284003
वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार से फंसा मोर, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
Jhansi, Uttar Pradesh:रविवार सुबह एक दुखद घटना में रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस के पेंटोग्राफ में फंसकर एक मोर की जान चली गई। घटना उस समय हुई जब ट्रेन झांसी से दिल्ली जा रही थी। सूत्रों के अनुसार, मोर ट्रेन के ऊपर से गुजरते समय पेंटोग्राफ में फंस गया। ट्रेन के झांसी पहुंचने पर रेलवे कर्मचारियों ने मोर के शव को पेंटोग्राफ से निकाला और वन विभाग को सूचित किया। वहीं राजकीय सम्मान के साथ वन विभाग द्वारा मोर को अंतिम विदाई दी गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ में शारदीय नवरात्रि: नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की आराधना में भक्तों की भीड़
Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ में आज शारदीय नवरात्रि का नौवां दिन है. इस पावन अवसर पर मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जा रही है. प्रदेशभर के देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है.. मंदिरों में हवन-पूजन, कन्या भोज, दुर्गा सप्तशती के पाठ और विशेष आरती की तैयारियां की गई हैं.. नवरात्रि के अंतिम दिन भक्त मां दुर्गा की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं.. देवी मंदिरों में गूंज रहे जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है..0
0
Report
गोल बाजार मेले में झूले से गिरकर युवक-युवती घायल, पुलिस जांच शुरू
Jabalpur, Madhya Pradesh:गोलाबाजार मेले में झूले से गिरकर एक युवती और बच्चा घायल, गोल घूमने वाले झूले में झूलते वक्त हादसा, झूले के गेट से चिपककर खड़ी पल्लवी मोबाइल से बना रही थी रील, उसके साथ आशीष यादव नामक बच्चा भी झूले का गेट पकड़कर खड़ा था, अचानक गेट खुलने से पल्लवी और आशीष झूले से गिरे नीचे, दोनों को आई गंभीर चोट, घटना के तत्काल बाद दोनों घायलों को पहुंचाया गया नजदीकी अस्पताल, हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शुरू की जांच, बीते 6 दिनों से गोलबाजार में संचालित हो रहा है मेला, हादसे के तत्काल बाद मेले को कराया गया खाली, हादसे की जांच में जुटी लॉर्डगंज पुलिस, गोल बाजार स्थित शहीद स्मारक का मामला0
0
Report
बाघ के हमले की ताजा खबर नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
जगदलपुर के गरबा समारोह में दो गुटों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर शहर के लागू वाटिका में चल रहे गरबा कार्यक्रम के दौरान देर रात हुआ हंगामा, दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, घटना का वीडियो आया सामने, फिलहाल विवाद का कारण अज्ञात, एक तरफ चलता रहा गरबा दूसरी तरफ जमकर चले लात घूसे, हंगामे और मारपीट का वीडियो वायरल0
0
Report
नवमनोनीत राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन का शपथ ग्रहण आज लोक भवन में होगा
Noida, Uttar Pradesh:आज 11:00 बजे लोक भवन में नवमनोनीत राज्यपाल डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन राज्यपाल के पद की शपथ लेंगे। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी कई प्रशासनिक के अधिकारी, भी मौजूद रहे। 11:00 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।0
0
Report
शिर्डी में साईं बाबा के तीन दिवसीय पुण्यतिथि उत्सव की भक्तिमय शुरुआत, कृष्ण-लीला प्रदर्शन
Shirdi, Maharashtra:शिर्डीत साईबाबांच्या तीन दिवसीय पुण्यतिथी उत्सवाला मोठ्या भक्ती वातावरणात सुरुवात झाली है.. उत्सवानिमित्त साई मंदिराच्या प्रवेशद्वारावर साकारलेला साई द्वारकाधीश हा भव्य देखावा साई भक्तांच्या आकर्षणाचा केंद्र ठरतोय.. या देखाव्याच्या माध्यमातून भगवान श्रीकृष्णाच्या विविध लीला साकारण्यात आल्या आहेत.. साई भक्तांच्या देणगीतून हा भव्य देखावा साकारण्यात आला असून, भगवान श्रीकृष्ण और साईबाबा यांचा एकत्रित देखावा लक्षवेधी ठरतोय..आढावा घेतलाय आमचे प्रतिनिधी कुणाल जमदाडे यांनी...0
