icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284003
Praveen BhargavPraveen BhargavFollow17 Sept 2024, 09:46 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोरबा के चैतुरगढ़ में देवी महिषासुर मर्दिनी का इतिहास और गुफाओं का रहस्य

Korba, Chhattisgarh:एंकर- "छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में घने जंगलों और ऊंची पहाड़ियों के बीच छिपा है एक ऐसा रहस्यमयी और ऐतिहासिक खज़ाना, जिसे लोग ''लाफागढ़'' के नाम से भी जानते हैं। बात हो रही है चैतुरगढ़ की... जहां एक तरफ मां महिषासुर मर्दिनी की असीम आस्था का सागर उमड़ता है, तो वहीं दूसरी तरफ प्राचीन स्थापत्य कला और शौर्य की गाथाएं पत्थरों पर लिखी नज़र आती हैं। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित चैतुरगढ़... आस्था, प्राचीन इतिहास और कुदरत की बेमिसाल खूबसूरती का एक अनूठा संगम। ऊंची पहाड़ियों और घने जंगलों की गोद में बसा यह स्थान सिर्फ एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत का जीता-जागता प्रमाण है। इसे स्थानीय लोग लाफागढ़ के नाम से भी पुकारते हैं। चैतुरगढ़ का इतिहास सदियों पुराना है, जो प्राचीन छत्तीसगढ़ की राजसत्ता और बेजोड़ स्थापत्य कला की कहानी कहता है। जिला प्रशासन के दस्तावेजों के मुताबिक, इस अभेद्य किले का निर्माण राजा पृथ्वीदेव प्रथम ने कराया था। पहाड़ी की प्राकृतिक बनावट ही इसकी सबसे बड़ी ढाल थी, जिसे और मजबूत करने के लिए प्राचीन काल में सुरक्षा दीवारें बनाई गई थीं। इस धरोहर के महत्व को देखते हुए 17 दिसंबर 1920 को ही इसे संरक्षित स्मारक घोषित कर दिया गया था। चैतुरगढ़ की सबसे बड़ी पहचान है यहां विराजमान मां महिषासुर मर्दिनी। मंदिर के गर्भगृह में देवी की अद्भुत बारह भुजाओं वाली प्रतिमा स्थापित है। मान्यता है कि यहीं मां दुर्गा ने महिषासुर का वध कर संसार को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। यही वजह है कि यह दरबार बुराई पर अच्छाई की जीत और असीम शक्ति का प्रतीक माना जाता है। सामरिक दृष्टि से भी यह किला बेहद खास था। दुश्मनों को रोकने के लिए इसमें तीन प्रमुख प्रवेश द्वार बनाए गए थे— मेनका द्वार, हुंकारा द्वार और सिंहद्वार। हैरानी की बात यह है कि इतनी ऊंचाई पर होने के बावजूद पहाड़ी के ऊपर समतल मैदान और पांच तालाब मौजूद हैं, जिनमें से तीन तालाबों में साल के बारह महीने पानी भरा रहता है। चैतुरगढ़ के रहस्य यहीं खत्म नहीं होते। मंदिर से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित है ''शंकर गुफा''। सुरंग जैसी दिखने वाली यह प्राकृतिक गुफा करीब 25 फीट लंबी है, जो आज भी श्रद्धालुओं और इतिहास प्रेमियों के लिए कौतूहल का विषय बनी हुई है। "राजा पृथ्वीदेव प्रथम की दूरदर्शिता, कुदरत का सुरक्षा कवच और मां महिषासुर मर्दिनी का आशीर्वाद... यही तीन चीजें चैतुरगढ़ को सबसे अलग बनाती हैं। एक तरफ जहां ये जगह श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति देती है, वहीं इतिहास के पन्नों को पलटने वालों के लिए ये किसी खुले संग्रहालय से कम नहीं है। ज़रूरत है तो बस इस ऐतिहासिक धरोहर को और सहेजने की, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस गौरवशाली इतिहास से रूबरू हो सकें।
0
0
Report

SSB ने नगरुआ पहाड़ से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया; नक्सल विरोधी अभियान तेज

