284002
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर रेल चौपाल: स्वच्छता पर जोर, गंदगी फैलाने पर जुर्माना
Jhansi, Uttar Pradesh:ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर 20 अक्टूबर 2024 को रेल चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें झांसी मंडल के स्वच्छता अभियान के तहत गंदगी फैलाने पर जुर्माने का ऐलान किया गया। स्टेशन निदेशक एल आर सोलंकी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्वालियर नगर निगम उपायुक्त ए. पी एस भदोरिया ने यात्रियों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सोलंकी ने कहा कि स्वच्छता का ध्यान रखना बीमारियों से बचने का एक प्रभावी तरीका है, और यह प्रयास सभी को स्वयं से शुरू करना चाहिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तेज़ रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दो युवकों को चपेट में लिया, एक की मौत
Noida, Uttar Pradesh:ब्यावर - मसूदा में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत... हादसे मे एक युवक हुआ घायल....तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने की चपेट में आई बाइक... बाइक सवार दो युवकों में से एक युवक अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई..... जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया... जिसका अस्पताल में इलाज जारी है... मिली जानकारी के अनुसार शिवपुरी निवासी प्रहलाद अपने दोस्त महेंद्र के साथ बाइक पर जा रहा था... इसी दौरान सामने से आ रही तेज गति बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी... हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए... घटना के बाद双方 घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से मसूदा चिकित्सालय लाया गया... जहाँ हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया... रास्ते में एक युवक ने दम तोड़ दिया। बाद में मसूदा चिकित्सालय में परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया गया... मसूदा पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी: कुर्बानी खुले मैदान में, सोशल मीडिया पर पोस्ट से बचें
Noida, Uttar Pradesh:मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी खुली जगह पर कुर्बानी न करें, सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें, और सड़कों पर नमाज न पढ़ें; दुसरे धर्मों की आस्था का ख्याल रखें. बरेली: बंगाल और दिल्ली में कुर्बानी को लेकर हो रहे विवाद और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नमाज वाले बयान पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने बयान जारी किया है. प्रेस को जारी किये गये बयान में मौलाना ने बहुत स्पष्ट अंदाज में बाते कही हैं. उन्होंने कहा कि कुर्बानी इस्लाम के हिस्से में से एक हिस्सा है, खुदा ने हज़रत इब्राहीम को आजमाने के लिए अपने बेटे की कुर्बानी देने का आदेश दिया था. यह कार्य खुदा को बहुत पसंद आया, इसी वजह से पैग़म्बर इस्लाम ने भी मालदार मुसलमानों के लिए कुर्बानी को जरुरी करार दिया. यादगार के तौर पर सालों से कुर्बानी होती आ रही है. जो लोग यह समझते हैं कि कुर्बानी इस्लाम का हिस्सा नहीं है, वे गलतफहमी का शिकार हैं, और उन्होंने इस्लाम का अध्ययन नहीं किया है. मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि नमाज़ सड़क और चौराहों पर न पढ़ी जाए, चूंकि नमाज़ में इक्त्दाम और अल्लाह की याद उसी वक्त हो सकती है जब नमाज़ पढ़ने वाले नमाज़ी को इत्मिनान व सुकून मिले. इस्लाम का नज़रिया है कि नमाज पढ़ने वाले और खुदा के दरमियान कोई भी चीज़ बीच में हाई (रुकावट) न हो. सड़क और चौराहों पर पढ़ने वाले व्यक्ति को इत्मिनान व सुकून नहीं मिल सकता, यहाँ शोर शराबा और ट्रैफिक का हंगामा रहता है, इसलिए इत्मिनान व सुकून हासिल नहीं हो सकता. मुसलमान मस्जिदों और घरों में नमाज़ पढ़े. मौलाना ने कहा कि बाजार शहरी और ग्रामीण इलाकों में आबादी बढ़ जाने और मस्जिद के जुय की वजह से एक साथ मस्जिद में या