0
Report
Advertisement
झारखंड सरकार का कदम: ST-एससी आदिवासी छात्रों के लिए 100 को निःशुल्क कोचिंग
Ranchi, Jharkhand:झारखंड सरकार अनुसूचित जनजाति वर्ग के स्टूडेंट को निःशुल्क कोचिंग करवाएगा कल्याण विभाग । इसके लिए 100 आदिवासी छात्रों को जेपीएससी की निःशलुल्क कोचिंग करवाया जाएगा। पढ़ाई के साथ साथ रहने और खाने की भी व्यवस्था होगी। राष्ट्रीय स्तर के संस्थान को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। प्रवेश के आधार पर हो सकता है अभ्यर्थियों का चयन। झारखंड सरकार के पहल पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, हमारी सरकार का सोच है, राज्य के एसटी, एससी, अल्पसंख्यक , ओबीसी को आगे बढ़ाएंगे। बीजेपी के कभी इस तरह की सोच के तहत काम नहीं किया । हमारी सरकार का फोकस है, हम उनको साधन देंगे ताकि वो पढ़ें लिखें और आगे आएं। बाइट ...इरफान अंसारी, स्वास्थ्य मंत्री मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने कहा, राज्य सरकार का ये निर्णय मील का पत्थर साबित होगा, जो राज्य , राज्य के व्यक्ति, आदिवासियों और मूल वासियों के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है बाइट...योगेन्द्र प्रसाद, मंत्री वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा, राज्य की सरकार काम करने में विश्वास करती है, हमारी सरकार किसी वर्ग को पोस्ट दे कर खुश करने के बजाए काम करती है । बाइट ...राधा कृष्ण किशोर, वित्त मंत्री कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कमल ठाकुर ने कहा, राज्य की सरकार और गठबन्धन दल हमेश से इसको लेकर बेहतर काम करती रही है। निचले पायदान के बच्चे को बराबरी में आने का मौका मिले बाइट ... कमल ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस शिक्षाविद भी राज्य सरकार के इस फैसले को बेहतर पहल मानते हैं और बताते हैं इस तरह की पहल झारखंड में और पहले शुरु होनी चाहिए थी, ताकि पीछे छूटे लोग भी आगे आएं और संसाधन की कमी से जूझ रहे स्टूडेंट को भी बेहतर मौका मिलेगा। सभी का कर्तव्य है राज्य में एसटी एससी समुदाय के बच्चों को आगे आने का मौका मिले। झारखंड के लिए बड़ी बात होगी एसटी अधिकारी जितने ज्यादा बच्चे बनेंगे उतनी ज्यादा लाभ मिलेगा। बाइट ... डॉ(प्रो.)एसपी अग्रवाल, शिक्षाविद0
0
Report
कृष्णा श्रॉफ टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचीं; शूटिंग की खबर गलत निकली
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई | कृष्णा श्रॉफ अपने भाई, अभिनेता टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचीं। अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की एक घटना सामने आई है। मुंबई पुलिस के अनुसार, वह सुरक्षित हैं और उन्हें गोली नहीं लगी है।0
0
Report
कोटा बारां हाईवे पर गोवंश तस्करी की भनक लगी, गोरक्षकों ने गाड़ी रोकी
Kota, Rajasthan:कोटा बारां रोड पर दिनदहाड़े दो गाड़ियों में ले जाए जा रहे गोवंश को गोरक्षकोंने रुकवाया, गोतस्करी की आशंका पर पुलिस को दी सूचना एंकर - कोटा के बारां रोड हाईवे पर दिनदहाड़े दो गाड़ियों में गोवंश ले जाए जाने की सूचना मिलने पर गोरक्षक राकेश गोलू पलटा अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उनके साथ बजरंग दल कोटा महानगर के कार्यकर्ता भी मौजूद रहते। मौके पर पहुंचकर गोरक्षकोंने दोनों गाड़ियों को रुकवाया और उनमें ले जाए जा रहे गोवंश के संबंध में पूछताछ की। वाहन चालकों से गोवंश को कहां से लाने और