Jamui, Bihar:जमुई जिले के गिद्धेश्वर रेंज के नगरुआ पहाड़ के जंगलों में सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने सर्च अभियान चलाकर हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। बरामद सामान में दो पुरानी देसी मस्केट राइफल समेत विभिन्न बोर के कारतूस और अन्य सामग्री शामिल हैं। इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान के तहत अंजाम दिया गया। SSB की 16वीं वाहिनी के कमांडेंट अनिल कुमार पाठानिया के दिशा-निर्देश पर 27 नवंबर को ए-समवाय परासी को सूचना मिली थी कि नगरुआ पहाड़ के जंगल में अज्ञात अपराधकर्मियों, असामाजिक तत्वों या संदिग्ध नक्सलियों द्वारा अवैध हथियार और कारतूस छिपाकर रखे गए हैं। सूचना के आधार पर ए-समवाय परासी कैंप के कमांडर सहायक कमांडेंट अरुण कुमार के नेतृत्व में 19 SSB जवानों और गरही पुलिस के आरक्षी संतोष कुमार को शामिल कर विशेष सर्च अभियान दल गठित किया गया। टीम ने नगरुआ पहाड़ के जंगली इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दो पुरानी और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त देसी मस्केट राइफल, 315 बोर के दो मिसफायर कारतूस, छह खाली खोखे, 7.62 एमएम का एक जिंदा कारतूस, एक खाली खोखा, एक डमी राउंड और एक मैगजीन फिलर बरामद किया गया। सुरक्षा उपाय अपनाते हुए बरामद सामान को छिपाए गए स्थान से बाहर निकाला गया। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सभी सामान गरही थाना पुलिस को सौंप दिया गया। SSB अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है। सुरक्षा बल संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। इससे पहले भी SSB द्वारा इलाके में अभियान चलाकर हथियार और गोला-बारूद जब्त किए गए हैं।
0
0
Report

चंदा गांव तालाब हादसे में एक ही परिवार के तीनों सदस्य डूबे, शोक पसरा

Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना अंतर्गत चंदा गांव में स्नान के दौरान एक ही परिवार के दो किशोरी समेत तीन की मौत हो गई। स्नान के दौरान एक दूसरे को बचाने में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सोनाली कुमारी (8) और रितेश कुमार (7) भाई बहन थे। उनके पिता का नाम शैलेन्द्र सिंह है। वहीं शिवानी कुमारी धर्मेंद्र सिंह की बेटी थी। घटना चंदा गांव के समीप गंगटी पर हुआ है। परिजनों को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। वहीं तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेजा गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चाचा अजय कुमार ने बताया कि तीनों हमेशा एक ही साथ रहते थे। आज अपने पिता को खेत में खाना पहुंचने गए थे, वहां से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है। हादसे के दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था। कुछ समय बाद जब शव पानी से बाहर आया तो लोगों ने देखा कि तालाब में तीन डूबे हुए हैं। अथमलगोला थाना के एएसआई अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि तीनों स्नान करने गांव के पास स्थित तालाब में गए थे, जहां एक को बचाने में दूसरा और फिर तीसरा डूब गया। मृतकों में दो किशोरी और एक किशोर है और तीनों एक ही परिवार के हैं। समीक्षा रिपोर्ट बनाने के बाद शव को अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