ईदगाह में नहीं आ पाते. शरीयत ने इसकी व्यवस्था इस तरह की है कि एक बार इमाम पहली जमात करा दे, फिर दूसरी जमात दूसरा इमाम पढ़ा दे, आदमी ज्यादा है तो एक के अलावा एक ही मस्जिद या एक ईदगाह में एक से ज्यादा जमाते हो सकती हैं. इस व्यवस्था को अपनाने से सारी समस्याएं खत्म हो जाती हैं. मौलाना ने कहा कि पूरे भारत में कुर्बानी पर कहीं प्रतिबंध नहीं लगा हुआ है, कुर्बानी खुली जगह पर न करें, स्लाटर हाउस या अपने घरों में कुर्बानी करें. कुर्बानी करते वक्त एक छोटा सा गड्ढा खोद लें, कुर्बानी के जानवर का खून और अवशेष गड्डे में दफन कर दें. और इस बात का भी ध्यान रखें कि कुर्बानी का फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें, अपने परिवार के नौजवान बच्चों को भी समझा दें. मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने आगे कहा कि कुर्बानी का दिन साल में एक बार आता है, उस दिन इस्लाम अपने अनुयायियों को सबक सिखाता है कि किसी को तकलीफ़ मत दो. इसलिए दूसरे धर्मों के मानने वाले लोगों की आस्था व भावना को कोई ठेस न पहुंचे. और साथ ही उन जानवरों की कुर्बानी न करें जिन पर प्रतिबंध लगाया गया है. कुर्बानी के तीन दिनों में अगर कोई विवाद उत्पन्न होता है तो उसको शांतिपूर्ण अंदाज में निपटाएं. और उच्च अधिकारियों को संपर्क कर जानकारी दें.0
0
Report
मसूदा में बोलेरो से हादसा, एक की मौत, एक घायल
Bewar, Uttar Pradesh:मसूदा में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल ब्यावर जिले के मसूदा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार शिवपुरी निवासी प्रहलाद अपने दोस्त महेंद्र के साथ बाइक पर जा रहे थे इसी दौरान सामने से आ रही तेज गति बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से मसूदा चिकित्सालय लाया गया, जहाँ हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में एक युवक ने दम तोड़ दिया। बाद में मसूदा चिकित्सालय में परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया गया। मसूदा पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
सीमांत हर्षिल में पोलिंग बूथ निरीक्षण के साथ मुख्य निर्वाचन आयुक्त पहुँचे
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत सरकार सीमांत क्षेत्र हर्षिल पहुंचे. हर्षिल में पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया गया. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बीएलओ मिंटू देवी के अच्छे कार्यों की सराहना की. हर्षिल में उनकी यात्रा के दौरान सीमा क्षेत्र की स्थिति, SIR मैपिंग आदि के बारे में जानकारी ली गई. मुख्य निर्वाचन आयुक्त गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुए. गंगोत्री धाम पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना करेंगे और SIR को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी.0
0
Report
अमेठी में स्टंट बाजों का दौर: युवक के स्टंट वीडियो पर पुलिस जांच
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- जिले में नहीं थम रहा है स्टैंट बाजों का सिलसिला , बाइक से एक युवक का स्टैंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, बीच सड़क पर स्टैंट करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी ,रीलबाज अक्षय मिश्रा है अपराधी किस्म का व्यक्ति जामों थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है वायरल वीडियो0
0
Report
भिंड में छेड़छाड़ के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, दो घायल