कहां ले जाने के बारे में जानकारी मांगी गई। पूछताछ के दौरान संदेह होने पर गोरक्षक राकेश गोलू पलटा ने कानून का पालन करते हुए तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दी। गोवंश के परिवहन को लेकर गोतस्करी की आशंका जताई गई है। हालांकि, इस संबंध में वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस प्रशासन के साथ गोरक्षक राकेश गोलू पलटा और बजरंग दल कोटा महानगर की टीम दोनों गाड़ियों एवं गोवंश को कैथून थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुरा स्थित ततेड़ चौकी लेकर पहुंची। गोरक्षक टीम ने कानून के दायरे में रहते हुए पुलिस प्रशासन को सहयोग दिया और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की। फिलहाल गोतस्करी की आशंका के संबंध में पुलिस की जांच और आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।0
0
Report
Advertisement
नवरात्रि पर नौलखा किले में 300 कन्याओं को सेवा भारती ने पूजन और उपहार
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ जिले के झालरापाटन स्थित नौलखा किला मंदिर परिसर में सेवाबारती द्वारा नवरात्रि के अवसर पर 300 कन्याओं का पूजन कर तोहफे दिए गए। इस दौरान सेवा भारती छात्रावास के बच्चों द्वारा मधुर भजनों का भी गायन किया गया।0
0
Report
टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी के बाद दिशा पाटनी उनके घर पहुँचीं
Noida, Uttar Pradesh:अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना के बाद, अभिनेत्री दिशा पाटनी उनके घर पहुँचीं। मुंबई पुलिस के अनुसार, अभिनेता सुरक्षित हैं और उन्हें गोली नहीं लगी है。0
0
Report
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत
Lalitpur, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शहर में भव्य पथ संचलन निकाला गया। पूर्ण गणवेश में सैकड़ों स्वयंसेवक अनुशासन और कदमताल के साथ चल रहे थे। पथ संचलन शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। नगर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का भव्य स्वागत किया। संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए।शहर में संघ के पथ संचलन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।0
0
Report
Advertisement
गरबा में तलवार के साथ माता की आराधना: नारी शक्ति और देशभक्ति का संदेश
Indore, Madhya Pradesh:शारदीय नवरात्र समाप्त होने जा रहे हे वहीं माता भक्तों का उत्साह ओर बढ़ते जा रहा है ओर हर कोई माता की आराधना में लीन हे वहीं हर कोई अपने अनूठे अंदाज में माता की भक्ति ओर शक्ति की आराधना कर रहा हे जिसके चलते इंदौर के समीप एक गरबा पांडाल में अनूठा गरबा देखने को मिला जहां युवतियों ने डांडिया की जगह हाथों में तलवार थामी ओर हाथों में खप्पर लेकर माता के भजनों के साथ साथ देश भक्ति गीतों पर तलवार घुमाते हुए गरबा किया ओर महिलाओं युवतियों की आत्मरक्षा का अनूठा संदेश दिया युवतियों ने माता जी के भजनों ओर देश भक्ति के गीतों पर अलग अलग अंदाज में तलवार घुमाते हुए गरबा कर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी इस दौरान युवतियों ने बताया कि यह गरबा अपने आप में एक अलग हे ओर हम मां की आराधना के साथ साथ नारी शक्ति ओर सशक्तिकरण का उदाहरण भी प्रस्तुत कर रही हे उन्होंने संदेश दिया कि युवतियां माता का स्वरूप हे ओर देश ओर धर्म सेवा के साथ साथ स्वयं की रक्षा के लिए अगर तलवार भी उठाना पड़े तो हम उठा सकती है !0
0
Report
टाइगर श्रॉफ के जुहू स्थित आवास के पास हुई गोलीबारी, पुलिस मौके पर
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई(महाराष्ट्र): वीडियो जुहू स्थित अभिनेता टाइगर श्रॉफ के आवास के पास घटनास्थल से है जहां कल उनपर फायरिंग हुई थी। मौके पर पुलिस मौजूद है。0