भागलपुर से नवगछिया तक गांजा तस्करी: महिलाएं भी नेटवर्क का हिस्सा बन गईं

Naya Chak, Bihar:एंकर - भागलपुर में नशे के कारोबार का नेटवर्क लगातार फैल रहा है। अब इस काले कारोबार में पुलिस की नजर से बचने के लिए तस्कर महिलाओं का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। ताजा मामला भागलपुर के नवगछिया जीरोमाइल का है, जहां नवगछिया पुलिस ने फिल्मी अंदाज में गांजा की बड़ी खेप पकड़ी है। भागलपुर से नवगछिया जा रहे एक ऑटो से पुलिस ने दो कार्टून में रखे करीब 12 किलो गांजा बरामद किए हैं। मौके से एक महिला और एक पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड को भी जाह्नवी चौक से ही दबोच लिया। इस तरह पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, नवगछिया डीआईयू की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांजा तस्कर भागलपुर के रास्ते गांजा की बड़ी खेप बाहर ले जाने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस ने जाह्नवी चौक के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान भागलपुर से नवगछिया जा रहे एक ऑटो को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें दो कार्टून से करीब 12 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने ऑटो में सवार महिला और पुरुष को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने इस तस्करी के कथित मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं कार्रवाई के दौरान कथित तस्करी सरगना इंद्रदेव को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, इंद्रदेव सड़क किनारे खड़ा होकर गिरफ्तारी की पूरी कार्रवाई देख रहा था। शक होने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की, जिसमें गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि गांजा से भरा बैग उन्हें जगतपुर मुर्गी फार्म के पास इंद्रदेव ने दिया था। इस पूरे मामले में सबसे अहम पहलू यह है कि नशे के कारोबार रोकने के लिए अब तस्करी के लिए महिलाओं को भी इस्तेमाल कर रहे हैं।
0
0
Report

हसायन में दोस्त के प्रेम प्रसंग में नाम आने से तनाव में थे दो युवक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Mohammad RajaMohammad RajaFollow50m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:हाथरस-हसायन थाना क्षेत्र के गांव नगला मांधाती में दो युवकों के साथ हुई घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय स्तर से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों का एक दोस्त एक युवती को अपने साथ भगा ले गया था। इस मामले में दोनों युवकों के नाम भी सामने आने की बात बताई जा रही है। इससे दोनों युवक तनाव में थे। उन्हें डर था कि मामले की जानकारी उनके परिजनों और पुलिस को होने पर उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसी चिंता के चलते दोनों गांव के बाहर बागों की ओर चले गए, जहां उनके साथ यह घटना हो गई।घटना में स्वर्गीय रामगोपाल के पुत्र सीटू उर्फ आदित्य यादव की मौत हो गई, जबकि मुकेश यादव के पुत्र दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सीटू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दीपांशु को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। सीटू के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हाथरस भेज दिया गया है।बताया गया है कि दोनों युवक राजस्थान के कोटा में हलवाई का काम करते थे और दीपावली पर घर आए हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है l
0
0
Report

हरदोई में बेकाबू डंपर दुकान में घुसा, दीवार तोड़कर अंदर तक पहुंचा भारी वाहन, बड़ा हादसा टला

Geetesh SinghGeetesh SinghFollow1h ago
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई/गीतेश सिंह हरदोई। माधौगंज-मटियामऊ मार्ग पर तपनोर चौराहे के पास गिट्टी से लदा तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसा। हादसे में दुकान की दीवार, पानी का फ्रीजर और हाईमास्ट लाइट क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, कन्नौज की ओर से आ रहा डंपर रास्ते में लगे पानी के फ्रीजर और हाईमास्ट लाइट को तोड़ता हुआ वीरेंद्र पाल की दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान की दीवार टूट गई और भारी वाहन अंदर तक पहुंच गया। दुकान और मकान एक ही परिसर में स्थित हैं। हादसे के दौरान तेज आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर निकले तो डंपर दुकान के अंदर घुसा हुआ मिला। घटना के बाद दुकान स्वामी वीरेंद्र पाल ने पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने मार्ग पर तेज रफ्तार से गुजरने वाले भारी वाहनों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
0
0
Report
Advertisement

