Back
स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही राष्ट्र की समृद्धि और विकास में सहयोग कर सकता है :रजनी गुप्ता
Jhansi Khas, Uttar Pradesh
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ मनस्विनी उप्र उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान अटल एकता पार्क में योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ की जिला संयोजक रजनी गुप्ता ने सभी को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारतीय मनीषियों द्वारा विश्व को प्रदान किया गया वह अमूल्य उपहार है जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही राष्ट्र की समृद्धि और विकास में सहयोग कर सकता है।कार्यक्रम में रश्मि महेंद्रु,शिवानी वर्मा,अलका मित्तल,संयोगिता सेन रीमा गुप्ता संजू तिवारी भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के अध्यक्ष अनिल तिवारी के साथ सभी संस्थाओं के सदस्य शामिल हुए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|