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर- भिंड में छेड़छाड़ के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे कई घायल, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। एंकर- भिंड जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के काथा गांव में छेड़छाड़ के विवाद को लेकर उसे समय तनाब फैल गया जब कुशवाहा समाज के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, बताया जा रहा है गांव के कुछ युवक गांव की ही एक युवती को लगातार परेशान कर रहे थे, युवती द्वारा इस बात की शिकायत परिजनों से किये जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी ही गई और देखते देखते लाठी डंडे निकल आये और विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, मारपीट के दौरान गांव में चीख पुकार मच गई, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मिहोना थाना पुलिस ने हालात काबू में किये और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर लिया है, और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
अलवर अस्पताल में नर्सिंग कर्मचारी ने रात में छेड़छाड़; आरोपी गिरफ्तार
Alwar, Rajasthan:अलवर - अलवर के सामान्य चिकित्सालय में नर्सिंग कर्मचारी द्वारा रात में महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय भर्ती मरीज की अटेंडेंट महिला से छेड़छाड़ की गई. इस पर परिजनों से मौके पर ही नशे में मिले कर्मचारी की पिटाई कर दी. पिटाई के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया. कर्मचारी नरेंद्र को प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से लगाया गया था. मौके पर पुलिस पहुंची. घटना के बाद पीएमओ ने कर्मचारी को हटाने के निर्देश दे दिए हैं. सरकारी अस्पताल में गम्भीर लापरवाही का मामला सामने आया है. परिजनों ने कहा कि सिर्फ नौकरी से हटा देना कहकर जिम्मेदारी से नहीं बच सकते. पीएमओ की भी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए.0
0
Report
महाधमोर महोबा FIR: अजय राय के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर मामला दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:महोबा ब्रेकिंग कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ महोबा कोतवाली में एफआईआर दर्ज, निवर्तमान सचिव बृजराज सहित 30 अज्ञात समर्थकों के नाम भी एफआईआर में शामिल, भाजपा नेता एडवोकेट नीरज रावत की तहरीर पर एफआईआर हुई दर्ज, कल महोबा दौरे पर आए थे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश अध्यक्ष ने पीएम मोदी के खिलाफ की थी अभद्र टिप्पणी, शहर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा।0
0
Report
समर्थ सिंह के भाई व वकील कटारा हिल्स थाने पहुंचे; सरेंडर से जमानत याचिका वापस
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल समर्थ सिंह का भाई और एडवोकेट पहुंचे कटारा हिल्स थाने समर्थ सिंह का भाई बोला हम तो देखने आए थे कि समर्थ किस हालत में है समर्थ के वकील का कहना समर्थ सिंह फ़रार नहीं था उसकी अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगी हुई थी याचिका वापस लेते ही सरेंडर किया गया।0
0
Report
Advertisement
बस्सी रीको इंडस्ट्रीज एरिया में बिजली समस्या पर आक्रोश, उद्योगपति आंदोलन की चेतावनी
Jaipur, Rajasthan:बस्सी रीको औद्योगिक क्षेत्र में लंबे समय से बिजली समस्या, बिजली की समस्या को लेकर उद्योगपतियों में आक्रोश, क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती, बार—बार ट्रिपिंग और लो वॉल्टेज की समस्या से उद्योगपति परेशान, बस्सी रीको इंडस्ट्रीज एरिया एक्सटेंशन एसोसिएशन का ज्ञापन, जेवीवीएनएल अधिकारियों और उपखंड अधिकारी बस्सी को दिया ज्ञापन, एसोसिएशन ने दी चेतावनी जल्द समस्या का समाधान नहीं किया, तो सडको पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी बस्सी (जयपुर ग्रामीण) बस्सी रीको औद्योगिक क्षेत्र में लंबे समय से बनी बिजली समस्या को लेकर अब उद्योगपतियों का आक्रोश व्याप्त है, क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती, बार-बार ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान उद्योगपतियों ने आंदोलन की दी चेतावनी, बस्सी रीको इंडस्ट्रीज एरिया एक्सटेंशन एसोसिएशन के बैनर तले जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) अधिकारियों को एवं उपखंड अधिकारी बस्सी को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की, एसोसिएशन के अध्यक्ष नेमीचंद ने चेतावनी दी कहा जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा, बिजली कटौती की समस्या से उद्योग संचालन प्रभावित हो रहा है, इससे उत्पादन कार्य बाधित हो रहा है और उद्योगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, इस दौरान संरक्षक कुंजबिहारी सर्राफ, प्रह्लाद मीणा, उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद सैनी, संयुक्त सचिव अश्वनी रस्तोगी, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी, सचिव विष्णु सांवा सहित कई उद्योगपति मौजूद रहे0