दुकान का ताला तोड़कर पुलिस ने युवती को बाहर निकाला

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow2h ago
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के दिलेगंज स्थित कपड़ा कारोबारी लक्ष्मी दत्त ऋषि कुमार वस्त्र विक्रेता की दुकान के ताले काटकर पुलिस ने गुरुवार को पूर्वान्ह एक युवती को बाहर निकाला और गाड़ी में बिठाकर कोतवाली ले गई। आरोप था कि वस्त्र विक्रेता ने लड़की को साप्ताहिक बंदी के दिन बुलाया था और लड़की को दुकान के अंदर करके दुकान का शटर गिरा दिया। यह बात आसपास के लोगों को जब मालूम हुई तो बाहर भारी भीड़ एकत्रित हो गई । तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की सूचना की खबर पाकर कारोबारी ने शटर खोला और एक ताला डालकर फरार हो गया। इसी बीच पुलिस आ गई। पुलिस ने कारोबारी को फोन मिलाया तो कारोबारी ने स्विच ऑफ कर लिया। उसके बाद खत्ता जमाल खां स्थित कारोबारी के आवास पर भी पुलिस गई लेकिन वहां से भी कोई रिस्पांस नहीं मिला। लड़की की दुकान के अंदर पुख्ता जानकारी होने के बाद पुलिस ने भीड़ के समक्ष दुकान के ताले तोड़ दिये और अंदर घुस गई। युवती बदहवास स्थिति में दुकान की छत पर एक मिली। जिसको पुलिस ने ढककर कोतवाली ले गई। साप्ताहिक बंदी के दिन युवती दुकान के अंदर कैसे पहुंची? कपड़ा कारोबारी ने दुकान का शटर क्यों गिराया ? कपड़ा कारोबारी क्यों भागा?यह चर्चाएं खूब हो रही है।
0
0
Report

थ्रेसर मशीन में फंसकर युवक का हाथ कटा, हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow2h ago
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरौनिया में धान की गहाई करते समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक का हाथ पूरी तरह कट गया। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्राम बरौनिया निवासी नीरज कुमार पुत्र रामपाल 32 वर्ष शुक्रवार को सुबह करीब दोपहर थ्रेसर मशीन से धान की गहाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका हाथ मशीन के अंदर चला गया, जिससे उनका हाथ बुरी तरह कट गया। मौके पर मौजूद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से घायल नीरज कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद लाया गया। चिकित्सकों प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
0
0
Report
Advertisement

शादी समारोह में डीजे विवाद के दौरान 15 वर्षीय किशोर की हत्या, गांव में मचा हड़कंप

MKMOHAMMAD KHALIDFollow2h ago
LahnGaura, Uttar Pradesh:गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अहिरौली के जोकहा गांव में एक शादी समारोह के दौरान हुई घटना में 15 वर्षीय किशोर मोहम्मद हामिद की जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार, गांव में एक लड़की की शादी के दौरान डीजे पर हुए विवाद के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हामिद पर चाकू से हमला किए जाने की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनजोत लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस बारे में जब थाना प्रभारी तेज नारायण गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया की परिजनों के तरफ से तहरीर पड़ी है जो भी दोषी हैं उसके ऊपर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

मुरादाबाद कटघर में इंडेन गैस सिलेंडर लोडर मैजिक में लगी आग

Shahrukh HusainShahrukh HusainFollow2h ago
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद कटघर में इंडेन गैस सिलेंडर लोडर मैजिक में लगी आग फायर बॉल भी नहीं बुझा सकी आग टला बड़ा हादसा। मुरादाबाद के कटघर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब इंडेन गैस सिलेंडर लोडर मैजिक वाहन में अचानक आग लग गई।गनीमत रही कि आग लगने से पहले ही वाहन से सभी गैस सिलेंडर उतार दिए गए थे, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया जानकारी के मुताबिक, वाहन में लगी आग को बुझाने के लिए केमिकल फायर बॉल का इस्तेमाल किया गया। फायर बॉल में धमाका तो हुआ लेकिन आग नहीं बुझ सकी। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद फायर बॉल की कार्यक्षमता और गैस कंपनी के सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि समय रहते सिलेंडर उतार दिए जाने से बड़ा नुकसान होने से बच गया।
0
0
Report

मुख्यमंत्री ने वितरण किया 46800 टेबलेट टेबलेट चलता फिरता विश्वविद्यालय है - मुख्यमंत्री

