झांसी में विश्व आदिवासी दिवस पर संगोष्ठी और सम्मान समारोह आयोजित
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में मां शबरी सहरिया आदिवासी कल्याण समिति और BJP अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने संयुक्त रूप से विश्व आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। IMA भवन में आयोजित इस समारोह में आदिवासी समाज की आर्थिक, शैक्षिक और सामाजिक स्थिति पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में सहरिया, कंजर और लोहा पीटा समाज के लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा थे। विशिष्ट अतिथियों में संतराम पेंटर, घासीराम सहारिया, कैलाश नारायण गुप्ता और श्यामजी गुप्ता शामिल रहे। डॉ. संदीप ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