0
Report
नीरज भारती ने सुक्खू सरकार से फिर मांग ली कार्यकर्ताओं की सुनवाई
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल कांग्रेस से निष्कासित ज्वाली के पूर्व विधायक नीरज भारती ने एक बार फिर सुक्खू सरकार पर सवाल उठाए हैं। रविवार को सराहन पहुंचे नीरज भारती ने जहां पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को याद किया, वहीं सरकार में पार्टी कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होने के आरोप भी लगाए। उन्होंने पूछा कि जब कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा, तो वह सरकार की तारीफ कैसे कर सकते हैं? उनका कहना है कि उन्होंने हमेशा निजी फायदे के बजाय कार्यकर्ताओं के हितों को प्राथमिकता दी है। नीरज भारती ने कहा कि उनका हमेशा एक ही मुद्दा रहा है कि पार्टी और सरकार में कार्यकर्ताओं की सुनवाई होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए मेहनत की और सरकार बनने के बाद उनसे काफी उम्मीदें लगाई थीं, लेकिन उनकी उम्मीदें पूरी नहीं हुईं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें केवल अपना निजी फायदा देखना होता, तो वह भी नेताओं के दरवाजों पर जाकर अपने काम करवा सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा रास्ता नहीं चुना। पूर्व विधायक ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में उनके विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ना झेलनी पड़ी थी। ऐसे में कांग्रेस सरकार बनने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि उनकी समस्याओं का समाधान होगा और उन्हें सम्मान मिलेगा। हालांकि, ऐसा नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरे हिमाचल प्रदेश के बजाय अपने विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। अगर कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होगी, तो वह बड़े मंचों पर खड़े होकर सरकार या उसके प्रतिनिधियों की झूठी तारीफ नहीं कर सकते। पार्टी की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस और निष्कासन को लेकर नीरज भारती ने कहा कि जब उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी होने की जानकारी मिली, तो उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि उन्हें इसकी जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अपने निजी हितों के लिए नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए आवाज उठा रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की तस्वीर मुख्यमंत्री के दौरों के दौरान पोस्टरों से हटाए जाने और मंचों से उनका नाम नहीं लिए जाने से जुड़े सवाल पर नीरज भारती ने कहा कि किसी नेता की तस्वीर पोस्टर से हटाई जा सकती है, लेकिन लोगों के दिलों से उनकी यादों और योगदान को नहीं मिटाया जा सकता। नीरज भारती ने कहा कि वीरभद्र सिंह को लंबे समय तक प्रदेश की अगुवाई करने का अवसर मिला और उन्होंने हिमाचल के लगभग सभी क्षेत्रों के विकास में योगदान दिया। नीरज भारती ने किन्नौर, बिलासपुर, कांगड़ा, ज्वाली, नगरोटा, हमीरपुर और ऊना सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह ने विकास कार्यों में किसी क्षेत्र की अनदेखी नहीं की। नीरज भारती ने कहा कि वीरभद्र सिंह को आधुनिक हिमाचल का निर्माता और विकास पुरुष माना जाता है। ऐसे नेता का योगदान केवल पोस्टरों और मंचों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी पहचान लोगों के दिलों में बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मंचों से वीरभद्र सिंह का उल्लेख नहीं करना छोटी सोच को दर्शा सकता है। किसी नेता के योगदान को नजरअंदाज करने से उसका ऐतिहासिक महत्व समाप्त नहीं हो जाता。0
0
Report
Advertisement