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow2h ago
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 वर्ष में छठवें बार गोंडा पहुंचे जहां देवीपाटन मंडल के 46800 लाभार्थी/छात्र/ छात्राओं को टेबलेट वितरण किया और टैबलेट की विशेषताएं बताइ, उन्होंने कहा यह चलता फिरता विश्वविद्यालय है इसमें सारे कोर्स आपको मिल जाएंगे आप इसी टैबलेट से अपने को मतदाता का फॉर्म भर सकते हैं छात्रवृत्ति आवेदन कर सकते हैं, उन्होंने कहा श्रावस्ती जनपद को भगवान राम के पुत्र ने राजधानी बनाई थी, यहां आक्रांता को राजा सुहेलदेव द्वारा पराजित किया था। उन्होंने कहा श्रावस्ती में एयरपोर्ट हो गया है बहुत जल्द अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिवीटी कर दिया जाएगा। देवीपाटन मंडल के तीन जनपद सबसे कम आय वाले जनपद रहे है वर्ष 2017 से पहले गोंडा जनपद सबसे गंदा शहरों में माना जाता था। लेकिन अब इन जनपदों की स्थिति बहुत अच्छी है। 2017 से पहले देवीपाटन आने के लिए 3 घंटे लगते थे सड़के ठीक नहीं थी और अब 45 मिनट में देवीपाटन पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा श्रावस्ती बलरामपुर बहराइच विकास के लिए आकांक्षी जनपद है अब देवीपाटन मंडल से होकर एक्सप्रेस वे का निर्माण होगा, मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा चार बार, बसपा के तीन बार के शासनकाल से अधिक दोगुनी भाजपा में साढ़े नौ साल में साढ़े नौ लाख सरकारी नियुक्तियां दी है। उन्होंने कहा कि अब देवीपाटन मंडल से भी इन्वेस्ट के प्रस्ताव आने लगे हैं और अब पहले की अपेक्षा बहुत ज्यादा विकास कर गया है। लखनऊ में ही अब सबसे अच्छे राइफल,ब्रह्मास्त्र का निर्माण होने लगा है उन्होंने कहा जहां पूर्व के नेता गाजियाबाद नोएडा जाने से डरते थे अब वहां विकास ही विकास है मुख्यमंत्री ने मंच से नीचे उतरकर सेल्फी भी खींची वही गोंडा के सांसद एवं विदेश राज्य मंत्री कीर्तवर्धन सिंह ने भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि सपा सरकार में लोग विकास के लिय तरसते थे और अब इस सरकार में विकास ही विकास है। कैसरगंज के सांसद करण भूषण सिंह ने भी संबोधित किया
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर: तिलहर चीनी मिल में धीमी तौल के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग तक लगा जाम।

VSVivek SharmaFollow2h ago
Tilhar, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के तिलहर में बड़ी संख्या में गन्ने की पर्चियां जारी होने और उम्मीद से अधिक गन्ना आने के चलते एक किलोमीटर तक तौल कांटे से गन्ने से लदे वाहनों का लगा जाम।राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे तक ट्रैक्टर ट्राली का जाम लगने से हादसे का अंदेशा।सीसीओ ने कहा जल्द खत्म होगा जाम। दी किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड में गन्ना तौल कांटे से लेकर लगभग एक किलोमीटर पीछे राष्ट्रीय राजमार्ग तक गन्ने से लोड ट्रैक्टर ट्राली,ट्रक और बैलगाड़ी की भारी संख्या के चलते जाम लग गया है।राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे तक गन्ने से लोड वाहनों की लाइनें पहुंचने के चलते यहां पर हादसे का अंदेशा भी बना हुआ है।इस समय इस जाम में लगभग 400 ट्रैक्टर ट्रॉली सहित तमाम वहां फंसे हुए हैं।बीते कई दिनों से किसान अपना गन्ना लेकर यहां आए हुए हैं लेकिन धीमी गन्ने की तौल के चलते उनका गन्ना अभी तक तौला नहीं जा सका है।कई दिनों से मौजूद किसानों का गन्ना धूप में सूखने के चलते उसका वजन घटने से जहां उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है तो वहीं रात दिन यहीं पर खुले आसमान के नीचे रहने से उनका स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है। मुख्य गन्ना अधिकारी लाल चंद उपाध्याय ने बताया कि गन्ना पर्ची वितरण तेजी से किया गया था और अपेक्षा थी कि इनमें से लगभग 60% किसान अपना गन्ना लेकर आएंगे लेकिन यहां पर 90% किसान गन्ना लेकर आ गए हैं जिसके चलते जाम की स्थिति बन गई है शनिवार शाम तक जाम खत्म हो जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top