0
Report
झालावाड़ के 8-लेन हाईवे पर लोडिंग वाहन पलट, 5 किसान घायल
Jhalawar, Rajasthan:जालावाड़ जिले के समीप 8 लेन हाईवे पर एक लोडिंग वाहन पलटने से पांच किसान घायल हो गए। हादसा रिछड़िया गांव के पास हुआ। सभी घायलों को जिलेदारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि दुर्घटना लोडिंग वाहन के टायर फटने के कारण हुई। टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। लोडिंग ऑटो में सवार किसान माधोपुर कनवास के रहने वाले हैं, जो सोयाबीन के बीज लेकर लौट रहे थे। वापस आते समय रिछड़िया गांव के पास यह हादसा हुआ। दुर्घटना में घायल पांचों किसानों का झालावाड़ के जिला SRG अस्पताल में उपचार चल रहा है।0
0
Report
ट्विशा शर्मा मौत केस: परिवार ने CBI से दूसरा पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार की मांग
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल: ट्विशा शर्मा मौत मामला | पीड़िता के पति समर्थ सिंह को पुलिस कस्टडी में लिए जाने पर पीड़िता के अंकल लोकेश शर्मा ने कहा, "यह उनकी एक चाल है क्योंकि वे इस कानून से जुड़े हुए लोग हैं और उनकी मां जज हैं। पुलिस को मां और बेटे दोनों को बहुत पहले ही गिरफ्तार कर लेना चाहिए था...लड़की का शव अभी भी मॉर्चरी में पड़ी है और पूरा परिवार बहुत दर्द में है...अपराधी, यहां के वरिष्ठ अधिकारी जो निरंतर इस पूरी कानूनी प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रहे हैं...अब CBI को जल्द से जल्द आना चाहिए और दूसरा पोस्टमॉर्टम होना चाहिए ताकि हम उसका अंतिम संस्कार इज्ज़त से कर सकें।"0
0
Report
Advertisement
जयपुर में प्रसाद के बहाने ठग गैंग फिर वारदातों में बुजुर्ग-महिला लूट
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में एक बार फिर ऐसी ठग गैंग सक्रिय हो गई है, जो राह चलते लोगों को धार्मिक आस्था के नाम पर निशाना बना रही है। “भगवान का प्रसाद” बताकर लोगों को झांसे में लेती है। प्रसाद खाने के बाद पीड़ितों का मानसिक संतुलन बिगड़ने जैसा महसूस होता है और इसी दौरान बदमाश उनसे सोने के आभूषण उतरवाकर फरार हो जाते हैं। राजधानी में सामने आए दो मामलों ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। जयपुर में शहर में प्रसाद खिलाकर लूट करने वाला गिरोह एक बार फिर एक्टिव हो गया है। पिछले एक सप्ताह के अंदर जयपुर में दो अलग अलग क्षेत्रों में ऐसी वारदात हुई हैं। ये गैंग बुजुर्गों और महिलाओं को निशाना बना रहे है। इस गिरोह ने मंदिर से लौट रही महिला को बाबा बताकर प्रसाद खिलाकर वारदात की है, प्रसाद खाने के बाद महिला हिप्नोटाइज हो गई और ठगों के कहे मुताबिक अपने आभूषण उनको ख़ुद उतारकर दे दिए। इस गिरोह ने खो नागोरियान और जामडोली इलाक़े में दो वारदात की है, दोनों ही वारदात में तरीक़ा वारदात लगभग एक जैसा है हालाँकि पुलिस को शक है कि दोनों ही घटना में अलग अलग गैंग का हाथ हो सकता है। पहली वारदात खो नागोरियान इलाक़े में हुई जहाँ मंदिर से लौट रही 48 वर्षीय पीड़िता को Three बदमाशों ने लूट का शिकार बनाया, आरोपियों ने महिला को कहा कि वह बालाजी मंदिर से आए हैं और एक बीमार बच्चे का इलाज करने के लिए जयपुर आए हैं, इस प्रकार बातों में उलझाकर उन्होंने महिलाओं को प्रसाद के दो दाने खिलाए, लड्डू खाने के बाद महिला वशीकरण हो गई, उसके बाद बाबाओं ने आग लगाकर महिलाओं को अपने पक्ष में लिया, बाद में आरोपी महिला को सुनसान गली में पैदल ले गए और महिला के कानों के सोने के झूमके और अन्य ज्वेलरी खुलवाकर फ़रार हो गए, थोड़ी देर बाद महिला को होश आया तो उसे वारदात का पता चला जिसके