झांसी के सेंट जूडस स्कूल में पटाखा बाजार में सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र स्थित सेंट जूडस स्कूल में पटाखा बाजार गंभीर सुरक्षा खतरा पैदा कर रहा है। यहां जगह-जगह गाड़ियां खड़ी हैं और पटाखा बेचने की अनुमति के बावजूद प्रशासन की गाइडलाइंस का पालन नहीं किया जा रहा है। हर पटाखा दुकान के बीच उचित दूरी नहीं रखी जा रही है। दुकानदारों के पास बालू और पानी की व्यवस्था भी नहीं है।
फायर ब्रिगेड के लिए बनाया गया पुलिस सहायता केंद्र भी अंधेरे में है जिससे सुरक्षा व्यवस्था और भी कमजोर हो रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
