं हुई तो 12 अक्टूबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल। दिल्ली नगर निगम का सबसे बड़ा अस्पताल हिंदू राव में नसों की भारी कमी है जिसके चलते नर्सें लगातार पिछले 28 तारीख से काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। 980 बेड के इस अस्पताल में इस समय नर्सों की संख्या 62 है जबकि जरूरत 300 नर्सों की है, नर्सों पर कार्य का काफी बोझ है, कमी की वजह से उन्हें डबल डबल शिफ्ट करनी पड़ रही है जिससे उन पर भारी दबाव भी देखा जा रहा है। साथी बढ़ते दबाव की वजह से उनकी सेहत और मानसिक दबाव बढ़ रहा है। नर्सों ने साफ कहा है कि अगर जल्द ही अस्पतालों में नसों की कमी दूर नहीं हुई तो पहले वे सोमवार 5 तारीख से 2 घंटे की स्ट्राइक पर जाएंगे और अगर तब भी उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो 12 तारीख से उन्होंने आह्वान किया है कि वे निश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। अगर नर्स हड़ताल पर जाती है तो मरीजों पर इसका असर भी पड़ेगा, उनका कहना है कि प्रशासन से लिखित शिकायतें दी जा चुकी हैं लेकिन अभी तक ठोस जवाब नहीं मिला है।
0
0
Report

मुरादाबाद मेले में युवती से दुष्कर्म: दो युवक नामजद, मुकदमा दर्ज

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में दो युवकों द्वारा मेला देखने गयी एक युवती को उठाकर लेजाने और फिर 24 घंटे अपने कब्जे में रखकर जंगल में उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तरफ से अपने गांव के ही 2 युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। परिवार का आरोप है कि बेटी भाई के साथ मेला देखने गयी थी जिसे 2 युवक बाइक पर उठाकर ले गए थे और जब बेटी घर नहीं आयी बेटा अकेला घर आया तो सब तरफ ढूंढा लेकिन बेटी नहीं मिली। मामले में जब पुलिस में शिकायत की तो अगले दिन शाम को बेटी को गांव के बाहर बने खंडर मकान में छोड़ गए जहाँ से बेटी मिली तो उसने आपबीती बताई, वहीँ पुलिस ने बिना देरी किए पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर गांव के ही 2 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में टीमें लगा दी है। फिलहाल आरोप ये भी है कि जब बेटी घर पहुंची तो परिवार पर आरोपियों ने पंचायत कर फैसला करने का दबाब बनाया़. फिलहाल अब पीड़िता के परिवार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाही की मांग की है तो वहीँ पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर उसको कोर्ट के सामने पेश किया है और आगे की कार्यवाही में जुट गयी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top