बाद महिला ने अपने पति को आपबीती बताई जिसके बाद थाने में मुक़दमा दर्ज करवाया, पुलिस ने कहा कि यह गिरोह धार्मिक भावना की आड़ में वारदात करते हैं और सुनसान इलाकों में बुजुर्ग महिला और लोगों को निशाना बनाते हैं। वही दूसरी वारदात जामडोली इलाक़े में हुई यहाँ 70 वर्षीय बुजुर्ग को निशाना बनाया। पीड़ित हॉस्पिटल के पास पैदल जा रहे थे। इस दौरान पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने उनसे बातचीत की मदद की बात कहकर बदमाशों ने बुजुर्ग को बाइक पर बैठा लिया और सुनसान इलाक़े में ले जाकर लूटकर फ़रार हो गए, आरोप है कि सुनसान इलाके में ले जाकर उन्हें डराया-धमकाया और गले की चेन तथा पर्स छीन लिया। इसके बाद धक्का देकर सड़क पर उतारकर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित बुजुर्ग ने जामडोली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस बाइक सवार दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस भी आम लोगों से अपील करेगी किसी भी अनजान व्यक्ति से प्रसाद या ताबीज़ नहीं ले, पूजा पाठ के नाम पर ये गिरोह वारदात करते हैं, मंदिर जाते हुए लोगों को निशाना बनाते हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पेशल टीम गठित कर कर गिरोह की तलाश शुरू कर दी है, पूर्व में माणक चौक पुलिस ने इस प्रकार की गैंग का ख़ुलासा किया था लेकिन एक बार फिर से जयपुर शहर में दो वारदात होने के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है। सूत्रों की मानें तो इन वारदातों के पीछे महाराष्ट्र की गैंग का हाथ हो सकता है जो इस तरह की वारदात करती है, पुलिस सीसीटीवी फ़ुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है0
0
Report
मण्डला की खस्ताहाल सड़कों पर ऑटो चालकों ने खुद मरम्मत शुरू कर दी
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला नगर की खस्ताहाल सड़कें अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी हैं। सड़कों पर बने गड्ढों से जहां आम वाहन चालक परेशान हैं, वहीं ऑटो चालकों की मुश्किलें सबसे ज्यादा बढ़ गई हैं। हालात ऐसे हो गए कि अब ऑटो चालकों ने खुद ही सड़कों की मरम्मत का जिम्मा उठा लिया है। नगर की सड़कों की बदहाल तस्वीरें जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही हैं। मुख्य मार्गों सहित कई इलाकों की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे आए दिन वाहन खराब हो रहे हैं और हादसों का खतरा भी बना रहता है। यही वजह है कि जो काम शासन को करना चाहिए अब वह ऑटो चालक कर रहे है । ऑटो चालक अपने खर्चे से गिट्टी, मुरम और अन्य सामग्री लाकर सड़कों के गड्ढे भर रहे हैं। चालकों का कहना है कि खराब सड़कों के कारण उनके ऑटो में लगातार टूट-फूट होती है, जिससे आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। नगर में ऑटो चालकों द्वारा किया गया यह काम अब चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग भी सवाल उठा रहे हैं कि जब जिम्मेदार विभाग सड़कें सुधारने में नाकाम हैं, तब आम लोगों को खुद आगे आकर व्यवस्था संभालनी पड़ रही है। आम नागरिक, अधिकारी बातचीत के बीच, फिलहाल ऑटो चालकों की यह पहल लोगों के लिए राहत जरूर बन रही है, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि आखिर जिम्मेदार विभाग कब जागेगा और नगरवासियों को अच्छी सड़कें मिल पाएंगी।0
0
Report
हिंडौन नगर परिषद की समस्याओं पर पूर्व पार्षदों का धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
Karauli, Rajasthan:हिंडौन शहर में व्याप्त समस्याओं को लेकर पूर्व पार्षदों में सौंपा ज्ञापन, हिंडोन सिटी। नगर परिषद में व्याप्त समस्याओं, कथित भ्रष्टाचार और बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर पूर्व पार्षदों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रतिपक्ष नेता दिनेश चंद सैनी सहित पूर्व पार्षदों ने कलेक्ट्रेट करौली पहुंच जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर हिंडौन नगर परिषद में व्याप्त समस्याओं की शिकायत की।0
0
Report
Advertisement
